1
00:00:13,520 --> 00:00:16,960
नॉर्थ लंदन डर्बी का खतरा
सिर पर मंडरा रहा है।

2
00:00:18,160 --> 00:00:20,920
बस आठ दिन बाद आर्सेनल का
टोटेनहम के साथ मैच होगा।

3
00:00:21,000 --> 00:00:24,120
यह दुनिया का सबसे कड़े
मुकाबले वाला फुटबॉल मैच होगा।

4
00:00:24,200 --> 00:00:26,960
और खिलाड़ियों के लिए यह एक अजब कसौटी होगी।

5
00:00:28,920 --> 00:00:32,759
पर उस पर ध्यान केंद्रित करने से पहले
उन्हें बर्नली से जूझना है।

6
00:00:36,080 --> 00:00:39,040
इस प्रीमियर लीग सीज़न में
अपनी पहली जीत के बाद,

7
00:00:39,080 --> 00:00:43,200
आर्सेनल 350 किलीमीटर दूर
लैंकाशर की यात्रा पर निकल पड़ते हैं।

8
00:00:43,280 --> 00:00:44,760
बर्नली फुटबॉल क्लब

9
00:00:47,800 --> 00:00:50,320
इस समय आर्सेनल के बारे में
यह कहा जा रहा है

10
00:00:50,400 --> 00:00:54,360
कि उनके और प्रलय के बीच
बस एक मैच की दूरी है।

11
00:00:54,440 --> 00:00:55,440
हाँ।

12
00:00:57,360 --> 00:01:00,680
बर्नली बनाम आर्सेनल
टर्फ़ मूर स्टेडियम - 18 सितंबर 2021

13
00:01:01,960 --> 00:01:04,680
आर्टेटा के ऊपर दबाव जारी है।

14
00:01:05,880 --> 00:01:08,880
अभी तक लीग में,
आर्सेनल ने चार मैच खेले हैं

15
00:01:08,960 --> 00:01:10,760
और बस एक गोल किया है।

16
00:01:13,760 --> 00:01:15,160
और मैच शुरू हो चुका है।

17
00:01:20,000 --> 00:01:23,480
साका ने अच्छा मोड़ दिया,
वह बर्नली के डिफेंस में जा रहे हैं,

18
00:01:23,560 --> 00:01:27,560
उनके पास पेपे से गोल कराने का मौका है,
उन्हें बेवजह गिरा दिया गया है।

19
00:01:41,280 --> 00:01:42,120
बर्नली 0 -1 आर्सेनल
ओडगार्ड 30'

20
00:01:42,200 --> 00:01:44,640
ओडगार्ड की बाएँ पैर से शानदार किक।

21
00:01:44,720 --> 00:01:46,880
टर्फ़ मूर में 30 मिनट बीत चुके हैं।

22
00:01:46,960 --> 00:01:48,759
आर्सेनल को एक गोल से बढ़त।

23
00:01:51,920 --> 00:01:55,560
आर्सेनल में आने के बाद से
यह नॉर्वेजियन का पहला गोल।

24
00:01:58,080 --> 00:01:59,320
और मैच खत्म।

25
00:01:59,440 --> 00:02:03,080
ओडगार्ड की ज़बरदस्त फ्री किक
से तीन अंक मिले।

26
00:02:03,200 --> 00:02:06,400
आर्सेनल आगे चल रहे हैं।
एक के बाद एक, दो मैच जीते।

27
00:02:08,320 --> 00:02:10,360
और वे अपनी रफ्तार बढ़ा रहे हैं।

28
00:02:17,160 --> 00:02:22,120
पर मैच खत्म होने के कुछ ही मिनट बाद
प्रशंसकों के मन में एक ही बात है।

29
00:02:22,320 --> 00:02:26,160
वे हारने की उम्मीद लिए
नॉर्थ लंदन डर्बी नहीं जा सकते, है ना?

30
00:02:26,560 --> 00:02:28,720
अगले हफ़्ते टोटेनहम बड़ी परीक्षा होंगे।

31
00:02:29,400 --> 00:02:33,440
मैं न तो आशा महसूस कर रही हूँ, न निराशा,

32
00:02:33,560 --> 00:02:37,040
पर आर्सेनल का
समर्थन करो, तो ऐसा ही लगता है।

33
00:02:40,600 --> 00:02:45,440
पर जीत से कुछ भरोसा पैदा हुआ है
और वे नॉर्थ लंदन की ओर निकल पड़े हैं।

34
00:03:00,960 --> 00:03:04,160
वही करो जो आपको अच्छा लगे।
इसको ही जुनून कहते हैं।

35
00:03:05,040 --> 00:03:08,000
हमें यक़ीन करना होगा। हमें दम लगाना होगा।

36
00:03:09,200 --> 00:03:11,320
उन्हें बताओ कितनी परवाह करते हो।

37
00:03:11,840 --> 00:03:12,800
मिलकर सामना करेंगे।

38
00:03:13,520 --> 00:03:15,880
ऑल ऑर नथिंग : आर्सिनल

39
00:03:15,960 --> 00:03:18,640
डैनियल कलुया द्वारा वर्णित

40
00:03:22,280 --> 00:03:28,280
नॉर्थ लंदन डर्बी से
48 घंटे पहले

41
00:03:32,040 --> 00:03:34,120
पियरे-एमेरिक ऑबामेयांग
फॉरवर्ड

42
00:03:34,200 --> 00:03:36,079
क्या यह कहानी लोगों को पता है?

43
00:03:36,160 --> 00:03:37,880
इसके बारे में कोई नहीं जानता।

44
00:03:37,960 --> 00:03:43,680
मैं लोगों को पहली बार बता रहा हूँ
कि जब भी मैं टोटेनहम के खिलाफ़ खेलता हूँ,

45
00:03:44,720 --> 00:03:47,200
तो हमेशा सितारा क्यों बनवाता हूँ।

46
00:03:49,520 --> 00:03:51,920
सन् 2016 की बात है,

47
00:03:52,720 --> 00:03:56,840
मेरे दादा चल बसे, उसी दिन
हमने टोटेनहम के साथ खेला था।

48
00:03:57,960 --> 00:04:02,480
तो मैं हमेशा उनके खिलाफ़
सितारा बनवाता हूँ क्योंकि मुझे याद है

49
00:04:03,560 --> 00:04:06,280
उस दिन मैंने दादा जी के लिए दो गोल किए थे

50
00:04:06,360 --> 00:04:11,080
और मैं बहुत खुश था और इसलिए तब से

51
00:04:11,160 --> 00:04:15,120
मैं हमेशा उनके लिए कुछ करता हूँ
और इसलिए वह मेरे फरिश्ते हैं।

52
00:04:17,360 --> 00:04:18,680
आप सितारे बनवा रहे हैं?

53
00:04:18,760 --> 00:04:20,120
-अच्छे लग रहे हैं?
-बहुत।

54
00:04:20,200 --> 00:04:21,200
-तुम्हें अच्छे लगे?
-हाँ।

55
00:04:21,240 --> 00:04:23,120
और तुम्हें अच्छे लगे?

56
00:04:27,880 --> 00:04:30,440
रविवार को गोल करना कैसा लगेगा?

57
00:04:34,800 --> 00:04:39,520
गोल हो जाए, तो बहुत अच्छा रहेगा।
उम्मीद है कि हो जाएगा।

58
00:04:40,320 --> 00:04:44,880
और, पर मुझे पता है
कि जब मैं गोल करता हूँ, तो कैसा लगता है।

59
00:04:45,520 --> 00:04:48,440
मैंने यहाँ अपने शहर में
कुछ डर्बी में गोल किए हैं,

60
00:04:48,520 --> 00:04:52,720
तो मुझे पता है कैसा महसूस होता है
और मुझे बस उस पल का इंतज़ार है।

61
00:04:54,760 --> 00:05:00,720
आर्सेनल फुटबॉल क्लब

62
00:05:09,600 --> 00:05:10,920
सबको गुड मॉर्निंग।

63
00:05:11,000 --> 00:05:15,000
हम एक सरल अभ्यास करने जा रहे हैं,
बाद में इसकी वजह समझा दूँगा।

64
00:05:15,080 --> 00:05:17,640
तुम्हें पहले एक तस्वीर दिखाई देगी, ठीक है?

65
00:05:17,720 --> 00:05:21,920
तुम्हें करना यह है...
मैं तुम्हें 45 सेकंड दूँगा,

66
00:05:22,240 --> 00:05:26,160
तुम्हें याद करना है कि यहाँ क्या है।

67
00:05:26,240 --> 00:05:28,120
देखो, यह कोई मुकाबला नहीं है।

68
00:05:28,200 --> 00:05:30,920
आसान है, अगर तुमने गलती कर दी,
तो कोई बात नहीं।

69
00:05:31,000 --> 00:05:32,480
पेपे को फ़िक्र हो रही है।

70
00:05:34,920 --> 00:05:38,400
निको, तुम्हें फ़िक्र हो रही है?
यह कोई इम्तिहान नहीं है।

71
00:05:41,280 --> 00:05:44,720
बात बस पोज़िशन और नंबर की है।
याद करो, प्लीज़।

72
00:05:48,880 --> 00:05:54,159
अच्छा, तुम्हारे यहाँ पर कितने सही निकले

73
00:05:54,240 --> 00:05:58,120
और इस भाग से कितने सही निकले? कीरन।

74
00:05:58,200 --> 00:06:00,440
मैंने दाईं तरफ़ को याद करने की कोशिश की।

75
00:06:00,520 --> 00:06:02,760
-पर क्या तुम्हारे सब सही निकले?
-नहीं।

76
00:06:03,160 --> 00:06:04,160
बेन?

77
00:06:04,240 --> 00:06:06,480
मिकेल आर्टेटा को अपनी टीम को सफल बनाना है।

78
00:06:07,320 --> 00:06:09,000
तुम इस तरफ़ पहुँचे ही नहीं?

79
00:06:09,080 --> 00:06:13,120
और इसका मतलब यह पता है
कि पिच पर टीम के दूसरे बंदे कहाँ हैं।

80
00:06:13,200 --> 00:06:16,200
-बाईं ओर सब ठीक है? और यहाँ?
-समय नहीं बचा था।

81
00:06:18,760 --> 00:06:21,480
अच्छा, क्या लगता है,
तुममें से ज़्यादातर को

82
00:06:21,560 --> 00:06:25,360
दायाँ भाग करीब 100 फीसदी याद रहा

83
00:06:25,440 --> 00:06:29,680
और यह वाला 30, 40, 50 फीसदी
याद करने में संघर्ष करना पड़ा?

84
00:06:29,760 --> 00:06:32,640
बी, क्या लगता है
हम यह वाला क्यों याद कर सके?

85
00:06:32,720 --> 00:06:35,280
क्योंकि हम रोज़ यही प्रशिक्षण करते हैं।

86
00:06:35,360 --> 00:06:38,640
तो प्रशिक्षण के साथ
यह तुम्हारे दिमाग को क्या करता है?

87
00:06:38,720 --> 00:06:42,440
ऐसा इसलिए है
क्योंकि यहाँ हम सब पढ़े-लिखे हैं

88
00:06:43,560 --> 00:06:47,440
और इसे देख रहे हैं और हम उसके
आधार पर जानकारी को संसाधित करते हैं।

89
00:06:47,800 --> 00:06:50,920
मैच में तुम्हारे पास निर्णय लेने
के लिए पल भर होता है,

90
00:06:51,000 --> 00:06:54,200
तो तुम्हें यह जान लेना चाहिए
कि सब लोगों के लिए

91
00:06:54,280 --> 00:06:57,640
यह समझना कितना ज़रूरी है
कि पिच पर क्या हो रहा है

92
00:06:57,720 --> 00:07:01,040
क्योंकि फिर तुम्हें निर्णय
लेने में बहुत आसानी होगी।

93
00:07:01,480 --> 00:07:03,960
तो, हम चाहे कुछ भी करें, हमला या बचाव,

94
00:07:04,040 --> 00:07:08,840
अगर हम बिना सोचे यह जानते हैं,
समझ रहे हैं कि क्या हो रहा है,

95
00:07:08,920 --> 00:07:11,200
एक खिलाड़ी हिलता है, तो दूसरा क्या करेगा,

96
00:07:11,280 --> 00:07:14,080
टीमें एक-दूसरे के साथ
मिलकर कैसे खेलती हैं,

97
00:07:14,160 --> 00:07:15,720
इसी लिए हम यह कर रहे हैं।

98
00:07:17,360 --> 00:07:19,680
जब आर्सेनल नॉर्थ लंदन डर्बी गए,

99
00:07:19,760 --> 00:07:23,360
तो वे तालिका में 13वें स्थान पर
टोटेनहम के नीचे हैं।

100
00:07:33,720 --> 00:07:35,680
अच्छा, सब लोग आगे देखिए।

101
00:07:37,760 --> 00:07:40,320
क्लब भविष्य के लिए टीम बना रहा है,

102
00:07:40,400 --> 00:07:43,400
पर मैनेजर के लिए उन्हें
अभी ही कुछ करके दिखाना होगा।

103
00:07:43,600 --> 00:07:45,000
क्या बात है, यार।

104
00:07:46,960 --> 00:07:47,960
बड़ी सी मुस्कान।

105
00:07:48,480 --> 00:07:50,880
बड़ी सी मुस्कान। पता चले कि तुम खुश हो।

106
00:07:52,800 --> 00:07:55,360
मैनेजर को इन जवान खिलाड़ियों पर भरोसा है

107
00:07:55,440 --> 00:07:58,480
क्योंकि जानते हैं
कि इनमें से कुछ कितने हुनरमंद हैं।

108
00:08:00,400 --> 00:08:02,200
एमिल स्मिथ रो को ही देख लीजिए।

109
00:08:07,400 --> 00:08:09,120
यह वह 15 साल की उम्र में है।

110
00:08:16,080 --> 00:08:19,920
जहाँ तक फुटबॉल पर काबू करने की
बात है, उस में पैदाइशी हुनर है।

111
00:08:26,800 --> 00:08:28,600
एमिल, वह किक बहुत बेहतर थी।

112
00:08:29,320 --> 00:08:32,280
तुम्हें लाइन से कम से कम
एक गज की दूरी रखनी होगी,

113
00:08:32,360 --> 00:08:36,000
अगर तुम... साइड पर जाना चाहते हो।
तुम बहुत पास होते हो।

114
00:08:36,760 --> 00:08:41,039
एमिल स्मिथ रो के लिए नॉर्थ लंदन डर्बी की
कुछ ख़ास ही अहमियत है।

115
00:08:43,880 --> 00:08:46,080
मैं बचपन से आर्सेनल का समर्थक रहा हूँ।

116
00:08:46,440 --> 00:08:47,280
एमिल स्मिथ रो
मिडफील्डर

117
00:08:47,360 --> 00:08:51,040
दुर्भाग्य से, पापा स्पर्स प्रशंसक थे,
तो घर में लड़ाई चलती थी।

118
00:08:56,440 --> 00:09:00,320
उनको नाज़ है। बेशक मुझ पर नाज़ है,
पर जब भी स्पर्स के खिलाफ़ खेलता हूँ,

119
00:09:00,400 --> 00:09:03,880
तो हमेशा हमारी कहा-सुनी होती रहती है।

120
00:09:05,480 --> 00:09:07,960
एमिल के बारे में
शुरू में आपकी राय क्या थी?

121
00:09:08,480 --> 00:09:11,760
एमिल बहुत शर्मीला था,
किसी से आँख भी नहीं मिलाता था।

122
00:09:12,720 --> 00:09:13,880
उसे...

123
00:09:16,080 --> 00:09:19,360
मैं कहूँगा उसे थोड़ा असहज
और असुरक्षित लगता था।

124
00:09:20,120 --> 00:09:24,480
पर आप देख सकते थे कि वह
दिलदार है और वही मायने रखता है।

125
00:09:25,400 --> 00:09:27,280
एमिल का हुनर साफ़ नज़र आता था।

126
00:09:30,960 --> 00:09:34,160
पर क्लब ने उसका हुनर निखारने के लिए
उसे दूसरे क्लब भेज दिया।

127
00:09:35,840 --> 00:09:37,760
जब हमने उसे भेजा, तो मैंने कहा,

128
00:09:37,880 --> 00:09:40,440
"मैं तुम्हारे मैच नहीं देखूँगा,

129
00:09:40,520 --> 00:09:44,320
"मुझे बस सुनना है कि वहाँ के
लोग तुम्हारे बारे में क्या कहते हैं।

130
00:09:44,760 --> 00:09:48,440
"और वे खिलाड़ी के बजाय इंसान के
रूप में तुम्हें कैसा मानते हैं।

131
00:09:48,520 --> 00:09:51,520
"मुझे इस बात का शक नहीं
कि तुम एक शानदार खिलाड़ी हो,

132
00:09:51,640 --> 00:09:55,720
"पर क्या ड्रेसिंग रूम में इंतज़ार करना
और बाहर का दबाव झेल सकते हो?

133
00:09:55,760 --> 00:09:59,080
"मुझे पता नहीं, तो बेहतर होगा
वहाँ जाकर खुद को साबित करो।"

134
00:09:59,160 --> 00:10:00,840
और उसने वही किया।

135
00:10:07,520 --> 00:10:10,840
अब वह 21 के हैं और आर्सेनल की
दस नंबर की जर्सी पहनते हैं।

136
00:10:13,280 --> 00:10:15,080
हाँ, बहुत बड़ी बात है।

137
00:10:15,760 --> 00:10:19,480
बचपन से ही मैं नंबर दस की
प्रतिष्ठित जर्सी पहनना चाहता था।

138
00:10:21,760 --> 00:10:23,640
निलंबन खत्म, यार।

139
00:10:24,000 --> 00:10:25,840
मेरा निलंबन खत्म हो गया, यार।

140
00:10:26,600 --> 00:10:27,880
सीधे अंदर?

141
00:10:30,760 --> 00:10:32,400
यार, तू ही तो भविष्य है।

142
00:10:32,600 --> 00:10:34,000
नहीं, ऐसा नहीं है।

143
00:10:34,080 --> 00:10:36,520
मैंने पहले दिन ही कहा था। तू ही भविष्य है।

144
00:10:36,640 --> 00:10:38,760
बात भविष्य की नहीं है, अभी की है।

145
00:10:39,200 --> 00:10:42,640
सोचो, दस नंबर की जर्सी पहनना
और भविष्य का कप्तान होना।

146
00:10:47,080 --> 00:10:48,840
बाएँ से दाएँ तैयार रहो।

147
00:10:49,520 --> 00:10:52,520
आर्सेनल के दूसरे चमत्कार,
जिन पर मिकेल को भरोसा है,

148
00:10:52,600 --> 00:10:54,760
वह हैं 20 साल के बुकायो साका।

149
00:10:55,320 --> 00:10:58,000
उनके माता-पिता नाइजीरिया से लंदन आए।

150
00:11:02,680 --> 00:11:06,840
बुकायो आठ साल की उम्र में
आर्सेनल अकादमी में भर्ती कर दिए गए।

151
00:11:12,480 --> 00:11:16,520
जल्द ही साफ़ हो गया था
कि वह भी बेहद हुनरमंद थे।

152
00:11:19,920 --> 00:11:22,880
शायद अकादमी के
सौ बच्चों में से एक ऐसा निकलता है,

153
00:11:22,960 --> 00:11:26,520
जो अकादमी से
उसकी फ़र्स्ट टीम में शामिल हो पाता है।

154
00:11:29,440 --> 00:11:32,480
जब मैं पहली बार
फ़र्स्ट टीम के चेंज रूम में आया,

155
00:11:32,560 --> 00:11:34,880
तब मैंने वाकई सोचा,

156
00:11:34,960 --> 00:11:39,680
"अच्छा, यहाँ पहुँच तो गया हूँ, फ़र्स्ट
टीम के खिलाड़ी का जीवन ऐसा होता है।"

157
00:11:42,280 --> 00:11:46,120
इंग्लैंड की तरफ़ से खेलकर
बुकायो ने देश को प्रभावित किया।

158
00:11:47,000 --> 00:11:51,840
पर अब प्रेस पूछ रही है कि लीग फॉर 19 मैचों
में वह अभी तक कोई गोल क्यों नहीं कर पाए।

159
00:11:53,000 --> 00:11:54,280
मिकेल, बी का क्या?

160
00:11:54,360 --> 00:11:55,200
बी?

161
00:11:55,280 --> 00:11:56,320
हाँ, क्या वह ठीक है?

162
00:11:56,400 --> 00:11:57,920
बात आत्मविश्वास की है।

163
00:11:58,000 --> 00:12:01,080
शारीरिक तौर पर हमने उसे
आश्वस्त कर दिया है कि वह ठीक है,

164
00:12:01,160 --> 00:12:02,560
वह बेहतरीन था।

165
00:12:05,560 --> 00:12:07,960
तुम कहाँ से थे, यहाँ, तुम कहाँ जाओगे?

166
00:12:08,040 --> 00:12:09,520
बस एक ही रास्ता है।

167
00:12:10,520 --> 00:12:13,240
मुझे अफ़सोस है
कि इंग्लैंड में माहिर लोग हैं

168
00:12:13,320 --> 00:12:17,560
जो किसी को यहाँ लाकर और फिर
उसके आत्म-सम्मान को एकदम रोंद डालते हैं।

169
00:12:23,400 --> 00:12:28,280
क्लब में हमारा काम है जितना
हो सके, उन्हें बचाकर रखा जाए।

170
00:12:28,360 --> 00:12:31,760
साथ ही, उन्हें पढ़ाएँ,
क्योंकि उनकी एक ज़िम्मेदारी है।

171
00:12:31,840 --> 00:12:35,520
और एक इंसान के रूप में उनका विकास जारी रहे

172
00:12:35,600 --> 00:12:39,240
और पेशेवर रूप से भी, क्लब में
हमारा जो वातावरण है उसके अंदर।

173
00:12:43,400 --> 00:12:46,480
-जिम में कसरत?
-जिम में कसरत। निचले शरीर की।

174
00:12:49,480 --> 00:12:52,520
एमिल के पिछले मैचों के
हर पल का विश्लेषण हुआ है

175
00:12:52,880 --> 00:12:54,880
और उन्हें नियमित फीडबैक मिलता है।

176
00:12:54,960 --> 00:12:56,200
नंबर नौ एमिल
डेफ - एमिल - इन्हें जीतें

177
00:12:56,280 --> 00:12:57,600
यहाँ क्या हो रहा है?

178
00:12:57,680 --> 00:12:59,480
-मैंने बॉल लेने की कोशिश की।
-ठीक।

179
00:12:59,560 --> 00:13:01,160
और उसने वहाँ पैर रख दिया।

180
00:13:01,240 --> 00:13:02,800
-मैं गिर पड़ा।
-जोर से बोलो।

181
00:13:03,560 --> 00:13:04,600
सुनाई नहीं दे रहा।

182
00:13:04,680 --> 00:13:06,360
-बॉल लेने की कोशिश की।
-अच्छा?

183
00:13:06,440 --> 00:13:09,080
-और उसने मुझे धक्का दे दिया।
-अच्छा।

184
00:13:09,160 --> 00:13:11,240
-पर यही तो द्वंद्व हैं।
-हाँ।

185
00:13:11,320 --> 00:13:14,800
यह मेरे लिए है,
तुम्हें ये जीतने होंगे, अच्छा?

186
00:13:14,880 --> 00:13:18,320
यह हमारी प्रैक्टिस का हिस्सा है,
जब तुम डिफेंड कर रहे हो...

187
00:13:18,400 --> 00:13:22,520
जब ऐसे हालात होते हैं, छोटे मैच,
मैन-टु-मैन, वे सारे पल,

188
00:13:22,600 --> 00:13:26,920
उस ख़ास खेल में भी तुम्हें
उन बॉलों को हासिल करना होता है, एमिल।

189
00:13:27,000 --> 00:13:30,920
ज़्यादा इसलिए
क्योंकि तुम फुर्तीले हो, ठीक है?

190
00:13:31,000 --> 00:13:34,440
बात बस अपने शरीर का
इस्तेमाल करने और साहसी होने की है, देखो,

191
00:13:34,520 --> 00:13:36,840
बॉल को पास करना, दौड़ना,

192
00:13:36,920 --> 00:13:40,280
ताकि कुछ हो सके क्योंकि
तुम रचनात्मक खिलाड़ी हो।

193
00:13:42,440 --> 00:13:46,080
मैं तुम्हें ऐसे हालात में
और देखना चाहता हूँ, ठीक है?

194
00:13:51,360 --> 00:13:54,480
शुरुआत से 24 घंटे पहले

195
00:13:54,560 --> 00:13:58,200
यूरोपियन कप
विजेताओं का कप

196
00:13:58,280 --> 00:14:02,000
लोग सोचते हैं
कि तुम्हारा सपना पूरा हो गया है

197
00:14:02,080 --> 00:14:06,840
तो तुम्हारा जीवन आसान है, पर तुम्हें
बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

198
00:14:06,920 --> 00:14:09,240
तुम्हें बस एक ही काम करना है, वह है खेलना,

199
00:14:09,320 --> 00:14:13,120
मज़े करने हैं, खुद को महसूस करना है।
बहुत सी चीज़ों को संभालना है।

200
00:14:14,120 --> 00:14:16,160
पता नहीं। शायद मैं गलत हूँ।

201
00:14:17,440 --> 00:14:18,280
तुम मानते हो?

202
00:14:18,360 --> 00:14:19,480
मैं मानता हूँ, हाँ।

203
00:14:19,560 --> 00:14:22,840
क्योंकि जब मैं बेहतरीन खेल रहा था,
तो आराम से रहता था।

204
00:14:22,920 --> 00:14:28,280
आश्वस्त था, मैं ज़्यादा सोच नहीं रहा था,
बस अपना मैच खेलता था और मज़े करता था।

205
00:14:29,840 --> 00:14:31,760
सब लोगों की एक कहानी होती है...

206
00:14:31,840 --> 00:14:33,560
कार्लोस क्यूएस्टा
वैयक्तिक विकास कोच

207
00:14:33,640 --> 00:14:36,400
...और कई बार हम या आमतौर पर समाज के लोग,

208
00:14:36,480 --> 00:14:41,360
यह जाने बिना ही आलोचना करने लगते हैं
कि बंदा अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।

209
00:14:42,040 --> 00:14:43,600
और तुम कहाँ होना चाहते हो?

210
00:14:43,680 --> 00:14:46,520
अभी, आज, डर्बी से एक दिन पहले।

211
00:14:46,600 --> 00:14:49,920
तुम्हें क्या लगता है
कि जीतने के लिए तुम्हें क्या चाहिए?

212
00:14:50,240 --> 00:14:52,280
हाँ, मुझे लगता है हम जीत सकते हैं।

213
00:14:52,360 --> 00:14:55,720
लगता है हमारे जो हालात हैं,
मतलब ज़ाहिर है शुरुआत बुरी थी।

214
00:14:55,800 --> 00:14:57,320
सबने उस बारे में टिप्पणी की,

215
00:14:57,400 --> 00:15:00,440
पर सीज़न तीन मैचों से तो नहीं तय होता।

216
00:15:00,520 --> 00:15:01,480
बहुत लंबा होता है।

217
00:15:01,560 --> 00:15:04,240
मैं भी वही सोच रहा था,
तो मैंने कहा ठीक है।

218
00:15:04,320 --> 00:15:07,080
जो दो मैच हमें जीतने हैं, हम जीतेंगे,

219
00:15:07,160 --> 00:15:11,200
और मुझे लगता है कि टीम का जज़्बा
और आत्मविश्वास अब काफ़ी बेहतर है,

220
00:15:11,280 --> 00:15:15,280
और अगर हम कल जीत सकें,
तो शायद हम तालिका में ऊपर आ जाएँगे।

221
00:15:15,400 --> 00:15:17,480
-यह हुई ना बात।
-देखते हैं।

222
00:15:17,560 --> 00:15:18,880
अमीरात स्टेडियम

223
00:15:24,560 --> 00:15:28,480
आप मैच तो जीतना चाहते ही हैं,
पर उनसे हारना बिल्कुल भी नहीं चाहते।

224
00:15:28,800 --> 00:15:31,120
रविवार को हमारा स्पर्स के साथ मैच है।

225
00:15:31,360 --> 00:15:32,280
आर्सेनल बार्बर्स
कीमत सूची

226
00:15:32,440 --> 00:15:36,080
मेरे जीवन का यह अकेला दौर है
जब आर्सेनल और स्पर्स लगभग बराबर हैं।

227
00:15:36,160 --> 00:15:37,280
सब दाँव पर लगा है।

228
00:15:37,360 --> 00:15:40,080
जब आप जीत जाएँगे,
तो कमाल होगा, पर अगर हारे...

229
00:15:40,160 --> 00:15:42,240
हार गए, तो बहुत बुरा होगा।

230
00:15:42,720 --> 00:15:45,560
जब हमारा इतना अहम मैच हो,

231
00:15:45,640 --> 00:15:48,880
तो खिलाड़ी तनावग्रस्त हो ही जाते हैं,
जिससे बहुत डर लगता है।

232
00:15:49,120 --> 00:15:52,680
नॉर्थ लंदन डर्बी
सीज़न का सबसे बड़ा मैच है।

233
00:15:55,280 --> 00:15:58,080
सोचो यार, नॉर्थ लंदन डर्बी में गोल मारना।

234
00:15:59,520 --> 00:16:01,200
अब तक की सबसे बड़ी बात होगी।

235
00:16:02,440 --> 00:16:05,360
नॉर्थ लंदन डर्बी के चलते
यह हफ़्ता व्यस्त रहेगा, है ना?

236
00:16:05,440 --> 00:16:07,960
बेशक। अब तो हमें योजना बनानी है

237
00:16:08,040 --> 00:16:10,280
और हम सबको पता है कि हमें नतीजे चाहिए।

238
00:16:10,360 --> 00:16:14,000
घरेलू मैदान पर नॉर्थ लंदन डर्बी में
खेलना कैसा लगता है?

239
00:16:19,440 --> 00:16:21,920
नॉर्थ लंदन डर्बी हमेशा प्रचंड होती हैं।

240
00:16:24,880 --> 00:16:26,320
अक्सर आक्रामक।

241
00:16:30,680 --> 00:16:33,720
और कभी-कभार,
कोई शानदार पल सामने आ जाता है।

242
00:16:39,560 --> 00:16:40,880
तिएरी अनरी...

243
00:16:42,440 --> 00:16:45,160
बॉल को लिए अभी भी जा रहे हैं! तिएरी अनरी!

244
00:16:46,080 --> 00:16:50,280
कमाल है, शानदार प्रदर्शन!
वह सच में ज़बरदस्त हैं!

245
00:16:50,360 --> 00:16:54,200
नॉर्थ लंदन में तिएरी अनरी ने
दर्शकों का दिल जीत लिया।

246
00:17:06,520 --> 00:17:09,160
किसी भी आर्सेनल टीम के लिए अतीत के

247
00:17:09,240 --> 00:17:12,000
दिग्गजों के साथ तुलना एक मुद्दा होता है।

248
00:17:13,520 --> 00:17:14,960
अनरी

249
00:17:15,040 --> 00:17:17,680
शायद यह गलत है।
युगों की तुलना करना सही नहीं...

250
00:17:17,760 --> 00:17:18,920
तिएरी अनरी
आर्सेनल रिकॉर्ड गोलकर्ता

251
00:17:19,000 --> 00:17:22,400
...और लोगों से एक जैसा खेलने की
उम्मीद करना भी गलत है

252
00:17:22,480 --> 00:17:25,720
और मुझे लगता है
कि आर्सेनल विकसित हो रहा है,

253
00:17:25,800 --> 00:17:28,560
पर इस राह पर चलते हुए,
वह मत खोना जिसने आपको बनाया।

254
00:17:30,080 --> 00:17:32,880
लोग आर्सेनल के जज़्बे को
वापस लाने की बात कर रहे हैं।

255
00:17:32,960 --> 00:17:35,760
आर्सेनल का जज़्बा जीतना
या जीत के लिए लड़ना है।

256
00:17:36,640 --> 00:17:39,080
मैं रवैये और मानसिकता की बात कर रहा हूँ

257
00:17:39,160 --> 00:17:43,880
कि आपको शीर्ष चार टीमों में
शामिल होने के लिए कैसे चलना, भागना,

258
00:17:43,960 --> 00:17:46,280
साँस लेना, सोचना और सोना है।

259
00:17:48,080 --> 00:17:51,560
और आर्सेनल मेरे लिए
सबसे अधिक मायने रखता है,

260
00:17:51,640 --> 00:17:54,560
न केवल वे सब चीज़ें
जो हमने टीम के रूप में जीती हैं,

261
00:17:54,640 --> 00:17:56,760
बल्कि वह समुदाय में क्या दिखाता है।

262
00:17:57,880 --> 00:18:01,040
हमेशा से यह गलियों
और आम जनता का क्लब रहा है।

263
00:18:01,080 --> 00:18:06,240
आर्सेनल उन क्लबों में से एक था
जिन्होंने अश्वेत खिलाड़ियों को शामिल किया,

264
00:18:06,320 --> 00:18:10,920
तो वह जनता, यूके की जनता
और लंदन के लोगों का प्रतिनिधित्व करता था।

265
00:18:12,160 --> 00:18:16,280
और उम्मीद है क्लब के लोग यह जानते हैं
कि वे किसके लिए खेल रहे हैं।

266
00:18:16,560 --> 00:18:21,400
पर मैं इस टीम को इस तरह समझ सकता हूँ

267
00:18:21,480 --> 00:18:23,880
कि बुकायो साका
और स्मिथ रो के साथ मेरा नाता है,

268
00:18:23,960 --> 00:18:28,640
क्योंकि मैं उनके माथे पर
आर्सेनल फुटबॉल क्लब लिखा देख सकता हूँ।

269
00:18:31,560 --> 00:18:32,800
देखा तुमने?

270
00:18:32,920 --> 00:18:34,800
देखता हूँ वे कैसे खेलते और चलते हैं,

271
00:18:34,920 --> 00:18:36,720
कैसे भागते और लड़ते हैं।

272
00:18:36,800 --> 00:18:40,280
जब उनसे कोई चूक हो जाती है,
जब वे गोल करते हैं, जब नहीं करते,

273
00:18:40,320 --> 00:18:42,240
मैं सब साफ़ देख सकता हूँ।

274
00:18:42,800 --> 00:18:45,080
वह है आर्सेनल फुटबॉल क्लब।

275
00:18:47,560 --> 00:18:52,000
आर्सेनल बनाम टोटेनहम हॉटस्पर
अमीरात स्टेडियम - 26 सितंबर 2021

276
00:18:52,680 --> 00:18:58,680
शुरुआत से 90 मिनट पहले

277
00:19:16,280 --> 00:19:19,280
ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों की
पसंद का संगीत बजता है।

278
00:19:43,920 --> 00:19:47,720
आमतौर पर, मिकेल मैच से पहले
करीब एक घंटा बात करते हैं।

279
00:19:48,880 --> 00:19:51,240
और फिर शुरू होने से ठीक पहले।

280
00:20:08,560 --> 00:20:10,760
-सब आ गए? सब लोग हैं?
-आ गए, हाँ।

281
00:20:21,920 --> 00:20:24,440
तुम पूरी तरह से तैयार हो, मैं आश्वस्त हूँ।

282
00:20:24,520 --> 00:20:27,760
मैं देख सकता हूँ, महसूस कर सकता हूँ।
मैंने ट्रनिंग में देखा,

283
00:20:27,800 --> 00:20:30,080
तुम्हारे चेहरों में सब देख सकता हूँ।

284
00:20:30,800 --> 00:20:34,280
मैं आज के मैच के बारे में
अपने नज़रिए से एक बात करना चाहता हूँ।

285
00:20:34,320 --> 00:20:37,320
तुम शारीरिक रूप से तैयार हो,
सामरिक रूप से तैयार हो,

286
00:20:37,440 --> 00:20:41,560
तुम तकनीकी तौर पर तैयार हो,
तुम्हारी आपसी समझ कमाल की है।

287
00:20:41,680 --> 00:20:45,640
मैं आज के मैच की एक
बहुत ही अहम बात समझाने वाला हूँ।

288
00:20:49,680 --> 00:20:52,320
तुम्हें दिल खोलकर खेलना होगा।

289
00:20:57,960 --> 00:21:01,800
साथ ही, दिमाग का भी इस्तेमाल करना होगा।

290
00:21:01,920 --> 00:21:03,800
इन दोनों को साथ काम करना होगा।

291
00:21:05,440 --> 00:21:07,040
यह तुम्हारा जुनून है,

292
00:21:07,960 --> 00:21:11,320
तुम अपने दिल की गहराई से
मैच में कितना डालना चाहते हो,

293
00:21:11,400 --> 00:21:15,440
तुम कितना जी-जान से खेलना चाहते हो
और कितना समर्पित होना चाहते हो।

294
00:21:15,520 --> 00:21:17,800
वे तुम्हें मैच में भड़काना चाहेंगे,

295
00:21:17,920 --> 00:21:22,400
होलबर्ग, हैरी केन, डेले अली, डायर,
तुम हमेशा खुद पर काबू रखोगे।

296
00:21:22,480 --> 00:21:26,520
जब तुम्हें निर्णय लेना होगा,
तो धीमे-धीमे रफ़्तार बढ़ानी होगी,

297
00:21:26,560 --> 00:21:30,040
तुम पूरे मैच में 150,000
किलोमीटर प्रति घंटा नहीं दौड़ सकते।

298
00:21:30,400 --> 00:21:32,040
अगर हम ये दो काम करते हैं,

299
00:21:32,080 --> 00:21:35,920
तो इस मैच की सबसे शक्तिशाली चीज़
आ जाती है, जो यह है।

300
00:21:38,480 --> 00:21:42,200
आज ये लोग, तुम्हें जिस तरह से
यह करते हुए देखेंगे...

301
00:21:42,280 --> 00:21:43,200
जुनून - स्पष्टता

302
00:21:43,280 --> 00:21:46,560
...ये तुम्हारा पूरा समर्थन करेंगे
और तुम्हें यह देंगे।

303
00:21:46,680 --> 00:21:47,560
ऊर्जा

304
00:21:47,640 --> 00:21:49,920
मैं बता रहा हूँ
क्योंकि मैंने अनुभव किया है।

305
00:21:50,000 --> 00:21:53,000
जिस पल तुमने आज के मैच में
इन तीन चीज़ों को जोड़ लिया,

306
00:21:53,080 --> 00:21:56,280
तुम्हें उस पिच में एहसास होगा
जैसे तुम अजेय हो,

307
00:21:56,360 --> 00:22:00,200
जैसे तुम्हें कोई रोक नहीं सकता, कोई
हरा नहीं सकता, कोई छू नहीं सकता।

308
00:22:00,280 --> 00:22:03,520
यह है आज का मैच,
बाकी तुम जानते हो। ठीक है?

309
00:22:03,600 --> 00:22:04,560
हो जाओ शुरू।

310
00:22:06,960 --> 00:22:09,560
टोटेनहम
हॉटस्पर

311
00:22:15,120 --> 00:22:17,680
कुछ हफ़्ते पहले टोटेनहम
लीग में सबसे ऊपर थे,

312
00:22:17,760 --> 00:22:21,720
पर एक-दो मैच हारने के बाद,
वे यहाँ कुछ साबित करने पहुँचे हैं।

313
00:22:26,120 --> 00:22:30,920
अमीरात स्टेडियम

314
00:22:48,840 --> 00:22:51,120
मैं आपको टीम की
सारी खबर बताता हूँ, जिजी।

315
00:22:51,200 --> 00:22:54,200
ज़हाका निलंबन के बाद वापस आ गए हैं
और एक वही बदलाव है।

316
00:22:54,560 --> 00:22:58,720
तो, लाइनअप में रैम्सडेल गोल में,
टोमियासु, गैब्रियल, व्हाइट,

317
00:22:58,800 --> 00:23:00,440
और टियर्नी डिफेंस में होंगे।

318
00:23:00,520 --> 00:23:03,320
ज़हाका और पार्टी मिडफील्ड में रहेंगे,

319
00:23:03,400 --> 00:23:07,480
स्मिथ रो, ओडगार्ड और साका
ऑबामेयांग के पीछे होंगे।

320
00:23:07,800 --> 00:23:10,840
जहाँ तक टोटेनहम हॉटस्पर की बात है,
उसमें तीन बदलाव हैं...

321
00:24:06,160 --> 00:24:11,200
शुरुआत से 30 मिनट पहले

322
00:24:48,280 --> 00:24:50,520
चलो, लड़को। शुरू करते हैं।

323
00:25:10,080 --> 00:25:12,560
वी लव यू आर्सेनल, हाँ

324
00:25:12,640 --> 00:25:15,000
वी लव यू आर्सेनल, हाँ

325
00:25:15,080 --> 00:25:17,040
वी लव यू आर्सेनल, हाँ

326
00:25:17,120 --> 00:25:19,360
ओह, आर्सेनल, वी लव यू!

327
00:25:19,440 --> 00:25:21,800
वी लव यू आर्सेनल, हाँ

328
00:25:25,480 --> 00:25:30,360
शुरुआत से 10 मिनट पहले

329
00:25:37,080 --> 00:25:38,320
सब अंदर आ गए?

330
00:25:39,880 --> 00:25:41,280
इधर आइए, स्टुअर्ट।

331
00:25:44,600 --> 00:25:49,440
यह महानुभाव पिछले 30 सालों से
भावनाओं को कैद कर रहे हैं।

332
00:25:49,520 --> 00:25:52,400
लोगों, भावों और टीमों को।

333
00:25:54,920 --> 00:25:58,000
इनकी जुबानी सुनो
कि तुम्हारे बारे में कैसा महसूस करते हैं

334
00:25:58,080 --> 00:26:01,280
क्योंकि यह तुम्हें रोज़
हमारे क्लब में आते-जाते देखते हैं।

335
00:26:03,080 --> 00:26:04,360
यह तो मुश्किल है।

336
00:26:06,040 --> 00:26:09,640
यह मेरा क्लब है।
यह फुटबॉल क्लब मेरी जान है।

337
00:26:09,720 --> 00:26:11,520
और तुम सब पर जान छिड़कता हूँ।

338
00:26:11,960 --> 00:26:15,280
तीस सालों में, मैंने कमाल के
खिलाड़ियों की तस्वीरें ली हैं,

339
00:26:15,880 --> 00:26:18,600
कुछ विश्व स्तर के खिलाड़ी, कुछ महान टीमें।

340
00:26:19,160 --> 00:26:21,720
और मैं तुम लोगों को देखता हूँ,
क्या टीम है।

341
00:26:22,120 --> 00:26:25,160
यह टीम शानदार है।
मैं सारी ज़िंदगी प्रशंसक रहा हूँ।

342
00:26:25,720 --> 00:26:28,000
हमें करना यह है, मैदान में जाकर जीतना है।

343
00:26:28,080 --> 00:26:30,760
यह मैं हूँ, मैं एक प्रशंसक हूँ।
बाहर कई हैं,

344
00:26:31,320 --> 00:26:33,880
वे आज जीतने के लिए कुछ भी कर देंगे।

345
00:26:34,320 --> 00:26:37,440
देखो उन्हें। तुम मैदान में जाओगे,
पहले टैकल में,

346
00:26:37,520 --> 00:26:41,200
दर्शकों को सुनना,
वे एकदम तुम्हारे साथ होंगे।

347
00:26:41,560 --> 00:26:45,200
हर टैकल जीतना।
जब तुम गोल करोगे, तब उनके चेहरों को देखना,

348
00:26:45,280 --> 00:26:48,000
उनके भाव पढ़ना,
देखना तुम्हें कितना चाहते हैं।

349
00:26:48,080 --> 00:26:51,320
और उन्हें दिखा दो
तुम उन्हें कितना चाहते हो, ठीक है?

350
00:27:11,600 --> 00:27:12,840
आओ, चलें!

351
00:27:38,800 --> 00:27:40,880
बेन व्हाइट की ज़बरदस्त चुनौती।

352
00:27:41,560 --> 00:27:44,480
और इस तरह की चुनौती ही
जीत की राह तय करती है।

353
00:27:45,000 --> 00:27:47,680
दोनों टीमों में से
आर्सेनल ज़्यादा तेज़ हैं।

354
00:27:47,760 --> 00:27:50,760
गेंद लेकर आ रहे हैं ओडगार्ड,
ऑबामेयांग उनके आगे हैं,

355
00:27:50,840 --> 00:27:53,480
साका को बॉल
और पेनल्टी क्षेत्र के दाहिने कोने में।

356
00:27:53,560 --> 00:27:56,440
साका पीछे की ओर मारते हैं,
स्मिथ रो आ रहे हैं!

357
00:27:56,520 --> 00:27:58,840
आर्सेनल 1 -0 टोटेनहम
स्मिथ रो 12'

358
00:27:58,920 --> 00:28:01,600
और स्मिथ रो ने आर्सेनल को बढ़त दिलाई!

359
00:28:02,160 --> 00:28:03,800
आर्सेनल का शानदार प्रदर्शन।

360
00:28:05,800 --> 00:28:07,400
आर्सेनल एक-शून्य से आगे।

361
00:28:07,480 --> 00:28:11,200
आर्सेनल एक-शून्य से आगे की
गूँज से अमीरात गूँज उठा है।

362
00:28:11,280 --> 00:28:16,680
आर्सेनल एक-शून्य से आगे।
आर्सेनल एक-शून्य से आगे।

363
00:28:16,760 --> 00:28:20,840
स्मिथ रो और साका के बीच
क्या गज़ब का तालमेल है।

364
00:28:20,920 --> 00:28:24,360
गोलकर्ता स्मिथ रो पेनल्टी क्षेत्र
की ओर बढ़ते आ रहे हैं।

365
00:28:24,480 --> 00:28:26,600
स्मिथ रो का ऑबामेयांग को पीछे पास!

366
00:28:26,680 --> 00:28:27,520
आर्सेनल 2 - 0 टोटेनहम
ऑबामेयांग 27'

367
00:28:27,600 --> 00:28:29,520
और आर्सेनल का दूसरा गोल।

368
00:28:29,600 --> 00:28:31,080
ऑबामेयांग!

369
00:28:42,000 --> 00:28:44,720
ज़हाका ने बॉल ऑडगार्ड को पास किया,

370
00:28:44,800 --> 00:28:47,120
फिर स्मिथ रो को, स्मिथ रो से साका को

371
00:28:47,200 --> 00:28:49,760
और वह रेग्युलॉन के छोड़े गैप
का लाभ ले सकते हैं।

372
00:28:49,840 --> 00:28:52,400
साका अब आगे भागते हुए,
तीन के मुकाबले दो गोल,

373
00:28:52,480 --> 00:28:55,280
साका ने बॉल पीछे पास करना चाहा,
अकेले ही बढ़ गए।

374
00:28:55,360 --> 00:28:58,160
बॉल साका के पास वापस और यह गोल।

375
00:28:58,240 --> 00:28:59,320
आर्सेनल 3 - 0 टोटेनहम
साका 34'

376
00:29:06,000 --> 00:29:08,440
और इसके साथ आर्सेनल
जीत का शिखर छूते हुए।

377
00:29:08,520 --> 00:29:12,000
साका ने 20 मैचों में
अपना पहला लीग गोल कर लिया है।

378
00:29:23,040 --> 00:29:27,720
हाफ़ टाइम
आर्सेनल 3 - 0 टोटेनहम

379
00:29:33,720 --> 00:29:35,400
शाबाश, लड़को। अब रुकना नहीं!

380
00:29:35,480 --> 00:29:37,680
शाबाश, मेरे शेरो। शाबाश।

381
00:29:38,480 --> 00:29:40,880
चलो, यार, हाँ। फिर से शुरू करते हैं।

382
00:29:45,320 --> 00:29:48,760
मेरा पहला संदेश,
हमें दूसरा हाफ़ पूरा खेलना होगा

383
00:29:48,840 --> 00:29:50,760
और अब हमें और गोल करने होंगे।

384
00:29:50,840 --> 00:29:52,960
हम जीतकर जाएँगे, छोड़ेंगे नहीं।

385
00:29:53,040 --> 00:29:55,760
जब मैच ऐसा हो,
तो छक्के छुड़ाने ही पड़ते हैं।

386
00:29:55,840 --> 00:29:58,560
मैं शुरू से ही यह संदेश देना चाहता था।

387
00:29:58,640 --> 00:30:02,080
जब हमारे बस में हो,
जहाँ तक संभव हो, सही लमहा आते ही

388
00:30:02,160 --> 00:30:04,800
वह प्रबलता और लय जो तुम सब दिखाते हो,

389
00:30:04,880 --> 00:30:08,960
जाकर बॉल को वापस लेकर आओ,
जैसे तुमने करके दिखाया,

390
00:30:09,040 --> 00:30:11,920
हमें यह करते रहना होगा
क्योंकि वे जोखिम उठाएँगे,

391
00:30:12,000 --> 00:30:13,880
वे खिलाड़ियों को आगे ले आएँगे।

392
00:30:13,960 --> 00:30:16,800
बी ने अंदर आकर अच्छा किया,
तुमने बहुत बार बॉल पाई।

393
00:30:16,880 --> 00:30:19,960
यही तो सबसे अहम है,
हमें बस लय को कायम रखना है।

394
00:30:25,160 --> 00:30:28,640
बॉल पर साका का कब्ज़ा,
स्किप से बचने की कोशिश करते हैं।

395
00:30:28,720 --> 00:30:31,560
स्मिथ रो, साका भी वहाँ हैं।

396
00:30:31,640 --> 00:30:34,120
स्मिथ रो की पीठ गोल की ओर,
ओडगार्ड को पास,

397
00:30:34,200 --> 00:30:37,160
आर्सेनल फिर खतरनाक नज़र आ रहा है,
गेंद ऑबामेयांग के पास।

398
00:30:41,280 --> 00:30:43,760
बॉल आगे, हैरी केन आ गए हैं,

399
00:30:43,840 --> 00:30:48,080
हैरी केन, गोल, पर पोस्ट से बाहर है।
रेफरी ने भी फ्लैग नहीं निकाला।

400
00:30:51,240 --> 00:30:53,560
धीरे से बॉल रेग्युलॉन को पास करते हैं,

401
00:30:53,640 --> 00:30:56,040
धीरे से सोन की और सोन गोल करते हैं।

402
00:30:56,120 --> 00:31:01,800
आर्सेनल 3 - 1 टोटेनहम
सोन 79'

403
00:31:08,120 --> 00:31:11,680
बॉल गोल पोस्ट को लगता है,
रैम्सडेल बचा लेते हैं।

404
00:31:13,280 --> 00:31:16,480
कुछ पलों की दूरी।
यह लीजिए, मैच खत्म होने की सीटी।

405
00:31:16,560 --> 00:31:19,960
मिकेल आर्टेटा अमीरात स्टेडियम में
हवा में घूँसा मारते हुए।

406
00:31:20,040 --> 00:31:24,680
आर्सेनल इस जीत के हकदार हैं,
पहले हाफ़ में ज़बरदस्त प्रदर्शन किया।

407
00:31:31,760 --> 00:31:34,720
एमिल, आपके आर्सेनल करियर में बस 50 मैच,

408
00:31:34,800 --> 00:31:36,640
आपने काफ़ी अच्छे दिन देखे हैं।

409
00:31:36,720 --> 00:31:38,120
क्या यह सबसे अच्छा था?

410
00:31:38,200 --> 00:31:41,720
सौ फीसदी, शायद मेरे जीवन का
सबसे बेहतरीन दिन था,

411
00:31:41,800 --> 00:31:44,640
घरेलू मैदान पर
एक और नॉर्थ लंदन डर्बी की जीत

412
00:31:44,720 --> 00:31:49,040
और अपने परिवार के सामने गोल मारना,
इससे बेहतर कोई एहसास नहीं हो सकता।

413
00:31:49,120 --> 00:31:50,880
नॉर्थ लंदन का क्या रंग है?

414
00:31:50,960 --> 00:31:55,160
-लाल, यार। चल, यार।
-चल, जी। चल।

415
00:31:55,240 --> 00:31:56,960
लाल, यह लाल है!

416
00:31:58,720 --> 00:32:00,760
तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

417
00:32:00,840 --> 00:32:02,640
यक़ीन करें, घुटनों के बल फिसलना।

418
00:32:02,720 --> 00:32:06,400
अगर आपको घुटनों के बल
फिसलना पसंद है, तो यह मैच पैसा वसूल था।

419
00:32:06,480 --> 00:32:11,280
ऐसे दिन हों तो लगता है इस क्लब का प्रशंसक
होना कमाल की बात है। यक़ीन नहीं होता।

420
00:32:14,120 --> 00:32:14,960
चलो!

421
00:32:15,040 --> 00:32:17,960
चल, यार! हाँ!

422
00:32:22,600 --> 00:32:26,360
हम हैं यहाँ
हम हैं यहाँ और यह हम चले

423
00:32:26,440 --> 00:32:29,320
सब हैं साथ
राह पर निकल पड़े

424
00:32:29,400 --> 00:32:31,560
यह हम चले

425
00:32:31,640 --> 00:32:34,320
साका और एमिल स्मिथ रो

426
00:32:35,360 --> 00:32:37,080
हर एक साथी!

427
00:32:37,160 --> 00:32:40,600
हम हैं यहाँ
हम हैं यहाँ और यह हम चले

428
00:32:40,680 --> 00:32:43,920
सब हैं साथ
राह पर निकल पड़े

429
00:32:44,000 --> 00:32:46,040
यह हम चले

430
00:32:46,360 --> 00:32:48,840
साका और एमिल स्मिथ रो

431
00:32:57,360 --> 00:32:59,480
शाबाश आर्सेनल!

432
00:33:05,200 --> 00:33:09,200
यह आपके लिए है। इस पर सबने साइन किए हैं
और यह आपके लिए है, तो मज़े कीजिए।

433
00:33:45,320 --> 00:33:47,960
आज रात नॉर्थ लंदन लाल में रंगा है।

434
00:33:48,440 --> 00:33:52,040
आर्सेनल ने
204वीं नॉर्थ लंदन डर्बी जीत ली है।

435
00:33:52,440 --> 00:33:55,600
यह एक ऐसी जीत है
जिससे सीज़न की शुरुआत हो सकती है।

436
00:33:56,600 --> 00:33:58,520
और जैसे-जैसे सीज़न आगे बढ़ रहा है,

437
00:33:58,600 --> 00:34:02,600
साफ़ है कि आर्सेनल फिर से
अपने प्रशंसकों के साथ नाता जोड़ रहे हैं।

438
00:34:02,680 --> 00:34:06,320
एक, दो, तीन, चार
अच्छा लगा, अच्छा लगा, अच्छा लगा,

439
00:34:06,400 --> 00:34:07,560
अच्छा लगा

440
00:34:09,960 --> 00:34:11,719
यह हम चले

441
00:34:11,800 --> 00:34:14,880
साका और एमिल स्मिथ रो

442
00:34:14,960 --> 00:34:16,440
एक, दो, तीन, चार

443
00:34:16,520 --> 00:34:19,960
अच्छा लगा, अच्छा लगा,
अच्छा लगा, अच्छा लगा

444
00:34:22,360 --> 00:34:24,080
यह हम चले

445
00:34:24,159 --> 00:34:26,880
साका और एमिल स्मिथ रो

446
00:34:27,880 --> 00:34:28,800
अगली बार...

447
00:34:28,880 --> 00:34:31,600
हम यक़ीनन एनफील्ड जा रहे हैं
और उन्हें हरा देंगे।

448
00:34:31,639 --> 00:34:34,280
टचलाइन पर थोड़ी-बहुत बहस हो रही है

449
00:34:34,360 --> 00:34:37,840
और आर्टेटा और क्लॉप लड़ने के लिए
आमने-सामने आ गए हैं।

450
00:34:39,639 --> 00:34:43,400
और डिएगो जोटा रैम्सडेल के पास से
निकलकर लिवरपूल के लिए गोल करते हैं।

451
00:34:43,480 --> 00:34:45,159
यह तो बहुत ही शर्मनाक है।

452
00:34:47,000 --> 00:34:50,639
मैं बदलाव कर सकता हूँ,
यह मत सोचना हम हमेशा यही टीम रखेंगे।

453
00:34:51,760 --> 00:34:55,040
-ऑबामेयांग बेंच पर। पक्का।
-मुझे लगता है ठीक भी है।

454
00:34:55,120 --> 00:34:58,920
कुछ देर पहले क्रॉसबार को लगा था।
पीछे जाली पर जाकर लगा है अभी!

455
00:35:54,880 --> 00:35:57,560
आर्सेनल फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों,
कोच और स्टाफ़ का विशेष आभार

456
00:35:58,880 --> 00:36:00,880
संवाद अनुवादक मोनिका सराफ़

457
00:36:00,960 --> 00:36:02,960
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल

