1
00:00:07,400 --> 00:00:11,800
कई बातों में मुझे संघर्ष करना पड़ता है।
मैं एक सीधा-सादा सा बंदा हूँ।

2
00:00:12,920 --> 00:00:17,840
मेरी परवरिश ऐसी हुई है कि मेरे लिए
कुछ आदर्श अटल हैं और मुझे

3
00:00:17,920 --> 00:00:22,280
क्लब में, खिलाड़ियों और स्टाफ़ के साथ
वही सब लागू करने की कोशिश करनी है।

4
00:00:26,520 --> 00:00:28,000
क्या ख़याल है, बॉयज़?

5
00:00:28,600 --> 00:00:29,680
क्या ख़याल है?

6
00:00:32,120 --> 00:00:33,200
क्या ख़याल है?

7
00:00:33,320 --> 00:00:34,280
इतना अच्छा नहीं था।

8
00:00:34,360 --> 00:00:35,600
-इतना अच्छा नहीं था?
-ना।

9
00:00:35,680 --> 00:00:39,080
तुमने उस दिन क्या कहा था?
तुम उन्हें कैसे हराओगे?

10
00:00:39,200 --> 00:00:40,040
लय से।

11
00:00:40,080 --> 00:00:43,320
लय गई भाड़ में!

12
00:00:44,680 --> 00:00:48,360
साला दम नहीं था! बिल्कुल भी नहीं!

13
00:00:55,960 --> 00:00:59,080
पहली बात संस्कृति
और आदर्श की है जो हमारी पहचान हैं

14
00:00:59,160 --> 00:01:00,960
और मेरे लिए मुख्य तीन हैं।

15
00:01:01,040 --> 00:01:02,080
पहला है सम्मान।

16
00:01:02,160 --> 00:01:04,080
बॉल हाथ से निकले, तो भागो।

17
00:01:04,160 --> 00:01:06,440
फ्लो, तुम्हारे हाथ से बॉल निकल गई तो...

18
00:01:06,560 --> 00:01:07,520
तो तुम चलते हो।

19
00:01:07,560 --> 00:01:09,160
भागो! भागो और दौड़ो!

20
00:01:10,200 --> 00:01:11,520
दूसरी है प्रतिबद्धता।

21
00:01:11,560 --> 00:01:13,160
बॉल पास करो।

22
00:01:13,200 --> 00:01:16,880
बॉल यहाँ जाए, तो उसे इधर पास करो।

23
00:01:16,920 --> 00:01:18,080
और फिर जुनून।

24
00:01:18,160 --> 00:01:21,400
तुम पर हर समय चिल्लाता हूँ,
अब मैं बोल नहीं पा रहा हूँ।

25
00:01:21,480 --> 00:01:24,120
मुझे चिल्लाना नहीं चाहिए,
तुम अच्छे खिलाड़ी हो।

26
00:01:24,200 --> 00:01:26,200
अगर इन तीनों में से एक गायब है,

27
00:01:26,280 --> 00:01:29,280
तो आपको इस क्लब के आस-पास
भी नहीं नज़र आना चाहिए।

28
00:01:29,920 --> 00:01:32,400
और उसके बाद, खेलने का एक अलग तरीका होता है

29
00:01:32,480 --> 00:01:35,400
और वह तरीका बस एक ही वजह से होता है,

30
00:01:35,480 --> 00:01:36,400
और वह है जीत।

31
00:01:36,480 --> 00:01:38,920
मुझे एक अलग तरह की टीम देखनी है,

32
00:01:39,000 --> 00:01:40,360
तुम्हारे पास पाँच मिनट हैं।

33
00:01:41,000 --> 00:01:42,200
पाँच मिनट।

34
00:01:43,000 --> 00:01:46,680
तुम्हारे हाव-भाव, तुम्हारी सावधानी,
तुम्हारा ध्यान, सब कुछ।

35
00:01:46,760 --> 00:01:47,800
पाँच मिनट!

36
00:02:00,360 --> 00:02:03,800
तुम जो करो, वह तुम्हें अच्छा लगे।
इसे कहते हैं जुनून।

37
00:02:04,640 --> 00:02:07,480
हमें यक़ीन करना होगा। हमें दम लगाना होगा।

38
00:02:08,600 --> 00:02:10,800
लोगों को दिखाओ
कि तुम्हें कितनी परवाह है।

39
00:02:11,240 --> 00:02:12,440
शुरू करते हैं।

40
00:02:12,920 --> 00:02:15,360
ऑल ऑर नथिंग
आर्सनल

41
00:02:15,440 --> 00:02:18,040
डैनियल कलुया द्वारा वर्णित

42
00:02:18,880 --> 00:02:21,760
एवर्टन
1878

43
00:02:22,120 --> 00:02:28,120
एवर्टन 2 - 1 आर्सनल
6 दिसम्बर 2021

44
00:02:29,520 --> 00:02:31,440
एवर्टन के प्रशंसक दहाड़ते हैं।

45
00:02:31,560 --> 00:02:35,760
आर्सनल के लिए, मिकेल आर्टेटा को
चार लीग मैचों में से अब तीन में

46
00:02:35,840 --> 00:02:37,360
हार झेलनी पड़ी है।

47
00:02:37,440 --> 00:02:40,080
एवर्टन, दो, आर्सनल, एक।

48
00:02:40,160 --> 00:02:42,240
यह आर्सनल के लिए पहली बार है

49
00:02:42,320 --> 00:02:45,360
कि आप सोचते हैं
कि उनके प्रदर्शन में सुधार होगा

50
00:02:45,440 --> 00:02:48,520
और फिर वे मैच में इस तरह से खेलते हैं।

51
00:02:50,520 --> 00:02:52,520
कुल मिलाकर कहना मुश्किल है।

52
00:02:52,600 --> 00:02:54,920
आमतौर पर शायद सबने 70 प्रतिशत दम लगाया।

53
00:02:55,400 --> 00:02:57,560
हमें गोल करने वाले खिलाड़ी चाहिए।

54
00:02:57,640 --> 00:03:00,160
और ऑबामेयांग को आगे बढ़कर वही करना चाहिए,

55
00:03:00,240 --> 00:03:02,440
जो वह दो साल पहले कर रहे थे।

56
00:03:03,520 --> 00:03:07,080
संभवतः यह सीज़न का
सबसे बुरा प्रदर्शन रहा है।

57
00:03:07,360 --> 00:03:10,320
कोई तुक नहीं बनता
कि ऑबामेयांग को 85वें मिनट में

58
00:03:10,400 --> 00:03:13,240
शामिल किया जाए। मसला चौंकाने वाला है।

59
00:03:13,320 --> 00:03:17,000
मुझे लगता है वह ऑबामेयांग को
यह संदेश देना चाह रहे थे,

60
00:03:17,080 --> 00:03:21,040
"मैं बॉस हूँ। हम तुम्हारे बिना
जीत जाएँगे।" पर वह एकदम उल्टा पड़ा।

61
00:03:29,120 --> 00:03:32,320
दस दिसम्बर 2021

62
00:03:32,400 --> 00:03:34,200
हार के इस सिलसिले के बाद,

63
00:03:35,160 --> 00:03:37,520
आर्सनल कैंप में माहौल उदासी भरा है।

64
00:03:38,920 --> 00:03:41,720
मिकेल आर्टेटा के
फैसलों की समीक्षा की जा रही है।

65
00:03:48,120 --> 00:03:49,400
सबको गुड ऑफ्टरनून।

66
00:03:49,680 --> 00:03:52,280
पिछले हफ़्ते मैंने आपसे पूछा था
ऑबामेयांग कैसा है

67
00:03:52,360 --> 00:03:54,040
और क्या आप उसे लेकर परेशान हैं।

68
00:03:54,120 --> 00:03:56,880
आप चाहते हैं कि वे
गोल करना शुरू करें, है ना?

69
00:03:56,960 --> 00:03:58,600
उनमें आत्मविश्वास की कमी है?

70
00:03:59,680 --> 00:04:01,760
जब कोई खिलाड़ी गोल नहीं कर पाता,

71
00:04:01,840 --> 00:04:04,520
तो उसके आत्मविश्वास, उसकी मनोदशा और शायद

72
00:04:04,600 --> 00:04:06,040
यक़ीन पर असर पड़ता है,

73
00:04:06,120 --> 00:04:10,000
पर उन हालात में उसे स्वीकार करके
खुद पर तरस नहीं खाना चाहिए।

74
00:04:10,080 --> 00:04:13,200
गैरी नेविल ने जताया था
कि आपके और ऑबामेयांग के रिश्ते में

75
00:04:13,280 --> 00:04:16,360
दरार पड़ने का जोखिम था
क्योंकि आपने उसे मैच में नहीं रखा।

76
00:04:16,480 --> 00:04:19,080
मैं नहीं जानता। मेरी टीम के साथ

77
00:04:19,120 --> 00:04:21,520
मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और...

78
00:04:21,600 --> 00:04:24,160
क्योंकि उस एक वजह से मुझे एक बात समझनी है

79
00:04:24,240 --> 00:04:27,360
कि मैं हमेशा क्लब और खिलाड़ियों के
हितों के लिए काम करूँगा।

80
00:04:27,440 --> 00:04:29,520
-सबका शुक्रिया।
-शुक्रिया।

81
00:04:34,720 --> 00:04:37,080
-आपको पता है क्या हो रहा है?
-हाँ।

82
00:04:37,160 --> 00:04:41,800
जो भी होने वाला है,
मुझे उसके लिए तैयार रहना चाहिए।

83
00:04:43,560 --> 00:04:45,920
-क्योंकि धमाका होगा।
-हाँ।

84
00:04:47,680 --> 00:04:49,360
एवर्टन में हार के बाद,

85
00:04:49,440 --> 00:04:51,680
क्लब कप्तान पियरे-एमेरिक ऑबामेयांग को

86
00:04:51,760 --> 00:04:54,680
फ्रांस वापस जाने के लिए छुट्टी दे दी गई।

87
00:04:56,120 --> 00:04:57,600
बॉल मैदान में है।

88
00:04:57,680 --> 00:05:00,360
आज, उन्होंने वापस आने में देरी कर दी।

89
00:05:05,360 --> 00:05:06,360
हाँ।

90
00:05:06,800 --> 00:05:08,760
हमें इस मसले को सुलझाना होगा, मिकेल।

91
00:05:08,800 --> 00:05:11,600
गोल का डिफेंस कौन करता है?
सेंटर फॉरवर्ड कौन आता है?

92
00:05:11,680 --> 00:05:13,480
सेंटर फॉरवर्ड लाका के लिए है।

93
00:05:14,800 --> 00:05:16,640
बस, बॉयज़, शाबाश।

94
00:05:22,320 --> 00:05:25,880
जब उन्होंने ऑबा का करार बढ़ाने का
फ़ैसला किया तो मैं बहुत खुश था।

95
00:05:25,920 --> 00:05:27,440
मिकेल आर्टेटा
मैनेजर

96
00:05:27,520 --> 00:05:32,400
हम सहमत थे और हमने कुछ लक्ष्य तय किए,
जो हमें मिलकर हासिल करने थे।

97
00:05:32,480 --> 00:05:35,280
और मैंने कुछ समझौते किए
कि मुझे क्या करके खुशी होगी

98
00:05:36,000 --> 00:05:39,200
और वह मुझसे क्या उम्मीद कर सकते हैं।

99
00:05:39,640 --> 00:05:42,640
और मैं चाहता हूँ कि वह भी वैसा ही करें।

100
00:05:42,720 --> 00:05:46,640
और फिर बात आती है कि क्या हमने
जो तय किया हम उस पर अटल रहे या नहीं

101
00:05:46,720 --> 00:05:50,280
और मैं पहले दिन
क्या स्थापित करना चाहता था।

102
00:05:51,680 --> 00:05:52,920
अगर कोई

103
00:05:55,200 --> 00:06:00,640
आदर्शों के अनुसार नहीं चलता
या उन्हें तोड़ता है,

104
00:06:00,720 --> 00:06:04,400
तो बहुत ही कठिन घड़ी होती है
कि आप उससे कुछ पा सकें।

105
00:06:09,680 --> 00:06:11,560
ऑबा कोल्नी वापस चले गए।

106
00:06:12,080 --> 00:06:16,520
पर क्लब ने फ़ैसला कर लिया और उन्हें
खुद प्रशिक्षण करने पर मजबूर कर रहे हैं।

107
00:06:17,520 --> 00:06:20,960
हम यहाँ वॉर्म अप करने जा रहे हैं,
फिर इसे दूर तक ले जाएँगे।

108
00:06:21,040 --> 00:06:22,880
कुछ तकनीकी काम से शुरुआत करें।

109
00:06:23,240 --> 00:06:25,000
फिर हम आगे बढ़ते हुए

110
00:06:25,080 --> 00:06:28,600
कोशिश करेंगे कि मुख्य तौर पर
बॉल के साथ अभ्यास करेंगे।

111
00:06:28,680 --> 00:06:29,680
ठीक है।

112
00:06:32,280 --> 00:06:34,280
कल ऑबा के साथ क्या हुआ?

113
00:06:34,360 --> 00:06:36,400
वह पैरिस गए थे

114
00:06:36,480 --> 00:06:38,760
और फिर घर आए...

115
00:06:39,320 --> 00:06:41,720
घर आए, बॉस ने उन्हें वापस आने को कहा...

116
00:06:41,800 --> 00:06:42,720
एक दिन पहले?

117
00:06:42,800 --> 00:06:46,040
हाँ, एक दिन पहले। वह अगले दिन वापस आए

118
00:06:46,120 --> 00:06:48,120
और फिर वह प्रशिक्षण पर देरी से आए।

119
00:06:49,000 --> 00:06:51,200
और कूदें। ऊपरी पीली लाइन तक जाएँ।

120
00:06:51,280 --> 00:06:53,920
उन्हें जाने की अनुमति थी।
माँ को लेकर कोई बात थी।

121
00:06:54,000 --> 00:06:57,680
उन्हें माँ से मिलने जाना था।
और फिर वह समय पर वापस नहीं आए।

122
00:06:57,760 --> 00:07:00,440
उनकी बात नहीं सुनी, न सही बात की।

123
00:07:01,480 --> 00:07:02,760
हमारे बॉस दमदार हैं।

124
00:07:02,840 --> 00:07:04,920
हाँ, बॉस दमदार हैं, हाँ।

125
00:07:07,360 --> 00:07:10,600
आर्सनल फुटबॉल क्लब

126
00:07:12,360 --> 00:07:13,400
वापस आ रहे हो?

127
00:07:13,480 --> 00:07:17,040
मैं यहीं तो हूँ, यार। हर रोज़
प्रशिक्षण करता हूँ, पर तुम्हारे साथ नहीं।

128
00:07:17,520 --> 00:07:18,360
कब तक...

129
00:07:18,440 --> 00:07:19,320
किसी दिन तक।

130
00:07:19,400 --> 00:07:20,320
समय सीमा तो होनी चाहिए।

131
00:07:20,400 --> 00:07:25,920
और उन्होंने मुझसे पूछा
क्या मुझे उनसे दोबारा बात करनी है।

132
00:07:28,400 --> 00:07:30,560
जाओ, कोई न कोई संदेश पहुँचा देगा।
मुझे तो जानते ही हो।

133
00:07:30,640 --> 00:07:32,400
-अच्छा। फिर मिलते हैं।
-फिर मिलते हैं।

134
00:07:40,520 --> 00:07:44,640
आर्सनल बनाम साउथहैंपटन
अमीरात स्टेडियम - 11 दिसंबर 2021

135
00:07:44,720 --> 00:07:48,280
मैच का दिन, और मिकेल को
बाहरी दुनिया को बताना होगा

136
00:07:48,360 --> 00:07:51,000
कि क्लब का कप्तान निलंबित है।

137
00:07:53,840 --> 00:07:56,400
ऑबामेयांग को छोड़ना बहुत अहम फ़ैसला है,

138
00:07:56,480 --> 00:07:59,040
ख़ासकर जब आबा सहमत नहीं हैं।

139
00:07:59,800 --> 00:08:01,600
अब हम अमीरात चलते हैं,

140
00:08:01,680 --> 00:08:05,120
जहाँ किसी की गैरहाज़िरी
मुख्य कहानी है, जॉन साउथल।

141
00:08:05,200 --> 00:08:08,240
हाँ, और यह पहली बार नहीं है कि ऑबामेयांग

142
00:08:08,320 --> 00:08:11,080
सभी गलत वजहों से
ध्यान का केंद्र बने हुए हैं।

143
00:08:11,160 --> 00:08:14,560
उन्हें अनुशासन तोड़ने के कारण
टीम से बाहर कर दिया गया है।

144
00:08:15,240 --> 00:08:18,760
आर्टेटा क्लब की संस्कृति पर
अपना प्रभाव डालने की कोशिश में हैं

145
00:08:18,840 --> 00:08:22,000
और कहते हैं, "इस क्लब का
ताना-बाना मेरे अनुसार चलेगा।"

146
00:08:22,080 --> 00:08:23,960
मैं इसे साहसिक कदम कहूँगा।

147
00:08:28,720 --> 00:08:32,000
इस समय उनका बेंच पर न होना
अच्छा संकेत नहीं दे रहा है।

148
00:08:32,040 --> 00:08:35,600
उन दोनों को बैठकर तय
करना चाहिए कि वे चाहते क्या हैं।

149
00:08:37,400 --> 00:08:41,280
एक तरफ़, अगर उन्होंने नियम तोड़े हैं,
तो यह फ़ैसला एकदम सही है।

150
00:08:41,360 --> 00:08:44,640
पर अगर हम आज हार जाते हैं,
तो कठिनाइयाँ और बढ़ जाएँगी।

151
00:08:44,720 --> 00:08:46,320
चलो शुरू करते हैं, चलो!

152
00:08:47,760 --> 00:08:48,760
अच्छा, दोस्तो।

153
00:08:48,880 --> 00:08:50,160
हाँ, बॉयज़, इधर।

154
00:08:52,240 --> 00:08:53,720
बैठो, बॉयज़, बैठ जाओ।

155
00:08:55,760 --> 00:08:56,760
बॉयज़...

156
00:08:59,200 --> 00:09:00,960
ज़्यादा अहम क्या है, बॉयज़?

157
00:09:02,640 --> 00:09:03,760
सफ़र...

158
00:09:03,840 --> 00:09:06,520
सफ़र

159
00:09:07,360 --> 00:09:09,360
...या मंज़िल? बोलो।

160
00:09:10,280 --> 00:09:13,760
लाका, तुम्हारे लिए क्या
ज़्यादा अहम है, सफ़र या मंज़िल?

161
00:09:13,880 --> 00:09:14,880
मंज़िल।

162
00:09:14,960 --> 00:09:15,960
मंज़िल?

163
00:09:17,640 --> 00:09:20,200
जानते हो हमें वाकई किस बात की
परवाह करनी है?

164
00:09:20,280 --> 00:09:23,080
और सबसे खूबसूरत चीज़ होती है साथ।

165
00:09:23,160 --> 00:09:25,440
न सफ़र, न ही वह।

166
00:09:25,520 --> 00:09:30,960
और मैं बहुत आभारी हूँ, बॉयज़,
कि तुम सब यहाँ हो, सबके सब यहाँ हो,

167
00:09:31,040 --> 00:09:33,480
क्योंकि तुम में एक ख़ास बात है, बॉयज़।

168
00:09:33,520 --> 00:09:35,760
जो हमारा मूल मंत्र होना चाहिए।

169
00:09:35,880 --> 00:09:38,360
कि तुम, पता नहीं कैसे, एक टीम के रूप में

170
00:09:38,440 --> 00:09:41,440
ऊर्जा संचारित करने की क्षमता रखते हो।

171
00:09:41,520 --> 00:09:45,240
तो, जब तुम आज मैदान में जाओगे,
तुम्हें उनका उत्साह बढ़ाना है।

172
00:09:45,320 --> 00:09:48,480
क्योंकि दो मैच हारने के बाद
यह ज़रूरी होगा,

173
00:09:48,520 --> 00:09:49,880
पर तुम पहले कर चुके हो।

174
00:09:49,960 --> 00:09:54,640
केवल जुनून, दृढ़ संकल्प और जुनून और इन
लोगों को बताओ कि तुम कितनी परवाह करते हो।

175
00:09:54,760 --> 00:09:58,520
फिर से संचारित करो, मैदान में जाकर
फॉरवर्ड खेलते हुए हमला करो

176
00:09:58,600 --> 00:10:02,200
और साहस और यक़ीन से खेलो
और इस साले मैच को जीतो।

177
00:10:02,280 --> 00:10:03,400
चलो!

178
00:10:03,960 --> 00:10:05,200
-ठीक है।
-चलो।

179
00:10:07,760 --> 00:10:09,000
ऑबामेयांग नहीं है,

180
00:10:09,080 --> 00:10:13,200
तो उसके दोस्त लैकाज़ेट को
कप्तान का बाजूबंद पहनाया गया है।

181
00:10:13,280 --> 00:10:14,120
कप्तान

182
00:10:19,360 --> 00:10:22,880
यह अहम है, है ना?
कि आर्सनल आज तीन अंक हासिल कर पाएँ।

183
00:10:25,760 --> 00:10:28,080
टेला आ रहे हैं।
व्हाइट को संभाल लेना चाहिए।

184
00:10:28,160 --> 00:10:29,640
बॉल उनसे छीन ली गई है।

185
00:10:29,760 --> 00:10:32,240
यहाँ आर्सनल के लिए थोड़ा असहज हो रहा है।

186
00:10:32,320 --> 00:10:34,760
साउथहैंपटन का दबाव इसे अजीब बना रहा है।

187
00:10:37,040 --> 00:10:38,320
टेला बॉल लेकर आ रहे हैं,

188
00:10:38,400 --> 00:10:41,200
दोनों ओर से विकल्प है,
खुद गोल करने जा सकते हैं।

189
00:10:41,280 --> 00:10:43,000
आर्सनल बच गए।

190
00:10:44,520 --> 00:10:46,200
आर्टेटा अब खड़े हो गए हैं,

191
00:10:46,280 --> 00:10:49,120
मैच में थोड़ी और ऊर्जा
डालने की कोशिश कर रहे हैं।

192
00:10:50,320 --> 00:10:53,960
रैम्सडेल वह आर्सनल खिलाड़ी है
जिसने बॉल को सबसे ज़्यादा छुआ है

193
00:10:54,040 --> 00:10:55,840
और वह फिर से दबाव में है।

194
00:11:02,960 --> 00:11:05,400
वे पीछे से आगे आ रहे हैं।

195
00:11:05,960 --> 00:11:06,840
साका।

196
00:11:08,520 --> 00:11:10,800
टोमियासु आगे बढ़ते जा रहे हैं।

197
00:11:11,320 --> 00:11:14,640
लैकाज़ेट! क्या शानदार गोल मारा है!

198
00:11:14,880 --> 00:11:16,640
आर्सनल 1 - 0 साउथहैंपटन
लैकाज़ेट 21'

199
00:11:16,720 --> 00:11:19,320
आर्सनल ने कमाल कर दिया।

200
00:11:19,400 --> 00:11:22,640
शुरू से अंत तक क्या जवाबी हमला था।

201
00:11:25,760 --> 00:11:28,240
बहुत ही शानदार गोल!

202
00:11:31,400 --> 00:11:34,280
आर्सनल ने अपने पहले शॉट में गोल कर दिया

203
00:11:34,360 --> 00:11:36,000
और छह मिनट बाद...

204
00:11:38,680 --> 00:11:39,920
आर्सनल 2 - 0 साउथहैंपटन
ओडगार्ड 27'

205
00:11:40,000 --> 00:11:41,600
...उनकी बढ़त दोगुनी हो गई।

206
00:11:42,000 --> 00:11:44,960
ओडगार्ड बॉल के लिए प्रतिबद्ध थे।

207
00:11:45,760 --> 00:11:48,040
और उसने सिर से मारकर दुर्लभ गोल किया।

208
00:11:49,400 --> 00:11:51,680
हाफ़ टाइम तक आर्सनल
के लिए सब अच्छा रहा।

209
00:11:51,760 --> 00:11:55,080
हाफ़ टाइम तक आर्सनल दो,
साउथहैंपटन शून्य।

210
00:12:00,440 --> 00:12:01,440
अच्छा, बॉयज़।

211
00:12:01,520 --> 00:12:06,080
ऐसी टीमें हैं जो मज़े के लिए कूदती हैं।
फुलबैक हमारे फुलबैक के खिलाफ़ खेल रहे हैं।

212
00:12:06,160 --> 00:12:08,040
अच्छा खेलने के लिए रीसेट करना होगा।

213
00:12:08,120 --> 00:12:10,800
तो, जब बॉल मैदान में हो,
मुझे तैयार रहना होगा।

214
00:12:10,880 --> 00:12:12,280
हिलने को तैयार रहना होगा।

215
00:12:12,360 --> 00:12:15,160
बॉल सही हो, तो मैं तैयार हूँ।
बॉल हासिल कर सकता हूँ।

216
00:12:15,240 --> 00:12:17,840
मैंने कोशिश की और उसे झपट लिया।
बुकायो तैयार।

217
00:12:17,920 --> 00:12:21,760
तैयार का मतलब इस तरह,
तैयार का मतलब कोई ऑफ-साइड नहीं,

218
00:12:21,840 --> 00:12:24,880
लाइन को देखो और कहो, मुझे निकलना है।

219
00:12:24,960 --> 00:12:28,280
हम उनसे तेज़ हैं।
हम उनके छक्के छुड़ा देंगे। ठीक है?

220
00:12:28,360 --> 00:12:29,760
-चलो!
-चलो!

221
00:12:35,440 --> 00:12:38,280
अमीरात में दूसरा हाफ़ शुरू हुआ।

222
00:12:38,360 --> 00:12:40,760
आर्सनल शून्य के मुकाबले दो गोल से आगे हैं।

223
00:12:42,280 --> 00:12:43,280
पार्टी।

224
00:12:43,760 --> 00:12:45,840
साका ने मारने की जगह बनाई।

225
00:12:46,440 --> 00:12:47,440
बहुत करीबी मामला।

226
00:12:49,040 --> 00:12:53,080
दूसरे हाफ़ में मैच आर्सनल के काबू में
और वह एक और गोल करते हैं।

227
00:12:54,760 --> 00:12:56,720
आर्सनल 3 - 0 साउथहैंपटन
गैब्रियल 62'

228
00:12:56,800 --> 00:12:58,920
और आर्सनल तीन-शून्य से आगे।

229
00:12:59,000 --> 00:13:03,560
गैब्रियल ने दूसरी शीट में नाम जोड़ा,
अंततः गोल किया।

230
00:13:09,320 --> 00:13:12,720
मिकेल आर्टेटा के लिए
राहत की साँस, लेकिन चैन नहीं।

231
00:13:15,920 --> 00:13:18,360
यहाँ वेस्ट हैम के खिलाफ़
अहम मैच होने वाला है।

232
00:13:18,440 --> 00:13:21,520
क्या आपके कप्तान ऑबामेयांग
उसमें शामिल होंगे?

233
00:13:21,600 --> 00:13:24,120
मुझे बस आज के मैच के बारे में बात करनी है।

234
00:13:24,200 --> 00:13:26,440
क्या आप नहीं बता सकते कि क्या हुआ...

235
00:13:26,520 --> 00:13:28,560
मैं मैच के बारे में बात कर सकता हूँ

236
00:13:28,640 --> 00:13:31,720
क्योंकि ये लड़के मैच
के बारे में बात करने लायक हैं।

237
00:13:31,800 --> 00:13:33,360
पर यह एक अहम मुद्दा है।

238
00:13:33,440 --> 00:13:36,800
आपके कप्तान आज नहीं खेले
और आपने उन्हें अनुशासित किया।

239
00:13:36,880 --> 00:13:38,400
मैंने कहा बदकिस्मती है।

240
00:13:38,480 --> 00:13:41,720
हालात यही हैं, पर सब पर लागू होते हैं।

241
00:13:42,200 --> 00:13:44,880
इस उल्लंघन के बाद
क्या वह कप्तान रह सकते हैं?

242
00:13:44,960 --> 00:13:46,800
मैच की बात करते हैं। शुक्रिया।

243
00:13:46,880 --> 00:13:48,720
आप ऑबामेयांग की बात कब करेंगे?

244
00:13:48,800 --> 00:13:51,360
मैं कर चुका हूँ। मुझे और कुछ नहीं कहना।

245
00:13:51,440 --> 00:13:53,800
-अच्छा। आप जा सकते हैं। शुक्रिया।
-शुक्रिया।

246
00:13:58,880 --> 00:14:00,000
मैनचेस्टर यूनाइटेड।

247
00:14:01,480 --> 00:14:02,760
बॉयज़, एक सेकंड।

248
00:14:03,440 --> 00:14:05,920
पहले 15 मिनट में, जब हमारी हालत खस्ता थी,

249
00:14:06,000 --> 00:14:08,800
बहुत मुश्किल दौर था
और हमें वहाँ टिके रहना था।

250
00:14:08,880 --> 00:14:12,800
मैच को जुनून से खेलने की तुम्हारी
प्रतिक्रिया, प्रतिबद्धता और ऊर्जा।

251
00:14:12,880 --> 00:14:16,000
तुम कुछ खास पलों में
तो शानदार खेलते हो, बॉयज़।

252
00:14:16,080 --> 00:14:18,280
हमें पूरे मैच में वैसे खेलना होगा

253
00:14:18,360 --> 00:14:22,200
क्योंकि जब तुम वैसा करोगे, तो तुमसे
खेलना और जीतना मुश्किल होगा।

254
00:14:22,640 --> 00:14:26,280
एक साथ रहो, विनम्र बनो
और हम अगला मैच खेलते हुए आगे बढ़ेंगे।

255
00:14:26,360 --> 00:14:27,360
ठीक है।

256
00:14:32,240 --> 00:14:34,480
जीत से आर्सनल छठे स्थान पर पहुँच गया,

257
00:14:34,560 --> 00:14:38,920
चौथे स्थान पर स्थित उनके अगले
प्रतिद्वंद्वी वेस्ट हैम से एक अंक नीचे।

258
00:14:39,640 --> 00:14:40,480
आर्सनल प्रशिक्षण केंद्र

259
00:14:40,560 --> 00:14:43,560
मिकेल और उनकी टीम के
प्रबंधन के लिए तीन गोल करना

260
00:14:43,640 --> 00:14:46,200
और एक क्लीन शीट प्रमाण का स्तर होंगे।

261
00:14:46,920 --> 00:14:50,480
अच्छा। अब वार्म अप हो गया है, बॉयज़।

262
00:14:51,080 --> 00:14:56,000
तो, जब भी कोई सही किक नहीं मारता है,

263
00:14:56,080 --> 00:14:57,280
तो दोबारा मारनी होगी।

264
00:14:57,360 --> 00:14:59,160
सब कुछ एकदम सही होना चाहिए।

265
00:14:59,240 --> 00:15:00,760
तैयार हो? चलो।

266
00:15:02,280 --> 00:15:03,360
मिकेल कैसे हैं?

267
00:15:03,440 --> 00:15:05,960
वह बहुत भावुक और रौबीले हैं।

268
00:15:06,040 --> 00:15:09,000
आपको उनके जैसा बनना है।
नहीं बनोगे, तो निकाल दिए जाओगे।

269
00:15:09,080 --> 00:15:09,920
रॉब होल्डिंग
डिफेंडर

270
00:15:10,000 --> 00:15:12,720
सामरिक रूप से
वह बहुत अधिक माहिर हैं।

271
00:15:12,800 --> 00:15:13,680
किरण टियर्नी
डिफेंडर

272
00:15:13,760 --> 00:15:16,040
मैंने कभी मैच को इस नज़र से नहीं देखा।

273
00:15:16,760 --> 00:15:18,960
यहाँ, तुम पूरे नियंत्रण में हो।

274
00:15:19,040 --> 00:15:19,920
अच्छा।

275
00:15:20,000 --> 00:15:23,200
मैं मिकेल के साथ बहुत खुश हूँ।
उन्होंने मेरी मदद की है।

276
00:15:23,400 --> 00:15:27,120
बचपन से आर्सनल को देखा है,
मिकेल को कुछ लाल कार्ड मिले हैं।

277
00:15:27,200 --> 00:15:30,240
तो, मुझे पता था कि वह बहुत... कई बार।

278
00:15:30,320 --> 00:15:31,200
बुकायो साका
मिडफील्डर

279
00:15:31,280 --> 00:15:35,120
पास करते समय ज़्यादा ध्यान दो,
नहीं तो, बॉल हाथ से चला जाएगा।

280
00:15:35,200 --> 00:15:36,840
मुझे दबाव चाहिए।

281
00:15:36,920 --> 00:15:37,760
ग्रैनिट ज़हाका
मिडफील्डर

282
00:15:37,840 --> 00:15:40,280
इसलिए तो मैं एक पेशेवर फुटबॉलर हूँ।

283
00:15:41,120 --> 00:15:45,760
तभी तो सब चौकन्ने रहते हैं।
वह क्रूर हो सकते हैं, पर यह अहम है।

284
00:15:46,320 --> 00:15:48,320
चलो। शुरू करते हैं।

285
00:15:48,400 --> 00:15:50,560
अच्छे पास दो। हाँ। पास लेने को तैयार रहो।

286
00:15:50,640 --> 00:15:52,440
चलो। पास करते रहो।

287
00:15:58,120 --> 00:16:02,480
यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि पियरे-एमेरिक
ऑबामेयांग वाला मसला कैसे सुलझेगा।

288
00:16:03,200 --> 00:16:06,000
पर उनके अगले मैच से 24 घंटे पहले

289
00:16:06,720 --> 00:16:10,560
मिकेल ने टीम मीटिंग बुलाई
ताकि हालात को स्पष्ट कर सकें।

290
00:16:15,160 --> 00:16:16,160
ठीक है।

291
00:16:17,720 --> 00:16:20,040
अच्छा, मुझे कुछ घोषणा करनी है।

292
00:16:21,440 --> 00:16:25,680
ऑबा के साथ पिछली बार हुए
अनुशासनात्मक मसले और परिणामों के बाद

293
00:16:26,360 --> 00:16:30,760
मैंने फ़ैसला किया है
कि उन्हें मैच में नहीं शामिल करेंगे,

294
00:16:31,600 --> 00:16:35,160
मैंने और क्लब ने ध्यान से सोचा
कि अगला कदम क्या होगा।

295
00:16:36,040 --> 00:16:39,720
और हमने क्लब के तौर पर तय किया
कि वह अब हमारे कप्तान नहीं हैं।

296
00:16:40,640 --> 00:16:42,080
तुम्हें पता होना चाहिए।

297
00:16:43,440 --> 00:16:48,120
दूसरा फ़ैसला यह है कि अभी के लिए
वह टीम में शामिल नहीं हैं।

298
00:16:50,040 --> 00:16:53,200
मैं आगे चलकर बाकी फ़ैसले करूँगा।

299
00:16:53,600 --> 00:16:56,680
फिलहाल हम जैसे अभी हैं,
वैसे एक समूह की तरह खेलेंगे

300
00:16:56,760 --> 00:17:00,840
और हमें अपने लिए बड़े लक्ष्य
और मानक तय करने होंगे।

301
00:17:01,480 --> 00:17:05,800
क्लब और मैं, इस तरह का
कोई भी बर्ताव स्वीकार नहीं करेंगे।

302
00:17:06,920 --> 00:17:11,160
और हम जिसका निर्माण कर रहे हैं,
वह बिल्कुल इस तरह के बर्ताव के खिलाफ़ है,

303
00:17:11,240 --> 00:17:14,640
तो अगर हमें अपनी संस्कृति में
कोई बदलाव लाना है

304
00:17:14,720 --> 00:17:17,680
और सुनिश्चित करना है
कि हम एक ख़ास टीम और क्लब बना सकें,

305
00:17:17,760 --> 00:17:20,960
तो हमें उन शब्दों पर हर पल अटल रहना होगा,

306
00:17:21,040 --> 00:17:23,920
चाहे हम किसी के साथ कोई भी काम कर रहे हों।

307
00:17:25,440 --> 00:17:28,080
और मुझे तुम तक यह संदेश पहुँचाना था।

308
00:17:28,960 --> 00:17:32,560
मुझे समय तो सही नहीं लग रहा,
पर तुम्हारे साथ बात साफ़ करनी थी।

309
00:17:32,680 --> 00:17:35,920
अब, कल के मैच पर ध्यान दो,
ठीक है? शुक्रिया।

310
00:17:36,240 --> 00:17:39,440
गुड मॉर्निंग, बॉयज़।
इस जिम में तैयारियाँ पूरी हैं,

311
00:17:39,520 --> 00:17:43,520
हम बारह बजकर पाँच मिनट पर
पाँच नंबर पिच पर होंगे। चलो।

312
00:17:48,160 --> 00:17:51,680
सबको हैलो। हम प्रीमियर लीग के
एंडी से शुरुआत करेंगे।

313
00:17:52,880 --> 00:17:55,920
शुरुआत पियरे-एमेरिक ऑबामेयांग
से ही करनी होगी,

314
00:17:56,000 --> 00:17:59,280
क्लब द्वारा दिए बयान
के बारे में कुछ विस्तार से बताएँगे।

315
00:17:59,320 --> 00:18:01,320
मुझे ज़्यादा कुछ नहीं कहना है।

316
00:18:01,400 --> 00:18:04,560
मुझे लगता है क्लब ने
अपने बयान में स्पष्ट कह दिया है।

317
00:18:04,680 --> 00:18:08,880
यह फ़ैसला हमने उस घटना के बाद किया है,

318
00:18:08,960 --> 00:18:12,760
जो खिलाड़ी के साथ पिछली बार हुई थी

319
00:18:12,800 --> 00:18:14,880
और हम उस पर कायम हैं।

320
00:18:15,400 --> 00:18:19,400
क्योंकि ज़ाहिर है आप
युवा मैनेजर हैं, आपकी पहली नौकरी है।

321
00:18:19,480 --> 00:18:22,440
आप अपना दबदबा
कायम करने की कोशिश कर रहे हैं?

322
00:18:22,520 --> 00:18:24,400
या मसला यह भी नहीं है?

323
00:18:24,480 --> 00:18:28,320
मैं तानाशाह या क्रूर बनने की कोशिश करके

324
00:18:29,160 --> 00:18:31,880
अपना दबदबा कायम नहीं करता।

325
00:18:31,960 --> 00:18:35,400
पर क्या यह ख़तरा है कि ये हालात
विकर्षण की वजह बन सकते हैं?

326
00:18:35,480 --> 00:18:38,640
माफ़ करना, पर मैं क्लब के
हर सदस्य के लिए बोल रहा हूँ,

327
00:18:38,720 --> 00:18:42,160
सबसे पहले अपने लिए,
जिस दिन मैंने वैसा नहीं किया, तो मैं बाहर

328
00:18:42,240 --> 00:18:43,520
और कोई और काम करूँगा।

329
00:18:43,560 --> 00:18:45,560
तो, बात एकदम साफ़ है।

330
00:18:45,680 --> 00:18:49,000
सफल होने के लिए,
आपके अंदर किसी चीज़ का जुनून होना चाहिए

331
00:18:49,080 --> 00:18:52,920
और आप ऐसे इतिहास वाले
इतने बड़े क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं,

332
00:18:53,000 --> 00:18:55,640
तो आपको कम से कम
इतना तो मानक स्तर रखना था।

333
00:18:55,720 --> 00:18:58,320
हर बार जब वे किक करें
तो मैं बॉल ऊपरी कॉर्नर में

334
00:18:58,400 --> 00:19:00,160
रखने को नहीं कहूँगा।

335
00:19:00,240 --> 00:19:03,560
पर मैं इस क्लब के लिए
हर रोज़ सही काम करने को कहूँगा,

336
00:19:03,640 --> 00:19:04,800
इतना पक्का है, मार्क।

337
00:19:04,880 --> 00:19:06,560
-शुक्रिया, मिकेल।
-सबका शुक्रिया।

338
00:19:07,080 --> 00:19:07,960
शुक्रिया।

339
00:19:10,200 --> 00:19:11,200
शाबाश।

340
00:19:11,520 --> 00:19:14,480
मजबूत, अच्छा लगता है
जब आप मजबूत फ़ैसला करें।

341
00:19:14,800 --> 00:19:16,040
अपने कहे पर अटल हैं।

342
00:19:19,800 --> 00:19:21,080
शुक्रिया। मिलते हैं।

343
00:19:21,720 --> 00:19:23,720
मिलते हैं, बॉयज़। अभी आता हूँ।

344
00:19:24,800 --> 00:19:26,760
उन्होंने बहुत ज़ोर दिया, है ना?

345
00:19:26,800 --> 00:19:28,320
हमें पता था कि वे करेंगे।

346
00:19:28,400 --> 00:19:32,320
मुझे नहीं लगता हमने उन्हें
कोई बड़ी सुर्खियों वाली ख़बर सुनाई।

347
00:19:35,280 --> 00:19:39,880
मार्क सही बात कह रहा था, "क्या आप
अपना दबदबा कायम करना चाहते हैं?"

348
00:19:39,960 --> 00:19:42,800
तभी तो मैंने कहा, "सुनो, बात वह नहीं है।"

349
00:19:42,880 --> 00:19:44,160
ख़ासकर इस मामले में।

350
00:19:44,240 --> 00:19:46,240
यही तो दिक्कत है, आप क्या समझते हैं।

351
00:19:46,320 --> 00:19:49,640
सच तो यह है कि हम सब स्पष्ट कर देते हैं,
पर आप नहीं कर सकते।

352
00:19:52,560 --> 00:19:55,000
इसी लिए मेरे पास सब लिखा हुआ है,

353
00:19:55,080 --> 00:19:57,960
तारीख, समय, बातचीत के साथ,

354
00:19:58,040 --> 00:20:00,080
कैसे हुआ, क्यों हुआ...

355
00:20:00,200 --> 00:20:01,080
अच्छा?

356
00:20:01,160 --> 00:20:04,160
क्योंकि किसी रोज़ अगर ज़रूरत पड़ी...

357
00:20:04,240 --> 00:20:06,160
तो आपके पास हो। यह लीजिए।

358
00:20:06,240 --> 00:20:09,560
बाकी मसलों के साथ-साथ,
वह कितनी बार देरी से आया है।

359
00:20:10,760 --> 00:20:14,680
क्लब की एक परंपरा है
जब तुम्हें इतना पैसा मिल रहा हो?

360
00:20:16,160 --> 00:20:18,520
ऑबामेयांग को अस्थायी रूप से निकालने के

361
00:20:18,560 --> 00:20:20,800
फ़ैसले के फुटबॉल पर स्पष्ट प्रभाव पड़ेंगे,

362
00:20:20,920 --> 00:20:23,320
पर साथ ही कानूनी मसलों से भी निपटना होगा।

363
00:20:24,640 --> 00:20:25,640
ठीक है?

364
00:20:28,880 --> 00:20:31,560
बहुत उम्दा, मुझे अच्छा लगा। बहुत उम्दा।

365
00:20:32,480 --> 00:20:33,760
साफ़ मेज़, साफ़ दिमाग।

366
00:20:34,680 --> 00:20:37,000
एडु गास्पर एक तकनीकी निदेशक हैं

367
00:20:37,080 --> 00:20:40,800
और फुटबॉल संचालन के निदेशक
रिचर्ड गार्लिक उनके साथ हैं

368
00:20:40,880 --> 00:20:42,920
और दोनों क्लब के वकील से बात कर रहे हैं।

369
00:20:45,720 --> 00:20:46,720
हैलो।

370
00:20:47,080 --> 00:20:51,800
इस ऑबामेयांग वाले किस्से
के बारे में हमने, एडु, मैंने और विनाई ने

371
00:20:51,880 --> 00:20:56,240
मिकेल और टिम से बात की।

372
00:20:57,080 --> 00:21:03,080
मिकेल ने टीम के साथ उसके प्रशिक्षण
न कर पाने के संबंध में चिताओं को समझा।

373
00:21:03,160 --> 00:21:05,920
खिलाड़ी की वर्तमान स्थिति क्या है?

374
00:21:06,000 --> 00:21:07,080
हमें नहीं पता।

375
00:21:08,040 --> 00:21:10,240
-अच्छा।
-यह समझना मुश्किल है

376
00:21:10,320 --> 00:21:16,040
क्योंकि मैं तो सीधे
एजेंटों से ही बात करता हूँ।

377
00:21:16,520 --> 00:21:19,640
मैं विनाई से कह रही थी
कि आपके हालात काफ़ी बदतर हैं।

378
00:21:19,720 --> 00:21:24,400
हम सीज़न के अंत तक उसे इस तरह प्रशिक्षण से

379
00:21:24,480 --> 00:21:27,400
बाहर नहीं रख सकते। मैं बिल्कुल सहमत हूँ।

380
00:21:28,040 --> 00:21:32,320
तो, बात बस देरी से आने,
फ्रांस जाने वगैरह की थी

381
00:21:32,400 --> 00:21:34,480
या कुछ और भी हो रहा था?

382
00:21:34,560 --> 00:21:37,000
क्या हमारे पास ढेर सारे सबूत हैं

383
00:21:37,080 --> 00:21:39,880
जिनसे उस अस्थायी
समझौते को सही ठहरा सकें?

384
00:21:39,960 --> 00:21:40,800
हाँ।

385
00:21:41,240 --> 00:21:42,400
मिकेल के पास फाइल है।

386
00:21:42,480 --> 00:21:46,440
उसमें उसके द्वारा किए गए
दुराचारों की एक सूची है,

387
00:21:46,520 --> 00:21:49,240
-जिसकी वजह से यह सब हुआ।
-अच्छा।

388
00:21:49,920 --> 00:21:51,720
हाँ, यह एकदम सही नहीं है।

389
00:21:51,800 --> 00:21:53,520
नहीं, मैं सहमत हूँ।

390
00:21:54,320 --> 00:21:56,560
यह समाधान अल्पकाल के लिए ठीक है।

391
00:21:56,640 --> 00:22:00,120
और दीर्घकाल के लिए
एक फ़ैसला किया जाना ज़रूरी है।

392
00:22:00,200 --> 00:22:02,680
हाँ, हमें उस फ़ैसले
के लिए तैयारी करनी होगी।

393
00:22:02,760 --> 00:22:04,800
-ठीक है। हम सब उस पर सहमत हैं।
-ठीक है।

394
00:22:04,880 --> 00:22:06,480
-ठीक है। शुक्रिया। बाय।
-बाय।

395
00:22:10,000 --> 00:22:11,080
अच्छा, ठीक है।

396
00:22:15,800 --> 00:22:18,680
क्या इस फ़ैसले में
मिकेल का साथ देना आसान है?

397
00:22:20,800 --> 00:22:21,760
नहीं।

398
00:22:22,200 --> 00:22:27,160
ऐसा इसलिए बिल्कुल नहीं है क्योंकि ऑबा ने
सीज़न में क्लब के लिए कितने गोल किए थे।

399
00:22:27,240 --> 00:22:28,120
एडु गास्पर
तकनीकी निदेशक

400
00:22:28,200 --> 00:22:31,000
प्रशंसक ऑबामेयांग को कितना चाहते हैं।

401
00:22:31,680 --> 00:22:34,480
खिलाड़ियों को उनका साथ कितना पसंद है।

402
00:22:36,040 --> 00:22:37,840
फ़र्क नहीं पड़ता अगर वह कप्तान हो।

403
00:22:37,920 --> 00:22:41,400
अगर अकादमी में से कोई है, तो वह बंदा,

404
00:22:41,480 --> 00:22:43,560
जिसने फ़र्स्ट टीम से शुरुआत की थी।

405
00:22:44,000 --> 00:22:46,320
सबके साथ एक जैसा बर्ताव किया जाना चाहिए।

406
00:22:46,400 --> 00:22:52,160
और अगर आप वह नहीं कर रहे,
जो हमें लगता है क्लब के लिए अहम है,

407
00:22:53,760 --> 00:22:55,440
तो हमें कुछ तो करना होगा।

408
00:22:55,520 --> 00:22:58,560
और कुछ फ़ैसले करना
कठिन और मुश्किल है।

409
00:22:58,640 --> 00:22:59,880
पर करना तो होगा।

410
00:23:05,680 --> 00:23:09,800
एडु गास्पर जुलाई, 2019 में
आर्सनल के तकनीकी निदेशक बने।

411
00:23:09,880 --> 00:23:13,240
फ़र्स्ट टीम को बेहतर
बनाने के लिए नए खिलाड़ी ढूँढना

412
00:23:13,320 --> 00:23:15,280
एडु की मुख्य ज़िम्मेदारी है।

413
00:23:17,080 --> 00:23:19,560
यह बड़ी ज़िम्मेदारी का काम है,

414
00:23:19,640 --> 00:23:23,000
खिलाड़ी ढूँढना,
सही खिलाड़ी ढूँढने की प्रक्रिया।

415
00:23:23,080 --> 00:23:26,480
वित्त और कानूनी विभाग से बात करना,
आपस में बात करना,

416
00:23:26,560 --> 00:23:29,200
मिकेल और बोर्ड से बात करना।

417
00:23:29,280 --> 00:23:31,880
मैं शुरू में, क्या कहते हैं...

418
00:23:32,120 --> 00:23:34,720
बहुत थक जाता था, थोड़े बाल भी गिर गए थे।

419
00:23:35,760 --> 00:23:36,600
तो...

420
00:23:37,720 --> 00:23:38,800
हाँ, मैं ऐसा ही हूँ।

421
00:23:38,880 --> 00:23:43,840
मैं जी तोड़ कोशिश करता हूँ, हाँ।

422
00:23:48,800 --> 00:23:51,880
बेन, गैबी और किरण, सभी गुलाबी। प्लीज़।

423
00:23:53,920 --> 00:23:56,960
गैबी, जब बॉल वहाँ जाती है,
तो एकदम तेज़ी से जाओ।

424
00:23:57,040 --> 00:23:58,280
तुम्हें वहाँ पहुँचना है।

425
00:23:58,360 --> 00:24:00,320
और अगर बॉल वहाँ है और ग्रैनिट नहीं है...

426
00:24:00,400 --> 00:24:02,760
तुम पीछे से आओ, बस वैसे और सीधे।

427
00:24:04,600 --> 00:24:07,560
फ़र्स्ट टीम के लिए
नए खिलाड़ी लाने के साथ-साथ,

428
00:24:07,640 --> 00:24:11,240
एडु का मौजूदा टीम के साथ
भी मजबूत कामकाजी संबंध है,

429
00:24:11,320 --> 00:24:14,240
ख़ास तौर पर साथी ब्राज़ीलियाई
गैब्रियल मार्टिनेली,

430
00:24:14,320 --> 00:24:17,120
जो मात्र 18 साल की उम्र में
आर्सनल में शामिल हुए थे।

431
00:24:17,960 --> 00:24:19,960
ग्वारुलहोस के एक गरीब मोहल्ले में...

432
00:24:20,040 --> 00:24:21,600
गैब्रियल मार्टिनेली
फॉरवर्ड

433
00:24:21,680 --> 00:24:25,120
...मेरे माता-पिता ने मेरी परवरिश की।

434
00:24:26,640 --> 00:24:29,120
बचपन में मेरे पास पैसे नहीं होते थे।

435
00:24:29,200 --> 00:24:31,840
और वे हमेशा कहते,
"अधिक पैसे मत खर्च करना।"

436
00:24:31,920 --> 00:24:33,840
वे हमेशा मेरे पीछे रहते, कहते,

437
00:24:33,920 --> 00:24:35,840
"ध्यान से।"

438
00:24:35,920 --> 00:24:37,880
पर मैं पैसों की परवाह नहीं करता।

439
00:24:37,960 --> 00:24:39,880
मैं बस फुटबॉल खेलना चाहता हूँ।

440
00:24:40,640 --> 00:24:43,160
पैसों का ध्यान मेरे माता-पिता रख सकते हैं।

441
00:24:48,960 --> 00:24:50,120
क्या हाल है?

442
00:24:50,200 --> 00:24:51,320
-ठीक है।
-सब ठीक है?

443
00:24:51,400 --> 00:24:52,600
सब ठीक है। पापा आए हुए हैं।

444
00:24:52,680 --> 00:24:53,520
अच्छा?

445
00:24:53,600 --> 00:24:54,960
वह बस ऐसे ही आ गए।

446
00:24:55,040 --> 00:24:55,880
सच में?

447
00:24:55,960 --> 00:24:59,200
उन्हें ब्राज़ील में धूप में अपने दोस्तों
के साथ बैठकर ताश खेलना अच्छा लगता है।

448
00:24:59,280 --> 00:25:01,680
पर उन्हें पता होना चाहिए कि तुम्हारे लिए
कुछ समय यहाँ बिताना अच्छा है?

449
00:25:01,760 --> 00:25:02,800
पर मस्त है। और तुम्हारी माँ?

450
00:25:02,880 --> 00:25:04,040
वह ठीक हैं। वह ब्राज़ील में हैं।

451
00:25:04,120 --> 00:25:04,960
अच्छा?

452
00:25:05,040 --> 00:25:06,880
उन्होंने वहाँ पर भी घर खरीद लिया है।

453
00:25:06,960 --> 00:25:07,840
उन्हें घर ठीक-ठाक करना है।

454
00:25:09,160 --> 00:25:11,680
तुम्हें कुछ चाहिए? सब ठीक है?
तुम ठीक हो? सब ठीक है ना?

455
00:25:11,760 --> 00:25:12,600
सब ठीक है।

456
00:25:12,680 --> 00:25:13,800
मुझे पहले से बेहतर लग रहा है।

457
00:25:13,880 --> 00:25:15,240
-तो ठीक है।
-मेरी तरफ़ से सबको नमस्ते कहना।

458
00:25:15,320 --> 00:25:16,680
ठीक है। कह दूँगा। ठीक है।

459
00:25:19,640 --> 00:25:21,920
जब मार्टिनेली पहली बार यूके आए,

460
00:25:22,000 --> 00:25:24,960
तो उनके माता-पिता
अपने बेटे की मदद करने साथ आए थे।

461
00:25:26,000 --> 00:25:28,200
हाँ, सच कहें तो काफ़ी मुश्किल था,

462
00:25:28,280 --> 00:25:32,000
क्योंकि ब्राज़ील में,
मैंने अंग्रेज़ी नहीं सीखी थी।

463
00:25:36,160 --> 00:25:38,840
और मेरा परिवार मेरे लिए बहुत अहम था।

464
00:25:38,920 --> 00:25:41,520
वे हमेशा मुझे अच्छी सलाह देते थे।

465
00:25:42,520 --> 00:25:45,360
अगर आपको अव्वल नंबर का खिलाड़ी बनना है,

466
00:25:45,440 --> 00:25:49,960
अगर आप आज जी-जान नहीं लगाएँगे, तो
साबित नहीं कर सकेंगे... जैसे आप यहाँ हैं

467
00:25:50,040 --> 00:25:53,240
और आप 90 फीसदी कोशिश करते हैं,
तो आप नहीं पहुँच सकते।

468
00:25:53,320 --> 00:25:57,680
पर अगर आप 100 फीसदी कोशिश करते हैं,
तो आप अलग स्तर तक पहुँच सकते हैं।

469
00:26:03,320 --> 00:26:04,960
गैबी सही प्रशिक्षण ले रहा है।

470
00:26:05,040 --> 00:26:06,880
एकदम माहिर है, बहुत तेज़ है,

471
00:26:07,440 --> 00:26:08,720
बहुत आक्रामक है।

472
00:26:11,240 --> 00:26:12,680
एडु, मुझे वह अच्छा लगता है।

473
00:26:12,760 --> 00:26:14,320
सच में, मुझे बहुत पसंद है।

474
00:26:15,440 --> 00:26:18,480
उसे बस मोहलत चाहिए।

475
00:26:18,960 --> 00:26:22,240
और एक इंसान के रूप में उसका जवाब नहीं।

476
00:26:22,640 --> 00:26:26,560
बहुत अच्छा बच्चा है। हर रोज़
पूरा जी-जान लगाकर प्रशिक्षण करता है।

477
00:26:27,120 --> 00:26:28,840
वह सच में एक हीरा है।

478
00:26:30,520 --> 00:26:33,200
ब्राज़ील में हम लोगों में
कमाल का जुनून है।

479
00:26:33,680 --> 00:26:38,120
हम ब्राज़ील में फुटबॉल को
कैसे जीते हैं, वह बहुत ही ख़ास है

480
00:26:38,200 --> 00:26:41,240
क्योंकि हम ब्राज़ील में कहते हैं,
मैंने बहुत कुछ सीखा।

481
00:26:42,000 --> 00:26:43,240
आप मैदान में जाएँ।

482
00:26:43,600 --> 00:26:46,120
मुझे भूख लगी है, पर दूसरे को भी लगी है।

483
00:26:46,200 --> 00:26:49,320
पर खाने के लिए बस एक प्लेट है,
तो कौन खाएगा,

484
00:26:49,880 --> 00:26:50,800
मैं या आप?

485
00:26:50,880 --> 00:26:52,160
नहीं, मैं खाऊँगा।

486
00:26:52,240 --> 00:26:53,400
अमीरात स्टेडियम

487
00:26:53,480 --> 00:26:57,840
आर्सनल बनाम वेस्ट हैम यूनाइटेड
अमीरात स्टेडियम - 15 दिसंबर 2021

488
00:27:00,120 --> 00:27:02,920
अमीरात स्टेडियम विवादों से भरा हुआ है।

489
00:27:03,120 --> 00:27:05,680
फिर से पियरे-एमेरिक ऑबामेयांग नहीं हैं।

490
00:27:05,760 --> 00:27:08,200
आर्सनल के बारे में बस यही बात हो रही है

491
00:27:08,280 --> 00:27:10,720
कि ऑबामेयांग से कप्तानी छीन ली गई।

492
00:27:10,800 --> 00:27:12,560
आर्सनल!

493
00:27:12,640 --> 00:27:14,640
ऑबामेयांग मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं।

494
00:27:14,720 --> 00:27:18,000
कोई घटना हुई थी या नहीं, मुझे नहीं पता,

495
00:27:18,080 --> 00:27:20,200
पर बतौर आर्सनल प्रशंसक मुझे बुरा लगा

496
00:27:20,280 --> 00:27:23,000
क्योंकि यह टीम शीर्ष चार में
शामिल होने के लायक है।

497
00:27:23,080 --> 00:27:26,640
हम लंबे समय से ऐसा नहीं कर पाए
और पूछना तो होगा कि ऐसा क्यों।

498
00:27:26,720 --> 00:27:29,320
इसे सुलझाने का सारा दारोमदार मैनेजर पर है।

499
00:27:37,040 --> 00:27:38,960
पास आ जाओ, बॉयज़। इकट्ठे हो जाओ।

500
00:27:47,560 --> 00:27:49,360
बॉयज़, पहली बात,

501
00:27:49,440 --> 00:27:51,800
मैच में होने वाली तकरार के लिए तैयार रहें।

502
00:27:51,880 --> 00:27:53,400
वे हाथ-पैर चलाएँगे।

503
00:27:53,480 --> 00:27:55,360
हमें शुरू से उन पर हावी होना होगा।

504
00:27:55,440 --> 00:27:57,640
और उसके बाद हमें मैच खेलने का हक मिलेगा।

505
00:27:57,720 --> 00:27:59,640
हम अपना मैच यहाँ खेलना चाहते हैं।

506
00:27:59,720 --> 00:28:02,280
मुझे ऐसी टीम देखनी है
जो उसी जुनून के साथ खेले,

507
00:28:02,360 --> 00:28:04,800
जैसे उस दिन मुश्किल समय में खेली थी,

508
00:28:04,880 --> 00:28:06,200
तुम्हें पता होना चाहिए

509
00:28:06,280 --> 00:28:09,200
कि अपना जुनून, यक़ीन
और ऊर्जा को टीम बनकर कब उठाना है।

510
00:28:09,280 --> 00:28:11,840
एक कठिन पल में तुम हालात को पलटो

511
00:28:11,920 --> 00:28:13,840
और दूसरे हाफ़ में उनसे लड़ो।

512
00:28:13,920 --> 00:28:18,280
तुम्हें वही करना होगा और मज़े करते हुए
मुस्कुराओ और फुटबॉल खेलो, जैसे खेलते हो।

513
00:28:18,360 --> 00:28:19,480
आओ, चलो!

514
00:28:22,000 --> 00:28:23,440
आओ, बॉयज़, चलो!

515
00:28:23,520 --> 00:28:24,520
चलो!

516
00:28:25,640 --> 00:28:28,000
मिकेल आर्टेटा के लिए आज की रात अहम है।

517
00:28:28,080 --> 00:28:31,280
गनर्स ने पिछला मैच
अपने कप्तान के बगैर जीता था,

518
00:28:31,360 --> 00:28:34,240
पर चौथे स्थान वाले वेस्ट हैम
के साथ मैच बड़ी कसौटी है।

519
00:28:34,320 --> 00:28:37,720
सवाल यह है कि क्या वे आज रात
फिर से उनके बिना खेल पाएँगे?

520
00:28:42,600 --> 00:28:45,080
अमीरात स्टेडियम के अंदर का माहौल ऐसा है

521
00:28:45,160 --> 00:28:48,000
कि आर्सनल के प्रशंसक बहुत जोश में हैं,

522
00:28:48,080 --> 00:28:50,600
पिछले हफ़्तों से कहीं ज़्यादा।

523
00:28:54,960 --> 00:28:56,160
फिलहाल आर्सनल के लिए

524
00:28:56,240 --> 00:28:59,680
दूर से टियर्नी
पेनल्टी क्षेत्र में पहुँच गए।

525
00:28:59,760 --> 00:29:01,800
और डी के बाहर फ्री किक मिली है

526
00:29:01,880 --> 00:29:05,240
और दोनों तरफ़ के खिलाड़ी
एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए हैं।

527
00:29:06,320 --> 00:29:09,960
अब सुफाल आगे आए हैं,
पर मार्टिनेली ने उन्हें रोक लिया।

528
00:29:11,520 --> 00:29:12,600
वह तेज़ हैं, है ना?

529
00:29:12,680 --> 00:29:15,000
मार्टिनेली। वह तेज़ हैं।

530
00:29:15,840 --> 00:29:20,000
साका लेफ्ट बैक का पीछा करते हुए
जबकि सारे प्रशंसक उठ खड़े हुए हैं।

531
00:29:20,080 --> 00:29:23,680
लैकाज़ेट, अब दाहिने पैर से किक,
पिटे। मार्टिनेली, नहीं!

532
00:29:23,760 --> 00:29:26,440
डॉसन का शानदार बचाव,

533
00:29:26,520 --> 00:29:28,560
कितने शानदार ढंग से बचाव किया।

534
00:29:30,360 --> 00:29:33,000
और किसी तरह से स्कोर शून्य-शून्य।

535
00:29:33,080 --> 00:29:35,240
पहले हाफ़ में काफ़ी उथल-पुथल मची।

536
00:29:35,600 --> 00:29:38,840
दूसरे हाफ़ में, आर्सनल ने
नॉर्थ बैंक की ओर किक मारी।

537
00:29:41,440 --> 00:29:43,120
और सिर्फ़ तीन मिनटों में...

538
00:29:44,920 --> 00:29:48,040
मार्टिनेली अब लैंजिनी के पीछे हैं।
मारते हैं और गोल!

539
00:29:48,120 --> 00:29:49,520
आर्सनल 1 - 0 वेस्ट हैम
मार्टिनेली 48 '

540
00:29:49,600 --> 00:29:51,960
गैब्रियल मार्टिनेली का शानदार गोल,

541
00:29:52,040 --> 00:29:55,040
और युवा ब्राजीलियाई ने गतिरोध तोड़ डाला।

542
00:29:55,800 --> 00:29:59,520
क्या बेजोड़ गोल किया है,
नीचे से और फैबियांस्की के पास से।

543
00:30:04,680 --> 00:30:06,160
स्मिथ रो खुद मारते हैं।

544
00:30:06,240 --> 00:30:07,680
शानदार गोल!

545
00:30:07,760 --> 00:30:11,800
आर्सनल 2 - 0 वेस्ट हैम
स्मिथ रो 87'

546
00:30:11,880 --> 00:30:15,320
उसने जीत पक्की कर दी।
वे दो-शून्य से वेस्ट हैम से आगे हैं।

547
00:30:17,840 --> 00:30:19,160
एक महत्वपूर्ण जीत।

548
00:30:20,200 --> 00:30:23,040
ये युवा खिलाड़ी आपको
अपनी ऊर्जा, गुणवत्ता और

549
00:30:23,120 --> 00:30:24,840
उत्साह से रोमांचित करते हैं।

550
00:30:24,920 --> 00:30:27,360
और इसी लिए ये प्रशंसक मैच देखने आते हैं।

551
00:30:31,600 --> 00:30:32,600
वाह!

552
00:30:33,160 --> 00:30:36,080
लाका! तुमने तो आज कमाल ही कर दिया।

553
00:30:36,160 --> 00:30:37,280
लाका!

554
00:30:37,360 --> 00:30:39,400
तुम में आज उमंग है, यार।

555
00:30:42,320 --> 00:30:43,920
आज बात ही कुछ अलग है।

556
00:30:44,000 --> 00:30:45,640
-हाँ।
-बात ही अलग है।

557
00:30:52,120 --> 00:30:56,040
बॉयज़, मैंने तुम्हें पूरी एकाग्रता
के साथ खेलने और सक्रिय

558
00:30:57,240 --> 00:30:58,600
होने को कहा था।

559
00:30:58,680 --> 00:31:02,920
मैं तुम्हारे चेहरे देख रहा था
और तुमने कोई बॉल नहीं छोड़ी,

560
00:31:03,000 --> 00:31:04,840
तुम सबने, किसी ने नहीं छोड़ी।

561
00:31:04,920 --> 00:31:09,320
बॉयज़... लैकाज़ेट, जिस तरह तुम
यहाँ आए और पीछे चले गए।

562
00:31:09,400 --> 00:31:10,720
मुझे यह पसंद है।

563
00:31:10,800 --> 00:31:13,200
और हम बॉल खो देते हैं
और बुकायो कितनी बार जीते?

564
00:31:13,280 --> 00:31:15,120
तुमने आज कितने टैकल जीते?

565
00:31:15,200 --> 00:31:16,280
-कितने?
-बहुत से।

566
00:31:16,360 --> 00:31:17,800
-बहुत से?
-बहुत से!

567
00:31:18,480 --> 00:31:19,320
हाँ, बी!

568
00:31:19,400 --> 00:31:20,360
और पता है क्या?

569
00:31:20,440 --> 00:31:22,400
हम अगले मैच में फिर जीतेंगे।

570
00:31:22,480 --> 00:31:24,280
हम इसी तरह से खेलेंगे।

571
00:31:24,360 --> 00:31:27,320
बॉयज़, तुम्हारा आज का प्रदर्शन
मुझे बहुत अच्छा लगा।

572
00:31:27,400 --> 00:31:29,080
मुझे टीम को देखकर बहुत अच्छा लगा।

573
00:31:29,160 --> 00:31:33,000
एक मजबूत टीम के साथ
ऐसे साहस, ऊर्जा के साथ खेलना।

574
00:31:33,080 --> 00:31:35,560
तुमने उन्हें मैच में कुछ नहीं करने दिया।

575
00:31:35,640 --> 00:31:36,600
तुम पर नाज़ है।

576
00:31:36,680 --> 00:31:39,560
हमें जीतते जाना है।
और मैं चेहरे देखता हूँ, दोस्तो,

577
00:31:39,640 --> 00:31:43,080
जो खेलते नहीं, पर असली मुस्कान
लिए मुस्कुरा रहे होते हैं।

578
00:31:43,160 --> 00:31:44,920
वे टीम की खुशी में खुश होते हैं।

579
00:31:45,000 --> 00:31:47,960
जब मैं वह देखता हूँ,
मतलब तुम्हारे लिए अच्छा होगा।

580
00:31:48,040 --> 00:31:49,040
शाबाश।

581
00:32:04,280 --> 00:32:06,680
जाँच केंद्र

582
00:32:10,360 --> 00:32:11,320
जाँच करनी होगी।

583
00:32:11,400 --> 00:32:13,880
पहले फ़र्स्ट टीम के
खिलाड़ियों की जाँच करो।

584
00:32:15,640 --> 00:32:16,840
वेस्ट हैम के खिलाफ़

585
00:32:16,920 --> 00:32:20,200
जीत से आर्सनल इस सीज़न में
पहली बार चौथे स्थान पर पहुँचा।

586
00:32:21,160 --> 00:32:23,880
पर यहाँ वो पिच पर रफ़्तार बढ़ा रहे थे,

587
00:32:23,960 --> 00:32:27,480
और कोविड का एक नया प्रकार ओमीक्रॉन
उनकी सफलता के लिए खतरा बन गया।

588
00:32:30,760 --> 00:32:33,200
कार पार्क में अफरातफरी मची है, है ना?

589
00:32:35,120 --> 00:32:39,800
खिलाड़ियों को कोविड-मुक्त रखना क्लब के
डॉक्टर गैरी ओ ड्रिस्कॉल का काम है।

590
00:32:40,640 --> 00:32:45,080
जब तक कोविड टेस्ट नेगेटिव न हो,
वह किसी को कार से बाहर निकलने नहीं दे रहे।

591
00:32:45,600 --> 00:32:47,200
मैं? मैं यहाँ पर...

592
00:32:48,040 --> 00:32:49,080
कैसा लग रहा है?

593
00:32:49,160 --> 00:32:51,480
...10:45 से हूँ। पैंतालीस मिनट से।

594
00:32:59,280 --> 00:33:01,920
मैं क्या कर सकता हूँ?
इसमें मेरी गलती नहीं।

595
00:33:08,320 --> 00:33:10,800
दरअसल, हम उम्मीद कर रहे थे...

596
00:33:10,880 --> 00:33:12,240
डॉ गैरी ओ ड्रिस्कॉल
खेल चिकित्सा के मुखिया

597
00:33:12,320 --> 00:33:15,200
कि शायद मैच टाले जाएँ,
शायद एक ही गेम में ऐसा हो।

598
00:33:15,280 --> 00:33:17,040
बॉक्सिंग डे या 28 तारीख।

599
00:33:17,120 --> 00:33:19,440
पर दरअसल जीतों का सिलसिला जारी है,

600
00:33:19,520 --> 00:33:22,280
हम रुकना नहीं चाहते।
हम जारी रखना चाहते हैं।

601
00:33:23,040 --> 00:33:25,600
शुक्रिया, मैट। शुक्रिया, ऐन्स। शाबाश।

602
00:33:26,440 --> 00:33:29,120
खिलाड़ी बेहद खुश हैं और मैनेजर भी।

603
00:33:30,120 --> 00:33:34,600
माहौल ज़बरदस्त है, हम अच्छा खेल रहे हैं,
टीम के अंदर खुशी की उमंग है।

604
00:33:38,320 --> 00:33:43,840
साल का सबसे शानदार समय है

605
00:33:44,680 --> 00:33:45,640
जैको!

606
00:33:47,120 --> 00:33:48,120
राउंडी।

607
00:33:48,680 --> 00:33:49,640
मेरी क्रिसमस।

608
00:33:49,720 --> 00:33:51,400
तुम ज़बरदस्त हो, बी। बहुत अच्छे।

609
00:33:51,480 --> 00:33:54,280
मैं सब वापस लेता हूँ।
तुम अच्छे बंदों में से हो।

610
00:33:54,800 --> 00:33:57,280
कोविड टेस्ट ठीक निकलने के बाद

611
00:33:57,360 --> 00:34:00,280
बुकायो साका क्रिसमस की
खुशियाँ फैला रहे हैं।

612
00:34:01,600 --> 00:34:02,840
मेरी क्रिसमस!

613
00:34:03,600 --> 00:34:05,040
मुझे सांता टोपी चाहिए, यार।

614
00:34:05,120 --> 00:34:06,280
मेरे पास सूट है, यार।

615
00:34:06,360 --> 00:34:07,960
आपके पास सूट है? सूट मुझे दो!

616
00:34:09,400 --> 00:34:10,480
यह लो।

617
00:34:12,000 --> 00:34:13,400
तुम ठीक हो, यार?

618
00:34:16,440 --> 00:34:18,800
सांता तो झोला लेकर आता है, साका नहीं।

619
00:34:22,080 --> 00:34:23,280
मेरे लिए है?

620
00:34:23,360 --> 00:34:25,080
नहीं, स्टाफ़ के लिए है, यार।

621
00:34:25,160 --> 00:34:27,400
तुम आर्सनल के स्टाफ़ हो या खिलाड़ी?

622
00:34:27,480 --> 00:34:29,200
हाँ, स्टाफ़ में शामिल खिलाड़ी हूँ।

623
00:34:29,320 --> 00:34:31,000
क्या करते हो? काम क्या है?

624
00:34:31,080 --> 00:34:32,000
मैं?

625
00:34:33,760 --> 00:34:35,000
तुम काम क्या करते हो?

626
00:34:35,080 --> 00:34:37,120
-तेरे जूते।
-जूते साफ़ करते हो!

627
00:34:39,880 --> 00:34:40,960
मेरी क्रिसमस!

628
00:34:41,040 --> 00:34:42,760
जाओ, और खुशियाँ बाँटो, बेटा।

629
00:34:44,000 --> 00:34:45,800
हम सब ठीक हैं। यक़ीन नहीं होता।

630
00:34:45,880 --> 00:34:47,880
कमाल कर दिया, डेविड। शुक्रिया।

631
00:34:47,960 --> 00:34:50,040
ऐसा न हो कहीं मैच रद्द हो जाए।

632
00:34:58,320 --> 00:35:02,160
गैरी की मदद से, मिकेल के
20 खिलाड़ी कोविड-मुक्त हैं।

633
00:35:07,600 --> 00:35:10,960
बाधाओं के बावजूद,
लीड्स के खिलाफ़ उनका मैच रद्द नहीं हुआ।

634
00:35:12,400 --> 00:35:16,680
लीड्स यूनाइटेड बनाम आर्सनल
एलैंड रोड स्टेडियम - 18 दिसंबर 2021

635
00:35:19,520 --> 00:35:22,840
कोविड ने इस सप्ताहांत
प्रीमियर लीग मैचों पर रोक लगा दी थी।

636
00:35:22,920 --> 00:35:27,280
पर एक प्रीमियर लीग मैच अभी भी कायम है,
वह है एलैंड रोड वाला मैच।

637
00:35:28,360 --> 00:35:31,040
हमने रास्ते में देखा
कि विला वाला मैच स्थगित था।

638
00:35:31,120 --> 00:35:34,000
तो हम सोच रहे थे
शायद हमारा मैच स्थगित हो जाएगा।

639
00:35:34,800 --> 00:35:37,640
आप बीबीसी ऐप देख रहे हैं
और हमें कुछ ऐसा नज़र आता है,

640
00:35:37,760 --> 00:35:40,120
हर मैच के आगे पी है, एक और पी।

641
00:35:40,600 --> 00:35:42,920
पर हमने हार नहीं मानी और चलते रहे,

642
00:35:43,000 --> 00:35:45,400
इस उम्मीद में कि मैच होगा
और यहाँ पहुँच गए।

643
00:35:52,040 --> 00:35:53,480
खुशकिस्मत हैं, हम यहाँ हैं।

644
00:35:53,560 --> 00:35:55,840
आज बस हमारा ही मैच हो रहा है।

645
00:35:55,920 --> 00:35:58,040
कल पता नहीं क्या होने वाला है।

646
00:35:58,120 --> 00:36:01,640
सच कह रहा हूँ। पता नहीं
कल या सोमवार को क्या होने वाला है।

647
00:36:01,680 --> 00:36:04,960
तो आज, हमें उस साली पिच पर जमकर खेलना है।

648
00:36:05,040 --> 00:36:08,400
शुरुआत से लेकर,
मैं वही टीम देखना चाहता हूँ,

649
00:36:08,480 --> 00:36:12,400
जिसमें एक-एक खिलाड़ी और पूरी टीम
पिच पर रौब डालने और खुद को थोपने की

650
00:36:12,480 --> 00:36:14,280
उसी क्षमता के साथ खेले।

651
00:36:14,360 --> 00:36:16,520
इस मौक़े को गँवाना नहीं है, बॉयज़।

652
00:36:16,600 --> 00:36:19,280
तुम बहुत हो। काफ़ी आगे
आ गए हो, हम यहाँ हैं,

653
00:36:19,360 --> 00:36:21,000
हम मैच जीतकर ही जाएँगे।

654
00:36:21,080 --> 00:36:22,160
आओ, चलो।

655
00:36:33,840 --> 00:36:38,400
लैकाज़ेट, पेनल्टी क्षेत्र के ठीक बाहर,
सहायक ओडगार्ड को पास करने की कोशिश,

656
00:36:38,480 --> 00:36:40,640
वह गिरे, बॉल मार्टिनेली के पास आ गया!

657
00:36:41,600 --> 00:36:43,600
एलैंड रोड पर आर्सनल की बढ़त!

658
00:36:43,640 --> 00:36:47,480
लीड्स 0 - 1 आर्सनल
मार्टिनेली 16'

659
00:36:48,640 --> 00:36:51,360
मार्टिनेली ने मेलियर के पास से बॉल निकाला,

660
00:36:51,440 --> 00:36:52,640
उसे मौक़ा नहीं दिया।

661
00:36:54,560 --> 00:36:57,080
मार्टिनेली के पास एक और अच्छा मौक़ा है।

662
00:36:57,160 --> 00:36:59,280
मार्टिनेली! दो-शून्य।

663
00:36:59,360 --> 00:37:00,480
खूबसूरती से गोल किया।

664
00:37:00,560 --> 00:37:01,880
लीड्स 0 - 2 आर्सनल
मार्टिनेली 28'

665
00:37:01,960 --> 00:37:06,040
मार्टिनेली ने क्या शानदार समाप्ति की,
इस पल आत्मविश्वास से भरपूर है।

666
00:37:07,440 --> 00:37:10,280
साका अब भी लीड्स डी के अंदर,
जगह मिलते ही गोल मारा!

667
00:37:10,360 --> 00:37:12,080
लीड्स 0 - 3 आर्सनल
साका 42'

668
00:37:12,160 --> 00:37:14,480
आर्सनल आसानी से मैच में छा गए हैं।

669
00:37:16,680 --> 00:37:19,320
दूसरे हाफ़ में लीड्स एक गोल करते हैं,

670
00:37:19,400 --> 00:37:21,680
पर वह केवल सांत्वना साबित हुआ।

671
00:37:23,000 --> 00:37:24,640
स्मिथ रो आकर गोल करते हैं!

672
00:37:24,680 --> 00:37:27,120
लीड्स 1 - 4 आर्सनल
स्मिथ रो 84'

673
00:37:27,160 --> 00:37:30,640
आर्सनल सीज़न की
सबसे ज़ोरदार जीत हासिल करते हैं।

674
00:37:32,600 --> 00:37:35,200
आर्सनल ही वह टीम है
जो चेहरे पर मुस्कान लिए

675
00:37:35,920 --> 00:37:37,560
एम-1 पर वापस जाएगी।

676
00:37:38,000 --> 00:37:40,760
आज के मुख्य आकर्षण मार्टिनेली ही थे।

677
00:37:40,840 --> 00:37:43,000
क्या आप उन्हें खेलते देखकर सोचते हैं

678
00:37:43,080 --> 00:37:45,640
कि ऑबामेयांग इस टीम में कैसे वापस आएँगे?

679
00:37:45,680 --> 00:37:48,880
अगर मार्टिनेली ऐसे ही खेलते रहे,
तो वह नहीं आ पाएँगे।

680
00:37:54,880 --> 00:37:57,200
पिछले दो मैचों में
शानदार प्रतिक्रिया दी,

681
00:37:57,320 --> 00:38:00,040
बेहतरीन खेल खेला और अब गोल कर रहे हैं।

682
00:38:00,120 --> 00:38:03,480
आर्टेटा हालात को बदल रहे हैं
और सबको यह साबित कर रहे हैं

683
00:38:03,560 --> 00:38:05,480
कि आर्सनल के लिए वही सही हैं।

684
00:38:11,480 --> 00:38:12,840
बॉयज़, सच में।

685
00:38:12,920 --> 00:38:14,600
तुमने इस टीम के खिलाफ़ इस पिच पर

686
00:38:14,640 --> 00:38:17,360
जो किया, उसके लिए बधाई देना चाहता हूँ।

687
00:38:17,440 --> 00:38:20,040
ज़बरदस्त मैच था, तुम्हारे साथ खेलने

688
00:38:20,120 --> 00:38:22,360
और तुम्हें खास पल में
खेलते देखकर मज़ा आया।

689
00:38:22,440 --> 00:38:26,200
माफ़ करना, मैं बेंच पर जब होता हूँ,
तो कभी तुम पर गुस्सा भी करता हूँ।

690
00:38:26,320 --> 00:38:29,200
पर करता रहूँगा क्योंकि
चाहता हूँ तुम बेहतरीन बनो,

691
00:38:29,320 --> 00:38:30,560
बेहतरीन बनने के लिए,

692
00:38:30,640 --> 00:38:34,160
एक मैच में हर बार
सबसे अच्छी चीज़ें करने की

693
00:38:34,200 --> 00:38:36,200
आदत डालनी पड़ती है

694
00:38:36,320 --> 00:38:40,440
और उम्मीद है तुम मुझसे सहमत हो, पर
श्रेय तुम्हें जाता है। तीन कठिन मैच।

695
00:38:40,560 --> 00:38:41,600
बीयर अंदर ले आओ!

696
00:38:42,640 --> 00:38:44,000
तुम्हारे पास बीयर है?

697
00:38:47,200 --> 00:38:48,880
शाबाश, बॉयज़। शाबाश!

698
00:38:55,400 --> 00:38:58,760
किसमस के बाद बॉक्सिंग डे पर
नॉर्विच के खिलाफ़ पाँच गोल करके

699
00:38:58,840 --> 00:39:01,640
आर्सनल ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।

700
00:39:08,640 --> 00:39:10,280
चौथे स्थान पर उनका कब्ज़ा है

701
00:39:10,360 --> 00:39:14,280
और वह अपने स्थानीय प्रतिद्वंद्वी,
स्पर्स से छह अंक आगे हैं।

702
00:39:20,200 --> 00:39:21,800
तुमने बीवी को क्या दिया?

703
00:39:21,880 --> 00:39:22,800
कार।

704
00:39:22,880 --> 00:39:23,880
कार?

705
00:39:24,280 --> 00:39:26,320
उसके लिए सांता को बड़ी गाड़ी चाहिए।

706
00:39:31,160 --> 00:39:32,160
कैसे हो?

707
00:39:36,440 --> 00:39:37,680
दो दिन की छुट्टी के बाद,

708
00:39:37,800 --> 00:39:42,200
अपनी सबसे बड़ी कसौटी के लिए फ़र्स्ट टीम
काफ़ी दिनों बाद कोल्नी वापस आती है।

709
00:39:42,320 --> 00:39:46,280
प्रीमियर लीग चैंपियन,
मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ़ एक घरेलू मैच।

710
00:39:48,160 --> 00:39:49,160
अच्छा।

711
00:39:49,840 --> 00:39:52,160
बॉयज़, जैसा कि तुम देख सकते हो,

712
00:39:52,200 --> 00:39:55,640
क्योंकि मैं तुम लोगों के सामने खड़ा हूँ,

713
00:39:57,040 --> 00:39:59,000
बॉस अंदर नहीं हैं।

714
00:39:59,080 --> 00:40:01,400
कल उनका कोविड टेस्ट पॉज़िटिव निकला।

715
00:40:04,000 --> 00:40:05,320
वह मैच में नहीं आएँगे।

716
00:40:05,400 --> 00:40:08,920
जैसा कि तुम समझ सकते हो,
वह हालात से खुश नहीं हैं,

717
00:40:09,000 --> 00:40:12,920
पर, हाँ, ये हालात तो बुरे हैं।

718
00:40:13,000 --> 00:40:15,160
पर हमें इनसे निपटना होगा।

719
00:40:17,480 --> 00:40:22,520
अभी के लिए इसका मतलब है हमारे पास
मैन सिटी जाने में तीन दिन बचे हैं

720
00:40:23,520 --> 00:40:27,560
और हम तुम्हारी तैयारी में
उन तीन दिनों का सबसे अच्छा इस्तेमाल

721
00:40:27,640 --> 00:40:28,640
करना चाहेंगे।

722
00:40:32,160 --> 00:40:33,200
खेलो!

723
00:40:40,000 --> 00:40:42,840
आज तुम पर भरोसा कर रहा हूँ
कि गहराई तक डिफेंड करोगे।

724
00:40:42,920 --> 00:40:46,080
ठीक है? लाका, दिखाओ क्या करना होगा

725
00:40:46,160 --> 00:40:47,760
और बाकी अपने आप करेंगे।

726
00:40:47,840 --> 00:40:49,080
-ठीक है?
-हाँ।

727
00:40:49,880 --> 00:40:51,440
थोड़ा और दबाव। दबाव।

728
00:40:55,680 --> 00:40:56,920
गैबी, क्या बात है?

729
00:40:58,160 --> 00:40:59,680
बस किक करो।

730
00:41:00,520 --> 00:41:02,040
आराम से। ज़बरदस्ती लग रहा है।

731
00:41:02,400 --> 00:41:04,320
साधारण चीज़ों पर ध्यान दो।

732
00:41:04,400 --> 00:41:08,000
यदि नियंत्रण अच्छा है,
तो तुम्हारा अगला काम भी अच्छा ही होगा।

733
00:41:08,080 --> 00:41:10,160
ठीक है? नियंत्रण ही सब कुछ है।

734
00:41:11,160 --> 00:41:12,840
साधारण चीज़ें अच्छे से करो।

735
00:41:17,560 --> 00:41:19,600
बढ़िया। सब तैयार।

736
00:41:21,600 --> 00:41:22,880
मिकेल, तुम ठीक हो?

737
00:41:24,560 --> 00:41:27,320
इतना भी काम मत करो कि सेहत और बिगड़ जाए।

738
00:41:28,560 --> 00:41:32,080
यह अहम मैच है, पर हमें
तुम्हारी लिवरपूल में ज़रूरत होगी।

739
00:41:34,280 --> 00:41:37,360
पक्का? थोड़ी देर में बात करता हूँ।
हम बात करते रहेंगे।

740
00:41:37,440 --> 00:41:38,480
चियर्स। बाय।

741
00:41:40,760 --> 00:41:43,640
कोई भी मिडफील्डर आएगा,
तो तुम्हें संभालना होगा।

742
00:41:44,040 --> 00:41:45,600
अपने खिलाड़ी ढूँढने होंगे।

743
00:41:47,800 --> 00:41:50,800
हमने सुना है मिकेल आर्टेटा
को कोविड हो गया है और वह

744
00:41:50,880 --> 00:41:53,360
मैनचेस्टर सिटी के
खिलाफ़ मैच में नहीं आएँगे

745
00:41:53,440 --> 00:41:55,160
जो सही नहीं लगता।

746
00:41:55,520 --> 00:41:58,640
तैयारी, संगठन, खेल की योजना

747
00:41:58,680 --> 00:42:02,160
और जिस तरह से खिलाड़ी
निर्देशों के अनुसार चल रहे हैं,

748
00:42:02,200 --> 00:42:03,960
सत्रों में बर्ताव कर रहे हैं।

749
00:42:04,040 --> 00:42:07,440
उस बंदे से बेहतर
कौन कर रहा है और वगैरह-वगैरह,

750
00:42:07,920 --> 00:42:09,760
आपको वह कमी दिखती है।

751
00:42:10,280 --> 00:42:13,160
बढ़ाओ, बढ़ाओ उन्हें। हाँ, फिर से बढ़ाओ।

752
00:42:14,000 --> 00:42:15,000
बीच में लाओ।

753
00:42:17,080 --> 00:42:20,880
आर्सनल बनाम मैनचेस्टर सिटी
अमीरात स्टेडियम - 1 जनवरी 2022

754
00:42:20,960 --> 00:42:24,200
नए साल का स्वागत
करने के लिए कितना लाजवाब मैच है।

755
00:42:24,640 --> 00:42:27,360
अगस्त के अंत में
आर्सनल पाँच-शून्य से हारे थे,

756
00:42:27,480 --> 00:42:30,080
उन्हें खिसककर
निचले पायदान पर जाना पड़ा था।

757
00:42:30,160 --> 00:42:33,000
अब देखिए, मिकेल आर्टेटा ने
खिलाड़ियों का कायाकल्प किया

758
00:42:33,080 --> 00:42:35,840
और अब इनको असली दावेदार माना जा रहा है,

759
00:42:35,920 --> 00:42:38,560
जिससे इनका चैंपियन लीग वनवास समाप्त होगा।

760
00:42:40,680 --> 00:42:42,520
हम एक दूसरे के साथ हैं।

761
00:42:43,120 --> 00:42:45,160
एक-दूसरे पर यक़ीन रखो।

762
00:42:45,400 --> 00:42:48,600
शुरुआत अच्छी करो,
शुरू से ही ध्यान दो, यह बहुत अहम है।

763
00:42:48,640 --> 00:42:51,560
मुकाबले के लिए तैयार रहो, जंग जीतकर आओ।

764
00:42:52,600 --> 00:42:54,320
बॉयज़। इधर आओ।

765
00:42:56,400 --> 00:42:57,640
खिलाड़ियो, पास आओ।

766
00:42:57,760 --> 00:42:59,040
चलो, खिलाड़ियो।

767
00:42:59,120 --> 00:43:00,120
चलो, बॉयज़।

768
00:43:01,960 --> 00:43:04,160
सबको नया साल मुबारक हो, बॉयज़।

769
00:43:05,600 --> 00:43:08,400
मैं तुम लोगों से कुछ दिन दूर रहा, बॉयज़

770
00:43:09,360 --> 00:43:11,400
और मैं भावुक नहीं होना चाहता।

771
00:43:11,640 --> 00:43:14,640
पर मुझे एहसास है
कि मैं कितना खुश हूँ और मुझे नाज़ है

772
00:43:14,680 --> 00:43:17,360
कि हर रोज़ तुम्हारे साथ बिताता हूँ, बॉयज़।

773
00:43:17,440 --> 00:43:20,920
और मुझे सच में अफ़सोस है
कि मैं आज वहाँ नहीं आ पाऊँगा,

774
00:43:21,000 --> 00:43:24,200
क्योंकि आज हम जंग पर जा रहे हैं
और मैं वहाँ होना चाहता हूँ,

775
00:43:24,320 --> 00:43:27,160
पर मैं इस स्क्रीन को ज़ोर से पकड़कर

776
00:43:27,280 --> 00:43:30,440
और ज़ोर-ज़बरदस्ती और जो मैं
कर सकता हूँ, करता रहूँगा

777
00:43:30,520 --> 00:43:32,600
ताकि यथासंभव तुम्हारी मदद कर सकूँ।

778
00:43:32,640 --> 00:43:35,000
बस एक बात, बॉयज़, जैसे हो वैसे खेलो।

779
00:43:35,080 --> 00:43:37,640
मैं चाहता हूँ कि डटकर मुकाबला करो।

780
00:43:37,760 --> 00:43:40,280
मैं चाहता हूँ खिलाड़ी उनका सामना करें।

781
00:43:40,360 --> 00:43:43,040
जब हम अमीरात में थे,
याद है उन्होंने क्या किया था,

782
00:43:43,120 --> 00:43:46,280
तीन-शून्य से हार रहे थे,
दस खिलाड़ी थे और वे खेल रहे थे।

783
00:43:46,360 --> 00:43:49,240
महरेज़ और स्टरलिंग अपमानित
करने के लिए पिच पर हैं ।

784
00:43:49,320 --> 00:43:51,400
चलो, मिलकर उनकी धज्जियाँ उड़ा दें।

785
00:43:51,480 --> 00:43:55,120
हमारी टीम अब वैसी नहीं रही
और हम पहले मिनट से ही शुरू करेंगे,

786
00:43:55,200 --> 00:43:59,080
आगे की सोचेंगे, आगे बढ़ेंगे
और आगे ही खेलेंगे,

787
00:43:59,160 --> 00:44:00,960
तुम में से हर एक खिलाड़ी।

788
00:44:01,040 --> 00:44:05,200
मुझे नाज़ है तुम पर। जाओ
और इस मैच को जीतकर आओ! चलो!

789
00:44:16,640 --> 00:44:18,600
और स्टेडियम में मैच शुरू हो गया है।

790
00:44:18,680 --> 00:44:21,080
मैनचेस्टर सिटी बॉल पर हावी हो रही है।

791
00:44:21,160 --> 00:44:23,480
डी ब्रुयने स्टर्लिंग को,
पेनल्टी क्षेत्र में।

792
00:44:23,560 --> 00:44:25,280
गैब्रियल द्वारा बढ़िया बचाव।

793
00:44:25,360 --> 00:44:28,720
उन्होंने ठान लिया है।
गैब्रियल अब हाथापाई करने वाले हैं।

794
00:44:32,280 --> 00:44:36,120
बाईं ओर से हमला करते हुए,
मार्टिनेली ने शानदार संभाला।

795
00:44:36,200 --> 00:44:39,480
उनको इस समय अधिक साथ नहीं मिल रहा,
लैकाज़ेट को ढूँढते हैं।

796
00:44:39,560 --> 00:44:43,880
एडिसन के खिलाफ़ ओडगार्ड के लिए
मौक़ा हो सकता है, वह बाहर ले गए।

797
00:44:43,960 --> 00:44:46,760
ओडगार्ड पेनल्टी की तलाश में गिर जाते हैं।

798
00:44:46,840 --> 00:44:48,080
पेनल्टी नहीं मिली।

799
00:44:48,560 --> 00:44:51,600
आर्सनल ने लंबे समय से
इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

800
00:44:51,680 --> 00:44:52,800
बाईं ओर टियर्नी।

801
00:44:52,880 --> 00:44:57,480
लैकाज़ेट, और साका केंद्र में। साका ने
किक मारी! साका ने गोल कर दिया!

802
00:44:57,560 --> 00:44:59,800
आर्सनल 1 - 0 मैन सिटी
साका 31'

803
00:44:59,880 --> 00:45:03,080
मैनचेस्टर सिटी की कहानी में
नया साल ऐसे मनाना

804
00:45:03,160 --> 00:45:04,760
तो नहीं लिखा था।

805
00:45:05,640 --> 00:45:08,480
आर्सनल, एक, मैनचेस्टर सिटी, शून्य।

806
00:45:09,480 --> 00:45:13,520
शर्त लगा सकता हूँ कि इस समय
मिकेल अपने कमरे में चहलकदमी कर रहे होंगे।

807
00:45:13,600 --> 00:45:17,560
और हाफ़ टाइम की सीटी बजते ही
दर्शक सम्मान में खड़े हो गए हैं।

808
00:45:17,640 --> 00:45:20,960
यक़ीन नहीं होता यह कह रहा हूँ,
पर मैन सिटी ने हार नहीं मानी।

809
00:45:26,560 --> 00:45:30,040
शाबाश, बॉयज़। बॉल के बिना
वे हम पर दबाव की कोशिश कर रहे हैं,

810
00:45:30,120 --> 00:45:33,080
सब कुछ हमारी बाईं ओर,
यह उनके खेल की योजना है।

811
00:45:33,160 --> 00:45:35,520
गैबी, तुम यहाँ सामने नहीं खड़े हो सकते

812
00:45:35,600 --> 00:45:38,040
क्योंकि गोलकीपर यह बॉल संभाल सकता है,

813
00:45:38,120 --> 00:45:40,520
तुम यहाँ तैनात हो जाओ।
फिर दबाव डालेंगे।

814
00:45:40,600 --> 00:45:43,880
अगर तुम ऐसी पोज़िशन में पहुँच जाओ,
जो ठीक नहीं लग रही,

815
00:45:43,960 --> 00:45:45,280
तो उन्हें नीचे खींचना है।

816
00:45:45,360 --> 00:45:48,280
शानदार प्रदर्शन रहा,
सब फॉरवर्ड डिफेंड कर रहे हैं,

817
00:45:48,360 --> 00:45:50,920
और तुम आश्वस्त लग रहे हो।
हमें ऐसे ही खेलना है।

818
00:45:51,000 --> 00:45:54,520
दूसरा हाफ़ मुश्किल होने वाला है।
हमें मैच बरकरार रखना होगा।

819
00:45:54,600 --> 00:45:56,840
पूरा ध्यान लगाकर खेलो, बॉयज़। चलो!

820
00:46:00,520 --> 00:46:02,800
हम दूसरा हाफ़ शुरू कर चुके हैं।

821
00:46:02,880 --> 00:46:06,480
बर्नार्डो भागने की कोशिश में
ज़हाका से टकराए, वह गिर गया।

822
00:46:06,560 --> 00:46:09,880
ग्रेनिट ज़हाका गुस्से में हैं।
उन्हें लगता है जानबूझकर गिरे।

823
00:46:10,240 --> 00:46:12,720
वीएआर रिव्यू लिया गया है।

824
00:46:13,520 --> 00:46:15,600
और रेफरी ने पेनल्टी दी है।

825
00:46:16,320 --> 00:46:19,000
एरॉन रैम्सडेल के खिलाफ़ रियाद महरेज़।

826
00:46:19,560 --> 00:46:20,920
आर्सनल 1 - 1 मैन सिटी
महरेज़ 57'

827
00:46:21,000 --> 00:46:23,840
महरेज़ ने कॉर्नर में मारा, बाईं ओर

828
00:46:23,920 --> 00:46:26,400
और चैंपियन फिर से बराबरी पर आ गए हैं।

829
00:46:27,240 --> 00:46:29,680
-मैच बहुत उग्र हो रहा है!
-गैब्रियल है।

830
00:46:30,160 --> 00:46:33,720
मुझे लगता है उन्होंने वहाँ
गैब्रियल को पीला कार्ड दिया।

831
00:46:35,280 --> 00:46:37,880
और गोलकीपर के ऊपर से सिर से मारा,

832
00:46:37,960 --> 00:46:39,880
और आके लाइन पर वापस आया।

833
00:46:39,960 --> 00:46:43,160
और फिर मार्टिनेली ने बाहर मार दिया।

834
00:46:43,240 --> 00:46:45,760
मार्टिनेली को बस खाली जाल में लुढ़काना था।

835
00:46:46,480 --> 00:46:48,600
हर जगह कुछ न कुछ हो रहा है।

836
00:46:50,360 --> 00:46:51,920
अब रेफरी कार्ड निकाल रहे हैं।

837
00:46:52,000 --> 00:46:54,640
दूसरा पीला और एक लाल कार्ड है।

838
00:46:54,720 --> 00:46:57,360
आर्सनल के बस दस खिलाड़ी बचे हैं।

839
00:46:58,040 --> 00:47:01,040
उम्मीद है मिकेल आर्टेटा
कमरे में कॉफ़ी के पास नहीं होंगे।

840
00:47:02,480 --> 00:47:04,000
-ठीक हो ना?
-हाँ।

841
00:47:19,640 --> 00:47:23,000
गैबी, मैच देखना है,
तो डॉक्टर के दफ़्तर में चल रहा है।

842
00:47:23,080 --> 00:47:25,240
-रेफरी। भाड़ में जाए।
-पता है, यार।

843
00:47:25,320 --> 00:47:27,040
मज़ाक है। पता है, यार।

844
00:47:28,240 --> 00:47:29,440
हद है।

845
00:47:40,160 --> 00:47:42,960
आर्सनल बचाव कर रहे हैं,
दृढ़ता से बचाव कर रहे हैं।

846
00:47:43,440 --> 00:47:46,080
थॉमस पार्टी के स्टरलिंग को
बेदखल करने के बाद

847
00:47:46,160 --> 00:47:49,600
दस खिलाड़ी बचे थे, तब से एरॉन रैम्सडेल
की असली परख नहीं हुई है।

848
00:47:50,760 --> 00:47:54,320
दस खिलाड़ियों के साथ
छह अतिरिक्त मिनट खेलने होंगे।

849
00:47:55,120 --> 00:47:58,440
वह आर्सनल क्षेत्र में मारते हैं,
बेन व्हाइट का कुछ हिस्सा लगा।

850
00:47:58,520 --> 00:47:59,880
लापोर्टे गोल की तरफ़ ले गए।

851
00:47:59,960 --> 00:48:00,960
आर्सनल 1 - 2 मैन सिटी
रोड्री 93'

852
00:48:01,040 --> 00:48:03,200
और मैच के अंत में अतिरिक्त समय में

853
00:48:03,280 --> 00:48:06,240
रोड्री ने गोल में डाल दिया।

854
00:48:07,040 --> 00:48:10,960
मैनचेस्टर सिटी ने अंक ले ही लिए हैं।

855
00:48:12,040 --> 00:48:14,520
आर्सनल, एक, मैनचेस्टर सिटी, दो।

856
00:48:16,680 --> 00:48:20,560
मैं बस सोच सकता हूँ कि
मिकेल आर्टेटा के घर पर क्या हो रहा होगा।

857
00:48:26,880 --> 00:48:28,160
फ़िक्र मत करो, गैबी।

858
00:48:30,560 --> 00:48:33,720
बाहर खड़े साले लोग फुटबॉल नहीं समझ सकते।

859
00:48:33,800 --> 00:48:35,840
स्लो-मोशन में कुछ भी कठिन लगता है।

860
00:48:35,920 --> 00:48:39,680
उसने कहा किसी ने फ़ाउल नहीं किया,
जबकि वीएआर पर फ़ाउल करार दे दिया।

861
00:48:39,760 --> 00:48:41,040
साले नियम, यार।

862
00:48:42,720 --> 00:48:44,200
सुनो, बॉयज़।

863
00:48:44,280 --> 00:48:49,040
बॉयज़, मैंने सुना है बहुत गुस्सा आया
और जो हुआ और हमारे लिए

864
00:48:49,120 --> 00:48:53,040
जो फ़ैसले लिए गए, वगैरह-वगैरह में
मैं बिल्कुल तुम्हारे साथ हूँ।

865
00:48:53,120 --> 00:48:56,280
पर मेरी तरफ़ से, बॉयज़,
तुम्हारे लिए बस तारीफ़ ही है।

866
00:48:57,240 --> 00:49:00,720
जिस तरह से तुम दुनिया की
सबसे अच्छी टीम के खिलाफ़ खेले।

867
00:49:00,800 --> 00:49:03,000
इसमें कोई शक नहीं कि बहुत बड़ी बात थी।

868
00:49:03,080 --> 00:49:06,360
नतीजा आज के प्रदर्शन का परिणाम नहीं है।

869
00:49:06,440 --> 00:49:10,280
और हमें अपने साथ भी न्याय करना है
कि अंतर इतना कम था

870
00:49:10,360 --> 00:49:13,640
और अहम पलों में
ऐसी चीज़ें थीं जो हमारे काबू में थीं

871
00:49:13,720 --> 00:49:15,240
और हमने उन्हें जाने दिया।

872
00:49:15,320 --> 00:49:19,040
मुझे खेद है पर जिस पल
आप उन टीमों को कुछ दे दें,

873
00:49:19,120 --> 00:49:21,040
आपको सज़ा तो मिलेगी। पर बाकी के लिए,

874
00:49:21,120 --> 00:49:23,680
तुम बढ़िया खेले, तुमने साहस दिखाया,

875
00:49:23,760 --> 00:49:25,880
बॉल के साथ आक्रमण दर्शाया।

876
00:49:25,960 --> 00:49:29,960
सकारात्मक रहो क्योंकि मैंने इस सीज़न में
किसी टीम को ऐसा करते नहीं देखा।

877
00:49:30,040 --> 00:49:31,520
तो शाबाश। ठीक है?

878
00:49:45,680 --> 00:49:48,080
पूरा मैच हम बदल नहीं सकते।

879
00:49:49,120 --> 00:49:50,400
यह मुमकिन नहीं है।

880
00:49:53,280 --> 00:49:54,280
अगली बार

881
00:49:54,360 --> 00:49:58,760
जनवरी ट्रांसफ़र विंडो खुली है,
अफ़वाहें फिर से उड़ना शुरू हो गई हैं।

882
00:50:00,840 --> 00:50:02,120
शुरू में बॉल डी में है!

883
00:50:03,320 --> 00:50:04,920
लुईस ग्रैबन ने गोल कर दिया!

884
00:50:06,080 --> 00:50:08,480
जब द्वंद्व हारता हूँ,
तो परेशान हो जाता हूँ!

885
00:50:08,560 --> 00:50:11,160
जब छोटे मैच हारता हूँ,
तो परेशान हो जाता हूँ!

886
00:50:11,800 --> 00:50:13,720
क्योंकि वह एक कमबख्त मानक है।

887
00:50:13,800 --> 00:50:16,560
क्योंकि तुम यहाँ तक आते हो
और अब हार जाते हो।

888
00:50:16,640 --> 00:50:19,040
मंज़िल दूर है, बॉयज़, कोई फ़ायदा नहीं!

889
00:50:19,600 --> 00:50:21,080
पता है वह बार्सिलोना में है?

890
00:50:21,160 --> 00:50:22,640
-कौन?
-ऑबा।

891
00:50:23,280 --> 00:50:24,280
सच में?

892
00:51:19,200 --> 00:51:21,880
आर्सनल फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों,
कोच और स्टाफ़ का विशेष आभार

893
00:51:23,200 --> 00:51:25,200
संवाद अनुवादक मोनिका सराफ़

894
00:51:25,280 --> 00:51:27,280
क्रिएटिव सुपरवाइज़र
रवीन्द्र शंकर शुक्ल

