1
00:00:06,120 --> 00:00:09,360
आप जनवरी के ट्रांस्फर विंडो
के बारे में क्या सोचते हैं?

2
00:00:09,440 --> 00:00:11,520
अरे, यार। हाँ।

3
00:00:18,720 --> 00:00:20,360
यह आपका दूसरा दफ़्तर है?

4
00:00:20,400 --> 00:00:24,240
हाँ। जब मुझे घर से काम
करना होता है, तो यहीं से करता हूँ।

5
00:00:25,920 --> 00:00:29,920
कई बार मेरा फ़ोन 10:00, 11:00 बजे
या आधी रात को बजता है,

6
00:00:30,000 --> 00:00:33,120
अमेरिका, ब्राज़ील,
यहाँ-वहाँ से लोग फ़ोन करते हैं,

7
00:00:33,200 --> 00:00:35,200
तो मुझे फ़ोन उठाना पड़ता है।

8
00:00:36,840 --> 00:00:40,520
दस, 20, 50, 60, 70
मिलियन पाउंड की बात होती है,

9
00:00:41,120 --> 00:00:45,120
उस तरह के सौदों पर बातचीत करना
बड़ी ज़िम्मेदारी का काम है।

10
00:00:45,680 --> 00:00:46,680
और मैं समझता हूँ।

11
00:00:47,360 --> 00:00:50,240
ऑबामेयांग वाला मसला काफ़ी संवेदनशील है।

12
00:00:50,320 --> 00:00:53,000
वे ऑबामेयांग को निकालने पर तुले हुए हैं

13
00:00:53,080 --> 00:00:56,040
और वहाँ से पैसा बचाकर
उसे क्लब से हटाना चाहते हैं।

14
00:00:56,120 --> 00:00:59,800
ऑबामेयांग वाले मसले के बारे में
हमने पहले से नहीं सोचा था।

15
00:00:59,880 --> 00:01:02,000
पर सीज़न में ऐसी बातें हो जाती हैं।

16
00:01:02,080 --> 00:01:04,840
मुझे पक्का पता नहीं
कि प्रशंसक यह समझते हैं।

17
00:01:04,920 --> 00:01:05,720
अमीरात स्टेडियम

18
00:01:05,840 --> 00:01:07,400
-हैलो, यार।
-कैसे हो?

19
00:01:07,440 --> 00:01:08,400
एडु! माफ़ करना।

20
00:01:09,400 --> 00:01:11,800
-मैं फोटो ले सकता हूँ?
-हाँ। कैसे हो?

21
00:01:11,880 --> 00:01:14,200
-फोटो ले सकता हूँ?
-ऑबा की क्या ख़बर है?

22
00:01:14,280 --> 00:01:15,360
ऑटोग्राफ़ ले लो।

23
00:01:15,440 --> 00:01:16,840
-मतलब, हाँ?
-ध्यान रखना।

24
00:01:16,920 --> 00:01:18,120
अमीरात स्टेडियम में
स्वागत है

25
00:01:18,200 --> 00:01:19,880
क्या हर मैच में ऐसा होता है?

26
00:01:20,800 --> 00:01:23,840
थोड़ा बहुत, हाँ। पर अच्छा है।

27
00:01:25,280 --> 00:01:28,120
ऑबामेयांग के बारे में
हमें बहुत सावधान रहना होगा

28
00:01:28,200 --> 00:01:31,640
क्योंकि गलती करने के
आसार भी बहुत ज़्यादा हैं।

29
00:01:43,640 --> 00:01:46,960
आप जो करते हैं, उससे प्यार होता है।
इसे जुनून कहते हैं।

30
00:01:47,920 --> 00:01:50,760
हमें यक़ीन करना होगा। हमें दम लगाना होगा।

31
00:01:51,920 --> 00:01:54,120
सबको दिखा दो तुम्हें कितनी परवाह है।

32
00:01:54,520 --> 00:01:55,480
शुरू करते हैं।

33
00:01:56,160 --> 00:01:58,520
ऑल ऑर नथिंग : आर्सिनल

34
00:01:58,600 --> 00:02:01,360
डैनियल कलुया द्वारा वर्णित

35
00:02:03,000 --> 00:02:04,400
जनवरी 2022

36
00:02:04,480 --> 00:02:05,640
आर्सनल प्रशिक्षण केंद्र

37
00:02:05,720 --> 00:02:09,920
जनवरी ट्रांस्फर विंडो खुल गई है।
अफ़वाहों का बाज़ार फिर गर्म हो रहा है।

38
00:02:10,600 --> 00:02:14,800
सबसे बड़ी पहेली है
कि पियरे-एमेरिक ऑबामेयांग का क्या करें।

39
00:02:15,560 --> 00:02:17,160
अब एक समस्या खड़ी हो गई है

40
00:02:17,280 --> 00:02:22,880
कि हमारे पास एक खिलाड़ी है,
जिसे लगता है टीम में उसकी कोई जगह नहीं,

41
00:02:23,000 --> 00:02:24,880
-वह भाग ले ही नहीं सकता।
-हाँ।

42
00:02:25,600 --> 00:02:26,800
यह अच्छा नहीं लगता।

43
00:02:28,160 --> 00:02:31,960
हमारे पास ज़्यादा समय नहीं है
क्योंकि हमें रविवार को खेलना है,

44
00:02:32,040 --> 00:02:34,440
-तो हमें इसे सुलझाना होगा।
-मैं तैयार हूँ।

45
00:02:34,560 --> 00:02:35,600
एडु गास्पर

46
00:02:35,720 --> 00:02:38,080
जनवरी ट्रांस्फर विंडो के लिए आर्सनल की

47
00:02:38,160 --> 00:02:41,240
योजनाओं पर एक खिलाड़ी का
भविष्य हावी हो गया है।

48
00:02:42,680 --> 00:02:46,080
हमें ऑबामेयांग और मिकेल से बात करनी होगी।

49
00:02:46,920 --> 00:02:50,160
सीज़न की समाप्ति तक उसे आकर मदद करनी होगी।

50
00:02:50,240 --> 00:02:52,240
हमें उसको फिर से शामिल करना होगा।

51
00:02:52,320 --> 00:02:56,000
हमें मिकेल से बात करनी होगी।
दोनों के बीच बातचीत ज़रूरी है।

52
00:02:56,080 --> 00:03:00,880
हाँ, हमें नहीं लगता कि यह आसान है,
लेकिन हमें कुछ करना होगा।

53
00:03:00,960 --> 00:03:02,640
फुटबॉल में कुछ नहीं कह सकते।

54
00:03:02,720 --> 00:03:05,840
पर ध्यान रहे, उन दोनों के बीच
संबंध लगभग शून्य हैं।

55
00:03:05,920 --> 00:03:07,080
अच्छा। मैं समझ गया।

56
00:03:07,680 --> 00:03:10,760
हमें उम्मीद नहीं थी
कि ट्रांस्फर विंडो व्यस्त रहेगी।

57
00:03:10,840 --> 00:03:14,040
गर्मियों में हमने इतना पैसा निवेश किया था

58
00:03:14,160 --> 00:03:17,160
और इतने खिलाड़ी शामिल किए थे,
हम उनसे काफ़ी खुश थे।

59
00:03:17,560 --> 00:03:20,600
ज़ाहिर है, ऑबा का मसला तो है,

60
00:03:20,680 --> 00:03:22,920
पर यह एक चुनौती है।

61
00:03:25,320 --> 00:03:28,720
पियरे-एमेरिक ऑबामेयांग ने
आर्सनल के लिए 92 गोल किए थे।

62
00:03:29,400 --> 00:03:31,200
शानदार।

63
00:03:33,000 --> 00:03:35,080
पर वह दिसंबर से नहीं खेल पाए हैं,

64
00:03:35,160 --> 00:03:39,360
जब उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था और
अनुशासन तोड़ने के कारण टीम के साथ

65
00:03:39,440 --> 00:03:41,200
प्रशिक्षण रोक दिया गया था।

66
00:03:42,840 --> 00:03:45,680
आखिर में, नियम
और अनुशासन ही स्पष्टता लाते हैं,

67
00:03:45,760 --> 00:03:48,840
क्योंकि आखिर में
आप भरोसे को माप नहीं सकते।

68
00:03:48,920 --> 00:03:52,040
जब आप उस खिलाड़ी की आँखों में देखते हैं

69
00:03:52,720 --> 00:03:55,040
और आपको लगता है कि भरोसा नहीं रहा,

70
00:03:55,120 --> 00:03:59,000
तो उस समय बहुत मुश्किल वक़्त होता है
कि उससे कुछ वापस पा सकें।

71
00:04:06,200 --> 00:04:09,320
मिकेल आर्टेटा नहीं चाहते
कि ऑबा वाले मसले से

72
00:04:09,400 --> 00:04:12,360
उनके बाकी खिलाड़ियों का ध्यान भटक जाए।

73
00:04:14,920 --> 00:04:18,240
कोविड के कारण एक हफ़्ता बाहर
रहने के बाद मिकेल वापस

74
00:04:18,360 --> 00:04:23,040
कोल्नी आ रहे हैं और जनवरी में मैचों के
शुरू होने से पहले टीम को एकजुट करेंगे।

75
00:04:25,800 --> 00:04:29,920
अगले दस दिनों में हम चार मैच खेलेंगे,
तीन प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे,

76
00:04:30,000 --> 00:04:33,520
जो तय करेंगे
कि इस सीज़न में क्या होने वाला है।

77
00:04:33,600 --> 00:04:35,920
मेरे पास सब कुछ देखने के लिए बहुत समय था।

78
00:04:36,040 --> 00:04:38,160
मैंने 21 प्रशिक्षण सत्र देखे।

79
00:04:38,240 --> 00:04:41,520
कुछ खिलाड़ी
बहुत ज़बरदस्त प्रशिक्षण लेते हैं।

80
00:04:42,480 --> 00:04:45,800
ऐसे खिलाड़ी बड़ी संख्या में हैं
जो सघन प्रशिक्षण लेते हैं

81
00:04:46,680 --> 00:04:50,680
और कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं
जो बस सत्र में भाग लेते हैं।

82
00:04:54,240 --> 00:04:56,240
अगर मैं रविवार वाले

83
00:04:56,360 --> 00:05:01,600
प्रशिक्षण सत्र में यहाँ होता, तो
चार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण से निकाल देता।

84
00:05:02,160 --> 00:05:06,480
चार। 15 मिनट के बाद
चार खिलाड़ियों को निकाल देता।

85
00:05:07,320 --> 00:05:10,520
हम पार्क में प्रशिक्षण नहीं कर रहे,
हम नर्सरी में नहीं हैं

86
00:05:10,600 --> 00:05:12,800
और हम समय बर्बाद करने नहीं आए हैं।

87
00:05:12,880 --> 00:05:17,760
बहुत से खिलाड़ी हँस रहे थे,
और दूसरी बात है शिकायतें करना।

88
00:05:18,520 --> 00:05:22,760
कोई गलत पास देता है तो शिकायत।
बॉल मैंने ठीक नहीं पास किया, गलती उसकी है।

89
00:05:22,800 --> 00:05:26,680
नहीं, हमें स्तर को बढ़ाना होगा
और यह सब पर लागू है।

90
00:05:26,760 --> 00:05:30,120
हर एक के लिए, क्योंकि अब
अभी नहीं तो कभी नहीं वाला हाल है।

91
00:05:30,200 --> 00:05:32,760
प्रशिक्षण में हर एक दिन, हर एक बॉल।

92
00:05:33,840 --> 00:05:34,920
आओ चलें।

93
00:05:38,840 --> 00:05:40,120
चलो!

94
00:05:41,640 --> 00:05:43,240
ऑबा के टीम से बाहर होने से

95
00:05:43,320 --> 00:05:47,200
बाईस साल के स्ट्राइकर
एडी नकेतियाह के लिए मौक़ा है।

96
00:05:47,760 --> 00:05:50,200
एडी, तुम इसका हिस्सा हो। आओ, एडी।

97
00:05:51,320 --> 00:05:55,160
वह इंग्लैंड के 21 साल से कम आयु के
खिलाड़ियों में सर्वाधिक गोलकर्ता है।

98
00:05:57,240 --> 00:06:01,720
आर्सनल के लिए इस सीज़न में
एडी ने बस पाँच गोल किए हैं।

99
00:06:01,800 --> 00:06:04,400
मैंने युवा टीम में बहुत से गोल किए हैं।

100
00:06:04,480 --> 00:06:08,800
इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ा क्योंकि मुझे
पता था कि मौक़ा मिलने पर गोल कर दूँगा।

101
00:06:08,880 --> 00:06:10,120
शाबाश, एडी!

102
00:06:10,880 --> 00:06:13,080
यह बड़े खिलाड़ियों वाला बड़ा क्लब है।

103
00:06:13,160 --> 00:06:16,320
आगे के क्षेत्रों में बहुत प्रतियोगिता है।

104
00:06:16,400 --> 00:06:18,680
बतौर खिलाड़ी,
आपको खुद पर यकीन होना चाहिए,

105
00:06:18,760 --> 00:06:22,080
आप में इतनी काबिलियत है
कि मौक़ा मिलने पर गोल कर सकेंगे।

106
00:06:23,000 --> 00:06:25,920
इस सप्ताहांत एडी को
शुरुआती लाइनअप में जगह मिल गई,

107
00:06:26,000 --> 00:06:28,480
अब आर्सनल एफए कप में
दौड़ शुरू कर रहे हैं।

108
00:06:29,760 --> 00:06:30,920
आर्सनल के खिलाड़ी,

109
00:06:31,000 --> 00:06:34,640
चौदह सीज़न में तीसरी बार
चहेते कप के विजेता।

110
00:06:35,160 --> 00:06:38,400
वे इस प्रतियोगिता को
14 बार जीतकर रिकॉर्ड बना चुके हैं।

111
00:06:41,760 --> 00:06:42,760
आखिरी।

112
00:06:48,000 --> 00:06:51,560
नॉटिंघम फॉरेस्ट बनाम आर्सनल
सिटी ग्राउंड स्टेडियम - 9 जनवरी 2022

113
00:06:51,640 --> 00:06:54,920
आ जाओ, बॉयज़! चलो!

114
00:06:58,080 --> 00:07:00,080
यूरोप के चैंपियन 1979
सिटी ग्राउंड में स्वागत है

115
00:07:01,160 --> 00:07:04,320
एफए कप जीतना होगा।
हमारी ट्रॉफी है। 14 बार जीत चुके हैं।

116
00:07:04,400 --> 00:07:05,520
फिर से जीतनी होगी।

117
00:07:06,000 --> 00:07:09,800
आज रात आर्सनल नॉटिंघम फॉरेस्ट से
सामना करेंगे, जो उनसे नीचे की लीग,

118
00:07:10,320 --> 00:07:11,920
चैंपियनशिप से हैं।

119
00:07:12,000 --> 00:07:14,600
मिकेल ने सात खिलाड़ियों को मौक़ा दिया है,

120
00:07:14,680 --> 00:07:16,360
जो आमतौर पर शुरू में नहीं आते।

121
00:07:17,840 --> 00:07:22,600
बीस हज़ार अशांत घरेलू प्रशंसकों
के सामने खेलना आसान नहीं है।

122
00:07:25,960 --> 00:07:28,200
अच्छा, इकट्ठे हो जाओ।

123
00:07:28,280 --> 00:07:30,240
हम नई प्रतियोगिता शुरू कर रहे हैं,

124
00:07:30,320 --> 00:07:34,280
एक ऐसी प्रतियोगिता,
जो हमारे क्लब के इतिहास और रग-रग में है।

125
00:07:35,000 --> 00:07:38,200
मैं चाहता हूँ पहले मिनट से सब जुट जाएँ।

126
00:07:38,280 --> 00:07:41,720
मैं चाहता हूँ मेरी टीम मैदान में
जाकर उन पर हावी हो जाए।

127
00:07:41,800 --> 00:07:46,160
अपनी शारीरिक ताकत, अपने इरादों
और अपनी गुणवत्ता से मैच जीतो।

128
00:07:46,240 --> 00:07:47,240
शुभकामनाएँ।

129
00:07:47,320 --> 00:07:48,480
आओ चलें!

130
00:07:53,000 --> 00:07:57,360
आर्सनल के लिए यह एक कठिन कसौटी होगी।
उन्हें शानदार प्रदर्शन करना होगा।

131
00:07:57,440 --> 00:08:00,800
नॉटिंघम फॉरेस्ट मेज़बानी
करते हुए मैच शुरू करते हैं,

132
00:08:00,880 --> 00:08:02,560
एफए कप का तीसरा दौर।

133
00:08:05,280 --> 00:08:08,080
आर्सनल यहाँ दूसरी टीम पर
हावी होने की कोशिश करेंगे।

134
00:08:09,000 --> 00:08:11,760
मैच शुरू, शॉट मारा है,
पर गोल से परे चला गया।

135
00:08:15,720 --> 00:08:19,040
तवारेस बॉल को ठीक से मार नहीं पाए, है ना?

136
00:08:19,120 --> 00:08:21,920
पता नहीं तवारेस वहाँ क्या सोच रहे हैं।

137
00:08:22,520 --> 00:08:24,720
नकेतियाह शॉट मारने के लिए आगे आए।

138
00:08:24,800 --> 00:08:27,760
गोल से डेढ गज़ परे है।

139
00:08:27,840 --> 00:08:30,760
आर्सनल चाहेंगे कि वह मैच में बेहतर खेलें।

140
00:08:32,000 --> 00:08:35,040
मैच शुरू हुए 30 मिनट हो गए,
मिकेल बदलाव करते हैं।

141
00:08:35,760 --> 00:08:38,160
नूनो तवारेस को बाहर भेजा।

142
00:08:38,240 --> 00:08:41,400
पहले हाफ़ में किसी को बाहर
करने का मतलब आप नाखुश हैं।

143
00:08:41,480 --> 00:08:44,480
हाँ। और पता है वह सही हैं।

144
00:08:45,880 --> 00:08:48,240
दस्ताने उतार दिए और वह खुश नहीं हैं।

145
00:08:50,200 --> 00:08:51,880
जॉनसन अच्छी गति दिखा रहे हैं।

146
00:08:52,000 --> 00:08:55,760
आर्सनल मुसीबत में हैं। बॉल वापस अंदर।
लेनो ने अच्छा बचाव किया।

147
00:08:55,880 --> 00:08:58,320
आखिरी पलों में आर्सनल लड़खड़ाते हुए।

148
00:08:58,400 --> 00:09:00,400
मिकेल आर्टेटा बहुत खुश नहीं होंगे।

149
00:09:01,240 --> 00:09:02,640
एक घंटे के मैच के बाद,

150
00:09:02,760 --> 00:09:05,360
आर्सनल का एक भी शॉट निशाने पर नहीं लगा है।

151
00:09:07,280 --> 00:09:09,840
बॉल अंदर जा रही है! अरे, नहीं।

152
00:09:10,720 --> 00:09:14,400
नकेतियाह ने मौक़ा गँवा दिया।

153
00:09:18,160 --> 00:09:19,280
जल्दी पास दिया!

154
00:09:22,640 --> 00:09:23,880
लुइस ग्रैबन ने गोल किया।

155
00:09:24,000 --> 00:09:28,280
आर्सनल डिफेंस की गलत तरफ़ से
और उसे बहुत पास जाकर गोल मारा।

156
00:09:28,360 --> 00:09:29,440
नॉटिंघम फॉरेस्ट 1 - 0 आर्सनल
ग्रैबन 83'

157
00:09:29,520 --> 00:09:31,360
फॉरेस्ट प्रशंसक पिच पर आ रहे हैं।

158
00:09:35,520 --> 00:09:38,720
आर्सनल ने बॉल ठीक से नहीं संभाली,
आसान गोल होने दिया।

159
00:09:38,760 --> 00:09:40,880
यह आसान है, बहुत धीमा खेल रहे हैं।

160
00:09:47,200 --> 00:09:49,120
आर्सनल का निराशाजनक प्रदर्शन।

161
00:09:50,360 --> 00:09:52,120
मैच खत्म होने की सीटी बज गई।

162
00:09:53,400 --> 00:09:55,600
यह नॉटिंघम फॉरेस्ट की एक बड़ी जीत है।

163
00:09:55,640 --> 00:09:58,480
उन्होंने आर्सनल को एफए कप से बाहर कर दिया।

164
00:10:08,160 --> 00:10:09,520
हद कर दी, बॉयज़।

165
00:10:22,320 --> 00:10:24,320
मुझे हार स्वीकार है, बॉयज़।

166
00:10:24,400 --> 00:10:28,640
पर यह स्तर मैं स्वीकार नहीं करता।
यह मैं स्वीकार नहीं करता।

167
00:10:28,760 --> 00:10:31,000
मैं यह स्तर स्वीकार नहीं करता।

168
00:10:31,080 --> 00:10:34,640
मंज़िल दूर है। बहुत दूर!

169
00:10:35,880 --> 00:10:38,760
मैं तुम्हारा रवैया जानता हूँ,
वह रवैया काफ़ी नहीं।

170
00:10:38,880 --> 00:10:42,520
हिम्मत, भागना काफ़ी नहीं,
तुम्हें उससे कहीं ज़्यादा करना होगा।

171
00:10:42,600 --> 00:10:44,280
और मंज़िल बहुत दूर है।

172
00:10:44,360 --> 00:10:46,720
-मेरी बात मानते हो, बॉयज़?
-हाँ।

173
00:10:46,760 --> 00:10:50,080
हाँ? तो कर के दिखाओ ना।
खुद से यह उम्मीद रखो।

174
00:10:50,160 --> 00:10:52,440
तुम्हें प्रशिक्षण में यही तो बताता हूँ।

175
00:10:52,520 --> 00:10:54,760
क्योंकि मैं प्रशिक्षण में देखता हूँ

176
00:10:54,880 --> 00:10:57,520
कि बॉल हाथ से चली जाए,
तो कोई फ़र्क नहीं पड़ता।

177
00:10:57,880 --> 00:11:01,200
कोई बात नहीं, कई बार
मैं दूसरे बॉल के पास जाकर भागता हूँ।

178
00:11:01,280 --> 00:11:03,680
नहीं! क्योंकि मैच में गोल हो जाता है!

179
00:11:05,480 --> 00:11:07,800
जब द्वन्द्व हारता हूँ तो गुस्सा आता है।

180
00:11:07,880 --> 00:11:10,560
कम खिलाड़ियों का मैच हारूँ,
तो गुस्सा आता है।

181
00:11:11,440 --> 00:11:13,280
क्योंकि वह एक कमबख्त मानक है!

182
00:11:13,360 --> 00:11:15,600
क्योंकि तुम यहाँ तक आते हो
और हार जाते हो।

183
00:11:17,440 --> 00:11:20,160
मंज़िल दूर है, बॉयज़। बेकार खेल रहे हो।

184
00:11:20,240 --> 00:11:21,560
मैं बता रहा हूँ, बेकार!

185
00:11:24,240 --> 00:11:26,840
हम लिवरपूल के खिलाफ़ ऐसे खेले,
तो गए काम से।

186
00:11:44,560 --> 00:11:46,040
मेरी माँ आज चली गईं।

187
00:11:46,120 --> 00:11:47,680
-अच्छा?
-मेरे पास खाना नहीं है।

188
00:11:47,760 --> 00:11:50,600
-तुम्हारे शेफ का क्या हुआ?
-वह छुट्टी पर है।

189
00:11:50,680 --> 00:11:53,120
-कब तक छुट्टी पर है?
-कल तक।

190
00:11:53,200 --> 00:11:55,200
-अच्छा।
-तो आज क्या करोगे?

191
00:11:55,280 --> 00:11:56,520
लिटिल नैंदोस, है ना?

192
00:11:57,040 --> 00:11:58,040
यह देखो।

193
00:11:58,120 --> 00:12:03,840
डबल चिकन रैप लेगा।
मेयो और पेरी-पेरी सॉस के साथ पेरी चिप्स।

194
00:12:05,000 --> 00:12:06,640
ऑबा के दस्तख़त करके दिखाऊँ?

195
00:12:10,880 --> 00:12:14,160
फिलहाल ऑबा 8,000 किलोमीटर दूर
अफ्रीका कप ऑफ़ नेशन्स में

196
00:12:14,960 --> 00:12:16,760
गेबॉन की तरफ़ से खेल रहे हैं।

197
00:12:19,320 --> 00:12:23,720
घर पर, आर्सनल एफए कप से
बाहर हो गए हैं, एक भी गोल नहीं कर पाए।

198
00:12:25,000 --> 00:12:28,400
सीज़न के एक अहम बिंदु पर
उनके मुख्य स्ट्राइकर की अनुपस्थिति का

199
00:12:28,480 --> 00:12:30,360
दबाव मिकेल पर पड़ रहा है।

200
00:12:30,440 --> 00:12:34,520
मिकेल आर्टेटा और ऑबामेयांग के
संबंध में बहुत बड़ी दरार आ चुकी है।

201
00:12:34,600 --> 00:12:37,640
क्या इसे ठीक कर सकते हैं,
क्या उन्हें कोशिश करनी चाहिए?

202
00:12:37,960 --> 00:12:40,480
अगर ऑबामेयांग को
आगे क्लब में खेलना होता,

203
00:12:40,560 --> 00:12:42,160
तो वह अब तक वापस आ गए होते।

204
00:12:42,240 --> 00:12:44,360
पता नहीं ऑबामेयांग के बारे में क्या कहें,

205
00:12:44,440 --> 00:12:46,960
क्योंकि अगर बात इतनी गहरी है
जैसा बता रहे हैं,

206
00:12:47,040 --> 00:12:49,160
तो कोई विकल्प नज़र नहीं आ रहा।

207
00:12:49,240 --> 00:12:50,960
ऑबामेयांग की चर्चा के लिए मिकेल

208
00:12:51,040 --> 00:12:54,320
टिम लुइस से मिलते हैं,
जो आर्सनल के चार निदेशकों में से एक हैं।

209
00:12:56,640 --> 00:13:00,440
उसने एक गलती की,
जिस पर तुमने प्रतिक्रिया की, जो सही थी

210
00:13:00,960 --> 00:13:03,200
और तुमने अपनी बात स्पष्ट कर दी है।

211
00:13:03,680 --> 00:13:09,520
बहुत कुछ इस पर निर्भर होगा कि ऑबा को कैसे
निकालेंगे और क्या हम ऐसा कर भी सकते हैं?

212
00:13:11,360 --> 00:13:15,640
मिकेल के साथ उसका संबंध
कोई लेन-देन का नहीं है, वह एक रिश्ता है।

213
00:13:16,600 --> 00:13:17,600
वह मैनेजर हैं।

214
00:13:17,680 --> 00:13:19,040
टिम लुइस
गैर-कार्यकारी निदेशक

215
00:13:19,760 --> 00:13:23,480
तो ऑबामेयांग जैसे मसले में
मैं यहाँ उनके साथ हूँ,

216
00:13:24,000 --> 00:13:29,000
उन्हें टोकने के लिए और जब वह मदद माँगें,
तो उनकी मदद करने के लिए आया हूँ।

217
00:13:29,760 --> 00:13:33,160
मैं फुटबॉल के बारे में सलाह नहीं देता।
वह हास्यास्पद होगा।

218
00:13:33,520 --> 00:13:35,800
यहाँ कोई आसान, सही जवाब नहीं है।

219
00:13:35,880 --> 00:13:39,640
पर अगर हम जनवरी के बाद देखें,
तो सारे पत्ते उनके हाथ में हैं।

220
00:13:41,280 --> 00:13:43,120
मुझे पता है सारा दबाव उन पर है

221
00:13:43,200 --> 00:13:46,160
क्योंकि जनता के सामने तो वही जाते हैं,

222
00:13:46,240 --> 00:13:48,440
हमसे पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं,

223
00:13:48,520 --> 00:13:51,360
पर उनके पीछे एक टीम है,
जो वह सब करवाती है।

224
00:13:54,920 --> 00:13:57,360
जनवरी की ट्रांस्फर विंडो चल रही है,

225
00:13:57,440 --> 00:14:01,840
ऑबामेयांग के भविष्य को लेकर क्लब के
फ़ैसला करने का समय हाथ से निकल रहा है।

226
00:14:01,920 --> 00:14:04,520
हमें प्रोजेक्ट को
फिर से देखना होगा, योजना...

227
00:14:04,600 --> 00:14:07,360
-हाँ।
-आप बस कुछ ही चीज़ें कर सकते हैं।

228
00:14:10,680 --> 00:14:12,600
-हमें कोई एक बात करनी है?
-हाँ।

229
00:14:12,680 --> 00:14:13,840
-या सबके बारे में?
-हाँ।

230
00:14:15,080 --> 00:14:16,600
एडु, कल की कॉल में,

231
00:14:16,680 --> 00:14:19,680
मुझे लगा कि तुमने हालात को
एकदम सही बयान किया।

232
00:14:19,760 --> 00:14:22,360
-हाँ, मैं रिच से बात कर रहा था।
-अच्छा।

233
00:14:23,240 --> 00:14:26,480
सबके सब्र का बाँध टूट रहा है ना?
सब बेसब्र हो रहे हैं।

234
00:14:27,040 --> 00:14:31,240
ऐसा बिल्कुल महसूस नहीं होता
कि लोग खरीदने को तैयार होंगे

235
00:14:31,320 --> 00:14:34,120
कि कुछ होगा और हालात बदल जाएँगे।

236
00:14:34,200 --> 00:14:37,880
हमें समाधान ढूँढना होगा,

237
00:14:37,960 --> 00:14:40,920
क्योंकि यह समस्या ऐसे ही
गायब नहीं होने वाली।

238
00:14:43,640 --> 00:14:46,880
मिकेल को काफ़ी सुधार करना होगा
ताकि वह टीम को संभाल सकें

239
00:14:46,960 --> 00:14:49,040
और उन्हें उसी पर ध्यान लगाना चाहिए।

240
00:14:49,120 --> 00:14:52,440
ऑबामेयांग के किस्से में
सबको मिलकर काम करना होगा।

241
00:14:53,920 --> 00:14:59,400
बतौर क्लब, हम सबके साथ मिलकर
चर्चा करेंगे कि बेहतरीन समाधान क्या है।

242
00:14:59,880 --> 00:15:04,000
यह मिकेल और ऑबा का मसला नहीं है,
मसला उससे कहीं ज़्यादा बड़ा है।

243
00:15:04,680 --> 00:15:08,560
हमें अगले मैच पर ध्यान देना होगा
और उसी बारे में बात करनी होगी

244
00:15:08,640 --> 00:15:10,440
और जब वे दबाव डालेंगे...

245
00:15:11,320 --> 00:15:13,840
क्योंकि आप जानते हैं मीडिया कुछ कहेगा,

246
00:15:13,920 --> 00:15:17,880
लोग कुछ कहेंगे,
कैसी कहानियाँ बयान की जाएँगी।

247
00:15:19,320 --> 00:15:23,320
ऑबामेयांग अफ्रीकन नेशन्स कप में हैं।
वह मज़े से पार्टियाँ कर रहे हैं।

248
00:15:23,400 --> 00:15:27,920
क्या आपको लगता है आपने ऑबामेयांग
के साथ जो बर्ताव किया, वह सही था

249
00:15:28,000 --> 00:15:30,560
और यह बात कि वह थोड़े मुश्किल खिलाड़ी हैं?

250
00:15:30,640 --> 00:15:33,640
मैंने जो फ़ैसले किए हैं, ज़ाहिर है,

251
00:15:33,720 --> 00:15:37,560
हमेशा क्लब के बेहतरीन हितों में ही थे

252
00:15:37,640 --> 00:15:40,160
और सही बात करने की कोशिश कर रहा था।

253
00:15:40,240 --> 00:15:43,440
और यहाँ के खिलाड़ी अभी तक
पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

254
00:15:43,520 --> 00:15:44,840
सबका शुक्रिया।

255
00:15:46,600 --> 00:15:50,120
जब मैं मैनेजर बना था,
तो मैंने एक फ़ैसला किया था

256
00:15:50,200 --> 00:15:52,720
कि खिलाड़ियों के साथ खुले दिल से रहूँगा

257
00:15:53,160 --> 00:15:55,360
और ऐसा करने के लिए
स्वीकार करना पड़ता है

258
00:15:55,440 --> 00:15:58,680
कि आप अगर घुलेंगे-मिलेंगे,
तो चोट तो लगेगी ही।

259
00:16:04,400 --> 00:16:08,200
ग्रैनिट ज़हाका ऐसे खिलाड़ी हैं
जिन्हें पता है कि विवादों के केंद्र में

260
00:16:08,280 --> 00:16:09,360
रहना कैसा लगता है।

261
00:16:11,400 --> 00:16:13,040
हमारी टीम में सब युवा हैं।

262
00:16:13,280 --> 00:16:14,120
ग्रैनिट ज़हाका
मिडफील्डर

263
00:16:14,200 --> 00:16:16,480
हमारा काम है उन्हें खूब सलाह दें

264
00:16:16,560 --> 00:16:20,600
और यह बताएँ कि इतना आसान नहीं है
क्योंकि बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

265
00:16:20,880 --> 00:16:25,480
मैं उम्र में सबसे बड़ा हूँ
और मैं अभी 28 का हूँ।

266
00:16:28,320 --> 00:16:31,600
लोगों को मेरे खेल की वजह से
लगता है कि मैं आक्रामक हूँ।

267
00:16:32,240 --> 00:16:34,920
आप हमें पिच पर 90 मिनट के लिए देखेंगे,

268
00:16:35,000 --> 00:16:40,400
तो आपको हमारी एक अलग तस्वीर दिखाई देगी।

269
00:16:43,760 --> 00:16:47,280
आर्सनल करियर में
ग्रैनिट को चार लाल कार्ड मिले हैं।

270
00:16:47,360 --> 00:16:48,840
जब से वह क्लब में शामिल हुए,

271
00:16:48,920 --> 00:16:52,080
प्रीमियर लीग का कोई खिलाड़ी
इतनी बार बाहर नहीं निकाला गया।

272
00:16:52,160 --> 00:16:54,320
ग्रैनिट ज़हाका के लिए लाल कार्ड।

273
00:16:54,400 --> 00:16:56,920
यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने ऐसा किया।

274
00:16:57,000 --> 00:17:00,720
दो सीज़न पहले वह क्लब के कप्तान थे,
पर प्रशंसकों से झगड़ पड़े।

275
00:17:00,800 --> 00:17:03,920
अब ग्रैनिट ज़हाका बाहर जा रहे हैं,
तो आर्सनल के कुछ प्रशंसक

276
00:17:04,000 --> 00:17:08,200
सच में तालियाँ बजा रहे हैं
और उनकी प्रतिक्रिया बिल्कुल अच्छी नहीं है।

277
00:17:08,280 --> 00:17:11,040
ऑबामेयांग की तरह
उनसे भी भूमिका छीन ली गई थी।

278
00:17:11,480 --> 00:17:12,440
ज़हाका, छोड़ दो।

279
00:17:12,520 --> 00:17:15,240
भाई, कभी तुम बड़े अच्छे होते हो,
कभी तुम...

280
00:17:15,320 --> 00:17:18,200
चुप कर। ठीक है। चुप कर।

281
00:17:19,400 --> 00:17:22,720
ऐसे लोग हैं जो आपको चाहते हैं
और ऐसे भी हैं जो नहीं चाहते।

282
00:17:22,800 --> 00:17:27,080
वे आपकी आलोचना करते हैं,
आपके बारे में बुरी बातें लिखते हैं।

283
00:17:27,200 --> 00:17:30,080
लोग सोचते हैं फुटबॉल बस कारों, घरों,

284
00:17:30,160 --> 00:17:33,520
पैसे वगैरह के बारे में है,
पर हम में से किसी ने भी

285
00:17:33,560 --> 00:17:37,200
पैसों के लिए बचपन में
फुटबॉल खेलना शुरू नहीं किया।

286
00:17:37,280 --> 00:17:39,760
फुटबॉल वही खेलते हैं
जो उससे प्यार करते हैं।

287
00:17:39,800 --> 00:17:42,800
लोग भूल जाते हैं कि हम भी इंसान हैं।

288
00:17:42,920 --> 00:17:45,760
यहाँ पर यह हिस्सा, यह जो परिवार है,
उसे मिलकर रहना है,

289
00:17:45,800 --> 00:17:49,960
और मिलकर ही आप
मुश्किल दौर से गुज़र सकते हैं।

290
00:17:51,440 --> 00:17:53,800
लिवरपूल बनाम आर्सनल
एनफील्ड स्टेडियम - 13 जनवरी 2022

291
00:17:53,880 --> 00:17:56,240
फरवरी के अंत में फाइनल के लिए

292
00:17:56,320 --> 00:17:58,640
वेम्बली में चेल्सी का सामना कौन करेगा?

293
00:17:59,760 --> 00:18:01,280
लिवरपूल की टीम ज़बरदस्त है।

294
00:18:01,320 --> 00:18:05,280
अगर हम तरक्की का एहसास चाहते हैं,
तो हमें उनको हराना होगा।

295
00:18:08,200 --> 00:18:12,480
आज रात आर्सनल एक दूसरी
प्रतियोगिता के सेमी-फाइनल में खेलेंगे,

296
00:18:13,080 --> 00:18:14,560
ईएफएल कप।

297
00:18:14,680 --> 00:18:17,880
इस सीज़न में ट्रोफी जीतने का
यह उनका आखिरी मौक़ा है।

298
00:18:18,400 --> 00:18:19,800
वे लिवरपूल का सामना करेंगे।

299
00:18:19,920 --> 00:18:23,000
पिछली बार आर्सनल लिवरपूल से
चार-शून्य से हारे थे।

300
00:18:23,080 --> 00:18:25,160
आज शाम बहुत बड़ा मैच है।

301
00:18:25,240 --> 00:18:29,320
लिवरपूल ज़बरदस्त खेल रहे हैं
और आर्सनल के लिए बड़ी चुनौती है।

302
00:18:29,800 --> 00:18:33,440
ऑबा के बारे में अफ़वाहें
अभी भी गर्म हैं, अगर मिकेल ने

303
00:18:33,520 --> 00:18:36,400
मैच जीत लिया,
तो आलोचकों के मुँह बंद हो जाएँगे।

304
00:18:36,880 --> 00:18:39,800
आर्सनल के लिए ग्रैनिट
और एडी मैच शुरू करते हैं।

305
00:18:41,280 --> 00:18:43,320
-चलो बॉयज़।
-आओ चलें।

306
00:18:43,400 --> 00:18:48,160
अब शुरुआत होती है ऊर्जा की, शाबाश बॉयज़,
बाद में नहीं, अभी, तैयार हो जाओ।

307
00:18:51,920 --> 00:18:52,880
खड़े हो जाओ।

308
00:18:56,920 --> 00:18:59,000
बॉयज़, चलो जीतकर आएँ।

309
00:18:59,560 --> 00:19:02,200
मैं टीम को भावनाओं से भर देना चाहता हूँ।

310
00:19:02,280 --> 00:19:05,080
मैं तुम्हारी आँखों में एक रवैया, एक आग

311
00:19:05,160 --> 00:19:06,760
और यक़ीन देखना चाहता हूँ।

312
00:19:06,800 --> 00:19:10,040
डिफेंड करते समय हिम्मत,

313
00:19:10,080 --> 00:19:13,200
खेलते समय संयम
और गुणवत्ता देखना चाहता हूँ।

314
00:19:13,280 --> 00:19:16,280
पता है उनके खिलाफ़ क्या करना है,
धावक के साथ रहो,

315
00:19:16,320 --> 00:19:19,680
शॉट रोको और बचाव करो,
हमारे पास गोलकीपर है।

316
00:19:19,760 --> 00:19:21,200
चलो कर दिखाएँ।

317
00:19:22,440 --> 00:19:23,440
आओ चलें!

318
00:19:32,880 --> 00:19:34,720
आर्सनल शुरुआत करते हैं।

319
00:19:38,480 --> 00:19:40,720
हे भगवान, रैम्सडेल वहाँ फँस गए हैं,

320
00:19:40,800 --> 00:19:44,160
पर आर्सनल के गोलकीपर
के लिए वहाँ गड़बड़ हो सकती थी।

321
00:19:45,440 --> 00:19:47,920
मैच शुरू से लिवरपूल के कब्ज़े में है।

322
00:19:48,000 --> 00:19:49,400
मिनामिनो ने मारा।

323
00:19:50,880 --> 00:19:53,720
कोई शक नहीं कि लिवरपूल
आर्सनल को छका रहे हैं।

324
00:19:54,320 --> 00:19:56,720
लिवरपूल सीधे वापस आते हैं। रॉबर्टसन।

325
00:20:04,760 --> 00:20:06,520
और एक लाल कार्ड।

326
00:20:07,800 --> 00:20:11,280
ग्रैनिट ज़हाका को बर्खास्त करने
के लिए सीधे उनकी पिछली जेब में।

327
00:20:12,080 --> 00:20:13,920
ज़हाका के लिए एक बार फिर लाल कार्ड,

328
00:20:14,000 --> 00:20:16,800
उनके आर्सनल करियर में यह पाँचवीं बार है।

329
00:20:16,880 --> 00:20:19,800
और आर्सनल के बस दस खिलाड़ी बचे हैं।

330
00:20:28,560 --> 00:20:29,640
हद है, यार।

331
00:20:43,800 --> 00:20:46,960
मिकेल रक्षात्मक बदलाव
करने के लिए मजबूर हैं।

332
00:20:48,720 --> 00:20:52,000
एडी नकेतियाह की रात का अंत,
रॉब होल्डिंग आते हैं।

333
00:20:52,080 --> 00:20:55,200
आर्सनल को अब जी-जान लगाकर बचाव करना होगा।

334
00:20:55,720 --> 00:20:58,320
यह उनके जीवट की असली परीक्षा होगी।

335
00:21:03,760 --> 00:21:07,520
मिनामिनो। आर्सनल मज़बूती से खड़े हैं।

336
00:21:08,040 --> 00:21:12,080
पहले हाफ़ के अंतिम क्षणों में,
क्या आर्सनल टिके रह सकते हैं?

337
00:21:19,400 --> 00:21:22,640
हार मत मानना, खेलते रहो। चलो।

338
00:21:23,560 --> 00:21:24,560
अच्छा, सुनो।

339
00:21:24,680 --> 00:21:27,880
अगर हम अनुशासन रखें
और बचाव करने में सक्रिय रहें,

340
00:21:27,960 --> 00:21:29,160
तो हम कर सकते हैं।

341
00:21:29,240 --> 00:21:33,160
अनुशासन, बॉयज़, भुगतो और अब
जैसे हम खेलना चाहते हैं वैसे खेलो,

342
00:21:33,240 --> 00:21:36,320
जो हम करना चाहते हैं
और जो हमने प्रशिक्षण किया, उसके

343
00:21:36,400 --> 00:21:37,560
बिल्कुल खिलाफ़ है,

344
00:21:37,640 --> 00:21:39,920
पर मैच में टिके रहने के लिए ज़रूरी है।

345
00:21:40,000 --> 00:21:43,680
हमारे पास और कोई रास्ता नहीं
और हमें आज टिके रहना है। ठीक है?

346
00:21:46,440 --> 00:21:47,440
एकजुट रहो।

347
00:21:59,440 --> 00:22:02,160
क्या आर्सनल 45 मिनट तक टिके रह सकते हैं?

348
00:22:02,760 --> 00:22:06,120
दूर से शॉट आया
और रैम्सडेल ने लगभग मिस कर दिया था।

349
00:22:10,120 --> 00:22:12,280
गैब्रियल का शानदार बचाव।

350
00:22:13,720 --> 00:22:16,680
लिवरपूल आर्सनल के
इस डिफेंस को तोड़ नहीं पा रहे।

351
00:22:17,800 --> 00:22:20,640
और लिवरपूल की निराशा नज़र आने लगी है।

352
00:22:21,520 --> 00:22:23,520
लिवरपूल के पास समय कम है।

353
00:22:23,880 --> 00:22:26,440
अगर आर्सनल एक और मिनट टिक पाएँ,

354
00:22:26,520 --> 00:22:27,920
तो नतीजा ज़बरदस्त होगा।

355
00:22:31,360 --> 00:22:35,360
मिनामिनो! वे इसी मौक़े के इंतज़ार में थे।

356
00:22:38,800 --> 00:22:42,280
और आर्सनल ने ज़बरदस्त नतीजा दर्ज किया।

357
00:22:45,200 --> 00:22:51,160
वह एक यादगार रक्षात्मक प्रदर्शन था
और आर्सनल अब बेहतर स्थिति में आकर

358
00:22:51,240 --> 00:22:54,520
ईएफएल कप के सेमी-फाइनल के
दूसरे दौर में प्रवेश करते हैं।

359
00:22:58,440 --> 00:23:01,240
हम घर से दूर खेल रहे थे,
हमारे पास दस खिलाड़ी बचे थे।

360
00:23:01,320 --> 00:23:04,360
मैं अभी गा रहा था, आर्सनल को शून्य-शून्य,

361
00:23:04,440 --> 00:23:09,000
मैं गा रहा था, "आर्सनल को शून्य-शून्य,"
क्योंकि मैंने टीमों को जीतते देखा है,

362
00:23:09,080 --> 00:23:12,640
पर उसके बावजूद आज यहाँ से
अपनी टीम पर नाज़ के साथ जा रहा हूँ।

363
00:23:16,760 --> 00:23:20,360
बॉयज़, ज़्यादा टीमें ऐसा नहीं कर सकती।
बिल्कुल भी नहीं।

364
00:23:30,640 --> 00:23:34,320
तो, बॉयज़, मैच से पहले
मैंने तुम्हें यहाँ कहा था

365
00:23:34,400 --> 00:23:38,120
कि मैं ऐसी टीम चाहता हूँ
जो भावनाएँ दिखाए और भावनाओं

366
00:23:38,200 --> 00:23:39,680
और हिम्मत के साथ खेले।

367
00:23:39,760 --> 00:23:42,560
तुम्हें खेलते देखकर
कई बार रोंगटे खड़े हो गए।

368
00:23:42,640 --> 00:23:44,560
-सही है ना? शब्द?
-रोंगटे।

369
00:23:44,640 --> 00:23:45,720
रोंगटे।

370
00:23:45,800 --> 00:23:48,760
जो तुमने आज यहाँ किया,
जिस तरह तुमने मुकाबला किया,

371
00:23:48,840 --> 00:23:52,160
जो संयम, साहस,
लड़ाई, अनुशासन तुमने दिखाया

372
00:23:52,240 --> 00:23:55,280
और जब तुम्हारे साथी को
आखिरी पल में कुछ करना पड़ा

373
00:23:55,360 --> 00:23:58,520
और उसे बाहर भेजा गया
तब उसकी हिम्मत बढ़ाकर उसकी रक्षा की

374
00:23:58,600 --> 00:24:01,920
और जिस तरह तुमने आज किया,
एकदम ज़बरदस्त था।

375
00:24:02,000 --> 00:24:04,200
मुझे तुम सब पर बहुत नाज़ है। शाबाश।

376
00:24:09,120 --> 00:24:11,520
हम हैं आर्सनल

377
00:24:12,520 --> 00:24:15,160
आर्सनल प्रशंसक
इस नतीजे से बेहद प्रसन्न होंगे

378
00:24:15,240 --> 00:24:17,960
पर ज़हाका को बाहर भेजकर
रेफरी ने सही फ़ैसला किया,

379
00:24:18,040 --> 00:24:19,800
ज़हाका ने फिर से गलती की।

380
00:24:20,160 --> 00:24:22,080
ज़हाका आज निराश होंगे।

381
00:24:22,160 --> 00:24:24,440
उनको इस बारे में सोचना होगा
और सुधरना होगा,

382
00:24:24,520 --> 00:24:28,400
अगर वह अपने खेल का विश्लेषण करके
यह नहीं कहते, "मुझे कुछ बदलना होगा,"

383
00:24:28,480 --> 00:24:31,080
तो मुझे नहीं लगता
इस क्लब में उनका भविष्य है।

384
00:24:39,360 --> 00:24:42,600
सेमीफाइनल के बाद,
कोल्नी में उत्साह बढ़ गया है।

385
00:25:02,080 --> 00:25:02,920
आर्सनल में स्वागत है

386
00:25:03,000 --> 00:25:06,240
पर अब आर्सनल ने
लगातार दो मैचों में कोई गोल नहीं किया।

387
00:25:06,320 --> 00:25:07,320
चियर्स पियर्स।

388
00:25:07,840 --> 00:25:10,000
उन्हें लगा तुमने आज शानदार प्रदर्शन किया।

389
00:25:10,080 --> 00:25:13,600
धत्। आज ऑबा बनाम थॉमस है।

390
00:25:13,680 --> 00:25:14,960
चलो, गेबॉन।

391
00:25:15,040 --> 00:25:17,080
काश ऑबा वापस आ जाएँ, यार।

392
00:25:17,160 --> 00:25:18,240
मुझे उनकी याद आती है।

393
00:25:20,440 --> 00:25:24,520
जिम में, ग्रैनिट के
लाल कार्ड की जाँच पड़ताल शुरू होती है।

394
00:25:25,080 --> 00:25:28,520
पर, यार, एक सवाल है।
तुम आखिरी डिफेंडर क्यों थे?

395
00:25:28,600 --> 00:25:32,760
नहीं पता। मैंने कहा था कि अगर यह बंदा
अच्छा पास देगा, तो हम गोल कर पाएँगे।

396
00:25:32,840 --> 00:25:35,120
लाल कार्ड के लिए मुझे दोष दे रहे हो?

397
00:25:35,200 --> 00:25:37,280
डॉमिनो इफेक्ट वहीं से शुरू होता है।

398
00:25:38,480 --> 00:25:41,880
डॉमिनो इफेक्ट पिच के ऊपर वालों से
होता है। मेरी गलती नहीं है।

399
00:25:41,960 --> 00:25:46,760
अगर तुम्हारा पास अच्छा आए,
तो हम कम से कम निशाना सही लगाते हैं।

400
00:25:46,840 --> 00:25:49,920
निशाना सही भी हो, तो गोलकीपर बचा...

401
00:25:50,000 --> 00:25:51,960
हाँ, अब दूसरी टीम को दोष दो।

402
00:25:52,040 --> 00:25:54,960
नहीं। वे अभी भी पास कर सकते हैं, ग्रैनिट।

403
00:25:55,600 --> 00:25:57,280
दिक्कत पिच के ऊपर वालों की है।

404
00:25:57,360 --> 00:25:58,360
पिच के लोग।

405
00:25:58,440 --> 00:25:59,920
खुद पर काबू रखना होगा।

406
00:26:00,000 --> 00:26:03,320
एक के खिलाफ़ तीन?
मैं अकेला था और मुझे दौड़ना पड़ा।

407
00:26:03,400 --> 00:26:05,920
-अपने ऊपर काबू रखना होगा।
-फ़िक्र मत करो।

408
00:26:06,000 --> 00:26:07,760
गलती मेरी है, कोई बात नहीं।

409
00:26:07,840 --> 00:26:11,440
अगर मैं उसे नहीं रोकता,
तो हम एक-शून्य से हार जाते।

410
00:26:11,520 --> 00:26:13,640
तो एक बार ग्रैनिट को भी शुक्रिया।

411
00:26:35,760 --> 00:26:36,720
अरे।

412
00:26:37,000 --> 00:26:38,400
कोई तुम्हें ढूँढ रहा है।

413
00:26:38,480 --> 00:26:39,680
हैलो।

414
00:26:45,240 --> 00:26:49,800
ग्रैनिट अपनी बीवी लिओनिटा और दो बच्चों,
आयाना और लिनेया के साथ रहते हैं।

415
00:26:51,040 --> 00:26:51,880
हैलो।

416
00:26:52,600 --> 00:26:55,560
मेरे परिवार में माँ,
पिता जी, मेरा एक भाई थे,

417
00:26:55,640 --> 00:26:59,240
तो घर में माँ अकेली महिला होती थीं
और वह मुझसे हमेशा कहती थीं,

418
00:26:59,320 --> 00:27:03,080
"तुम मर्दों के साथ बहुत कठिनाई होती है।"
और अब बिल्कुल उल्टा है।

419
00:27:03,160 --> 00:27:06,960
मेरे घर में तीन लड़कियाँ हैं,
और सब बदल गया है।

420
00:27:07,400 --> 00:27:09,520
-पापा तुम्हें चूम सकते हैं?
-हाँ।

421
00:27:09,760 --> 00:27:10,800
आई लव यू।

422
00:27:11,680 --> 00:27:16,360
मैं अधिक शांत हूँ। इनकी वजह से कुछ भी
करने से पहले अब मैं दोबारा सोचता हूँ।

423
00:27:21,440 --> 00:27:23,840
यह फोटो हमारी शादी की है।

424
00:27:24,480 --> 00:27:29,000
हम ये फोटो कभी नहीं भूलते
क्योंकि वह हमारे लिए ख़ास दिन था।

425
00:27:30,200 --> 00:27:32,880
यहाँ मैं जो चाहे कर सकता हूँ,
कोई फोटो नहीं,

426
00:27:33,800 --> 00:27:38,400
पीछे से कोई चिल्ला नहीं रहा।
कोई तुम्हें बुरी बातें नहीं कहता।

427
00:27:38,800 --> 00:27:43,120
पता है जब हम मैच हारते हैं या उदास होता
हूँ, तो इनके लिए इतना आसान नहीं होता,

428
00:27:43,200 --> 00:27:47,960
पर एक बस यही हैं, जिनके साथ
मैं खुलकर बात कर सकता हूँ।

429
00:27:48,320 --> 00:27:51,040
जब इनकी टीम एक मैच हारी और यह घर आए,

430
00:27:51,120 --> 00:27:52,800
तो बहुत गुस्से में थे,

431
00:27:52,880 --> 00:27:57,640
मैंने थोड़ी बात करने की कोशिश की
और इनसे कहा

432
00:27:58,160 --> 00:28:01,360
कि अगला मैच बेहतर होगा वगैरह-वगैरह,

433
00:28:01,880 --> 00:28:04,600
पर जब लोग कहते हैं
कि यह जी-जान से नहीं खेलते,

434
00:28:04,680 --> 00:28:06,960
तो हारने पर रात भर सो नहीं पाते।

435
00:28:07,640 --> 00:28:10,080
क्योंकि मुझे सबसे अधिक पिच से प्यार है,

436
00:28:10,160 --> 00:28:13,400
जुनून की वजह से।
मैं जो करता हूँ, मुझे उससे प्यार है।

437
00:28:14,000 --> 00:28:18,160
पिच के अंदर और बाहर,
मुझे इन पर बहुत नाज़ है, तो हाँ।

438
00:28:38,920 --> 00:28:42,160
अफ्रीका कप ऑफ़ नेशन्स से
ऑबा वापस आ गए हैं।

439
00:28:44,880 --> 00:28:45,760
यह कौन आ गया?

440
00:28:45,840 --> 00:28:47,120
हैलो। कैसे हो?

441
00:28:47,720 --> 00:28:49,280
-ठीक हो?
-हाँ, तुम ठीक हो?

442
00:28:49,360 --> 00:28:50,600
सब ठीक हैं?

443
00:28:50,840 --> 00:28:52,440
वह अकेले प्रशिक्षण ले रहे हैं।

444
00:28:52,520 --> 00:28:55,160
ऑबामेयांग। सब ठीक हैं?

445
00:28:55,240 --> 00:28:56,960
-हाँ।
-बच्चे ठीक हैं?

446
00:28:57,040 --> 00:28:58,760
-हाँ।
-वे स्कूल जा रहे हैं?

447
00:28:58,840 --> 00:29:00,480
नहीं। अभी नहीं, सोमवार से।

448
00:29:00,560 --> 00:29:01,920
तुम्हारी माँ? वह ठीक हैं?

449
00:29:02,000 --> 00:29:03,840
हाँ, वह ठीक हैं।

450
00:29:05,600 --> 00:29:07,280
-मुश्किल भरे हफ़्ते थे?
-हाँ।

451
00:29:09,880 --> 00:29:10,920
तुम ठीक हो, यार?

452
00:29:11,000 --> 00:29:12,720
हाँ, और तुम? तुम कैसे हो?

453
00:29:12,800 --> 00:29:15,520
आज, तुम यह सेशन करोगे, फिर से कसरत चालू।

454
00:29:15,600 --> 00:29:18,160
जाँच कर लो कि सब ठीक है और तुम ठीक हो।

455
00:29:18,240 --> 00:29:20,200
तुम रविवार को नहीं होगे।

456
00:29:20,280 --> 00:29:23,400
वहाँ से योजना बनाते हैं।
मिकेल तुमसे बात करेंगे।

457
00:29:23,480 --> 00:29:24,480
बिल्कुल।

458
00:29:26,440 --> 00:29:27,680
जब यह बाहर थे,

459
00:29:27,760 --> 00:29:31,360
तो मिकेल और आर्सनल ने
अपना फ़ैसला कर लिया है

460
00:29:32,080 --> 00:29:36,920
कि ट्रांस्फर विंडो में जितना समय बचा है,
उसके दौरान ऑबा को क्लब छोड़ने को कहा जाए।

461
00:29:37,320 --> 00:29:40,000
मैनेजर

462
00:29:42,000 --> 00:29:46,080
वह कौन सा पल था जब आपको लगा
कि ऑबा अब टीम का हिस्सा बनकर नहीं रह सकते?

463
00:29:46,160 --> 00:29:49,480
जब उनकी आँखों में देखता हूँ
और मैंने देखा और महसूस किया

464
00:29:49,560 --> 00:29:52,280
कि भरोसा तो था ही नहीं। उसी दिन से।

465
00:29:54,640 --> 00:29:57,840
क्लब के सबसे अहम खिलाड़ी के बारे में

466
00:29:57,920 --> 00:30:00,040
सीज़न के बीच यह निर्णय करना कठिन है

467
00:30:00,120 --> 00:30:03,520
और वे समझ नहीं रहे
कि उस खिलाड़ी की अनुपस्थिति से

468
00:30:03,600 --> 00:30:06,680
टीम के प्रदर्शन पर
क्या प्रभाव पड़ सकता है।

469
00:30:06,760 --> 00:30:10,520
पर अगर आप इन सब चीज़ों को
एक साथ रखें और फिर भी यह लगे

470
00:30:10,600 --> 00:30:14,240
कि फ़ैसला ठीक है,
तो आपको निर्णय लेना ही होगा।

471
00:30:16,520 --> 00:30:20,480
हमें ऑबा, उनके व्यक्तित्व और पिच पर
उनके गुण की बहुत याद आ रही है,

472
00:30:21,280 --> 00:30:24,760
पर हम मैनेजर के निर्णय का सम्मान करते हैं।

473
00:30:24,880 --> 00:30:25,760
एरॉन रैम्सडेल
गोलकीपर

474
00:30:25,840 --> 00:30:29,960
ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को
बहुत हैरानी नहीं हुई, जो अच्छी बात है।

475
00:30:32,800 --> 00:30:36,680
उन्होंने उसे हटाने का फ़ैसला किया,
इससे आर्सनल में कम खिलाड़ी हैं।

476
00:30:36,760 --> 00:30:39,840
ध्यान रहे कि आर्सनल में
उन्हें जितना वेतन मिलता है,

477
00:30:39,920 --> 00:30:42,440
उनके लिए यहाँ से जाना आसान नहीं होगा।

478
00:30:42,880 --> 00:30:47,360
ऑबामेयांग को हर हफ़्ते
350,000 पाउंड का भुगतान किया जाता है।

479
00:30:47,800 --> 00:30:51,120
अब एडु और रिच के ऊपर है
कि वह उन्हें पेरोल से हटाकर

480
00:30:51,200 --> 00:30:52,960
किसी दूसरे क्लब में शामिल करवाएँ।

481
00:30:53,040 --> 00:30:54,360
हम उससे चाहते क्या हैं?

482
00:30:54,440 --> 00:30:56,000
-दो विकल्प हैं।
-हाँ।

483
00:30:56,080 --> 00:30:57,960
लोन पर भेजो या करारनामा समाप्त।

484
00:30:58,040 --> 00:31:00,360
क्योंकि मैं खिलाड़ी बेचने की
नहीं सोच सकता,

485
00:31:00,440 --> 00:31:02,440
कोई यह सुनकर उसे नहीं खरीदेगा।

486
00:31:02,520 --> 00:31:04,920
-नहीं, मेरा मतलब, वह 32-33 का है।
-नामुमकिन।

487
00:31:05,000 --> 00:31:08,720
तो हमारे लिए यही बेहतर होगा
कि उसके करारनामे को समाप्त कर दें।

488
00:31:08,800 --> 00:31:12,800
अगर वह किसी और क्लब में गया,
तो हमारे लिए हालात बदतर हो जाएँगे।

489
00:31:12,880 --> 00:31:17,040
इस समय, हाँ, क्योंकि अगर वह
इसे समाप्त नहीं करता, तो अगले सीज़न के लिए

490
00:31:17,120 --> 00:31:19,400
हमारी ही ज़िम्मेदारी होगी।

491
00:31:19,480 --> 00:31:20,320
हाँ।

492
00:31:20,400 --> 00:31:22,480
ऑबा के मसले में दो बातें हैं,

493
00:31:22,560 --> 00:31:26,640
ज़ाहिर है, वह ज़बरदस्त खिलाड़ी है,
बहुत से गोल किए हैं,

494
00:31:27,080 --> 00:31:30,320
पर अगर वह टीम में योगदान नहीं दे रहा है,

495
00:31:30,400 --> 00:31:33,800
तो पगार बचाकर सौदा करने में ही समझदारी है।

496
00:31:34,360 --> 00:31:38,080
उसका करारनामा समाप्त करने का
एक ही तरीका है, अगर वह सहमत हो,

497
00:31:38,160 --> 00:31:41,200
कि हम करारनामा समाप्त करते हैं,
तुम जा सकते हो, ठीक है।

498
00:31:41,960 --> 00:31:43,160
आपसी सहमति से।

499
00:31:44,080 --> 00:31:47,120
हम उसे वापस नहीं लेना चाहते,
उससे छुटकारा चाहते हैं।

500
00:31:47,200 --> 00:31:49,800
ताकि क्लब आगे के लिए बेहतर स्थिति में हो।

501
00:31:54,000 --> 00:31:57,240
आर्सनल ऑबामेयांग का
करारनामा समाप्त करना चाहते हैं,

502
00:31:57,320 --> 00:32:01,320
पर यह तभी संभव होगा
अगर उन्हें कोई ऐसा बड़ा क्लब मिल जाए,

503
00:32:01,400 --> 00:32:05,840
जो उन्हें ले ले और बाकी के और अगले सीज़न
का उनका वेतन उन्हें दे सके।

504
00:32:11,400 --> 00:32:15,920
विंडो के दौरान, आर्सनल बोर्ड
कई खिलाड़ियों के ट्रांस्फर कॉल करते हैं।

505
00:32:17,160 --> 00:32:21,440
वे और खिलाड़ियों को जाने देते हैं,
जिसमें एंज़ली मेटलैंड नाइल्स,

506
00:32:22,400 --> 00:32:23,720
सइयद कोलासिनाक,

507
00:32:25,240 --> 00:32:26,720
कैलम चेंबर्स

508
00:32:28,560 --> 00:32:30,640
और डिफेंडर पाब्लो मारी शामिल हैं।

509
00:32:37,560 --> 00:32:41,040
मुश्किल है, यार,
तीन सालों के बाद आसान नहीं है,

510
00:32:41,640 --> 00:32:43,040
पर यही जीवन है।

511
00:32:43,120 --> 00:32:46,320
उदासी भरा पल है, पर खुश हूँ
क्योंकि मैं खेलने वाला हूँ।

512
00:32:46,400 --> 00:32:48,880
मेरे जीवन में मेरे लिए नई चुनौती है।

513
00:32:49,240 --> 00:32:52,440
तो, आर्सनल और मेरे साथियों को
मेरी तरफ़ से शुभकामनाएँ।

514
00:32:52,960 --> 00:32:56,000
जब कोई छोड़कर जाता है,
तो पता नहीं चलता क्या हो रहा है,

515
00:32:56,080 --> 00:32:59,160
क्या बातचीत वगैरह हो रही है
और फिर टीम ग्रुप चैट में

516
00:32:59,240 --> 00:33:02,320
एक दिन एक टेक्स्ट आता है,
"सीज़न के लिए शुभकामनाएँ।

517
00:33:02,400 --> 00:33:06,080
"मैं इस जगह जा रहा हूँ।
तुम्हारे लिए शुभकामनाएँ," और बस।

518
00:33:06,160 --> 00:33:07,160
फिर मिलेंगे।

519
00:33:07,240 --> 00:33:09,240
यही फुटबॉल है और लोग आगे बढ़ जाते हैं।

520
00:33:11,920 --> 00:33:15,360
यह स्पष्ट था कि हमें
कुछ खिलाड़ियों को निकालना था,

521
00:33:15,440 --> 00:33:17,720
जो लोग टीम में खेल नहीं रहे थे

522
00:33:17,800 --> 00:33:20,760
और मिकेल को लगता था कि उन्हें खेलना चाहिए

523
00:33:20,840 --> 00:33:23,080
और सबके लिए थोड़े रीसेट की ज़रूरत थी।

524
00:33:25,360 --> 00:33:28,720
पिछले सीज़न की तुलना में
अब आर्सनल की टीम आधी रह गई है

525
00:33:30,560 --> 00:33:33,080
और कोई अहम नए खिलाड़ी
शामिल नहीं किए गए।

526
00:33:35,760 --> 00:33:37,360
उन्हें कुछ तो करना होगा।

527
00:33:37,440 --> 00:33:39,960
उन्हें कुछ तो करना होगा, कोशिश करके

528
00:33:40,040 --> 00:33:42,160
बेहतर खिलाड़ी शामिल करने होंगे।

529
00:33:45,240 --> 00:33:50,240
हमने कोई गोल नहीं मारा है, पता नहीं कब से,
करीब 600 मिनटों के फुटबॉल मैचों में।

530
00:33:50,320 --> 00:33:55,200
उन्हें कुछ तो काम करना होगा, करना ही होगा।

531
00:33:56,080 --> 00:34:00,600
हम अब प्रक्रिया की शुरुआत कर रहे हैं
और इसके विकास के कई चरण हैं।

532
00:34:00,680 --> 00:34:02,040
आपको टीम आगे बढ़ती दिखेगी।

533
00:34:02,120 --> 00:34:03,840
पर हमारे नज़रिए से,

534
00:34:03,920 --> 00:34:06,880
अगर हम जनवरी में पाँच,
छह या सात खिलाड़ी ले आते हैं,

535
00:34:06,960 --> 00:34:08,800
तो पहले कुछ तो गलत हुआ होगा।

536
00:34:10,080 --> 00:34:14,440
विंडो के बस दस दिन बचे हैं,
ऑबा के साथ कोई समझौता पूरा नहीं हुआ है।

537
00:34:16,960 --> 00:34:21,320
कोई क्लब उन्हें स्थायी तौर पर लेकर
उनका वेतन देने के लिए तैयार नहीं है।

538
00:34:29,280 --> 00:34:30,920
आर्सनल बनाम लिवरपूल
अमीरात स्टेडियम - 20 जनवरी 2022

539
00:34:31,000 --> 00:34:34,480
कप सेमी फाइनल
और वेम्बली में एक जगह उपलब्ध है।

540
00:34:34,560 --> 00:34:37,960
क्या मैच होने वाला है
जब इंग्लिश फुटबॉल के दो दिग्गज,

541
00:34:38,040 --> 00:34:43,480
आर्सनल और लिवरपूल ईएफएल कप के
सेमी-फाइनल के दूसरे दौर में खेलेंगे।

542
00:34:45,440 --> 00:34:49,840
जब मिकेल मेरे पास आए और ऑबामेयांग
के बारे में बात की, तो आसान नहीं था।

543
00:34:49,920 --> 00:34:54,360
पर आपको समझदार बनकर कहना पड़ता है,
"हाँ, वह सही है। हमें उसका साथ देना होगा।"

544
00:34:55,200 --> 00:34:59,280
लिवरपूल मैच की शुरुआत करते हैं,
अमीरात प्रशंसकों की दहाड़ से गूँजता है।

545
00:35:00,040 --> 00:35:05,040
लोगों को यह समझा पाना एक बड़ी चुनौती है
कि क्लब के लिए क्या सबसे अच्छा है।

546
00:35:05,960 --> 00:35:08,600
क्योंकि वे तो बस मैच देखते हैं।

547
00:35:09,400 --> 00:35:13,640
जोटा, दूसरी टीम के अंदर घुसते हुए।
जोटा के लिए गोल करने का मौक़ा।

548
00:35:15,040 --> 00:35:16,400
और यह गोल के अंदर!

549
00:35:16,840 --> 00:35:20,440
उन्होंने लगभग स्लो मोशन में मारा
और रैम्सडेल के लिए रोकना मुश्किल

550
00:35:20,520 --> 00:35:23,640
और लिवरपूल ने
सेमी-फाइनल में बढ़त बना ली है।

551
00:35:26,680 --> 00:35:29,520
हमें आगे का सोचना है

552
00:35:30,480 --> 00:35:33,280
कि इस फुटबॉल क्लब के
भविष्य के लिए क्या अच्छा है।

553
00:35:33,360 --> 00:35:35,760
जोटा अंदर आ सकते हैं, आ गए और यह गोल।

554
00:35:35,840 --> 00:35:36,880
आर्सनल 0 - 2 लिवरपूल
जोटा 77'

555
00:35:36,960 --> 00:35:39,480
डिओगो जोटा ने
लिवरपूल को दो-शून्य की बढ़त दिलाई।

556
00:35:41,440 --> 00:35:43,440
आर्सनल की टीम पिट रही है।

557
00:35:43,520 --> 00:35:47,880
आर्सनल के प्रशंसक भी भाँप गए हैं,
भारी संख्या में दर्शक बाहर जा रहे हैं।

558
00:35:48,800 --> 00:35:52,560
कोई मिडफील्डर नहीं। हमने जनवरी की
ट्रांस्फर विंडो में कुछ नहीं किया,

559
00:35:52,640 --> 00:35:54,640
तो कुछ अलग की संभावना कर भी नहीं सकते।

560
00:35:54,760 --> 00:35:56,560
फिर वही कहानी, फिर वही आर्सनल।

561
00:35:56,640 --> 00:35:59,480
इसे थोड़ा और करना होगा।
हमें नया स्ट्राइकर चाहिए।

562
00:35:59,560 --> 00:36:02,840
आप खिलाड़ियों से झगड़कर
उनकी जगह औरों को न लाएँ, यह ठीक नहीं

563
00:36:02,920 --> 00:36:05,880
और ऑबामेयांग हैं भी, तो बस घर पर हैं।

564
00:36:06,640 --> 00:36:08,880
शर्मनाक है, यार।

565
00:36:08,960 --> 00:36:12,000
अमीरात स्टेडियम

566
00:36:12,080 --> 00:36:15,320
किसी भी आर्सनल प्रशंसक को
यह सोचकर गुस्सा आ जाएगा

567
00:36:15,400 --> 00:36:19,600
कि जनवरी है और वे जानते हैं कि वे
इस सीज़न में कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाएँगे।

568
00:36:20,560 --> 00:36:23,200
आप देख सकते हैं
कि अगर उन्हें चैंपियन लीग में

569
00:36:23,320 --> 00:36:26,080
जगह नहीं मिली,
तो मिकेल आर्टेटा पर दबाव बढ़ जाएगा।

570
00:36:27,200 --> 00:36:31,160
कोई तो रास्ता होगा कि लिवरपूल
जैसी टीमों का सामना कर सकें?

571
00:36:31,200 --> 00:36:35,640
हाँ, क्योंकि 20-22 बेहतरीन आउटफील्ड
खिलाड़ियों की टीम तो चाहिए

572
00:36:35,680 --> 00:36:39,640
और ऐसी टीम बनाने में समय लगता है।

573
00:36:40,000 --> 00:36:41,400
आपको लगता है ऑबामेयांग

574
00:36:41,480 --> 00:36:44,160
विंडो खत्म होने से पहले क्लब छोड़ देंगे?

575
00:36:44,280 --> 00:36:47,280
आज के मैच के लिए ऑबा को
फिर से नहीं चुना जा सकता था।

576
00:36:48,920 --> 00:36:51,960
पर क्या वह आर्सनल के खिलाड़ी रहेंगे?

577
00:36:52,680 --> 00:36:56,880
मुझे नहीं पता अगले मैच के लिए
उन्हें चुना जा सकेगा या नहीं।

578
00:37:21,960 --> 00:37:24,160
आर्सनल की जनवरी लगभग खत्म हो गई

579
00:37:24,200 --> 00:37:28,560
और वे बिना कोई गोल किए हुए
दो प्रतियोगिताओं से बाहर हो चुके हैं।

580
00:37:28,640 --> 00:37:31,640
तुम्हें बॉल पर काबू करना होगा
और फिर लय बदलनी होगी।

581
00:37:31,680 --> 00:37:32,680
बस।

582
00:37:32,800 --> 00:37:36,160
सीज़न में विराम से खिलाड़ियों को
आराम करने का समय मिलता है।

583
00:37:36,560 --> 00:37:38,760
पहले फॉरवर्ड खेलो, हाँ।

584
00:37:39,600 --> 00:37:43,360
गर्म मौसम में प्रशिक्षण के लिए मिकेल
खिलाड़ियों को दुबई लेकर आए हैं,

585
00:37:44,080 --> 00:37:47,440
पर टीम में अनुशासन कायम रखना
सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

586
00:37:48,400 --> 00:37:52,640
तुम्हें क्या करना है?
बस जाने दोगे? तुम्हें करना क्या है?

587
00:37:56,840 --> 00:37:58,320
-तुम क्या करते?
-कुछ नहीं।

588
00:37:58,400 --> 00:38:00,200
जाने दो, ठीक है।

589
00:38:00,320 --> 00:38:02,840
पिछले दस सालों में जो हुआ, उसे जाने दो।

590
00:38:02,920 --> 00:38:05,560
अगला भी जाने दो, फिर अगला भी।

591
00:38:05,640 --> 00:38:08,120
स्पेन में इसे कहते हैं कैसा पेपे।

592
00:38:08,160 --> 00:38:10,760
कैसा पेपे का मतलब पता है?
"पेपे का घर।"

593
00:38:10,840 --> 00:38:13,000
जिसकी जो मर्ज़ी आए, वह वही करता है।

594
00:38:13,640 --> 00:38:16,040
हमें स्तर बढ़ाना होगा, चलो।

595
00:38:16,120 --> 00:38:19,400
अगले कुछ हफ़्तों में आर्सनल को
कुछ मुश्किल मैच खेलने हैं।

596
00:38:19,480 --> 00:38:20,640
शाबाश, ग्रैनिट।

597
00:38:20,760 --> 00:38:24,400
मिकेल का एकमात्र ध्यान
शीर्ष चार में शामिल होने

598
00:38:24,800 --> 00:38:26,960
और यूरोपियन फुटबॉल में वापसी पर है।

599
00:38:29,080 --> 00:38:32,160
बॉल यहाँ दो!
सेड्रिक, उसके बारे में भूल जाओ,

600
00:38:32,200 --> 00:38:34,800
उसे कह दो, अगर वह गया, तो तुम भी!

601
00:38:35,680 --> 00:38:36,680
चलो।

602
00:38:37,640 --> 00:38:39,360
वैसे ही। ग्रैनिट, खेलो!

603
00:38:39,440 --> 00:38:40,440
तुम ठीक हो?

604
00:38:41,160 --> 00:38:43,520
-क्यों?
-तुम्हारी आवाज़ भयानक लग रही है।

605
00:38:44,520 --> 00:38:46,200
अच्छा, चलो!

606
00:38:47,920 --> 00:38:50,480
अच्छे से खत्म करो, बॉयज़, चलो।

607
00:38:58,520 --> 00:39:00,400
आर्सनल फुटबॉल क्लब

608
00:39:00,480 --> 00:39:03,840
डेडलाइन डे पर
5 लाइव स्पोर्ट में स्वागत है।

609
00:39:04,640 --> 00:39:09,040
ट्रांस्फर विंडो के आखिरी दिन
ऑबा के लिए एक प्रस्ताव आया है।

610
00:39:10,400 --> 00:39:13,760
दुनिया के बड़े
फुटबॉल क्लबों में से एक बार्सिलोना

611
00:39:13,840 --> 00:39:16,480
उन्हें लेना चाहता है, पर केवल लोन पर।

612
00:39:17,000 --> 00:39:18,600
यह ऑबा के लिए अच्छा सौदा है,

613
00:39:18,920 --> 00:39:21,080
पर लोन का मतलब है आर्सनल अगले सीज़न

614
00:39:21,160 --> 00:39:23,320
उनका वेतन देने के लिए बाध्य होंगे।

615
00:39:23,400 --> 00:39:24,200
डेडलाइन डे

616
00:39:24,760 --> 00:39:28,160
क्योंकि, देखो, अभी जो हालात हैं,

617
00:39:28,280 --> 00:39:31,360
इन हालात से और अधिक तनाव बढ़ेगा।

618
00:39:31,600 --> 00:39:32,480
ताज़ा ख़बर

619
00:39:32,560 --> 00:39:37,280
बार्सिलोना को मनाने के लिए एडु
और रिच के पास रात 11:00 बजे तक का समय है

620
00:39:37,360 --> 00:39:39,320
कि जब आर्सनल के साथ ऑबा का करार

621
00:39:39,760 --> 00:39:42,640
खत्म हो जाए,
तो वह उन्हें स्थायी तौर पर ले लें।

622
00:39:43,320 --> 00:39:46,760
इसे खत्म करने की कोशिश करेंगे,
रिच और उनसे सीधे बात करेंगे।

623
00:39:47,760 --> 00:39:49,360
हमें बस कॉल करनी है।

624
00:39:49,440 --> 00:39:50,960
ठीक है। वह बार्सिलोना में है।

625
00:39:51,440 --> 00:39:52,600
-कौन?
-ऑबा।

626
00:39:53,120 --> 00:39:56,640
मुझे एक ट्वीट आई कि वह
बार्सिलोना के एक हवाईअड्डे जा रहा है।

627
00:39:56,680 --> 00:39:58,160
सच में? अच्छा।

628
00:39:59,160 --> 00:40:00,480
पहले मुझे देखने दो।

629
00:40:07,480 --> 00:40:10,640
आर्सनल की इजाज़त के बिना
ऑबा स्पेन चले गए हैं।

630
00:40:16,280 --> 00:40:18,480
ऑबामेयांग को अभी क्या करना चाहिए था?

631
00:40:18,560 --> 00:40:20,920
-प्रशिक्षण।
-उसे प्रशिक्षण करना चाहिए था?

632
00:40:23,920 --> 00:40:26,120
एडु अपने प्रतिनिधि को फ़ोन करते हैं।

633
00:40:27,760 --> 00:40:30,760
वह हमें भेज दो कि तुम लोग
हमसे क्या चाहते हो

634
00:40:30,840 --> 00:40:34,080
और फिर हम तय करेंगे
कि हमें वह स्वीकार है या नहीं

635
00:40:34,160 --> 00:40:37,400
क्योंकि मुझे पता है खिलाड़ी
बार्सिलोना पहुँच चुका है।

636
00:40:37,480 --> 00:40:39,960
पियरे-एमेरिक का यह निजी मसला है।

637
00:40:40,040 --> 00:40:43,800
वह बार्सिलोना घूमने आए हैं।
उनके पिता बार्सिलोना में रहते हैं।

638
00:40:43,880 --> 00:40:45,280
हाँ, ठीक है।

639
00:40:45,360 --> 00:40:49,320
तो हम सपनों की दुनिया में जी रहे हैं।

640
00:40:49,680 --> 00:40:53,200
बतौर क्लब, हम आपका
इंतज़ार कर रहे हैं कि हमें कुछ भेजेंगे

641
00:40:53,320 --> 00:40:56,920
कि आप हम लोगों से क्या चाहते हैं
या उसे लंदन वापस आना होगा।

642
00:40:57,280 --> 00:41:00,840
आप चाहते हैं कि हम
बेहतर प्रस्ताव के साथ दूसरा ईमेल भेजें?

643
00:41:00,920 --> 00:41:05,120
हाँ। आपका प्रस्ताव
हमारी उम्मीदों से बहुत दूर है।

644
00:41:05,160 --> 00:41:08,520
-अच्छा। बाय।
-अच्छा। चियर्स। बाय।

645
00:41:09,400 --> 00:41:13,320
तो, असलियत में, हमें कब पता चलेगा
कि आज क्या होने वाला है?

646
00:41:13,800 --> 00:41:16,000
अब फ़ैसला उन्हें करना है।

647
00:41:17,360 --> 00:41:18,320
इंतजार करते हैं।

648
00:41:21,040 --> 00:41:22,600
डेडलाइन डे

649
00:41:22,640 --> 00:41:24,520
पियरे-एमेरिक ऑबामेयांग,

650
00:41:24,600 --> 00:41:27,520
अभी तक कोई वित्तीय समझौता नहीं हुआ है,

651
00:41:27,600 --> 00:41:32,160
पर आर्सनल और बार्सिलोना के बीच
अभी भी बातचीत जारी है।

652
00:41:32,680 --> 00:41:35,320
-क्या उससे सौदा बदल गया?
-"द गेम्स अफुट।"

653
00:41:35,400 --> 00:41:36,400
क्या?

654
00:41:36,480 --> 00:41:38,960
शेरलॉक होम्स कहा करते थे।

655
00:41:39,960 --> 00:41:42,320
ट्रांस्फर डेडलाइन पास आ रही है,

656
00:41:42,400 --> 00:41:46,040
बार्सिलोना अपने लोन के प्रस्ताव पर
पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।

657
00:41:47,680 --> 00:41:52,160
ऑबामेयांग आज स्पेन में बार्सिलोना
के साथ सौदे पर बातचीत कर रहे हैं,

658
00:41:52,200 --> 00:41:56,640
वे दोनों क्लब सहमत नहीं हो पाए हैं
कि बार्सिलोना उन्हें कितना वेतन देगा।

659
00:41:56,760 --> 00:41:59,000
लगता है वह आर्सनल में वापस आ जाएँगे।

660
00:41:59,400 --> 00:42:00,400
मिकेल?

661
00:42:01,280 --> 00:42:03,520
मिकेल दुबई से अपडेट के लिए फ़ोन करते हैं।

662
00:42:03,880 --> 00:42:08,760
हम मिलकर कोई समाधान नहीं ढूँढ पाए।

663
00:42:08,840 --> 00:42:11,280
उन्होंने अभी जो भेजा है,
वह वही है, जो हमारे पास था।

664
00:42:11,360 --> 00:42:14,360
हमने समाधान खोजने की कोशिश की,
लेकिन हमें कामयाबी नहीं मिली।

665
00:42:19,600 --> 00:42:22,600
बार्सा से कोई ख़बर नहीं।
उन्होंने कोई पेशकश की?

666
00:42:23,120 --> 00:42:24,000
नहीं।

667
00:42:26,400 --> 00:42:29,160
इंतज़ार करना होगा कि कोई तो हार माने।

668
00:42:29,200 --> 00:42:31,160
-हाँ।
-यह पोकर का खेल है।

669
00:42:38,640 --> 00:42:41,800
कुछ ही घंटे बचे हैं,
बार्सिलोना बात करना चाहते हैं।

670
00:42:43,680 --> 00:42:45,600
तुम फ़ोन करोगे या मैं करूँ?

671
00:42:46,360 --> 00:42:50,680
अगर वे लोन पर लेने के बजाय ऑबा को
साइन करके उसका वेतन देने को तैयार हो जाएँ,

672
00:42:51,840 --> 00:42:54,160
तो आर्सनल के करोड़ों पौंड बच जाएँगे।

673
00:42:57,840 --> 00:43:01,040
अच्छा, तो मटेयो, मुझे लगता है
हम एक सौदा कर सकते हैं,

674
00:43:01,160 --> 00:43:03,360
मुझे लगता है हम आज ही खिलाड़ी का करारनामा

675
00:43:03,440 --> 00:43:06,320
समाप्त करने की सहमति पर ज़ोर देंगे।

676
00:43:06,400 --> 00:43:10,600
बार्सिलोना पियरे-एमेरिक को
अगले सीज़न का करारनामा पेश करेंगे,

677
00:43:10,640 --> 00:43:12,840
जो उनका वेतन शामिल करेगा।

678
00:43:12,920 --> 00:43:15,760
हमारी योजना यही रहेगी कि इस तरह से काम हो।

679
00:43:15,840 --> 00:43:18,640
ठीक है। मुबारक हो
क्योंकि मुझे लगता है आपके लिए

680
00:43:18,760 --> 00:43:21,560
बहुत अच्छा सौदा है। मुबारक हो।

681
00:43:21,640 --> 00:43:22,640
शुक्रिया।

682
00:43:25,120 --> 00:43:27,160
-सौदा करना अभी बाकी है।
-हाँ।

683
00:43:27,280 --> 00:43:28,160
-बाय।
-बाय।

684
00:43:29,160 --> 00:43:33,160
रात 11:00 बजे की डेडलाइन से पहले
रिच और आर्सनल के वकीलों को

685
00:43:33,200 --> 00:43:35,520
ऑबामेयांग का करार
खत्म करके प्रीमियर लीग की

686
00:43:35,600 --> 00:43:37,440
कागज़ी कार्यवाही पूरी करनी होगी।

687
00:43:37,880 --> 00:43:39,760
वक़्त बहुत कम बचा है।

688
00:43:43,520 --> 00:43:46,080
हैलो। क्या आपको मिल...

689
00:43:46,160 --> 00:43:47,640
उसने दस्तख़त कर दिए?

690
00:43:49,960 --> 00:43:52,680
-अभी भेज रहे हो? अच्छा। ठीक है।
-अभी आ रहा है।

691
00:43:52,760 --> 00:43:55,200
हमें अभी चाहिए।

692
00:43:59,080 --> 00:44:02,360
हो गया। हमने दर्ज कर दिए।
कागज़ात प्रीमियर लीग चले गए।

693
00:44:02,440 --> 00:44:04,640
अच्छा, तो 11:00 बजे से पहले कर दिया ना?

694
00:44:04,720 --> 00:44:06,480
दस्तख़त हो गए। सब हो गए।

695
00:44:06,560 --> 00:44:07,560
बाय।

696
00:44:08,520 --> 00:44:10,000
-शाबाश।
-हे भगवान!

697
00:44:11,400 --> 00:44:12,720
शाबाश।

698
00:44:13,680 --> 00:44:16,040
हमने 10:59 पर पूरा किया।

699
00:44:16,120 --> 00:44:18,200
बार्सिलोना ने पियरे-एमेरिक ऑबामेयांग को
साइन करने का सौदा किया

700
00:44:18,280 --> 00:44:21,320
ऐसा कुछ कर पाने से
राहत और गर्व का एहसास होता है।

701
00:44:21,400 --> 00:44:24,440
खासकर जब सबको लगा
कि शायद यह नहीं हो पाएगा,

702
00:44:24,520 --> 00:44:26,120
तो लोगों के दिमाग में यही था।

703
00:44:28,560 --> 00:44:32,840
स्पेन में, बार्सिलोना के नए खिलाड़ी का
दुनिया से परिचय करवाया जा रहा है।

704
00:44:32,920 --> 00:44:36,160
आर्सनल प्रशंसकों के लिए
ऑबामेयांग ने अलविदा संदेश पोस्ट किया।

705
00:44:36,240 --> 00:44:38,600
जिस तरह उन्होंने क्लब छोड़ा, वह दुखद था।

706
00:44:38,680 --> 00:44:41,000
यह ख़बर सुनकर आर्सनल प्रशंसक उदास हैं,

707
00:44:41,080 --> 00:44:45,560
उनके जाने से नहीं, बल्कि इससे कि आर्सनल
उनकी जगह किसी और को नहीं लेंगे।

708
00:44:46,000 --> 00:44:49,640
वास्तविक योजना क्या थी?

709
00:44:49,720 --> 00:44:52,080
आर्सनल बहुत बड़ा जोखिम उठा रहे हैं।

710
00:44:52,560 --> 00:44:55,520
इस साल आर्सनल ने एक गोल किया है

711
00:44:55,960 --> 00:44:59,400
और ऑबामेयांग को बार्सिलोना जाने दिया

712
00:44:59,480 --> 00:45:01,080
और उनकी जगह किसी को नहीं लिया।

713
00:45:01,160 --> 00:45:03,920
हमने वही किया जो हमें सही लगा,

714
00:45:04,000 --> 00:45:06,320
पर हम स्पष्ट हैं कि हमें इस क्लब में बस

715
00:45:06,400 --> 00:45:08,040
बेहतरीन लोग और खिलाड़ी चाहिए।

716
00:45:08,120 --> 00:45:11,080
ऑबा ने क्लब के लिए जो किया,
उसके लिए मैं आभारी हूँ

717
00:45:11,160 --> 00:45:13,760
और उसके साथ रिश्ते में
मैं जैसे खुद को देखता हूँ,

718
00:45:13,840 --> 00:45:16,600
वह एक समाधान था, समस्या नहीं।

719
00:45:18,560 --> 00:45:21,360
ऑबा के साथ मेरी यादें
उन ज़बरदस्त पलों की हैं।

720
00:45:24,840 --> 00:45:29,880
मैं रिश्ते का अंत ऐसे नहीं चाहता था,
ऑबा बेहतर के लायक हैं,

721
00:45:29,960 --> 00:45:34,320
और क्लब भी, पर मेरी राय में
कोई और तरीका नहीं हो सकता था।

722
00:45:38,040 --> 00:45:39,720
आर्सनल

723
00:45:39,800 --> 00:45:42,720
मिकेल और आर्सनल के लिए
जनवरी का महीना मुश्किल रहा है।

724
00:45:42,800 --> 00:45:44,720
हम उन्हें बॉल पर समय नहीं दे पाए।

725
00:45:45,320 --> 00:45:47,240
उन्होंने एक महीने से गोल नहीं किया।

726
00:45:48,000 --> 00:45:51,640
मिकेल को अगले सीज़न,
यूरोपियन फुटबॉल में शामिल होने के लिए

727
00:45:51,720 --> 00:45:53,720
अपने खिलाड़ियों से प्रतिक्रिया चाहिए।

728
00:45:53,800 --> 00:45:54,720
चैंपियंस लीग योग्यता

729
00:45:57,520 --> 00:46:01,040
वुल्व्स के खिलाफ़ जीत गए,
तो वे मुकाबले में आगे बढ़ पाएँगे।

730
00:46:04,360 --> 00:46:07,640
वुल्व्स बनाम आर्सनल
मोलिनक्स स्टेडियम - 10 फरवरी 2022

731
00:46:07,720 --> 00:46:13,520
आर्सनल!

732
00:46:13,600 --> 00:46:16,560
शीर्ष चार में शामिल
होने की अभिलाषा लिए दोनों टीमों

733
00:46:16,640 --> 00:46:19,560
के बीच टकराव होगा और आज रात की विजेता टीम

734
00:46:19,640 --> 00:46:24,400
उतनी करीब आ जाएगी, जब प्रीमियर लीग में
वुल्व्स आर्सनल की मेज़बानी करेंगे।

735
00:46:24,480 --> 00:46:27,560
-लाल सेना!
-लाल सेना!

736
00:46:27,640 --> 00:46:31,000
हमारी ऐसी स्थिति है कि अब
शीर्ष चार ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

737
00:46:31,080 --> 00:46:33,880
मैच आसान नहीं होगा, पर हमें जीतना होगा।

738
00:46:35,560 --> 00:46:38,800
-तैयार हो?
-तैयार, चलो, बॉयज़।

739
00:46:38,880 --> 00:46:41,560
एक-दूसरे की मदद करने की कोशिश करो।
मिलकर खेलो।

740
00:46:41,640 --> 00:46:42,680
चलो, बॉयज़।

741
00:46:44,520 --> 00:46:47,040
अच्छा, सुनो। इकट्ठे हो जाओ।

742
00:46:49,080 --> 00:46:50,640
शुरू में तेज़ी दिखानी होगी।

743
00:46:50,720 --> 00:46:53,640
जाकर हावी हो जाओ
और जैसे हम चाहते हैं, वैसे खेलो,

744
00:46:54,240 --> 00:46:57,200
आक्रामक बनो और दम लगाकर हिम्मत से खेलो।

745
00:46:57,280 --> 00:47:01,840
मैं चाहता हूँ कि तुम फ़ैसले खुद करो
और मैच में जीत पाओ।

746
00:47:01,920 --> 00:47:06,120
मुकाबला करो क्योंकि वे कूदेंगे,
तुम्हारा अपमान करेंगे, तुम्हें उकसाएँगे,

747
00:47:06,200 --> 00:47:07,840
और भी ज़्यादा उकसाएँगे।

748
00:47:07,920 --> 00:47:09,640
अच्छा, चलो मैच शुरू करते हैं।

749
00:47:23,920 --> 00:47:26,160
यहाँ वुल्व्स ने शुरुआत की है।

750
00:47:27,800 --> 00:47:31,480
आर्सनल पाँच में एक भी मैच नहीं जीते,
आज उन्हें मैच जीतना होगा।

751
00:47:36,160 --> 00:47:37,920
आर्सनल मैच पर हावी हैं।

752
00:47:39,120 --> 00:47:41,840
साका ने बेहतरीन बॉल संभाली
और व्हाइट ने शॉट मारा।

753
00:47:45,600 --> 00:47:48,600
लैकाज़ेट से परे चली गई।
वह रहे ग्रैब्रियल!

754
00:47:48,680 --> 00:47:50,760
और आर्सनल ने बढ़त बना ली है।

755
00:47:50,840 --> 00:47:53,680
वुल्व्स 0 - 1 आर्सनल
गैब्रियल 25'

756
00:47:53,760 --> 00:47:57,560
और देखिए मिकेल आर्टेटा को
कितना मज़ा आ रहा है।

757
00:48:00,240 --> 00:48:05,880
आर्सनल ने 478 मिनट के खेल मके बाद
यह पहला गोल किया है।

758
00:48:09,760 --> 00:48:13,120
मैच शुरू हुए एक घंटा हुआ है,
वुल्व्स एक थ्रो-इन जीत लेते हैं।

759
00:48:15,120 --> 00:48:17,960
मार्टिनेली वहाँ पोडेंस के पीछे जा रहे हैं।

760
00:48:18,040 --> 00:48:23,000
और वापस आते हुए वह रेफरी के
ठीक सामने एक और फ़ाउल करते हैं।

761
00:48:24,600 --> 00:48:29,040
पीला कार्ड। दो पीले कार्ड।
मार्टिनेली मैदान से बाहर।

762
00:48:29,480 --> 00:48:33,400
एक ही मैच में खेलते हुए
दो अलग गलतियाँ की हैं

763
00:48:33,480 --> 00:48:36,840
और आर्सनल और आर्टेटा को यह नहीं चाहिए था।

764
00:48:44,040 --> 00:48:45,040
हद है।

765
00:48:47,680 --> 00:48:51,880
इस सीज़न में पाँचवीं बार आर्सनल को
दस खिलाड़ियों के साथ टिके रहना होगा।

766
00:48:54,800 --> 00:48:56,400
यह रही वुल्व्स की फ्री किक।

767
00:48:56,480 --> 00:48:58,160
और यह अंदर।

768
00:48:58,520 --> 00:49:00,520
आर्सनल की किस्मत खराब है।

769
00:49:00,600 --> 00:49:03,760
पर रुकिए, झंडा दिखाया गया है
और यह गोल गिना नहीं जाएगा।

770
00:49:06,920 --> 00:49:11,000
जिमेनेज़! और आर्सनल
बहुत मुश्किल से बॉल बाहर कर पाए।

771
00:49:13,240 --> 00:49:15,600
अगर आर्सनल थोड़ी
और देर के लिए टिके रह सकें,

772
00:49:15,680 --> 00:49:18,640
तो यह उनके लिए ज़बरदस्त जीत हो सकती है।

773
00:49:21,000 --> 00:49:23,800
मैच खत्म। आर्सनल के लिए बहुत बड़ी जीत।

774
00:49:23,880 --> 00:49:26,040
आर्टेटा बेहद खुश हैं।

775
00:49:29,680 --> 00:49:32,440
इससे आर्सनल शीर्ष चार से
बस एक अंक नीचे रह गए हैं।

776
00:49:34,880 --> 00:49:37,080
ज़बरदस्त तीन अंकों की जीत।

777
00:50:05,800 --> 00:50:07,080
अगली बार

778
00:50:07,160 --> 00:50:10,640
ऑबामेयांग बार्सिलोना में हैं।
आपको हालात के बारे में क्या लगता है?

779
00:50:10,720 --> 00:50:14,280
उन्होंने कई खिलाड़ियों को जाने दिया,
पर नए भर्ती नहीं किए।

780
00:50:14,360 --> 00:50:16,480
लैकाज़ेट, पूरी तरह से गलत दिशा में।

781
00:50:16,560 --> 00:50:18,560
तुम गोल करोगे, मुझे कोई शक नहीं।

782
00:50:18,640 --> 00:50:21,440
इस तरह के बड़े क्लब में रहकर
बुरे दिन नहीं देख सकते।

783
00:50:21,520 --> 00:50:23,920
जोटा मारते हैं, लिवरपूल ने गोल कर दिया।

784
00:50:24,400 --> 00:50:26,400
उन्हें ज़रा सा मौक़ा मिलता है।

785
00:50:27,760 --> 00:50:32,040
मैनेजर दो साल से यहाँ हैं
और हमें कोई ख़ास सुधार नहीं दिखाई दिया।

786
00:50:32,760 --> 00:50:38,000
फुटबॉल में घट रही घटनाओं को लेकर
लोग बहुत ही भावुक महसूस करते हैं।

787
00:50:39,080 --> 00:50:40,400
उन्हें तुमसे नफ़रत है।

788
00:51:32,360 --> 00:51:35,040
आर्सनल फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों,
कोच और स्टाफ़ का विशेष आभार

789
00:51:36,400 --> 00:51:38,360
संवाद अनुवादक
मोनिका सराफ़

790
00:51:38,440 --> 00:51:40,440
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल

