1
00:00:09,440 --> 00:00:11,800
यह देखना दिलचस्प होगा कि आज क्या होगा

2
00:00:11,880 --> 00:00:15,080
क्योंकि थोड़ा-बहुत इतिहास है,
और थोड़ा सा प्रतिशोध।

3
00:00:15,160 --> 00:00:17,200
सीज़न के पहले मैच में

4
00:00:17,280 --> 00:00:20,640
ब्रेंटफोर्ड ने आर्सनल पर धौंस जमाई थी
और आर्सनल को धो डाला था।

5
00:00:20,720 --> 00:00:22,200
उनमें स्फूर्ति की कमी थी,

6
00:00:22,280 --> 00:00:26,560
देखते हैं सीज़न के उस पहले मैच
के बाद से इन टीमों ने कितनी तरक्की की है।

7
00:00:26,640 --> 00:00:29,560
आर्टेटा के अधीन टीम में बदलाव हो रहे हैं।

8
00:00:29,640 --> 00:00:32,560
यदि आप आर्सनल प्रशंसक हैं,
तो आप सोच रहे होते हैं,

9
00:00:32,640 --> 00:00:35,960
"मंज़िल मीलों दूर हैं।
हम वहाँ तक कैसे पहुँचेंगे?"

10
00:00:36,040 --> 00:00:40,720
मैनेजर दो साल से यहाँ हैं
और हमें कोई ख़ास सुधार दिखाई नहीं दिया।

11
00:00:40,760 --> 00:00:44,880
दरअसल हम क्लब का असली जज़्बा
देख ही नहीं पा रहे। मैं खुश नहीं हूँ।

12
00:00:44,960 --> 00:00:49,240
क्लब को अब अपना स्तर बढ़ाकर
प्रशंसकों के लिए अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

13
00:00:50,280 --> 00:00:52,880
बात इतनी सी है,
प्रशंसकों के लिए अच्छा प्रदर्शन।

14
00:00:55,160 --> 00:00:58,800
दोस्तो, हमने हफ़्ता भर तैयारी की है।
हर चीज़ पर बात की है।

15
00:00:58,880 --> 00:01:02,400
मैं ज़ोर देता हूँ कि हमें
ज़्यादा से ज़्यादा खेलना होगा।

16
00:01:03,360 --> 00:01:05,520
और यह बढ़िया है...

17
00:01:06,560 --> 00:01:11,560
पर अब फ़र्क इस बात से पड़ने वाला है
कि इस डी में क्या होने वाला है

18
00:01:11,680 --> 00:01:14,720
और जब हमें इस डी को
डिफेंड करना होगा, तब क्या होगा।

19
00:01:15,400 --> 00:01:18,400
जाने से पहले,
क्योंकि मेरे मन में अभी भी कुछ है

20
00:01:18,480 --> 00:01:22,600
और मैंने चार-पाँच-छह महीनों से
उसे अंदर दबाए रखा है।

21
00:01:23,600 --> 00:01:26,760
ब्रेंटफोर्ड में हमारे मैच के बाद
टोनी ने यह लिखा था।

22
00:01:26,840 --> 00:01:29,240
पता है उसने क्या किया,
यह ट्वीट देखी है?

23
00:01:29,320 --> 00:01:32,680
"आज दोपहर खिलाड़ियों के साथ
मैदान में खूब मज़ा किया।"

24
00:01:33,520 --> 00:01:37,640
तो, आज वह हमारे मैदान में खेलेंगे,
पर आज उस पिच पर एक ही टीम होगी।

25
00:01:37,720 --> 00:01:41,280
और वह हम होंगे। बस एक टीम,
जैसे वे फुटबॉल खेलते ही नहीं।

26
00:01:41,360 --> 00:01:44,160
हम गेंद हासिल करेंगे,
हम खेलेंगे और हम जीतेंगे।

27
00:01:44,240 --> 00:01:46,240
चलो, यह मैच जीतकर आएँ। आओ चलें।

28
00:02:02,280 --> 00:02:05,520
आप जो करते हैं, उससे प्यार होता है।
उसे जुनून कहते हैं।

29
00:02:06,560 --> 00:02:09,440
हमें यक़ीन करना होगा। हमें दम लगाना होगा।

30
00:02:10,560 --> 00:02:13,080
इन सबको दिखा दो
कि तुम्हें कितनी परवाह है।

31
00:02:13,160 --> 00:02:14,120
शुरू करते हैं।

32
00:02:14,800 --> 00:02:17,080
ऑल ऑर नथिंग : आर्सिनल

33
00:02:17,160 --> 00:02:19,880
डैनियल कलुया द्वारा वर्णित

34
00:02:22,160 --> 00:02:23,600
आर्सनल 2 - 0 ब्रेंटफोर्ड

35
00:02:23,680 --> 00:02:25,440
ब्रेंटफोर्ड फिर डिफेंड कर रहे हैं।

36
00:02:25,560 --> 00:02:28,280
ऐसा लगता है मैच उनके हाथ से निकल चुका है।

37
00:02:28,360 --> 00:02:30,400
आर्सनल ने वह दूसरा गोल कर दिया।

38
00:02:33,760 --> 00:02:39,000
बाईं ओर घोडोस गिर गए हैं
और ब्रेंटफोर्ड को फ्री किक मिलेगी।

39
00:02:40,880 --> 00:02:43,800
फ्री किक आते ही
सेड्रिक सिर से परे कर देते हैं,

40
00:02:43,880 --> 00:02:47,360
येनेल्ट के पास, बाएँ पैर से मारा,
सेड्रिक के मुँह पर लगी,

41
00:02:47,440 --> 00:02:49,960
नॉरगार्ड के पास गिरी
और नॉरगार्ड ने गोल कर दिया।

42
00:02:50,800 --> 00:02:51,840
आर्सनल 2 - 1 ब्रेंटफोर्ड
नॉरगार्ड 90 और 3'

43
00:02:51,920 --> 00:02:54,400
एरॉन के लिए कोई क्लीन शीट नहीं,
स्कोर दो-एक।

44
00:02:54,480 --> 00:02:56,760
उन्होंने खेलना एकदम बंद कर दिया।

45
00:02:56,840 --> 00:02:59,160
ऐसा लगा जैसे मैच खत्म होने की सीटी बज गई।

46
00:03:01,480 --> 00:03:04,440
अब समाप्त होने की सीटी बजी।
एक तरह से ज़ोरदार समाप्ति।

47
00:03:06,200 --> 00:03:09,880
आर्सनल ने कड़े मुकाबले में
ब्रेंटफोर्ड को दो-शून्य से हरा दिया।

48
00:03:10,800 --> 00:03:12,440
शाबाश, दोस्तो। शाबाश!

49
00:03:13,680 --> 00:03:16,080
पर मैच इतना दमदार नहीं था।

50
00:03:19,600 --> 00:03:22,840
हम मज़ाक कर रहे हैं
क्योंकि हम दो-शून्य से आगे हैं। शाबाश।

51
00:03:22,920 --> 00:03:23,920
भाड़ में जाओ, यार।

52
00:03:27,880 --> 00:03:31,080
शर्म की बात है
कि हमने आखिर में एक गोल होने दिया,

53
00:03:31,160 --> 00:03:35,280
क्योंकि तुम्हारी क्लीन शीट थी,
तुम्हारे खिलाफ़ कोई गोल नहीं हुआ था।

54
00:03:35,360 --> 00:03:36,400
तुम क्या करोगे?

55
00:03:37,360 --> 00:03:40,280
हद है, तुम्हें...

56
00:03:40,360 --> 00:03:41,800
पता है क्या, इसे सुलझाओ।

57
00:03:41,880 --> 00:03:44,840
तुम्हारे अंदर वह एहसास होना चाहिए,
कोई दूसरा नहीं।

58
00:03:44,920 --> 00:03:45,960
शाबाश, दोस्तो।

59
00:03:53,880 --> 00:03:58,240
क्लीन शीट होती, तो मुझे अच्छा लगता।
निराशाजनक है, पर फिर भी नतीजा अच्छा है।

60
00:03:58,320 --> 00:04:00,720
आर्टेटा के साथ कभी धूप, तो कभी छाँव।

61
00:04:00,800 --> 00:04:04,200
कई बार वह कमाल कर देते हैं
और हमें चैंपियन लीग ले जाएँगे,

62
00:04:04,280 --> 00:04:07,720
अगले ही पल, टीम अच्छा नहीं खेलती
और फिर आर्टेटा बाहर होते हैं।

63
00:04:18,680 --> 00:04:20,240
आर्सनल प्रशिक्षण केंद्र

64
00:04:24,160 --> 00:04:27,080
आर्सनल फुटबॉल क्लब

65
00:04:27,160 --> 00:04:28,920
-एमिल स्मिथ रो।
-स्मिथ रो!

66
00:04:30,360 --> 00:04:31,200
कैसे हो?

67
00:04:31,240 --> 00:04:34,040
-हम इस बारे में बात कर सकते हैं?
-क्या?

68
00:04:34,120 --> 00:04:35,520
यह क्या बला है?

69
00:04:35,600 --> 00:04:38,640
-इसमें क्या बुराई है?
-इसमें अच्छा ही क्या है?

70
00:04:38,720 --> 00:04:41,480
-सफ़ेद और काला।
-काला और सफ़ेद?

71
00:04:41,560 --> 00:04:44,800
-हाँ। काला और सफ़ेद। हाँ।
-हाँ।

72
00:04:48,480 --> 00:04:52,200
ऑबामेयांग बार्सिलोना में हैं।
आपको यह मसला कैसा लगता है?

73
00:04:52,240 --> 00:04:56,800
मुझे लगता है आर्टेटा में
थोड़ा अहंकार है, वह थोड़े ज़िद्दी हैं।

74
00:04:58,000 --> 00:05:01,640
उन्होंने कई खिलाड़ियों को
जाने दिया, पर नए भर्ती नहीं किए।

75
00:05:01,720 --> 00:05:03,120
मेरे पास शब्द नहीं हैं।

76
00:05:03,760 --> 00:05:07,240
आखिरकार, आर्सनल
अपने नतीजों से ही मरेंगे या जिएँगे।

77
00:05:07,360 --> 00:05:10,160
कोई बस खड़ा नहीं रहेगा, पाँच दंड बैठक।

78
00:05:12,560 --> 00:05:16,800
जब ट्रांस्फर विंडो के फ़ैसलों पर
प्रशंसक और कमेंटेटर सवाल उठाते हैं,

79
00:05:17,760 --> 00:05:22,240
आर्सनल कम खिलाड़ियों की टीम लिए सीज़न के
सबसे कठिन दौर में प्रवेश करते हैं।

80
00:05:23,480 --> 00:05:24,640
थॉमस, हिलो!

81
00:05:26,040 --> 00:05:29,920
यह सच है कि कुछ अहम खिलाड़ियों के बिना
हमारी टीम में कमी आ गई है।

82
00:05:30,000 --> 00:05:33,280
हमें और मजबूत होना होगा,
हम तभी उस कमी को संभाल पाएँगे।

83
00:05:33,360 --> 00:05:36,600
और तभी सीज़न का नतीजा पता चलेगा।

84
00:05:37,640 --> 00:05:40,440
अगर हमने दबाव के मुताबिक खेला,

85
00:05:40,520 --> 00:05:42,400
तो हम फँस जाएँगे, है न?

86
00:05:43,040 --> 00:05:44,760
हमें दबाव को बदलना होगा।

87
00:05:46,400 --> 00:05:49,640
प्रशंसकों के साथ जुड़कर यह कहना
मेरा एक अहम मकसद है

88
00:05:50,440 --> 00:05:52,240
कि वे टीम पर भरोसा करें।

89
00:05:52,320 --> 00:05:55,880
वे खुश नहीं हैं और उन्हें कुछ अलग चाहिए।

90
00:05:56,160 --> 00:05:59,880
और इस समय उनकी क्या उम्मीदें हैं
और हम क्या कर सकते हैं,

91
00:05:59,960 --> 00:06:01,840
यह हमेशा एक चुनौती रहती है।

92
00:06:08,360 --> 00:06:10,160
मैचों की संख्या बढ़ रही है,

93
00:06:10,600 --> 00:06:14,080
क्योंकि कोविड के समय
स्थगित मैचों का समय तय करना होगा।

94
00:06:14,160 --> 00:06:15,280
जादुई टोपी।

95
00:06:16,480 --> 00:06:19,320
आने वाले कुछ हफ़्तों में
खिलाड़ी व्यस्त रहेंगे।

96
00:06:19,720 --> 00:06:21,800
सेंटर-फॉरवर्ड प्ले। तैयार? एक।

97
00:06:22,600 --> 00:06:25,640
फॉरवर्ड एलेक्ज़ेंडर लैकाज़ेट,
जिन्हें लाका कहते हैं,

98
00:06:26,240 --> 00:06:28,960
टीम के
सबसे वरिष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।

99
00:06:31,520 --> 00:06:33,320
बचपन में माँ ने कहती थीं,

100
00:06:33,400 --> 00:06:37,240
"अगर तुम्हें फुटबॉल खेलना है,
तो आगे खेलो, नहीं तो मत खेलो।"

101
00:06:37,480 --> 00:06:38,320
एलेक्ज़ेंडर लैकाज़ेट
फॉरवर्ड

102
00:06:38,400 --> 00:06:40,480
उन्हें पता था कि इतना लंबा नहीं होऊँगा।

103
00:06:40,560 --> 00:06:44,440
मुझे लगता है उन्हें डर था
कि मुझे लातें न पड़ें।

104
00:06:45,160 --> 00:06:47,760
उनकी सलाह अच्छी थी। हमेशा माँ की सुनो।

105
00:06:48,360 --> 00:06:50,120
बढ़िया, लाका। चलो।

106
00:06:50,200 --> 00:06:51,800
एक, दो और तीन।

107
00:06:52,880 --> 00:06:57,880
अपने करीबी दोस्त ऑबामेयांग के जाने से,
लाका ने कप्तानी संभाल ली है।

108
00:06:59,080 --> 00:07:01,160
अच्छा रहा। उसकी प्रतिक्रिया अच्छी थी।

109
00:07:01,240 --> 00:07:04,960
उसने कहा, "उम्मीद है तुम संभालोगे
और तुम इसके लायक हो।"

110
00:07:05,040 --> 00:07:07,040
उसने अच्छे से सकारात्मक सोच रखी।

111
00:07:07,440 --> 00:07:11,720
हम जानते हैं कि यह सीज़न
क्लब और प्रशंसकों के बारे में है।

112
00:07:11,800 --> 00:07:14,800
वे आ गए हैं,
वे चाहते हैं कि उनकी टीम जीते,

113
00:07:15,120 --> 00:07:18,560
तो सबको पता है कि हमारा लक्ष्य

114
00:07:18,640 --> 00:07:21,640
और मिशन क्या है,
हमें बस उसे हासिल करना है।

115
00:07:22,920 --> 00:07:27,120
पर अभी तक, लाका इस सीज़न में
बस तीन गोल कर पाए हैं।

116
00:07:36,360 --> 00:07:38,880
आज सहायक कोच स्टीव राउंड

117
00:07:38,960 --> 00:07:42,360
लाका को यूरोप भर के
कुछ वीडियो दिखा रहे हैं।

118
00:07:44,720 --> 00:07:47,720
बेंज़ीमा, सबसे अधिक गोलकर्ता।

119
00:07:48,920 --> 00:07:50,400
-बेहतरीन।
-सबसे अच्छे।

120
00:07:51,040 --> 00:07:53,720
उसकी कुशलता देखो। किस तरह बदलता है।

121
00:07:55,520 --> 00:07:57,960
उसकी किस्मत अच्छी है,
पर उसकी कुशलता के कारण

122
00:07:58,040 --> 00:07:59,160
किस्मत साथ देती है।

123
00:07:59,680 --> 00:08:03,400
लाका, तुम्हारे मामले में
मुझे बस एक ही शिकायत है कि कई बार

124
00:08:03,480 --> 00:08:06,160
तुम गोल करने की स्थिति में नहीं होते।

125
00:08:06,240 --> 00:08:09,280
क्योंकि या तो तुम
तैयारी में इतने मग्न हो जाते हो

126
00:08:09,360 --> 00:08:13,240
या तुम थोड़ी देर कर देते हो
या तुम एक गतिविधि करते हो।

127
00:08:14,280 --> 00:08:18,560
सेंटर-बैक और फुल-बैक के बीच
एक, दो, तीन गतिविधियाँ हों।

128
00:08:18,640 --> 00:08:21,240
हम जितना यह करेंगे,
गोल करने के मौक़े बढ़ेंगे।

129
00:08:21,320 --> 00:08:22,840
गोल का अनुपात बढ़ना चाहिए।

130
00:08:22,920 --> 00:08:24,560
क्योंकि तुम खत्म कर सकते हो।

131
00:08:24,640 --> 00:08:27,400
गोल करने की स्थिति में
होने के लिए स्वार्थी बनो

132
00:08:27,480 --> 00:08:30,120
और लिंक प्ले मत करो, दस नंबर को करने दो।

133
00:08:32,120 --> 00:08:33,520
-अच्छा। हाँ।
-बढ़िया।

134
00:08:33,640 --> 00:08:34,640
अच्छा है, यार।

135
00:08:43,960 --> 00:08:44,960
बैठक!

136
00:08:45,760 --> 00:08:48,960
आर्सनल के टाइमटेबल के अनुसार
दो हफ़्तों में दूसरी बार

137
00:08:49,040 --> 00:08:51,080
वे कल रात वुल्व्स का सामना करेंगे।

138
00:08:52,760 --> 00:08:55,480
आर्सनल ने पिछला मैच एक गोल से जीता था।

139
00:09:05,440 --> 00:09:06,760
गुड ऑफ्टरनून, दोस्तो।

140
00:09:07,400 --> 00:09:11,080
आज ध्यान दें कि हमें वुल्व्स के
खिलाफ़ बचाव करते हुए कैसे खेलना है।

141
00:09:11,160 --> 00:09:15,360
बात यह है कि हम कितने वर्ग मीटर
डिफेंड करते हैं और कितनी गहराई से

142
00:09:15,440 --> 00:09:17,640
और हम कौन से सिद्धांत लागू करते हैं।

143
00:09:18,200 --> 00:09:22,360
अगर इजाज़त दो,
तो मेरे पास कल के लिए एक सुझाव है।

144
00:09:23,480 --> 00:09:25,440
हर बार जब गेंद यहाँ आती है

145
00:09:26,120 --> 00:09:30,840
और वे गेंद को यहाँ
किसी के सम्पर्क में ला देते हैं,

146
00:09:30,880 --> 00:09:32,720
तो 5,000 पाउंड का जुर्माना!

147
00:09:34,520 --> 00:09:35,520
सहमत हो?

148
00:09:38,880 --> 00:09:40,000
उल्टा होगा तो?

149
00:09:41,720 --> 00:09:43,880
तुम चाहो, तो पैसे तुम जीत सकते हो!

150
00:09:43,960 --> 00:09:46,400
अगर तुम मैच जीत गए, तो मैं बोनस भी दूँगा।

151
00:09:46,480 --> 00:09:48,240
वे यहाँ ख़तरनाक हैं।

152
00:09:48,320 --> 00:09:51,000
मैच को काबू में लाने के लिए यह अहम है।

153
00:09:51,360 --> 00:09:52,960
शुक्रिया, दोस्तो। चलो।

154
00:09:58,000 --> 00:10:03,640
आर्सनल बनाम वुल्व्स
अमीरात स्टेडियम - 24 फरवरी 2022

155
00:10:03,720 --> 00:10:06,440
आर्सनल...

156
00:10:06,520 --> 00:10:09,960
यहाँ बहुत ही व्यस्त
और तिकड़मी मसला होने वाला है,

157
00:10:10,040 --> 00:10:11,480
आर्सनल बनाम वुल्व्स।

158
00:10:13,760 --> 00:10:17,640
इस सीज़न के उतार-चढ़ाव।
कितनी निराशाजनक शुरुआत हुई थी।

159
00:10:18,200 --> 00:10:21,760
मुझे लगता है इस पल
मिकेल आर्टेटा को कुछ करना चाहिए।

160
00:10:22,520 --> 00:10:23,840
हमारी जीत अहम है।

161
00:10:23,880 --> 00:10:27,640
मुझे लगता है
हमें तीन में से दो मैच जीतने होंगे।

162
00:10:29,000 --> 00:10:31,840
देवियो और सज्जनो, आज की शाम पहली बार,

163
00:10:31,880 --> 00:10:35,080
आइए आर्सनल का स्वागत करें!

164
00:10:36,440 --> 00:10:39,000
लैकाज़ेट शायद
इतने कमाल के खिलाड़ी नहीं हैं।

165
00:10:39,080 --> 00:10:42,040
अच्छे लिंक अप खिलाड़ी हैं,
गेंद अच्छे से संभालते हैं,

166
00:10:42,120 --> 00:10:43,760
ख़ासकर जब वह गोल के सामने हों।

167
00:10:43,880 --> 00:10:48,160
पर मुझे लगता है वुल्व्स अच्छी टीम हैं,
मैच हरगिज़ आसान नहीं होगा।

168
00:10:50,280 --> 00:10:52,480
जंग के लिए तैयार, चलो, दोस्तो।

169
00:10:54,520 --> 00:10:59,840
मैं तुम्हें बताने वाला था कि मैच के बाद
वुल्व्स की टीम ने हमारे बारे में क्या कहा,

170
00:10:59,920 --> 00:11:01,760
पर मैं नहीं बताऊँगा।

171
00:11:01,840 --> 00:11:04,920
तुमने देखा कि रूस
और यूक्रेन के बीच क्या हुआ?

172
00:11:05,000 --> 00:11:06,440
उस बारे में कैसा लगता है?

173
00:11:07,720 --> 00:11:08,760
भयावह है।

174
00:11:08,840 --> 00:11:10,720
हम कितने खुशकिस्मत हैं कि यहाँ हैं?

175
00:11:10,800 --> 00:11:14,560
मैं चाहता हूँ कि कल ऐसे खेलो
जैसे कोई तुमसे यह मौक़ा छीन सकता है

176
00:11:14,640 --> 00:11:17,920
क्योंकि ऐसा हो सकता है,
इस कमबख्त दुनिया में हो सकता है।

177
00:11:18,000 --> 00:11:21,760
मैदान में जाकर इस जुनून
और प्रतिबद्धता के साथ,

178
00:11:21,840 --> 00:11:24,240
हर गेंद को ऐसे खेलो कि मैं जीतूँगा!

179
00:11:25,080 --> 00:11:27,360
गेंद मेरे पास है, मैं ही रखूँगा।

180
00:11:27,440 --> 00:11:29,280
गेंद पास करके साथी की मदद करूँगा।

181
00:11:29,360 --> 00:11:32,680
वे मुझ पर दबाव डालते हैं,
मैं उनका जज़्बा तोड़ दूँगा। चलो।

182
00:11:32,760 --> 00:11:33,920
अमीरात स्टेडियम

183
00:11:34,000 --> 00:11:37,960
इस समय दुनिया में
और भी अहम बातें हो रही हैं,

184
00:11:38,040 --> 00:11:40,600
पर यहाँ हमारा काम है
थोड़ी बहुत रोशनी करना।

185
00:11:42,440 --> 00:11:44,640
तो, मैच कैपिटल में शुरू हो गया है...

186
00:11:49,680 --> 00:11:51,160
बहुत प्रबल शुरुआत है।

187
00:11:55,600 --> 00:11:59,560
वह बैक-पास जोखिम से भरा था।
अब वे इसका फ़ायदा उठाएँगे...

188
00:11:59,640 --> 00:12:01,000
ह्वाँग ने गोल कर दिया!

189
00:12:01,080 --> 00:12:02,160
आर्सनल 0 - 1 वुल्व्स
ह्वाँग 10'

190
00:12:03,680 --> 00:12:07,360
यह आर्सनल का ही किया धरा था,
और ग्रैब्रियल...

191
00:12:07,440 --> 00:12:09,080
वह बहुत हताश होने वाले हैं।

192
00:12:14,480 --> 00:12:17,600
बराबरी की तलाश में
आर्सनल वुल्व्स पर दबाव डालते हैं।

193
00:12:18,080 --> 00:12:20,440
साका लैकाज़ेट को, पहला स्पर्श अच्छा रहा!

194
00:12:22,000 --> 00:12:23,520
उनसे छीन ली गई।

195
00:12:24,440 --> 00:12:29,400
वह गोल के सामने अपनी असली प्रकृति
हासिल करना चाहते हैं।

196
00:12:32,800 --> 00:12:34,400
पता था काँटे की टक्कर होगी

197
00:12:34,480 --> 00:12:37,880
और ज़्यादा गोल नहीं किए जाएँगे।

198
00:12:40,760 --> 00:12:44,200
दोस्तो, जब हम गेंद हासिल कर लें,
तो पहली बार में फॉरवर्ड खेलो।

199
00:12:44,280 --> 00:12:48,120
हम हमेशा पीछे खेलते हैं।
पहली बार में फॉरवर्ड खेलने की कोशिश करो।

200
00:12:48,760 --> 00:12:52,920
मैं आ रहा हूँ और वह पहले ही
मुझे देख रहा है, मतलब गेंद को मैं ले लूँ।

201
00:12:53,000 --> 00:12:56,080
मैं गेंद को लेना चाहता हूँ।

202
00:12:58,040 --> 00:13:00,360
-चलो करते हैं।
-शांत, शांत हो जाओ।

203
00:13:01,280 --> 00:13:04,080
गैबी, गलती करना फुटबॉल का हिस्सा है।

204
00:13:04,160 --> 00:13:06,880
अब वक़्त है उसकी मदद करने का,
उसने गलती की है।

205
00:13:06,960 --> 00:13:08,760
अब हमें उसकी मदद करनी होगी।

206
00:13:08,840 --> 00:13:13,080
चलाओ। लाका, हम जाते हैं,
सब अंदर, तुम चार अंदर हो।

207
00:13:13,160 --> 00:13:14,200
अगर हम खेलते हैं...

208
00:13:16,080 --> 00:13:18,040
अगर हम खेलते हैं... गेंद कहाँ है?

209
00:13:19,120 --> 00:13:22,120
अगर हम संकुचित खेलते हैं,
एक के खिलाफ़ तीन, बहुत आसान है।

210
00:13:22,200 --> 00:13:27,240
हमें थोड़ा बड़ा करना होगा, तो उसे
आकर्षित करो, खेलो और अब हम हमला करेंगे।

211
00:13:27,320 --> 00:13:30,760
अगर वह यहाँ है, लाका, अगर तुम आते हो,
हम गेंद यहाँ खेल सकते हैं

212
00:13:30,840 --> 00:13:34,560
और हम जितनी गेंदें यहाँ रखेंगे,
इसी क्षेत्र में रखनी होंगी।

213
00:13:35,040 --> 00:13:39,160
अगर हमें यहाँ पहुँचना है,
तो एक, दो या तीन दिन लगने वाले हैं,

214
00:13:39,240 --> 00:13:42,280
अब से लेकर सीज़न के अंत तक,
हमें वापस आना होगा।

215
00:13:42,360 --> 00:13:45,320
हम हार रहे हैं
और हम वापस आकर मैच जीतते हैं।

216
00:13:49,280 --> 00:13:51,440
इस दूसरे हाफ़ में बहुत ज़ोर लगाना होगा।

217
00:13:54,640 --> 00:13:57,120
मार्टिनेली गेंद परे
भेज सकते हैं, लैकाज़ेट।

218
00:13:57,840 --> 00:14:01,000
आर्सनल के नंबर नौ का
पूरी तरह से गलत अनुमान।

219
00:14:03,360 --> 00:14:06,800
ज़्यादा वक़्त नहीं बचा है,
मिकेल दो बदलाव करते हैं।

220
00:14:07,840 --> 00:14:09,680
पेपे। एडी नकेतियाह।

221
00:14:09,760 --> 00:14:12,640
सोच रहा हूँ क्या इससे
कुछ फ़र्क पड़ने वाला है।

222
00:14:16,880 --> 00:14:21,120
यह रहे नकेतियाह,
पेपे के रास्ते में गेंद फेंकते हुए!

223
00:14:21,680 --> 00:14:22,840
आर्सनल 1 - 1 वुल्व्स
पेपे 82'

224
00:14:22,920 --> 00:14:26,600
आर्सनल बराबरी पर ले आए हैं
और उनके दो बदलावों ने मिलकर किया।

225
00:14:26,920 --> 00:14:28,120
लैकाज़ेट को देखें!

226
00:14:28,480 --> 00:14:32,280
वह दर्शकों से कुछ माँग रहे हैं
पर वे जी-जान से समर्थन कर रहे हैं,

227
00:14:32,360 --> 00:14:33,920
उन्हें वह जुनून अच्छा लगता है।

228
00:14:35,240 --> 00:14:37,400
छह मिनट का अतिरिक्त समय है।

229
00:14:39,080 --> 00:14:41,240
आर्सनल जीत के लिए दम लगा रहे हैं।

230
00:14:41,320 --> 00:14:45,520
और साका, ओटो को अकेले छोड़ते हुए,
इनफील्ड में आते हुए, यह हैं साका!

231
00:14:48,880 --> 00:14:50,600
आर्सनल ने हमला जारी रखा है,

232
00:14:52,320 --> 00:14:54,120
लैकाज़ेट की राह में...

233
00:14:57,360 --> 00:14:58,760
और यह नेट के अंदर गई!

234
00:14:58,840 --> 00:14:59,800
आर्सनल 2 - 1 वुल्व्स
होसे एसए, ओजी 90 और 5'

235
00:14:59,880 --> 00:15:02,360
आर्सनल ने इस मैच को एकदम पलटकर रख दिया!

236
00:15:06,440 --> 00:15:08,440
देखिए, इस गोल के क्या मायने हैं।

237
00:15:09,080 --> 00:15:11,560
स्कोर है आर्सनल दो, वुल्व्स एक!

238
00:15:12,720 --> 00:15:16,840
आर्सनल के लिए मैच की
शानदार समाप्ति, क्या वापसी है!

239
00:15:22,400 --> 00:15:27,600
यह लीजिए, मैच खत्म होने की सीटी
और आर्सनल ने तीनों अंक ले लिए हैं।

240
00:15:29,360 --> 00:15:32,600
और अमीरात स्टेडियम के अंदर का शोर सुनिए।

241
00:15:57,200 --> 00:16:00,160
जोड़े बना लो, दोस्तो।
हम रॉक, पेपर, सिज़र्स खेलेंगे।

242
00:16:00,240 --> 00:16:03,320
तीन गेम हारने वाला दस दंड बैठक करेगा।

243
00:16:19,760 --> 00:16:22,440
मिकेल और खिलाड़ियों की
अब तीन दिन छुट्टी है।

244
00:16:24,080 --> 00:16:25,120
बड़े भाई!

245
00:16:26,800 --> 00:16:30,320
जब वे वापस आएँगे,
तो दो हफ़्तों में चार मैच खेलेंगे।

246
00:16:33,560 --> 00:16:35,200
खूबसूरत, सच में।

247
00:16:35,440 --> 00:16:37,440
बात यह है कि हम कैसी छवि दिखाते हैं, है न?

248
00:16:38,040 --> 00:16:39,280
हम क्या दिखाते हैं।

249
00:16:40,000 --> 00:16:43,240
उदाहरण के लिए, कल के मैच में
हमने बेहतरीन प्रदर्शन नहीं किया,

250
00:16:43,880 --> 00:16:46,040
पर हमारी ऊर्जा लाजवाब थी।

251
00:16:47,200 --> 00:16:48,200
पता है?

252
00:16:50,440 --> 00:16:52,640
-तुम जा रहे हो या क्या बात है?
-नहीं।

253
00:16:52,720 --> 00:16:54,040
नहीं, तुम रुक रहे हो?

254
00:16:54,120 --> 00:16:59,280
पर कल, मैं सही ढंग से
खिलाड़ियों का अध्ययन करना चाहता हूँ।

255
00:17:00,120 --> 00:17:02,200
कल, मैं उसमें 15 घंटे लगाऊँगा...

256
00:17:02,280 --> 00:17:03,600
करो।

257
00:17:05,040 --> 00:17:07,520
अब वे बाहर हैं,
तो मैं मौक़े का फ़ायदा उठाकर

258
00:17:07,560 --> 00:17:09,280
करना चाहता हूँ, पर बहुत अच्छी तरह से।

259
00:17:10,520 --> 00:17:12,800
मैनेजर

260
00:17:12,920 --> 00:17:15,080
दूसरे लोग आपके बारे में क्या कहते होंगे?

261
00:17:15,200 --> 00:17:19,080
किसी इंसान का ब्यौरा दिए बिना
मैनेजर का ब्यौरा देना मुश्किल है,

262
00:17:19,160 --> 00:17:24,160
तो मेरे ख़्याल से वह कहेंगे
कि मैं ईमानदार हूँ, स्पष्ट हूँ

263
00:17:25,320 --> 00:17:28,200
और शायद मैं
बहुत ऊँची उम्मीदें भी रखता हूँ।

264
00:17:28,560 --> 00:17:32,560
तो, हम जो देख रहे हैं,
थोड़ी रफ्तार से वार्म अप करो।

265
00:17:32,680 --> 00:17:34,640
हाँ। हमारे पास 20 आउटफील्ड हैं।

266
00:17:34,720 --> 00:17:36,960
बीस, आमतौर पर वही 20 खिलाड़ी होते हैं?

267
00:17:37,040 --> 00:17:42,480
हाँ? तो हमारे पास मौजूद पैटर्न के
आधार पर उन अभ्यासों को बनाना होगा।

268
00:17:43,720 --> 00:17:46,520
इस उद्योग में,
सम्मान बिना शर्त के नहीं मिलता।

269
00:17:47,000 --> 00:17:51,040
नतीजे देंगे तो सम्मान मिलेगा।

270
00:17:51,800 --> 00:17:54,920
पिछले चार मैचों में,
उन्होंने पिछले चार खिलाड़ी नहीं बदले।

271
00:17:55,000 --> 00:17:56,960
नहीं। उनके पास सेंटर-बैक भी नहीं हैं।

272
00:17:57,440 --> 00:17:59,560
लोग फटाफट इल्ज़ाम लगाने लगते हैं

273
00:18:00,480 --> 00:18:04,320
और कई बार वे मैनेजर की ऐसी छवि
बना लेते हैं, जो असली होती ही नहीं।

274
00:18:04,440 --> 00:18:08,080
दुख होता है। मेरी भावनाएँ हैं,
बच्चे हैं। मैं गलतियाँ करता हूँ।

275
00:18:08,800 --> 00:18:10,160
रोता हूँ, हँसता हूँ।

276
00:18:11,280 --> 00:18:15,160
उस इंसान के अंदर, कोई और है जो,

277
00:18:15,240 --> 00:18:17,400
किसी और चीज़ से भी जूझ रहा है,

278
00:18:17,480 --> 00:18:20,000
जिसका उस पर असर होता है।

279
00:18:27,720 --> 00:18:31,080
गैरी से बात की, पता नहीं
तुम्हारी उससे बात हुई या नहीं।

280
00:18:31,200 --> 00:18:32,040
हाँ।

281
00:18:33,400 --> 00:18:35,080
मिकेल अपनी बीवी लोरेना

282
00:18:35,160 --> 00:18:38,440
और तीन बच्चों, डैनी, गैबी और ओली के साथ

283
00:18:38,800 --> 00:18:41,080
नॉर्थ लंदन में रहते हैं।

284
00:18:41,760 --> 00:18:43,920
मुझे लगता है वह आज़माने को तैयार होंगे,

285
00:18:44,000 --> 00:18:47,640
पर मुझे नहीं लगता
कि वह प्रशिक्षण देने के काबिल हैं।

286
00:18:47,960 --> 00:18:53,320
अगर वह घर पर अकेले हों,
तो सारा समय दफ़्तर में बिताते हैं।

287
00:18:53,440 --> 00:18:55,240
मुझे वह क्रम ठीक नहीं लगा।

288
00:18:55,320 --> 00:18:58,560
मुझे लगता है गैबी को वहाँ पर छोड़कर,

289
00:18:58,640 --> 00:19:01,320
नौ नंबर को
दाहिने सेंट्रल डिफेंडर की जगह रखें।

290
00:19:02,160 --> 00:19:04,760
उनके लिए मुश्किल होता है, मुझे नहीं पता,

291
00:19:04,800 --> 00:19:07,960
जब हम गर्मियों में बीच पर
छुट्टियाँ मना रहे होते हैं,

292
00:19:08,680 --> 00:19:13,400
तो वह बच्चों को खेलते देख रहे होते हैं,
उठकर बस शुरू हो...

293
00:19:13,480 --> 00:19:15,440
या उनके साथ खेलते या कोच करते हैं।

294
00:19:15,520 --> 00:19:16,640
हाँ, बेहतरीन, एल्बर्ट।

295
00:19:16,720 --> 00:19:19,800
-अच्छा। कल मिलते हैं।
-सुबह मिलते हैं। शुक्रिया।

296
00:19:19,920 --> 00:19:21,760
हम 20 सालों से साथ रह रहे हैं।

297
00:19:21,800 --> 00:19:26,160
तो एक तरह से हम दोनों का
एक साथ विकास हुआ है।

298
00:19:26,240 --> 00:19:31,560
ऐसा नहीं है कि मैं जानती नहीं थी
कि इनके साथ मेरा जीवन कैसा होगा।

299
00:19:34,320 --> 00:19:35,800
मुझे दो छड़ियाँ दे सकते हो?

300
00:19:36,280 --> 00:19:37,400
-दो?
-या तीन।

301
00:19:42,240 --> 00:19:43,240
-हो गया?
-हाँ।

302
00:19:45,760 --> 00:19:46,640
वहाँ पर?

303
00:19:55,280 --> 00:19:57,320
आपको पापा का काम कैसा लगता है?

304
00:19:57,440 --> 00:20:00,800
अच्छा काम है। हालाँकि कभी-कभी
मुझे अच्छा नहीं लगता क्योंकि

305
00:20:00,880 --> 00:20:05,160
वह वहाँ दो घंटे लगाते हैं
और हमारे साथ नहीं होते,

306
00:20:05,240 --> 00:20:07,400
पर जब साथ होते हैं,
तो बहुत मज़ा आता है।

307
00:20:07,480 --> 00:20:09,040
"और पाँच मिनट।"

308
00:20:09,560 --> 00:20:11,320
डैनी, मैं गोल करूँ?

309
00:20:11,440 --> 00:20:14,080
कैमरा चल रहा है,
तो तुम बस जाने देना, ठीक है?

310
00:20:14,200 --> 00:20:16,040
-तो नहीं।
-मुझे अच्छा दिखना चाहिए।

311
00:20:16,080 --> 00:20:18,400
तो, आमतौर पर ऐसे होता है। मैं यहाँ हूँ।

312
00:20:18,480 --> 00:20:21,320
और मुझे यहाँ से
उसके खिलाफ़ गोल करना होता है।

313
00:20:24,160 --> 00:20:25,560
तो कुछ इस तरह होता है।

314
00:20:25,680 --> 00:20:28,080
आमतौर पर, गेंद
बार्बेक्यू, गिलासों को लगती है।

315
00:20:33,880 --> 00:20:34,880
तैयार, डैनी?

316
00:20:37,880 --> 00:20:39,200
देखा, कितना शानदार बचाया।

317
00:20:40,520 --> 00:20:45,480
जब लोग उनके बारे में उतनी अच्छी बातें
नहीं करते, तो आपको कैसा लगता है?

318
00:20:45,560 --> 00:20:49,080
मैं उनके काम का हिस्सा मानकर
अच्छी, बुरी, आलोचकों की

319
00:20:49,560 --> 00:20:53,400
बातें, राय और सब कुछ सुन लेती हूँ,

320
00:20:53,680 --> 00:20:58,240
पर आमतौर पर, मैं वह सब
घर के अंदर आने नहीं देती।

321
00:20:58,320 --> 00:21:03,080
मैं आमतौर पर उस बुलबुले के बाहर
रहने की कोशिश करती हूँ।

322
00:21:03,480 --> 00:21:08,240
कभी-कभी मुझे इन्हें उसके अंदर से
बाहर घसीटना पड़ता है ताकि यह देखें,

323
00:21:08,320 --> 00:21:11,640
अरे, यह बस एक बुलबुला है।

324
00:21:11,720 --> 00:21:16,320
मेरा मतलब, बुलबुले के बाहर भी दुनिया है।

325
00:21:17,720 --> 00:21:21,520
मेरे साथ, यह काफ़ी नाज़ुक होते हैं,
मतलब दिल खोलकर बात करते हैं,

326
00:21:21,560 --> 00:21:23,080
और हम बहुत बातें करते हैं।

327
00:21:24,680 --> 00:21:26,960
कभी लोग उनकी तारीफ़ कर रहे होते हैं,

328
00:21:27,040 --> 00:21:31,040
तो दूसरे पल, वे उन्हें काम से निकालने
या क्लब छोड़ने की बात करते हैं...

329
00:21:31,080 --> 00:21:32,320
या मरने की।

330
00:21:32,440 --> 00:21:34,680
मतलब, वे वाकई आपसे नफ़रत करते हैं।

331
00:21:35,200 --> 00:21:40,920
लोग बहुत जुनूनी होते हैं
कि फुटबॉल की दुनिया में क्या हो रहा है।

332
00:21:41,960 --> 00:21:47,000
लोगों की खुशी, उनका गुस्सा, उनकी उदासी

333
00:21:47,080 --> 00:21:50,320
या गहरी भावनाएँ उसमें बसी होती हैं।

334
00:21:50,960 --> 00:21:53,360
हाँ, तो आपको उस तरह से नहीं सोचना है

335
00:21:53,440 --> 00:21:56,720
और अपने काम पर ध्यान देना है
और किस पर काबू कर सकते हैं,

336
00:21:56,800 --> 00:22:01,360
और आपके बस में क्या है,
नहीं तो मेरे ख्याल से आप पागल हो जाएँगे।

337
00:22:13,800 --> 00:22:15,120
आर्सनल

338
00:22:24,400 --> 00:22:26,640
आर्सनल का अच्छा प्रदर्शन जारी है।

339
00:22:26,720 --> 00:22:27,560
फिन्सबरी पार्क

340
00:22:27,640 --> 00:22:30,320
उन्होंने अब तक
लगातार पाँच लीग मैच जीते हैं।

341
00:22:30,400 --> 00:22:33,200
चैंपियन लीग योग्यता

342
00:22:33,280 --> 00:22:34,840
पर अगला मैच लिवरपूल से है।

343
00:22:37,840 --> 00:22:40,920
मिकेल टीम के डिफेंडरों की बैठक बुलाते हैं।

344
00:22:42,920 --> 00:22:46,360
उस दिन हमें झेलना पड़ा,
बचाव में मुश्किलें आईं,

345
00:22:46,440 --> 00:22:47,920
इस बात से सहमत हो?

346
00:22:48,000 --> 00:22:50,760
तो, हमें समझना है
कि ऐसा क्यों हुआ, ठीक है?

347
00:22:51,120 --> 00:22:53,680
सबसे पहले आपको लाइन में
एकजुट होकर खेलना है।

348
00:22:53,760 --> 00:22:56,600
हम एक लाइन में थे, हाँ या नहीं? उस दिन?

349
00:22:57,400 --> 00:22:58,320
बेन?

350
00:22:58,800 --> 00:23:00,680
नहीं, हम उससे बेहतर कर सकते थे।

351
00:23:00,760 --> 00:23:01,600
ठीक है।

352
00:23:01,680 --> 00:23:06,120
संचार, कोचिंग। उस दिन मैच में
तुम सक्रिय कोचिंग कर रहे थे?

353
00:23:06,200 --> 00:23:07,800
-हमेशा की तरह नहीं।
-नहीं।

354
00:23:07,880 --> 00:23:10,440
हम समझना चाहेंगे क्यों
और अगर हम देख नहीं पाए

355
00:23:10,520 --> 00:23:13,800
और हम किसी बात पर सहमत नहीं हुए,
तो सुधार लाना मुश्किल होगा।

356
00:23:13,880 --> 00:23:16,080
यह मेरे मुख्य मसलों में से एक है।

357
00:23:16,680 --> 00:23:19,800
खतरा यहाँ है, इस स्थिति को बचाना है।

358
00:23:19,880 --> 00:23:23,520
हम दबाव डालकर
फुल-बैक को वहाँ से हटा देते हैं।

359
00:23:23,600 --> 00:23:27,120
गेंद हिलती है, मैं हिलता हूँ,
गेंद हिलती है और हम हिलते हैं,

360
00:23:27,440 --> 00:23:31,600
सारे, क्योंकि अगर बाकी हिल रहे हैं
और एक नहीं हिलता,

361
00:23:31,680 --> 00:23:32,520
तो क्या होगा?

362
00:23:33,000 --> 00:23:34,400
-लाइन में जगह खुलेगी।
-हाँ।

363
00:23:34,480 --> 00:23:36,480
लाइन की दूरी खिसकने लगती है।

364
00:23:36,560 --> 00:23:38,720
हम एक लाइन नहीं हैं, अगर एक लाइन हों,

365
00:23:38,800 --> 00:23:41,200
तो खिलाड़ियों के बीच की दूरियाँ
बहुत अधिक हैं।

366
00:23:41,280 --> 00:23:44,920
तुम्हें सवाल पूछने हैं तो पूछो,
या कुछ और सोचते हो, तो पूछो,

367
00:23:45,000 --> 00:23:48,320
पर यहीं पर पूछो
क्योंकि यहाँ हम उस पर बहस कर सकते हैं।

368
00:23:50,160 --> 00:23:51,160
ठीक है? आओ, चलें।

369
00:23:54,360 --> 00:23:59,640
मुझे लगता है आत्मविश्वास
और संतुष्ट होने के बीच बहुत कम फ़र्क है।

370
00:24:00,800 --> 00:24:04,240
जीतना एक बात है, उसके लायक होना दूसरी

371
00:24:04,320 --> 00:24:08,600
और उस स्तर पर खेलना
जैसा कि हम चाहते हैं, बिल्कुल ही अलग है।

372
00:24:08,680 --> 00:24:12,520
अगर मुझे कुल मिलाकर
एक तस्वीर में समेटना होता...

373
00:24:14,480 --> 00:24:16,560
तुम्हारे लिए एक तस्वीर निकालता हूँ।

374
00:24:20,320 --> 00:24:21,400
क्या दिख रहा है?

375
00:24:21,760 --> 00:24:22,600
क्या
निर्णय लेना

376
00:24:22,680 --> 00:24:24,400
-बतख?
-डैनी, क्या दिख रहा है?

377
00:24:24,480 --> 00:24:26,640
मुझे तो खरगोश दिख रहा है।

378
00:24:28,520 --> 00:24:30,880
फुटबॉल क्लब में यही तो मुश्किल है,

379
00:24:30,960 --> 00:24:34,280
और जिस प्रक्रिया में हम अभी शामिल हैं
यह और भी कठिन है।

380
00:24:35,120 --> 00:24:39,120
मेरा एक ही मकसद है
कि सबको बतख या खरगोश दिखाई दे,

381
00:24:39,200 --> 00:24:41,560
क्योंकि अगर तुम्हें बतख
और मुझे खरगोश दिखा,

382
00:24:41,640 --> 00:24:44,000
तो हम अलग राह और दिशा में हैं।

383
00:24:44,080 --> 00:24:48,800
पर मुझे लगता है हम उस लाइन में
आ रहे हैं, जहाँ हम सबको बतख दिखाई देती है।

384
00:24:53,040 --> 00:24:54,080
हाँ, एडी।

385
00:24:54,160 --> 00:24:55,160
शाबाश।

386
00:24:58,040 --> 00:24:58,880
वाह!

387
00:24:58,960 --> 00:25:02,600
बेन, तुम उसके पास आ रहे हो
या कोई और उसके पास आ रहा है?

388
00:25:03,200 --> 00:25:08,000
तुम आ रहे हो और आते जा रहे हो
और तुम अपने विरोधी को यहाँ ले आते हो।

389
00:25:08,480 --> 00:25:12,160
इस सीज़न में बेन व्हाइट आर्सनल के
डिफेंस का अहम हिस्सा रहे हैं।

390
00:25:13,480 --> 00:25:16,440
टीम के बाकी साथियों से
वह सबसे अधिक मिनट खेले हैं।

391
00:25:20,640 --> 00:25:22,880
तभी तुम्हें डिफेंडर बनाया है।

392
00:25:26,200 --> 00:25:29,280
शुरुआत में, बेन के लिए
प्रशंसकों को जीत पाना एक संघर्ष था।

393
00:25:29,880 --> 00:25:33,560
बेन, इस दौर में हमें दिक्कत
क्यों हो रही है, जब पीछे तीन लोग हैं?

394
00:25:36,400 --> 00:25:37,360
बहुत बड़ा है?

395
00:25:37,920 --> 00:25:39,080
बहुत अधिक दूरी है?

396
00:25:39,640 --> 00:25:41,240
मैं लोगों को अंदर नहीं खींच सका।

397
00:25:41,720 --> 00:25:44,360
अजीब है क्योंकि
मेरे परिवार को फुटबॉल पसंद नहीं।

398
00:25:44,440 --> 00:25:45,280
बेन व्हाइट
डिफेंडर

399
00:25:45,360 --> 00:25:48,920
कभी खेले नहीं, पापा को नफ़रत है,
वह तो मैच भी नहीं देखते।

400
00:25:49,600 --> 00:25:52,440
माँ किसी के लिए बाल काटती थीं,
उसने मेरी मदद की।

401
00:25:52,520 --> 00:25:55,640
वह बगीचे में आकर गोल में
मेरे साथ खड़ी होतीं,

402
00:25:55,720 --> 00:25:59,000
मैं गेंद को किक करता।
वहीं से सारी शुरुआत हुई।

403
00:25:59,080 --> 00:26:01,560
जब वे हमारी मिडफील्ड लाइन पर
दबाव डालने आएं,

404
00:26:01,640 --> 00:26:04,720
पीछे खाली जगहें हैं,
तो हमें यहाँ आना होगा, अगली लाइन

405
00:26:04,800 --> 00:26:07,360
में खेलने के लिए
पास करने को सही लाइन हो।

406
00:26:07,440 --> 00:26:10,160
अगर नहीं, तो सब दबाव में आ जाते हैं।

407
00:26:11,240 --> 00:26:16,040
मुझे नहीं लगता
मैं कभी भी प्रतिभाशाली और "ख़ास" था।

408
00:26:17,000 --> 00:26:19,840
मैंने बस बाकी सबसे ज़्यादा मेहनत की।

409
00:26:23,360 --> 00:26:27,360
जब बेन लीड्स में थे,
मैं उन्हें तब से जानता हूँ ।

410
00:26:27,440 --> 00:26:30,600
वह ऐसे खिलाड़ी हैं,
जो मेरी नज़र से बच नहीं सकते थे।

411
00:26:30,680 --> 00:26:34,000
बहादुर और बहुत ही हुनरमंद

412
00:26:34,600 --> 00:26:38,000
और लड़ाकू, बेन का विवरण मैं ऐसे ही करूँगा।

413
00:26:38,800 --> 00:26:39,720
अच्छा टैकल किया।

414
00:26:41,720 --> 00:26:45,760
वह ऐसे प्रशिक्षण करते हैं, जैसे रोज़
चैंपियन लीग का फाइनल खेल रहे हों।

415
00:26:45,840 --> 00:26:50,040
इसी लिए तो अपने करियर के
इतने छोटे से समय में इतनी दूर पहुँच गए।

416
00:26:50,720 --> 00:26:52,840
बेन के लिए ऑक्सीजन!

417
00:27:02,480 --> 00:27:04,040
हाँ, तो प्रेस कॉन्फ़्रेंस,

418
00:27:05,000 --> 00:27:07,920
कमरे में ज़्यादा लोग नहीं होंगे,
सीधा सी होगी।

419
00:27:08,000 --> 00:27:08,840
गुड मॉर्निंग।

420
00:27:08,920 --> 00:27:10,960
-गुड मॉर्निंग।
-गुड मॉर्निंग।

421
00:27:11,640 --> 00:27:15,000
लगातार छह जीतने के लिए
आर्सनल को लिवरपूल को हराना होगा।

422
00:27:17,200 --> 00:27:20,160
मिकेल, आप क्या कहेंगे
पिछले नवंबर के लिवरपूल मैच

423
00:27:20,240 --> 00:27:24,480
और आज की आर्सनल टीम के बीच
सबसे बड़ा क्या अंतर क्या है?

424
00:27:24,560 --> 00:27:29,280
कि यह पाँच महीनों के बाद है
और हम बेहतर खेल रहे हैं।

425
00:27:30,240 --> 00:27:32,720
हममें आत्मविश्वास, यक़ीन का सही स्तर है।

426
00:27:33,120 --> 00:27:36,600
क्या कल की रात आपके लिए
सबसे कठिन कसौटी होने वाली है?

427
00:27:36,680 --> 00:27:41,960
कल एक ऐसी टीम से सामना है,
जो मैच के हर पहलू पर हावी होती है।

428
00:27:42,040 --> 00:27:45,200
तो, जब ऐसा हो,
तो आपको बेहतरीन प्रदर्शन करना होता है।

429
00:27:46,000 --> 00:27:47,760
-सबका शुक्रिया।
-शुक्रिया।

430
00:27:47,840 --> 00:27:49,160
-जल्द मिलते हैं।
-चियर्स।

431
00:27:55,880 --> 00:27:57,640
-लाल सेना!
-लाल सेना!

432
00:27:57,720 --> 00:27:58,920
लाल सेना!

433
00:28:00,080 --> 00:28:05,760
आर्सनल बनाम लिवरपूल
अमीरात स्टेडियम - 16 मार्च 2022

434
00:28:06,600 --> 00:28:08,760
यह कहना कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी

435
00:28:08,840 --> 00:28:11,600
कि सीज़न के इस मैच का
बेसब्री से इंतज़ार हो रहा था।

436
00:28:14,320 --> 00:28:18,200
दोनों मैनेजर एक-दूसरे का सामना करेंगे,
दोनों टीमों को जीतना है।

437
00:28:20,840 --> 00:28:22,120
बड़ा मैच होने वाला है न?

438
00:28:22,200 --> 00:28:27,000
आप यहाँ आकर नतीजे की उम्मीद नहीं कर सकते,
पर हम आकर प्रदर्शन की उम्मीद कर सकते हैं।

439
00:28:27,520 --> 00:28:30,440
हमारी टीम एकदम दुरुस्त है,
हमने पाँच के पाँच मैच जीते,

440
00:28:30,520 --> 00:28:33,520
उन्होंने भी और वे यूरोप की
बेहतरीन टीमों में से एक हैं।

441
00:28:33,600 --> 00:28:37,000
आर्सनल बनाम लिवरपूल। आ जाओ, गनर्स!

442
00:28:39,040 --> 00:28:42,560
मुझे हमारी टीम का अच्छा प्रदर्शन देखना है
और यही सबसे अहम बात है।

443
00:28:42,640 --> 00:28:45,200
ज़ाहिर है, लिवरपूल हैं,
मैच बेहद कठिन होगा,

444
00:28:45,280 --> 00:28:47,240
देखते हैं क्या होता है, पर हाँ।

445
00:28:47,480 --> 00:28:48,320
चंक्ज़
मनोरंजनकर्ता

446
00:28:48,400 --> 00:28:49,920
मुझे यहाँ उम्मीद खींचकर लाई।

447
00:28:50,920 --> 00:28:52,520
यह हमारा समय है

448
00:28:53,760 --> 00:28:56,360
अच्छा, दोस्तो। आज मुझे ऐसा लग रहा है।

449
00:29:00,920 --> 00:29:03,720
"एक ज़बरदस्त रात"

450
00:29:03,800 --> 00:29:06,120
मुझे तुम्हारे साथ ज़बरदस्त रात बितानी है।

451
00:29:06,200 --> 00:29:09,440
लैकाज़ेट, जब तुम दोस्तो के लिए
पार्टी तय करते हो,

452
00:29:10,200 --> 00:29:13,560
तो ठिकाना चुनते हो, सही माहौल चुनते हो।

453
00:29:14,400 --> 00:29:16,680
टीम के साथियों से तुम्हें क्या चाहिए?

454
00:29:17,280 --> 00:29:20,440
तुम चाहते हो कि यह पागल
अंदर आए और कुछ करे...

455
00:29:21,200 --> 00:29:22,200
और इस तरह करें।

456
00:29:22,280 --> 00:29:25,880
तुम्हें सेड्रिक चाहिए,
जो पीछे ग्रैनिट के साथ गाना गा रहा है।

457
00:29:29,040 --> 00:29:32,160
मेरी बीवी से मुलाकात
किसी चर्च में नहीं हुई, न ही...

458
00:29:32,440 --> 00:29:34,360
वह क्या है जहाँ किताबें पढ़ते हैं?

459
00:29:34,440 --> 00:29:35,840
-पुस्तकालय।
-पुस्तकालय में।

460
00:29:37,200 --> 00:29:38,720
मैं उसे एक नाइट क्लब में मिला

461
00:29:39,760 --> 00:29:43,880
और मैं इस सुंदर लड़की को देखता हूँ
और मुझे लगा कि मेरा नंबर नहीं लगेगा।

462
00:29:43,960 --> 00:29:48,960
तो, मैंने बाएँ से शुरू किया, कोई मौक़ा
नहीं, मैं दाएँ गया, कोई मौक़ा नहीं।

463
00:29:49,040 --> 00:29:53,320
मैंने उसकी एक और सहेली को पकड़ा
और उससे बात करनी शुरू कर दी।

464
00:29:53,400 --> 00:29:55,800
फिर मुझे खोजना पड़ा इतनी गहराई तक,

465
00:29:55,880 --> 00:29:59,200
पर अंत में मुझे इनाम मिल गया,
इसी लिए वह रात ज़बरदस्त थी।

466
00:29:59,280 --> 00:30:02,640
तो, ज़बरदस्त रातें, पता नहीं
कैसे शुरू और कैसे खत्म होती हैं।

467
00:30:02,720 --> 00:30:05,960
पर कुछ ख़ास करना होता है
और मिलकर करना होता है।

468
00:30:06,040 --> 00:30:08,080
मैं आज यही एहसास चाहता हूँ

469
00:30:08,160 --> 00:30:10,960
कि तुम वहाँ जाओ और रात ज़बरदस्त हो।

470
00:30:11,040 --> 00:30:12,240
अच्छा, चलो।

471
00:30:15,800 --> 00:30:17,760
आर्सनल!

472
00:30:19,640 --> 00:30:23,680
आइए आर्सनल का स्वागत करें!

473
00:30:27,400 --> 00:30:29,760
तो शुरू करते हैं। आर्सनल और लिवरपूल।

474
00:30:29,840 --> 00:30:33,560
और एलेक्ज़ेंडर-आर्नोल्ड ने
रैम्सडेल की सीधे पकड़ ही लिया।

475
00:30:35,720 --> 00:30:37,680
मार्टिनेली का शानदार काम।

476
00:30:40,320 --> 00:30:43,200
गेंद अंदर आई है!
और लिवरपूल ने बाहर निकाल दिया।

477
00:30:47,360 --> 00:30:49,800
लैकाज़ेट! फैबिन्हो ने रोका!

478
00:30:50,560 --> 00:30:53,000
आर्सनल का मजबूत डिफेंस।

479
00:30:54,600 --> 00:30:56,160
व्हाइट ने बाहर मारा।

480
00:30:59,120 --> 00:31:01,040
पहले हाफ़ में काफ़ी तगड़ी जंग रही।

481
00:31:01,120 --> 00:31:02,840
ब्रेक तक गोल नहीं हो पाया।

482
00:31:05,320 --> 00:31:06,720
अच्छा, दोस्तो, सुनो।

483
00:31:07,880 --> 00:31:11,320
सबसे अहम बात है कि हमें टीम की संरचना

484
00:31:11,400 --> 00:31:13,400
और सघनता बनाए रखनी है

485
00:31:13,480 --> 00:31:16,440
और गैबी, तुम्हारे
और बेन के बीच की सघनता को भी।

486
00:31:17,080 --> 00:31:21,080
हम दूसरे हाफ़ में
शुरू से ही हावी हो जाएँगे

487
00:31:21,160 --> 00:31:23,360
और हम फिर से करेंगे, ठीक है?

488
00:31:23,440 --> 00:31:28,440
चलो, मैच को हर पल
अपने हिसाब से खेलना शुरू करें। आओ चलें!

489
00:31:28,520 --> 00:31:29,480
चलो, दोस्तो!

490
00:31:31,640 --> 00:31:33,000
पूरी एकाग्रता से।

491
00:31:33,360 --> 00:31:34,760
शुरुआत से ही।

492
00:31:37,320 --> 00:31:39,880
दूसरे हाफ़ में आर्सनल ने शुरुआत की।

493
00:31:40,320 --> 00:31:43,000
मार्टिनेली
एलेक्ज़ेंडर-आर्नोल्ड से दूर हैं।

494
00:31:46,640 --> 00:31:49,400
गैब्रियल मार्टिनेली का शानदार खेल!

495
00:31:50,760 --> 00:31:52,400
वह थोड़ा ख़ास था।

496
00:31:54,200 --> 00:31:56,440
आर्सनल दूसरे हाफ़ में
शुरू से हावी रहे।

497
00:31:59,880 --> 00:32:02,640
थियागो की गलती है। और लैकाज़ेट अंदर हैं।

498
00:32:02,720 --> 00:32:04,360
और ओडगार्ड के पास!

499
00:32:04,600 --> 00:32:08,920
गेंद ऊपर निकल गई और आर्सनल
मौक़े का फ़ायदा नहीं उठा सके।

500
00:32:11,160 --> 00:32:13,720
सालाह आ रहे हैं। फिर्मिनो आ रहे हैं।

501
00:32:14,120 --> 00:32:16,320
आर्सनल इस जोड़ी से कैसे निपटेंगे?

502
00:32:17,480 --> 00:32:21,320
मैच के 54 मिनट पूरे हो चुके हैं,
लिवरपूल रास्ता निकाल लेते हैं।

503
00:32:23,680 --> 00:32:26,640
अच्छी गेंद है और जोटा उसके पीछे लग गए हैं।

504
00:32:26,720 --> 00:32:29,400
और जोटा ने लिवरपूल को बढ़त दिला दी है!

505
00:32:30,600 --> 00:32:35,080
आर्सनल 0 - 1 लिवरपूल
जोटा 54'

506
00:32:35,560 --> 00:32:38,640
आर्सनल कीपर इससे खुश नहीं होंगे।

507
00:32:48,800 --> 00:32:52,280
लिवरपूल से गेंद टकराकर वापस आ गई।
वे फिर से आगे आ रहे हैं।

508
00:32:52,360 --> 00:32:54,800
रॉबर्टसन के पास है, फिर्मिनो के पास है!

509
00:32:54,880 --> 00:32:56,600
आर्सनल अब दो गोल से पीछे हैं।

510
00:32:56,680 --> 00:32:59,680
आर्सनल 0 - 2 लिवरपूल
फिर्मिनो 62'

511
00:33:06,720 --> 00:33:09,520
आर्सनल के पाँच मैचों की
जीत का सिलसिला खत्म हो गया।

512
00:33:18,560 --> 00:33:21,120
-उन्हें कोई भी मौक़ा मिले।
-हाँ।

513
00:33:21,680 --> 00:33:23,480
हद है, वे बिल्कुल बेरहम हैं।

514
00:33:26,160 --> 00:33:28,040
और दूसरा वाला, वह...

515
00:33:30,400 --> 00:33:33,160
उसने सचमुच अपने पंजा मेरे सामने कर दिया।

516
00:33:33,240 --> 00:33:34,800
हाँ, मुझे दिखाई नहीं दिया।

517
00:33:49,080 --> 00:33:52,560
दोस्तो, रात ज़बरदस्त नहीं हो पाई,

518
00:33:53,680 --> 00:33:56,960
पर लीग की सबसे बेहतरीन टीम के खिलाफ़
अपनी टीम को उस स्तर पर

519
00:33:57,040 --> 00:33:58,920
खेलते देखना ज़बरदस्त था।

520
00:34:01,040 --> 00:34:04,160
यहाँ से लेकर यहाँ तक, हमारी टीम बेहतर थी।

521
00:34:04,240 --> 00:34:07,440
जब आप लीग में मैच जीतते हैं
और चोटी की टीमों के खिलाफ़

522
00:34:07,520 --> 00:34:09,720
इस डी में हम मैच हार गए।

523
00:34:09,800 --> 00:34:13,960
हमें चोटी की टीमों के खिलाफ़ अच्छा
खेलना होगा, नहीं खेले तो जीत नहीं सकते।

524
00:34:14,040 --> 00:34:15,880
ए, सिर ऊपर करो!

525
00:34:16,320 --> 00:34:19,680
शनिवार को एक और मैच है,
हमें आराम करके, अच्छे से सोकर

526
00:34:19,800 --> 00:34:23,440
सकारात्मक सोचना और बात शुरू करना है
क्योंकि हम विला जा रहे हैं

527
00:34:23,520 --> 00:34:25,680
और हम उन्हें हरा देंगे। ठीक है? चलो।

528
00:34:41,400 --> 00:34:46,160
मेरे लिए अहम यह है कि बतौर प्रशंसक,
पिछले तीन या चार सालों से,

529
00:34:46,200 --> 00:34:49,280
क्लब से मनमुटाव तो नहीं हुआ,
पर वह रिश्ता नहीं रहा,

530
00:34:49,360 --> 00:34:52,000
जो पिछले 10, 15 सालों से हमारे बीच था।

531
00:34:52,080 --> 00:34:55,440
जो खिलाड़ी आर्टेटा लेकर आए,
जिस तरह से हमने खेलना शुरू किया,

532
00:34:55,520 --> 00:34:58,280
जो संस्कृति हम ला रहे हैं,
रैम्सडेल, बेन व्हाइट,

533
00:34:58,360 --> 00:35:00,840
हमें फिर से क्लब अच्छा लगने लगा है।

534
00:35:01,360 --> 00:35:04,280
हम ऐसे नतीजों की वजह से
शर्मिंदा नहीं हो सकते,

535
00:35:04,360 --> 00:35:05,840
हम हताश नहीं हो सकते,

536
00:35:05,920 --> 00:35:09,000
हमें कोशिश जारी रखनी होगी
और हम चोटी की चार टीम में होंगे।

537
00:35:25,120 --> 00:35:28,000
पता है तुम चाहते हो
कि आज रात तुम एकदम सही रहो।

538
00:35:29,640 --> 00:35:31,640
फ़िक्र मत करो, यार, यक़ीन करो।

539
00:35:56,920 --> 00:36:01,000
-खिलाड़ी कल भी अच्छा सोच रहे थे?
-हाँ, मैच में काफ़ी धक्का-मुक्की थी।

540
00:36:01,080 --> 00:36:02,640
हाँ, पहले हाफ़ के दौरान।

541
00:36:03,280 --> 00:36:04,520
बहुत धक्का-मुक्की।

542
00:36:05,360 --> 00:36:08,640
मैंने हमारे मैदान से
बेहतर शोर कहीं और नहीं सुना।

543
00:36:09,760 --> 00:36:11,160
-गुड मॉर्निंग।
-मॉर्निंग।

544
00:36:14,000 --> 00:36:15,120
सबको गुड मॉर्निंग।

545
00:36:15,800 --> 00:36:17,760
-मॉर्निंग।
-हैलो, मिकेल, कैसे हैं?

546
00:36:17,840 --> 00:36:22,480
क्या आप फुटबॉल को देखकर सोचते हैं,
"किस गज़ब के उद्योग में काम करता हूँ?"

547
00:36:22,560 --> 00:36:25,760
सीज़न की शुरुआत में
जब आर्सनल ने बुरा प्रदर्शन किया,

548
00:36:25,840 --> 00:36:27,160
तो आप पर दबाव था।

549
00:36:27,200 --> 00:36:28,800
बेन 50 मिलियन पाउंड में आए,

550
00:36:28,880 --> 00:36:33,160
लोगों ने कहा बेन पर अधिक खर्च किया
और फिर भी आप तालिका में चौथे स्थान पर हैं।

551
00:36:33,640 --> 00:36:36,480
अलग-अलग राय सुनना अच्छा लगता है

552
00:36:37,040 --> 00:36:40,280
और शायद लोग आँकने में
जल्दबाज़ी कर रहे हैं,

553
00:36:40,360 --> 00:36:43,560
पर आपको शांत रहना होगा
और अपने काम पर भरोसा करना होगा।

554
00:36:43,640 --> 00:36:46,400
खिलाड़ियों पर निर्भर करता है,
उनमें यह हुनर है,

555
00:36:46,480 --> 00:36:49,160
उनमें मानसिक ताकत है, महत्वाकांक्षा है।

556
00:36:49,200 --> 00:36:52,040
मैं उनमें से अधिकतर से खुश हूँ,
अच्छा रहा है।

557
00:36:52,120 --> 00:36:56,160
बुधवार के बाद अचानक बदलाव हुआ है,
शनिवार को शुरुआत जल्दी होगी।

558
00:36:56,200 --> 00:36:59,280
आप क्या कर सके हैं? कितना चुनौतीपूर्ण है?

559
00:36:59,360 --> 00:37:03,360
कोशिश करें कि मन और शरीर को
आराम दें, अच्छे से खाना खाएँ और सो सकें

560
00:37:03,440 --> 00:37:05,600
और कल के लिए तैयार हो जाएँ।

561
00:37:06,280 --> 00:37:07,280
आपका शुक्रिया।

562
00:37:10,760 --> 00:37:15,320
आर्सनल के पास ठीक होकर एस्टन विला के
खिलाफ़ खेलने के लिए बस 63 घंटे बचे हैं।

563
00:37:15,400 --> 00:37:17,600
सात दिनों में उनका तीसरा मैच।

564
00:37:18,680 --> 00:37:22,280
ज़िंदगी हमारे लिए मुश्किलों का सफ़र है

565
00:37:22,800 --> 00:37:26,040
ज़िंदगी हमारे लिए मुश्किलों का सफ़र है

566
00:37:26,320 --> 00:37:29,120
मिठाई का नामो-निशान नहीं, हाँ

567
00:37:29,600 --> 00:37:33,520
और अब गोलकीपर एरॉन रैम्सडेल को
कूल्हे में चोट लग गई है।

568
00:37:35,880 --> 00:37:38,640
मेडिकल टीम ने उन्हें विला मैच में
खेलने से रोक दिया,

569
00:37:38,760 --> 00:37:40,480
क्लब के लिए बहुत बड़ा झटका है।

570
00:37:41,200 --> 00:37:43,440
जॉर्डी, कितने लोग घायल हैं?

571
00:37:43,520 --> 00:37:46,400
दूसरा रैम्बो है।
श्रोणि के ऊपर दबाव पड़ा था।

572
00:37:46,480 --> 00:37:48,280
बाईं कमर के पास दर्द है।

573
00:37:48,360 --> 00:37:52,040
अच्छे से बात हुई है कि हम आज
और इस हफ़्ते उसका ख़्याल कैसे रखेंगे।

574
00:37:52,120 --> 00:37:55,280
आज हल्का सेशन होगा, किक नहीं करवाएँगे।

575
00:37:55,360 --> 00:37:57,160
पर इसमें समय लगेगा।

576
00:37:57,880 --> 00:38:00,480
मिकेल के लिए यह एक दिक्कत बनती जाएगी।

577
00:38:00,560 --> 00:38:02,800
अगर यह ठीक नहीं हुआ, तो उसे पता है

578
00:38:02,880 --> 00:38:04,320
कि हमारा अगला कदम क्या होगा।

579
00:38:06,640 --> 00:38:07,960
-ठीक हो?
-हाँ, तुम?

580
00:38:08,680 --> 00:38:10,360
शायद मेरी पहली चोट है।

581
00:38:11,200 --> 00:38:13,640
आप वह नहीं कर रहे जो आपको अच्छा लगता है...

582
00:38:13,680 --> 00:38:14,600
एरॉन रैम्सडेल
गोलकीपर

583
00:38:14,640 --> 00:38:18,200
...और आपको उन हालात में
रहने की आदत नहीं, जिनमें मैं रहा हूँ,

584
00:38:18,320 --> 00:38:20,160
टीम का शुरुआती खिलाड़ी।

585
00:38:22,520 --> 00:38:25,280
बाकी लड़के कमाल के हैं।

586
00:38:25,920 --> 00:38:29,280
जनवरी से हमारी टीम काफ़ी छोटी हो गई है,

587
00:38:29,360 --> 00:38:31,520
जिससे सब और भी करीब आ गए हैं।

588
00:38:32,880 --> 00:38:35,520
उसने अच्छे से टाँका लगाया,
इतना बता सकता हूँ।

589
00:38:36,680 --> 00:38:40,640
बेन एरॉन के साथ
लिवरपूल मैच के अहम पल देखते हैं।

590
00:38:41,600 --> 00:38:42,600
यह रहा।

591
00:38:50,760 --> 00:38:55,000
ऐसे बड़े क्लब में होते हुए आप गलती
नहीं कर सकते, बुरे दिन नहीं हो सकते।

592
00:38:55,680 --> 00:38:58,760
मानसिक तौर पर मुश्किल है।
मैं ऊँचे मानक रखता हूँ।

593
00:38:59,440 --> 00:39:03,120
जब मैं ठीक नहीं खेलता, किसी को
बताना नहीं पड़ता, मुझे पता होता है।

594
00:39:05,800 --> 00:39:08,600
मुझे लगता है कि मैं
बहुत भावुक हुआ करता था।

595
00:39:08,640 --> 00:39:12,040
मैं अंदर बैठ नहीं पाता था
और हर समय उसके बारे में सोचता रहता।

596
00:39:12,120 --> 00:39:14,880
पर अब सयाना हो गया
और उस स्तर पर पहुँच गया हूँ

597
00:39:14,960 --> 00:39:17,640
जहाँ कुछ भी हो, मुझे फ़र्क नहीं पड़ता।

598
00:39:24,480 --> 00:39:28,160
फ़र्स्ट टीम का हर खिलाड़ी
एक-एक करके कोच से मिलता है।

599
00:39:28,640 --> 00:39:32,400
आज बेन की मुलाकात विकास कोच
कार्लोस क्वेस्टा से है।

600
00:39:35,480 --> 00:39:38,560
मैं तुम्हारे साथ तीन बातों पर
बात करना चाहता था। क्यों?

601
00:39:38,640 --> 00:39:42,880
क्योंकि तुममें विश्व स्तरीय खिलाड़ी
बनने की पूरी क्षमता है।

602
00:39:43,800 --> 00:39:47,040
जब चाहते हो, तो तुम्हारी
गतिविधि का स्तर बेहतरीन होता है,

603
00:39:47,800 --> 00:39:50,520
सीखने की क्षमता
तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत है।

604
00:39:51,440 --> 00:39:54,400
तुम्हें डिफेंड करते हुए देखकर
मैं कहता हूँ, "वाह!"

605
00:39:55,000 --> 00:39:58,200
मेरा मतलब, तुम कितने आक्रमक हो,
कितनी फुर्ती से खेलते हो

606
00:39:58,320 --> 00:40:00,360
और कैसे अनुमान लगा सकते हो।

607
00:40:00,440 --> 00:40:03,960
दुनिया में कितने खिलाड़ी
तुम्हारी तरह अनुमान लगा पाते होंगे?

608
00:40:05,360 --> 00:40:07,440
-हाँ।
-बता रहा हूँ, बहुत नहीं हैं।

609
00:40:07,520 --> 00:40:09,000
मैं कहूँगा कोई नहीं है।

610
00:40:09,440 --> 00:40:11,640
तुम्हारे फुर्तीलेपन का कोई जवाब नहीं।

611
00:40:11,680 --> 00:40:12,800
मेरा मतलब समझ गए?

612
00:40:12,880 --> 00:40:17,040
तो, सवाल बस कोणों और शरीर के आकारों का है।

613
00:40:17,400 --> 00:40:18,400
हाँ।

614
00:40:19,200 --> 00:40:23,080
इस स्थिति में, यहाँ तुम
उसकी सीध में नहीं हो, ठीक है।

615
00:40:23,800 --> 00:40:26,080
क्योंकि देखो वह कैसे दौड़ रहा है, है न?

616
00:40:27,080 --> 00:40:29,760
मैं उस तक पहुँचा ही नहीं।

617
00:40:29,840 --> 00:40:32,640
जब किसी के पीछे भागूँ,
तो उसे पार करके और फिर...

618
00:40:32,760 --> 00:40:35,040
-गिराने की कोशिश।
-फिर वे पीछा नहीं करेंगे।

619
00:40:35,120 --> 00:40:38,680
कुछ ऐसे इलाके हैं, जहाँ
शायद हम ज़्यादा जोखिम उठा सकते हैं

620
00:40:38,800 --> 00:40:43,320
और दूसरों में,
हमें ज़्यादा सावधानी की ज़रूरत होगी, बस।

621
00:40:43,400 --> 00:40:45,680
हम तुम्हारी मदद के लिए हमेशा यहाँ होंगे।

622
00:40:45,800 --> 00:40:49,760
तुम्हारी हिम्मत बढ़ाने
और तुम्हारा समर्थन करने के लिए। ठीक है?

623
00:40:49,840 --> 00:40:51,640
-एकदम सही।
-तो चलते हैं।

624
00:41:03,800 --> 00:41:09,800
एस्टन विला बनाम आर्सनल
विला पार्क स्टेडियम - 19 मार्च 2022

625
00:41:11,680 --> 00:41:13,360
शाबाश, आर्सनल!

626
00:41:14,040 --> 00:41:16,600
हम सब आर्सनल को पसंद करते हैं

627
00:41:16,640 --> 00:41:18,000
हैलो, हैलो

628
00:41:18,080 --> 00:41:20,520
हम हैं आर्सनल बंदे
हैलो, हैलो!

629
00:41:20,600 --> 00:41:22,160
हम हैं आर्सनल बंदे

630
00:41:22,760 --> 00:41:25,800
पहले तीन मैचों के बाद
मैं चाहता था आर्टेटा निकल जाए।

631
00:41:25,880 --> 00:41:29,640
हमें पता ही नहीं था कि हम
किस दिशा की ओर बढ़ रहे थे।

632
00:41:29,680 --> 00:41:33,160
पर अब मुझे लगता है आर्टेटा ने
हमारी टीम को बेहतरीन बना दिया

633
00:41:33,280 --> 00:41:37,640
और हमें बस टीम को ऐसे बनाते चलना है
क्योंकि हमारी टीम में बहुत क्षमता है।

634
00:41:39,760 --> 00:41:41,080
उन्होंने अच्छा किया है।

635
00:41:41,160 --> 00:41:45,200
मुझे टीम में भरोसा पसंद है।
मुझे एकजुटता पसंद है।

636
00:41:45,320 --> 00:41:49,160
मेरा मतलब, हम अच्छे नतीजे दे रहे हैं
और वह बहुत अच्छी बात है।

637
00:41:54,320 --> 00:41:56,360
रैम्सडेल कूल्हे की चोट के कारण बाहर हैं,

638
00:41:56,440 --> 00:41:59,640
तो बर्नड लेनो आर्सनल की
फ़र्स्ट टीम के लिए शुरूआत करते हैं।

639
00:42:00,160 --> 00:42:04,400
अगस्त में मैनचेस्टर सिटी को
पाँच गोल देने के बाद उनकी पहली शुरुआत है।

640
00:42:05,800 --> 00:42:07,880
जब आप देखें कि उनकी टीम में कम बंदे हैं,

641
00:42:07,960 --> 00:42:10,160
उनके पास तैयारी के लिए समय कितना कम था,

642
00:42:10,280 --> 00:42:13,800
तो लगता है कि आर्सनल के लिए
बहुत कठिन कसौटी होने वाली है।

643
00:42:18,960 --> 00:42:22,560
अच्छा, तो हम शुरू से तेज़ हैं
और हम फुर्तीले हैं।

644
00:42:22,640 --> 00:42:26,920
दोस्तो, हम मैदान में जाकर
पूरी तैयारी, पूरी ऊर्जा, होड़, जज़्बे वाली

645
00:42:27,000 --> 00:42:29,800
ऐसी टीम देखना चाहता हूँ,
जो गेंद को जीतकर दिखाए

646
00:42:29,880 --> 00:42:32,160
और जब गेंद हमारे पास हो, तो खेले।

647
00:42:32,280 --> 00:42:35,520
मैं चाहता हूँ तुम आज वहाँ
इसी आत्मविश्वास के साथ जाओ।

648
00:42:36,160 --> 00:42:37,480
शुरू से ही।

649
00:42:38,280 --> 00:42:40,640
यही है प्रतिबद्धता। हाँ, चलो!

650
00:42:46,880 --> 00:42:49,200
तो, विला ने मैच की शुरुआत कर दी है।

651
00:42:52,160 --> 00:42:55,200
घरेलू टीम को अच्छे से खेलना आ गया है।

652
00:42:55,600 --> 00:42:59,960
बहुत फुर्ती से दिया
और बेन व्हाइट को वहाँ जाना पड़ा।

653
00:43:01,840 --> 00:43:03,640
आर्सनल बेहतरीन बचाव कर रहे हैं।

654
00:43:07,200 --> 00:43:11,840
लेनो पेनल्टी क्षेत्र में गेंद जाने से
बचाने के लिए हवा में उछले,

655
00:43:11,920 --> 00:43:13,920
बहुत ही साहसी गोलकीपिंग थी!

656
00:43:15,000 --> 00:43:16,600
आर्टेटा कभी बैठते भी हैं?

657
00:43:17,800 --> 00:43:20,680
-उन्हें कभी बैठते हुए नहीं देखा।
-हमेशा खड़े रहते हैं।

658
00:43:20,800 --> 00:43:21,640
यहाँ!

659
00:43:25,400 --> 00:43:29,200
आर्सनल की हल्की किक,
साका, सेड्रिक मारेंगे।

660
00:43:30,920 --> 00:43:33,520
अंदर की ओर मारी गई।
अभी भी उनके कब्ज़े में।

661
00:43:34,160 --> 00:43:35,000
साका।

662
00:43:36,760 --> 00:43:38,080
गेंद जाली से जा टकराई!

663
00:43:40,280 --> 00:43:41,320
एस्टन विला 0 - 1 आर्सनल
साका 30'

664
00:43:41,400 --> 00:43:43,720
उन्होंने अपने पूर्व साथी
मार्टिनेज़ को हराकर

665
00:43:43,800 --> 00:43:46,520
आर्सनल प्रशंसकों को खुश कर दिया है!

666
00:43:48,040 --> 00:43:51,320
विला पार्क में
स्कोर है, एस्टन विला शून्य, आर्सनल एक।

667
00:43:58,640 --> 00:44:02,400
आर्सनल प्रशंसक वहाँ मैच
खत्म होने की सीटी के लिए चिल्ला रहे हैं।

668
00:44:03,400 --> 00:44:05,960
एस्टन विला के लिए आखिरी मौक़ा हो सकता है।

669
00:44:06,040 --> 00:44:07,840
उन्हें फ्री किक मिलने वाली है।

670
00:44:08,280 --> 00:44:09,280
नहीं!

671
00:44:09,920 --> 00:44:10,960
हद है!

672
00:44:12,640 --> 00:44:16,400
सब इस पर निर्भर होगा कि आर्सनल
इस फ्री किक को कैसे डिफेंड करते हैं।

673
00:44:21,680 --> 00:44:24,840
गेंद अंदर गई और लेनो ने हथेली से रोक दिया।

674
00:44:24,920 --> 00:44:26,480
और यह सीटी बज गई।

675
00:44:31,560 --> 00:44:34,560
आज कुछ शानदार प्रदर्शन देखने को मिले हैं

676
00:44:34,640 --> 00:44:38,000
और ख़ासकर बेन व्हाइट का
प्रदर्शन ज़बरदस्त रहा है।

677
00:44:39,040 --> 00:44:42,120
और आर्सनल के प्रशंसक
एकदम पागल हुए जा रहे हैं।

678
00:44:42,200 --> 00:44:43,800
क्या नज़ारा है।

679
00:44:43,880 --> 00:44:47,400
सुपर मिक आर्टेटा हैं हमारे पास

680
00:44:47,480 --> 00:44:50,040
वह जानते हैं क्या चाहिए हमें

681
00:44:50,120 --> 00:44:52,720
पीछे हैं किरण
हमला कर रहे गैबी

682
00:44:52,800 --> 00:44:55,040
आर्सनल चैंपियन लीग की राह पर

683
00:44:55,120 --> 00:44:58,880
सुपर मिक आर्टेटा हैं हमारे पास

684
00:44:58,960 --> 00:45:01,920
वह जानते हैं क्या चाहिए हमें

685
00:45:02,000 --> 00:45:04,160
पीछे हैं किरण
हमला कर रहे गैबी

686
00:45:04,240 --> 00:45:07,000
आर्सनल चैंपियन लीग की राह पर

687
00:45:07,080 --> 00:45:09,920
सुपर मिक आर्टेटा हैं हमारे पास...

688
00:45:14,760 --> 00:45:16,840
अगली बार

689
00:45:16,920 --> 00:45:20,520
रोशनी वाले बल्ब का
आविष्कार एडिसन ने किया था।

690
00:45:20,600 --> 00:45:22,880
अकेला बल्ब कुछ नहीं कर सकता।

691
00:45:22,960 --> 00:45:27,400
मुझे ऐसी टीम चाहिए जो एक-दूसरे से
जुड़ी हो। और वह चमकती हो।

692
00:45:27,840 --> 00:45:32,080
तुम मैदान में जाओ, स्विच ऑन करो
और फुटबॉल खेलो। आओ चलें!

693
00:45:33,560 --> 00:45:34,480
शानदार गोल!

694
00:45:35,440 --> 00:45:39,680
और आर्सनल की किस्मत में शायद
चोटी की चार में शामिल होना नहीं लिखा है।

695
00:45:39,760 --> 00:45:43,040
तुम्हें पहले हाफ़ में देखकरकहता हूँ,
"कर क्या रहा हूँ?"

696
00:45:43,120 --> 00:45:44,640
लगातार तीन मैच नहीं हार सकते।

697
00:45:44,720 --> 00:45:48,080
अगर चाहते हो कि तुम्हारी
टीम को गंभीरता से बेहतरीन माना जाए।

698
00:45:48,160 --> 00:45:52,920
और बुकायो साका आए हैं, जो
यूरोज़ में उस पेनल्टी से चूक गए थे,

699
00:45:53,000 --> 00:45:54,360
जो अब आगे बढ़ते हैं।

700
00:46:48,800 --> 00:46:51,480
आर्सनल फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों,
कोच और स्टाफ़ का विशेष आभार

701
00:46:52,800 --> 00:46:54,800
संवाद अनुवादक मोनिका सराफ़

702
00:46:54,880 --> 00:46:56,880
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल

