1
00:00:56,723 --> 00:01:00,602
शुगर

2
00:01:09,069 --> 00:01:10,612
आजकल अच्छी नींद नहीं आ रही।

3
00:01:13,615 --> 00:01:14,741
डरावने सपने आते हैं।

4
00:01:21,540 --> 00:01:23,500
लगता है आजकल यह सिर्फ़ मेरे साथ ही नहीं हो रहा होगा।

5
00:01:28,255 --> 00:01:29,882
हालाँकि वाइली को देखकर लगता है वह आराम से सोया।

6
00:01:39,892 --> 00:01:41,226
- हैलो।
- सुप्रभात।

7
00:01:41,977 --> 00:01:43,687
सुप्रभात। सब ठीक है?

8
00:01:44,271 --> 00:01:48,358
हाँ, मैंने बस बात करने
और सुप्रभात कहने के लिए फोन किया था।

9
00:01:48,358 --> 00:01:50,319
अच्छा, धन्यवाद। सुप्रभात।

10
00:01:51,320 --> 00:01:53,864
- तुम्हारा कुत्ता कैसा है?
- वह मेरा कुत्ता नहीं है, अच्छा?

11
00:01:53,864 --> 00:01:58,827
वह एक कुत्ता है। और वह कुत्ता
सोते समय खर्राटे लेता है और लातें मारता है।

12
00:01:58,827 --> 00:02:01,413
तो वह... बदकिस्मती से, वह...

13
00:02:03,081 --> 00:02:04,082
क्या कहते हैं?

14
00:02:05,167 --> 00:02:09,670
(जर्मन में) अन्हाल्तबार? (ज़ुलू में) ओकुंगाफातेकी?

15
00:02:09,670 --> 00:02:11,006
असमर्थनीय।

16
00:02:11,006 --> 00:02:13,091
यही। हाँ, यह कुत्ता असमर्थनीय है।
इसे रखा नहीं जा सकता।

17
00:02:15,761 --> 00:02:17,095
मुझे काम शुरू करना चाहिए,

18
00:02:17,095 --> 00:02:19,848
पर मैं सोच रहा था, तुम्हें कुछ पता चला?

19
00:02:20,349 --> 00:02:21,517
सीगल लड़की के बारे में?

20
00:02:21,517 --> 00:02:22,643
हाँ।

21
00:02:22,643 --> 00:02:25,020
तुम्हारा मतलब, जो चार घंटे पहले
तुमने मुझे फ़ोन किया था, उसके बाद से?

22
00:02:25,020 --> 00:02:27,523
नहीं, मेरी तरफ़ तो सब शांति है।

23
00:02:28,190 --> 00:02:33,153
ठीक है। अच्छा है। बाद में बात करते हैं। धन्यवाद, वह जो...

24
00:02:33,153 --> 00:02:36,490
शुगर, मैं फिर से कहूँगी।
मुझे तुम्हारे लिए यह केस ठीक नहीं लग रहा।

25
00:02:38,450 --> 00:02:39,451
जानता हूँ।

26
00:02:43,372 --> 00:02:47,709
वह बार-बार यह क्यों कह रही है?
उसे किस चीज़ की चिंता है?

27
00:02:48,335 --> 00:02:50,295
मतलब, थोड़ी दवाइयों और बुरे सपनों के अलावा,

28
00:02:50,295 --> 00:02:51,797
और हाँ, कभी-कभी मेरा हाथ काँपता है,

29
00:02:52,548 --> 00:02:53,549
मैं ठीक हूँ।

30
00:02:54,883 --> 00:02:56,885
कैलिफ़ोर्निया में एक और ख़ूबसूरत दिन।

31
00:03:02,349 --> 00:03:03,433
अरे, मैं तुम्हें फ़ोन कर रही थी।

32
00:03:03,433 --> 00:03:06,603
माफ़ करना। मैं सो रही थी।
मैंने अपना फ़ोन बंद कर दिया था। क्या हुआ?

33
00:03:06,603 --> 00:03:08,188
कल रात, एक आदमी...

34
00:03:10,148 --> 00:03:13,569
माफ़ करना। मैं नाश्ता बना रही हूँ। एक आदमी आया था,

35
00:03:13,569 --> 00:03:15,529
- तुम्हारे और कार्मन के बारे में पूछ रहा था।
- ओफ़्फ़।

36
00:03:15,529 --> 00:03:17,030
मैंने कुछ नहीं बताया। यूँ दिखाया जैसे कुछ नहीं पता।

37
00:03:17,030 --> 00:03:18,282
जैसे कि "मुझे अपनी बहन और उसके

38
00:03:18,282 --> 00:03:19,616
- काम के बारे में क्या पता?" है ना?
- ठीक है।

39
00:03:19,616 --> 00:03:21,451
पर मुझे नहीं लगता उन्हें मेरी बात पर यक़ीन हुआ।

40
00:03:21,451 --> 00:03:23,203
परेशान करने के लिए माफ़ करना पर यहाँ मेरे बच्चे हैं

41
00:03:23,203 --> 00:03:25,497
और इस आदमी ने मुझे बहुत डरा दिया है।

42
00:03:25,497 --> 00:03:27,457
- कोई बात नहीं। मैं आ रही हूँ।
- ठीक है।

43
00:03:33,589 --> 00:03:34,423
करना ज़रूरी था?

44
00:03:35,007 --> 00:03:36,008
मैंने जानबूझ कर नहीं किया।

45
00:03:41,638 --> 00:03:44,808
अच्छा काम किया, टेरेसा। बहुत बढ़िया।

46
00:03:54,151 --> 00:03:56,445
हैलो। तुम ठीक हो?

47
00:03:56,445 --> 00:03:58,488
मुझे बहुत अफ़सोस है पर मेरे पास कोई रास्ता नहीं था।

48
00:03:59,948 --> 00:04:04,161
यह आ गई। आख़िरकार। मेलनी मैथ्यूस।

49
00:04:07,915 --> 00:04:11,043
{\an8}चार्ली

50
00:04:11,043 --> 00:04:13,128
चार्ली एक पुरानी दोस्त है
जिसके साथ काम करना मुझे पसंद है।

51
00:04:14,421 --> 00:04:15,255
हाँ।

52
00:04:16,173 --> 00:04:17,716
आम नागरिक है, पर मुझे उस पर भरोसा है।

53
00:04:17,716 --> 00:04:19,134
मैं नहा रहा था।

54
00:04:19,968 --> 00:04:20,969
अँ-हँ। क्या चल रहा है?

55
00:04:22,221 --> 00:04:23,263
कहाँ?

56
00:04:23,263 --> 00:04:24,681
ठीक है। मैं आ रहा हूँ।

57
00:04:24,681 --> 00:04:27,267
इस समय वह मेलनी मैथ्यूस पर नज़र रख रही है।

58
00:04:27,267 --> 00:04:29,895
ऐसा नहीं कि मुझे लगता है
ओलिविया के ग़ायब होने के पीछे मेलनी का हाथ है।

59
00:04:30,479 --> 00:04:32,314
पर कल उससे बात करके यह बात साफ़ हो गई है

60
00:04:32,314 --> 00:04:34,066
{\an8}कि वह जितना बता रही है, उसे उससे ज़्यादा पता है।

61
00:04:34,066 --> 00:04:36,485
- हैलो। शुगर ने कुत्ता रख लिया है?
- हैलो, चार्ली।

62
00:04:36,985 --> 00:04:40,447
यह मेरा नहीं है। वह कब से अंदर है?

63
00:04:41,490 --> 00:04:42,658
साढ़े आठ मिनटों से।

64
00:04:43,242 --> 00:04:44,618
कैसी थी वह? कैसी लग रही थी?

65
00:04:45,118 --> 00:04:47,496
पता नहीं, शूग।
वह एक आम महिला लग रही थी जो अपनी कार में

66
00:04:47,496 --> 00:04:49,081
- एक जगह से दूसरी जगह जा रही थी।
- अँ-हँ।

67
00:04:49,081 --> 00:04:52,668
- क्या हुआ, तुम्हें लगता है ओलिविया सीगल अंदर है?
- मुझे नहीं पता अंदर कौन है, चार्ली।

68
00:04:53,919 --> 00:04:55,879
वह एकदम नया एफ़-150 ट्रक देख रही हो?

69
00:04:55,879 --> 00:04:57,756
- हाँ।
- अच्छा ट्रक है, हँ?

70
00:04:58,340 --> 00:05:00,384
- इस तरह के इलाके के लिए तो अच्छा ही है।
- अँ-हँ।

71
00:05:00,384 --> 00:05:03,303
सड़क के पार वह दूसरा ट्रक देखा? बिल्कुल वैसा, एफ़-150।

72
00:05:03,303 --> 00:05:05,180
आगे की सीट पर बैठा वह डरावना आदमी देखा?

73
00:05:05,180 --> 00:05:07,641
वह संगीत नहीं सुन रहा।
वह अपने मोबाइल पर नहीं है। आँखें चौकन्नी हैं।

74
00:05:08,141 --> 00:05:10,227
- ओह, हाँ। वह काम कर रहा है।
- अँ-हँ।

75
00:05:11,895 --> 00:05:12,896
मुझे यह ठीक नहीं लग रहा।

76
00:05:13,730 --> 00:05:14,857
मैं जाकर देखता हूँ।

77
00:05:15,357 --> 00:05:17,234
अगर मैं वापस नहीं आया, लगभग, दस मिनट में?

78
00:05:18,443 --> 00:05:21,280
समझ गई।
और मैं इन गाड़ियों के नंबर रूबी को भेज देती हूँ।

79
00:05:21,280 --> 00:05:22,364
ठीक है।

80
00:05:25,659 --> 00:05:27,953
फिर से, जैसा मैंने कहा, मुझे कुछ नहीं पता।

81
00:05:28,620 --> 00:05:30,372
- अच्छा।
- पर चूँकि तुम्हारा दोस्त क्लिफ़र्ड

82
00:05:30,372 --> 00:05:33,458
कमीना है और पत्नी से मार-पीट करता है
और... जो कुछ मुझे नज़र आ रहा है...

83
00:05:33,458 --> 00:05:36,670
टेरेसा की बहन के क़त्ल के केस में मुख्य संदिग्ध है,

84
00:05:36,670 --> 00:05:38,755
अगर मुझे पता भी होता वह कहाँ है,

85
00:05:38,755 --> 00:05:42,551
मैं तुम्हारे पूछने से कहीं पहले पुलिस को बता चुकी होती।

86
00:05:44,178 --> 00:05:45,304
मुझे लगता है तुम झूठ बोल रही हो।

87
00:05:45,804 --> 00:05:46,972
मुझे सच में नहीं पता।

88
00:05:46,972 --> 00:05:49,516
हे भगवान। मैं यह नहीं...
चलो, कुछ अलग तरीके से करके देखते हैं।

89
00:05:50,017 --> 00:05:52,060
वैस्केज़, कार्मन की तरह।

90
00:05:52,060 --> 00:05:54,563
नाश्ता बनाने वाले लड़के, ज़रा यह लेकर आना...

91
00:05:56,481 --> 00:05:58,066
ओलिविया का संबंध कार्मन वैस्केज़ से है

92
00:05:58,066 --> 00:06:00,903
जिसका संबंध क्लिफ़र्ड कार्टर से है
जिसका संबंध मेलनी से है...

93
00:06:01,403 --> 00:06:05,240
नहीं, मैं तुम्हारी बात समझ रहा हूँ।
यह वाक़ई ठीक लग रहा है। यह...

94
00:06:05,240 --> 00:06:08,243
यह तर्क मुझे ठीक लग रहा है।

95
00:06:09,995 --> 00:06:15,751
लेकिन अंदर से मुझे महसूस हो रहा है...

96
00:06:19,213 --> 00:06:22,007
...जिसका संबंध उससे है जो भी ऊपर है,

97
00:06:22,508 --> 00:06:23,800
- इसलिए...
- सत्यानाश।

98
00:06:25,677 --> 00:06:27,596
इस समय नहीं। मुझे जाना है।

99
00:06:27,596 --> 00:06:28,972
इस समय नहीं।

100
00:06:28,972 --> 00:06:32,684
लग रहा है तुम झूठ बोल रही हो,
पर मुझे पक्का यक़ीन नहीं है

101
00:06:32,684 --> 00:06:35,270
क्योंकि तुमने कुछ तर्कसंगत बातें कही हैं।

102
00:06:38,857 --> 00:06:43,862
तो, हम तुम्हारी दोस्त टेरेसा का हाथ इस मिक्सी में डालेंगे...

103
00:06:43,862 --> 00:06:45,447
इस समय नहीं।

104
00:06:46,490 --> 00:06:47,783
- ...इसे चलाएँगे...
- क्या?

105
00:06:47,783 --> 00:06:49,826
- ...और देखेंगे क्या होता है।
- क्या?

106
00:06:57,084 --> 00:06:59,002
बेशक तुम चीखोगी। हम यह जानते हैं।

107
00:06:59,002 --> 00:07:00,546
- बच्चे तुम्हें चीखते हुए सुनेंगे...
- कृपया, ऐसे मत करो।

108
00:07:00,546 --> 00:07:03,006
...और रोने लगेंगे।

109
00:07:03,006 --> 00:07:05,342
- पर तुम क्या करोगी?
- कृपया मत करो।

110
00:07:05,342 --> 00:07:09,304
तब तुम क्लिफ़ के बारे में क्या कहोगी?

111
00:07:09,888 --> 00:07:13,141
मुझे तो यह जानने की उत्सुकता है।

112
00:07:13,141 --> 00:07:14,518
चलो।

113
00:07:14,518 --> 00:07:15,769
तो चलो देखते हैं।

114
00:07:15,769 --> 00:07:18,021
- नहीं! कृपया!
- ठीक है! हे भगवान, मैं तुम्हें बता देती हूँ!

115
00:07:19,481 --> 00:07:20,524
- ओह, मुझे पता है।
- नहीं!

116
00:07:23,944 --> 00:07:25,070
बस करो!

117
00:07:26,321 --> 00:07:27,573
टेरेसा, दरवाज़ा खोलो!

118
00:07:29,241 --> 00:07:30,617
टेरेसा, दरवाज़ा खोलो!

119
00:07:31,618 --> 00:07:35,038
टेरेसा, मुझे पता है तुम अंदर हो।
मुझे तुम्हारी आवाज़ आ रही है। दरवाज़ा खोलो। चलो।

120
00:07:35,622 --> 00:07:36,832
जितने ज़्यादा होंगे, और मज़ा आएगा।

121
00:07:36,832 --> 00:07:38,333
खोलो, टेरेसा।

122
00:07:41,086 --> 00:07:42,379
हम यह बात कर चुके हैं, टेरेसा।

123
00:07:42,379 --> 00:07:43,589
जब मैं फ़ोन करूँगा, तुम जवाब दोगी।

124
00:07:43,589 --> 00:07:46,175
दरवाज़े के बारे में मेरी ग़लती है। हम स्मूदी बना रहे थे।

125
00:07:46,175 --> 00:07:47,676
ये लोग कौन हैं?

126
00:07:47,676 --> 00:07:48,844
तुम कौन हो, दोस्त?

127
00:07:48,844 --> 00:07:51,013
पहली बात, मैं तुम्हारा दोस्त नहीं हूँ।
एक सरकारी अधिकारी हूँ।

128
00:07:51,013 --> 00:07:52,556
दूसरी, टेरेसा वैस्केज़ मेरी परिवीक्षार्थी है।

129
00:07:52,556 --> 00:07:53,974
तुम इसके पीओ हो?

130
00:07:53,974 --> 00:07:55,934
इस जगह का कितना बुरा हाल है। तुम क्या करोगी?

131
00:07:55,934 --> 00:07:58,395
क्या तुम भूल गई कि एक घंटे में
बाल सुरक्षा सेवा के लोग आने वाले हैं?

132
00:07:58,395 --> 00:08:01,940
तुम भूल गई तुम्हारा उनसे मिलने का समय तय है।
तुम भूल गई। तुम भूल गई कि तुम्हारे... बहुत अच्छे।

133
00:08:01,940 --> 00:08:05,319
ठीक है। सब लोग, निकलो। चलो।
बाहर जाओ। तुम, तुम, तुम, तुम, निकलो।

134
00:08:05,319 --> 00:08:07,029
तुम रुककर सफ़ाई करने में इसकी मदद करो। निकलो!

135
00:08:07,029 --> 00:08:08,655
नहीं तो मैं सबके पहचान पत्रों की जाँच शुरू कर दूँगा

136
00:08:08,655 --> 00:08:10,365
और देखूँगा और किसने पैरोल का उल्लंघन किया है।

137
00:08:10,365 --> 00:08:13,285
निकलो! चलो। जाओ। निकलो, यार। निकलो।

138
00:08:13,285 --> 00:08:14,453
ना। ना, यार।

139
00:08:14,453 --> 00:08:16,163
क्या "ना, ना"? निकलो!

140
00:08:16,163 --> 00:08:19,249
यह सूट? यह घड़ी? अरे, नहीं।

141
00:08:19,249 --> 00:08:24,671
एक असली पीओ...
एक वास्तविक पीओ... सारी ज़िंदगी काम करके भी

142
00:08:24,671 --> 00:08:26,006
ऐसी चीज़ें नहीं ख़रीद सकता।

143
00:08:26,006 --> 00:08:27,090
तुम्हें सूट पसंद आया?

144
00:08:28,967 --> 00:08:30,427
क्यों ना तुम मुझे बता दो तुम कौन हो, दोस्त?

145
00:08:32,221 --> 00:08:36,725
मेरी अजीब तरीके से इच्छा हुई। पर अगर इसके बजाय...

146
00:08:38,769 --> 00:08:39,645
क्या?

147
00:08:40,270 --> 00:08:41,522
यह चार्ली होगी।

148
00:08:42,356 --> 00:08:43,357
क्या?

149
00:08:46,401 --> 00:08:47,611
क्या बकवास है?

150
00:08:48,195 --> 00:08:49,112
तुम मेरे साथ आओगे।

151
00:08:50,697 --> 00:08:52,533
- ये यहाँ से हिलेंगे नहीं।
- ठीक है।

152
00:08:55,410 --> 00:08:56,411
यहीं रुको।

153
00:09:02,125 --> 00:09:04,545
- बच्चों को लाओ।
- यह क्या बकवास है, शुगर?

154
00:09:04,545 --> 00:09:05,754
बिल्कुल यही।

155
00:09:12,135 --> 00:09:14,221
तुमसे कहा था इस ट्रक का अपनी माँ की तरह ध्यान रखना।

156
00:09:14,221 --> 00:09:15,347
जानता हूँ।

157
00:09:15,347 --> 00:09:16,431
सत्यानाश।

158
00:09:19,226 --> 00:09:20,227
- धन्यवाद।
- ठीक है।

159
00:09:20,727 --> 00:09:24,439
- ठीक है, चार्ली। इन्हें यहाँ से ले जाओ।
- समझ गई। अरे, इस कुत्ते का क्या करना है?

160
00:09:30,195 --> 00:09:31,446
बॉस।

161
00:09:35,033 --> 00:09:36,034
यह एक चाल है।

162
00:09:41,248 --> 00:09:42,249
मैनी को फ़ोन करो।

163
00:09:47,754 --> 00:09:48,755
उठा नहीं रहा।

164
00:09:55,179 --> 00:09:57,097
- ठीक है। हमें जाना होगा।
- क्या?

165
00:09:57,097 --> 00:09:58,182
हमें जाना होगा।

166
00:10:01,101 --> 00:10:02,978
यक़ीन नहीं होता तुम मेरा पीछा कर रहे थे।

167
00:10:04,980 --> 00:10:06,899
आ जाओ। अंदर। अच्छा बच्चा।

168
00:10:09,026 --> 00:10:10,652
सब ठीक है। मैं तुम्हें संभाल लूँगी।

169
00:10:26,543 --> 00:10:29,463
हैलो, अजनबी। बड़ा अच्छा सरप्राइज़ दिया तुमने।

170
00:10:32,341 --> 00:10:34,134
आशा है मेरा इस तरह अचानक आ जाना तुम्हें बुरा नहीं लगा।

171
00:10:36,345 --> 00:10:37,554
बिना कोई फ़ोन वगैरह किए।

172
00:10:38,180 --> 00:10:39,473
नहीं, बिल्कुल नहीं।

173
00:10:41,099 --> 00:10:42,309
अंदर आना चाहोगे?

174
00:10:46,730 --> 00:10:47,773
तो मुझे तुमसे एक काम था।

175
00:10:50,901 --> 00:10:52,069
बेशक, ज़रूर होगा।

176
00:10:56,698 --> 00:11:03,539
जॉन स्टीवन शुगर, 2 सितंबर, 1976 को
शैग्रिन फ़ॉल्स, ओहायो में जन्म हुआ।

177
00:11:04,414 --> 00:11:07,918
दो बच्चों में से एक। पिता इलेक्ट्रीशियन थे।

178
00:11:07,918 --> 00:11:11,922
जब जॉन 12 साल का था,
उनका देहांत हो गया। माँ, सेवा-निवृत्त टीचर।

179
00:11:11,922 --> 00:11:15,717
आगे देखते हैं। होशियार बच्चा था।

180
00:11:15,717 --> 00:11:17,970
सरकारी स्कूल में अच्छे नंबर आते रहे।

181
00:11:17,970 --> 00:11:20,639
वैसर में अपनी कक्षा में अव्वल आया।
उसके बाद... और यह दिलचस्प है...

182
00:11:20,639 --> 00:11:23,308
उसने मॉन्टेरी में डीएलआई में दाख़िला लिया।

183
00:11:23,308 --> 00:11:25,727
वह आर्मी का भाषा विद्यालय है। बहुत गहन क्रैश कोर्स है।

184
00:11:25,727 --> 00:11:28,856
रूसी, स्पैनिश, उर्दू, हर तरह की भाषाएँ।

185
00:11:28,856 --> 00:11:31,608
जिन चीज़ों को सीखने में सालों लग जाते हैं,
ये लोग हफ़्तों में सीख लेते हैं।

186
00:11:31,608 --> 00:11:32,818
कमाल है।

187
00:11:33,318 --> 00:11:35,279
- तो इस जगह पर कौन जाता है?
- बहुत से लोग जाते हैं।

188
00:11:35,279 --> 00:11:38,365
फ़ौजी अधिकारी, विदेश मंत्रालय के भावी अधिकारी,

189
00:11:38,365 --> 00:11:40,367
- भावी राजदूत।
- भावी जासूस?

190
00:11:41,243 --> 00:11:44,454
बेशक। यह आदमी कौन है, कैनी?

191
00:11:44,454 --> 00:11:45,831
तुम देखते रहो।

192
00:11:47,833 --> 00:11:49,543
ख़ैर, मुझे ख़ुशी है तुम्हें कुछ नहीं हुआ।

193
00:11:51,003 --> 00:11:52,212
ख़ुशी है तुम्हें चोट नहीं लगी।

194
00:11:57,259 --> 00:11:58,760
तुम्हें मुझे बताना ही होगा यह क्या हो रहा है।

195
00:12:00,220 --> 00:12:01,221
तुम वहाँ क्यों गईं थीं?

196
00:12:02,014 --> 00:12:03,015
टेरेसा को तुम कैसे जानती हो?

197
00:12:09,313 --> 00:12:10,856
मैं एक महिला आश्रय में सेवा करने जाती हूँ।

198
00:12:11,356 --> 00:12:15,527
मैं निःशुल्क सेवा करती हूँ, उत्पीड़न से भरे रिश्तों से
निकलने में महिलाओं की मदद करती हूँ।

199
00:12:15,527 --> 00:12:19,781
कुछ समय पहले, उसके दरिंदे जैसे पति से
बचकर निकलने में मैंने टेरेसा की मदद की थी।

200
00:12:20,532 --> 00:12:24,203
और फिर एक महीने पहले,
मुझे उसकी बहन कार्मन का फ़ोन आया।

201
00:12:24,912 --> 00:12:28,498
मतलब, दोनों इतनी अच्छी महिलाएँ हैं।
पर आदमियों के मामले में दोनों की क़िस्मत ख़राब है।

202
00:12:29,666 --> 00:12:33,504
और उन दिनों ओलिविया
मेरी मदद कर रही थी। उसे वह बहुत पसंद था।

203
00:12:33,504 --> 00:12:35,756
मेरी तरह उसे भी
उससे अपने दुःख भुलाने में मदद मिलती थी।

204
00:12:35,756 --> 00:12:38,425
उससे तुम अपनी समस्याएँ और बाकी झंझट भूल जाते हो और...

205
00:12:39,301 --> 00:12:42,804
उसे कार्मन बहुत अच्छी लगी। वे बहुत क़रीब आ गई थीं।

206
00:12:42,804 --> 00:12:45,807
इस सब के दौरान, ओलिविया...
वह नशा नहीं कर रही थी? वह...

207
00:12:45,807 --> 00:12:46,934
वह कोई ड्रग्स नहीं ले रही थी।

208
00:12:47,434 --> 00:12:48,477
जब तक...

209
00:12:49,561 --> 00:12:52,147
...क्या? क्या हुआ था? मतलब, कुछ तो हुआ था।

210
00:12:54,983 --> 00:12:57,236
उस रात, उसने मुझे कार्मन के घर से फ़ोन किया।

211
00:12:58,779 --> 00:13:00,155
वह बहुत डरी हुई थी।

212
00:13:05,577 --> 00:13:06,578
स्थिति अच्छी नहीं है।

213
00:13:08,830 --> 00:13:10,624
कार्मन फ़ोन नहीं उठा रही थी

214
00:13:10,624 --> 00:13:11,875
और मैं बार-बार फ़ोन कर रही थी।

215
00:13:13,001 --> 00:13:14,461
तो मैंने यहाँ आने का सोचा।

216
00:13:14,461 --> 00:13:16,421
यहाँ ख़ून बिखरा हुआ है और वह...

217
00:13:17,714 --> 00:13:19,842
कार्मन, वह...

218
00:13:19,842 --> 00:13:23,679
तो मैं फ़ोन... मैं पुलिस को
फ़ोन कर रही थी। नंबर डायल कर रही थी।

219
00:13:23,679 --> 00:13:25,264
वहाँ सामने ताक पर एक बंदूक पड़ी थी

220
00:13:25,264 --> 00:13:29,351
जिसके बारे में मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था
पर फिर एक आदमी... अंदर आया।

221
00:13:29,351 --> 00:13:32,104
उसके हाथ में एक बॉडी बैग था।

222
00:13:32,104 --> 00:13:35,941
बॉडी बैग साथ में लिए कौन घूमता है?

223
00:13:35,941 --> 00:13:38,402
मतलब, किस तरह का व्यक्ति?

224
00:13:39,111 --> 00:13:41,071
बंदूक वहाँ पड़ी थी। वह उधर था।

225
00:13:41,071 --> 00:13:46,577
उसने मुझे देखा। उसे मेरा उसे देखना पसंद नहीं आया।

226
00:13:46,577 --> 00:13:48,120
और इसलिए...

227
00:13:50,622 --> 00:13:51,623
हाँ।

228
00:14:01,842 --> 00:14:04,428
- मैं करना नहीं चाहती थी। मैं ऐसा करना नहीं चाहती थी।
- कोई बात नहीं।

229
00:14:07,139 --> 00:14:08,390
उसने कुछ ग़लत नहीं किया।

230
00:14:10,225 --> 00:14:13,604
- पर तुमने पुलिस को क्यों नहीं बुलाया?
- मैं बार-बार कहती रही,

231
00:14:13,604 --> 00:14:16,732
"हमें बुलाना चाहिए था," और उसने मना कर दिया।

232
00:14:16,732 --> 00:14:18,692
- वह बदनामी नहीं चाहती थी।
- कैसी बदनामी?

233
00:14:18,692 --> 00:14:20,527
मैंने क्लिफ़र्ड के अपराधों की सूची देखी है।

234
00:14:21,195 --> 00:14:23,530
पुलिसवाले तो उसे पदक देते
और साथ में उसके पैर धोकर पीते।

235
00:14:23,530 --> 00:14:26,742
वह अपने परिवार के लिए कुछ भी कर सकती है।
उसके लिए उसका परिवार सबसे पहले आता है।

236
00:14:27,409 --> 00:14:29,578
दो साल हो गए
सीगल परिवार का नाम सुर्खियों में आए हुए...

237
00:14:29,578 --> 00:14:31,830
- क्या बात है।
- ...और अब यह।

238
00:14:33,040 --> 00:14:36,210
वह बुरी तरह घबरा गई। हम दोनों ही घबरा गए।

239
00:14:41,173 --> 00:14:43,217
वह मैंने उसे आख़िरी बार देखा था।

240
00:14:44,676 --> 00:14:47,012
मेरे लिए, वह मेरी बच्ची है।

241
00:14:48,263 --> 00:14:50,724
मैं कम से कम उसके बारे में यही सोचती हूँ।

242
00:14:53,435 --> 00:14:55,812
पर वह मूर्खता थी।

243
00:14:57,022 --> 00:14:59,608
वह बहुत सी मूर्खतापूर्ण हरकतें करती है,
पर मैं भी उस मामले में कम नहीं।

244
00:14:59,608 --> 00:15:01,944
तो, ओह, जो है सो है।

245
00:15:05,864 --> 00:15:06,865
तुम उसे प्यार करती हो।

246
00:15:08,909 --> 00:15:11,245
मेरे विचार में कोई मूर्खतापूर्ण काम करने के लिए

247
00:15:12,204 --> 00:15:13,789
यह शायद सबसे अच्छा कारण है।

248
00:15:18,502 --> 00:15:20,254
एक असली कन्या राशि के व्यक्ति की तरह बोला।

249
00:15:28,178 --> 00:15:31,014
हम उसे ढूँढ लेंगे। ठीक है? ज़रूर ढूँढ लेंगे।

250
00:15:33,308 --> 00:15:34,309
मैं उसे ढूँढ लूँगा।

251
00:15:36,687 --> 00:15:37,521
यह मेरा वादा है।

252
00:15:40,148 --> 00:15:41,733
तुम कौन हो, जॉन शुगर?

253
00:15:44,695 --> 00:15:47,030
अज्ञात व्यक्ति की पहुँच का पता चला है

254
00:15:57,291 --> 00:15:58,292
नंबर 1551 लेकन एविन्यू

255
00:15:58,292 --> 00:15:59,376
यह कौन है?

256
00:16:00,002 --> 00:16:00,878
{\an8}राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी

257
00:16:00,878 --> 00:16:01,879
कर्मचारी की फ़ाइल वर्गीकृत

258
00:16:01,879 --> 00:16:03,964
तो डीएलआई से निकलकर वह मैरीन कॉर्प्स में चला गया।

259
00:16:07,509 --> 00:16:09,136
{\an8}अजीब ज़िंदगी है।

260
00:16:09,136 --> 00:16:11,221
तो कोई पत्नी, कोई बच्चे नहीं?

261
00:16:12,806 --> 00:16:14,016
तो मैं उसे क़ाबू में कैसे करूँगा?

262
00:16:15,267 --> 00:16:16,852
हर किसी की माँ तो होती ही है।

263
00:16:16,852 --> 00:16:18,270
सच है।

264
00:16:18,937 --> 00:16:20,564
हेलेन शुगर,

265
00:16:20,564 --> 00:16:25,194
फिलहाल फ़्लैगस्टाफ़, ऐरिज़ोना में रह रही है।

266
00:16:27,362 --> 00:16:32,201
मैंने फ़िल्म का पहला कट देखा है, बर्नी।
उसने बहुत शानदार काम किया है।

267
00:16:32,201 --> 00:16:34,578
मैं भी सहमत हूँ। उसने शानदार अभिनय किया है। सच में।

268
00:16:34,578 --> 00:16:36,288
इससे उसकी ज़िंदगी बदल जाएगी।

269
00:16:36,288 --> 00:16:40,334
हमारा बेटा बचपन में
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नामांकित हुआ था

270
00:16:40,334 --> 00:16:42,211
और अब सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ख़िताब जीतेगा।

271
00:16:42,836 --> 00:16:47,591
मुझे सच में लगता है उसके जीतने की संभावना है। क्या हुआ?

272
00:16:48,425 --> 00:16:51,303
संभावना है डेवी की ग़लतियाँ सबके सामने आ जाएँ।

273
00:16:51,303 --> 00:16:53,805
तुम मुझे उस लड़की का नाम बताओ।
मैं उसे कभी भी एक शब्द भी नहीं कहने दूँगी।

274
00:16:53,805 --> 00:16:55,557
समस्या इससे कहीं ज़्यादा पेचीदा है।

275
00:16:57,518 --> 00:16:58,769
वह जासूस।

276
00:16:58,769 --> 00:17:00,521
हाँ, शुगर।

277
00:17:02,648 --> 00:17:04,942
डेवी ने मुझे बताया था
कि वह उसमें तुम्हारी मदद कर रहा है।

278
00:17:04,942 --> 00:17:07,027
वह बस यूँ ही खाली बैठा ऊब रहा था।

279
00:17:07,027 --> 00:17:08,654
और जब वह ऊबता है, तो मुसीबत में पड़ जाता है।

280
00:17:08,654 --> 00:17:11,198
- तो, मैंने उसे एक काम दे दिया।
- हाँ।

281
00:17:13,617 --> 00:17:14,701
क्या?

282
00:17:14,701 --> 00:17:15,911
सफलता मिली?

283
00:17:16,411 --> 00:17:17,454
ओह, हाँ, भाई।

284
00:17:17,454 --> 00:17:19,580
- बहुत समझदारी की।
- धन्यवाद।

285
00:17:19,580 --> 00:17:20,665
बहुत बड़ी सफलता मिली।

286
00:17:30,509 --> 00:17:32,302
तो मेरा मेलनी की कहानी के बारे में क्या ख़्याल है?

287
00:17:33,095 --> 00:17:36,890
पता नहीं। बुरी लड़की वाले उसके दिनों के बाद,

288
00:17:37,391 --> 00:17:39,518
ओलिविया फिर से
अपने परिवार को शर्मिंदा नहीं करना चाहती थी।

289
00:17:40,435 --> 00:17:41,353
बात तो ठीक लग रही है।

290
00:17:42,229 --> 00:17:44,231
कम से कम उसकी डिक्की में पड़ी
लाश के बारे में तो पता चल गया।

291
00:17:45,357 --> 00:17:50,028
उसके बाद क्या? जब घबराहट कम हो जाती है,

292
00:17:50,028 --> 00:17:52,865
तुम किसी से संपर्क करके मदद माँगते हो, है ना?

293
00:17:52,865 --> 00:17:56,326
पर ओलिविया ने ऐसा नहीं किया।
और इस चीज़ से मुझे चिंता हो रही है।

294
00:17:57,452 --> 00:18:00,873
कि कहीं पर कोई है
जो नहीं चाहता वह किसी से संपर्क करे।

295
00:18:00,873 --> 00:18:03,417
...अकेले नहीं कर सकता। उसे कुछ मदद तो चाहिए।

296
00:18:03,417 --> 00:18:05,294
ठीक है, तुम्हारा पानी का कटोरा भर दिया है।

297
00:18:05,294 --> 00:18:08,088
क्लिंटन तुम्हारा खाना ले आएगा।
तुम्हारे लिए फ़िल्म लगा दी है।

298
00:18:09,006 --> 00:18:10,340
तुम्हारा दिमाग़ ख़राब है क्या?

299
00:18:10,340 --> 00:18:11,758
इतना भी ख़राब नहीं है।

300
00:18:13,218 --> 00:18:14,928
- अलविदा, श्रीमती डीट्रिक्सन।
- बात क्या है?

301
00:18:16,221 --> 00:18:18,390
अरे, यार। यह तो बहुत अच्छी फ़िल्म है।

302
00:18:20,976 --> 00:18:22,186
तुम उसे मारना चाहती हो, है ना?

303
00:18:22,186 --> 00:18:24,104
- क्लासिक।
- कितनी भयानक बात बोल रहे हो।

304
00:18:24,104 --> 00:18:25,647
तुम्हें क्या लगा था मैं क्या हूँ?

305
00:18:25,647 --> 00:18:27,608
ऐसा आदमी जो किसी सुँदर महिला की
बैठक में घुसकर कहता है,

306
00:18:27,608 --> 00:18:29,568
{\an8}"नमस्ते, मैं पतियों की दुर्घटना का बीमा बेचता हूँ।"

307
00:18:29,568 --> 00:18:30,485
{\an8}सोसाइटे पॉलीग्लॉट कॉस्मोपॉलेटायन

308
00:18:30,485 --> 00:18:32,362
{\an8}क्या मुझे सच में इसमें जाना पड़ेगा?

309
00:18:33,197 --> 00:18:35,866
हाँ, सच में जाना पड़ेगा।

310
00:18:36,950 --> 00:18:38,452
तुम बहुत घटिया हो।

311
00:18:38,452 --> 00:18:39,995
- क्या क़िस्मत है तुम्हारी।
- तुम अच्छी हो

312
00:18:39,995 --> 00:18:42,247
- जब तक मैं तुम्हारा पति नहीं हूँ।
- निकल जाओ यहाँ से।

313
00:18:42,247 --> 00:18:44,166
- मैं यहाँ से निकल ही रहा हूँ, जान।
- ठीक है।

314
00:18:44,166 --> 00:18:45,751
मैं यहाँ से निकल जाऊँगा और जल्दी से।

315
00:18:46,585 --> 00:18:47,961
मेरा इंतज़ार मत करना।

316
00:18:49,588 --> 00:18:51,632
ऐसा नहीं है कि मुझे एक अच्छी पार्टी में मज़ा नहीं आता।

317
00:18:51,632 --> 00:18:55,344
पुराने दोस्त। अच्छा संगीत। नापसंद करने जैसा क्या है?

318
00:18:57,387 --> 00:19:02,059
ख़ैर, मैं पहुँच गया हूँ।
बेकार की शिकायतें बंद करो। चलो, इसे ख़त्म करें।

319
00:19:13,779 --> 00:19:16,615
इससे ज़्यादा उबाऊ पार्टी मैंने आज तक नहीं देखी।

320
00:19:18,659 --> 00:19:20,494
अतेन्सियोन, पर फ़ेवोर! (कृपया, ध्यान दें।)

321
00:19:20,494 --> 00:19:21,954
ऐंतिबाह! (कृपया, ध्यान दें।)

322
00:19:22,704 --> 00:19:25,541
आप लोग बुरा न मानें तो मैं इस देश की भाषा में

323
00:19:25,541 --> 00:19:26,667
बात करना चाहूँगी।

324
00:19:26,667 --> 00:19:28,919
मुझे कहा गया है मुझे अभ्यास की ज़रूरत है।

325
00:19:29,962 --> 00:19:30,963
तो, हम एक बार फिर यहाँ हैं।

326
00:19:30,963 --> 00:19:33,674
हम बिखर जाते हैं और फिर लौटते हैं।

327
00:19:34,633 --> 00:19:37,344
हम दुनिया में इधर-उधर जाते हैं और अपना काम करते हैं।

328
00:19:38,011 --> 00:19:42,599
हमारा ज़रूरी काम।
वह काम जिसे करने में हम असफल नहीं हो सकते।

329
00:19:43,976 --> 00:19:46,562
पर आज रात हम एक-दूसरे के पास वापस आ गए हैं।

330
00:19:47,771 --> 00:19:51,108
मुझे आप में से हर एक को देखकर बहुत ख़ुशी हो रही है...

331
00:19:52,025 --> 00:19:55,153
वापस यहाँ पर, सही-सलामत।

332
00:19:57,406 --> 00:20:01,702
अब, यहाँ खाने की चीज़ें हैं। पीने के लिए पेय हैं।

333
00:20:01,702 --> 00:20:05,122
और साथ में, "मिया ने ख़ुद को
ऐंजल फ़ूड केक बनाना सिखाया है।"

334
00:20:06,582 --> 00:20:07,916
तो स्वागत है।

335
00:20:20,596 --> 00:20:24,558
तुम एक बड़ा सा हैट पहनते हो
और ढेर सारा "सनस्क्रीन" लगाते हो

336
00:20:24,558 --> 00:20:28,187
पर बाहर ज़रूर निकलते हो

337
00:20:28,187 --> 00:20:30,189
और ऐसा लगता है तुम्हारी त्वचा बहुत खिंची हुई है।

338
00:20:38,530 --> 00:20:40,449
और तुम, शुगर?

339
00:20:40,449 --> 00:20:41,533
समुद्र-तट पर?

340
00:20:41,533 --> 00:20:43,118
- तुम्हें जाना पसंद है?
- हाँ।

341
00:20:43,118 --> 00:20:45,120
मुझे समुद्र-तट बहुत पसंद है।

342
00:20:45,120 --> 00:20:46,413
माफ़ कीजिए।

343
00:21:03,013 --> 00:21:05,849
रूबी सही कह रही थी।
तुम पहले से कहीं बेहतर दिख रहे हो।

344
00:21:05,849 --> 00:21:09,102
हैलो, हेनरी। मैंने तुम्हें आते हुए नहीं देखा।

345
00:21:09,102 --> 00:21:11,146
नहीं, मैं अभी यहाँ आया हूँ। काम था।

346
00:21:11,146 --> 00:21:12,981
- सब ठीक है?
- हाँ, सब कुछ बढ़िया है।

347
00:21:12,981 --> 00:21:14,650
आ जाओ, सुना है यहाँ केक है।

348
00:21:27,120 --> 00:21:28,789
शिबुया क्रॉसिंग, तुम्हें पता है?

349
00:21:28,789 --> 00:21:30,249
कभी नहीं गया वहाँ।

350
00:21:30,249 --> 00:21:34,586
नहीं, तुम्हें जाना चाहिए, हेनरी। तुम्हें बहुत पसंद आएगा।

351
00:21:34,586 --> 00:21:36,463
वह धरती का सबसे व्यस्त चौराहा है।

352
00:21:36,463 --> 00:21:39,716
हर दो मिनट में 3,000 लोग सड़क पार करते हैं।

353
00:21:39,716 --> 00:21:42,261
पूरा दिन, हर रोज़ और देर रात तक।

354
00:21:42,261 --> 00:21:46,849
मैं एक कॉफ़ी शॉप में बैठकर बस देखता रहा, वह जमघट सा

355
00:21:46,849 --> 00:21:50,018
और लोगों का रेला चलता हुआ, हँसते हुए लोग,

356
00:21:50,018 --> 00:21:52,604
ख़ुश, उदास, ग़ुस्से में लोग, आगे-पीछे, आगे-पीछे।

357
00:21:53,397 --> 00:21:57,734
मैं घंटों वहाँ बैठा रहा, हेनरी, उन्हें देखता रहा।

358
00:21:58,402 --> 00:22:00,153
दरअसल, उन्हें महसूस करता रहा।

359
00:22:01,905 --> 00:22:02,990
सुनने में कितना ख़ूबसूरत लगा।

360
00:22:02,990 --> 00:22:08,328
हाँ, ख़ैर जो भी है। तुम्हारा क्या? कुछ बताओ मुझे।

361
00:22:09,079 --> 00:22:13,125
मुझे आजकल सोने में मुश्किल हो रही है।
क्या तुम्हें अच्छी नींद आती है?

362
00:22:14,334 --> 00:22:16,628
नहीं, दरअसल, कोई ख़ास नहीं।

363
00:22:16,628 --> 00:22:20,007
हाँ। तो, मुझे सोने में मुश्किल हो रही है।

364
00:22:20,007 --> 00:22:25,596
और पिछले हफ़्ते, बीच रात में,
मैं जाग गया और लहसुन पीसने का उपकरण ख़रीद लिया।

365
00:22:26,263 --> 00:22:27,222
अच्छा।

366
00:22:27,222 --> 00:22:31,310
मैं उस चीज़ को देख रहा था।
और मुझे बस लगा, मुझे यह चाहिए।

367
00:22:31,310 --> 00:22:34,479
मुझे यह लेना ही है।
मुझे तो लहसुन पसंद भी नहीं है, तो...

368
00:22:38,483 --> 00:22:39,526
तुम जा आए?

369
00:22:39,526 --> 00:22:40,694
नहीं, अभी तक नहीं।

370
00:22:43,155 --> 00:22:45,616
- तुम्हारा मानवशास्त्र का काम कैसा चल रहा है?
- तुम जानते हो मुझे।

371
00:22:46,325 --> 00:22:50,245
मुझे बस कुछ किताबें
और सिद्धांत दे दो, एक लैब कोट दे दो और मैं संतुष्ट हूँ।

372
00:22:50,871 --> 00:22:51,872
यह अच्छा है।

373
00:22:52,706 --> 00:22:54,333
तुम्हारा दूसरा काम कैसा चल रहा है?

374
00:22:54,333 --> 00:22:56,126
ठीक है। एक लापता लड़की का मामला है...

375
00:22:56,919 --> 00:22:59,046
- जिसमें...
- तुम पूरी तरह डूब गए हो?

376
00:23:00,380 --> 00:23:03,509
युवा लड़की, 25 साल की।

377
00:23:04,760 --> 00:23:06,637
- जॉन।
- क्या?

378
00:23:09,348 --> 00:23:11,892
बस, थोड़ा सावधान रहना।

379
00:23:24,947 --> 00:23:25,948
हाँ।

380
00:23:43,215 --> 00:23:44,258
यह क्या है?

381
00:23:45,843 --> 00:23:48,053
मेरे कथित पेशे के फलस्वरूप होने वाले निजी मेलजोल का

382
00:23:48,053 --> 00:23:50,597
एक निष्पक्ष लेखा-जोखा।

383
00:23:51,640 --> 00:23:52,933
अच्छा?

384
00:23:52,933 --> 00:23:54,017
हाँ।

385
00:23:56,061 --> 00:24:00,148
"मुझे बहुत अच्छा लगता है
जब एयर-कंडीशनर के ऊपर परदे इधर-उधर लहराते हैं।

386
00:24:02,150 --> 00:24:07,531
कहा जाता है कि यूएफ़ओ बहुत बढ़िया रॉक बैंड है
पर उसे अक्सर नज़रअंदाज किया जाता है और मैं सहमत हूँ।"

387
00:24:08,365 --> 00:24:11,118
मुझे इसमें निष्पक्षता कहीं नज़र नहीं आ रही

388
00:24:11,118 --> 00:24:15,080
और न ही इसमें दर्ज़ अन्य कई चीज़ों में,
जिनमें लिखा है कि जापान में

389
00:24:15,080 --> 00:24:18,542
लोगों को कोई सड़क पार करते देखना कैसा महसूस होता है।

390
00:24:18,542 --> 00:24:20,002
शिबुया क्रॉसिंग।

391
00:24:21,628 --> 00:24:25,299
और फिर यह केस
जिसका तुम पर पूरी तरह जुनून चढ़ चुका है।

392
00:24:25,299 --> 00:24:27,926
- जो मैंने तुम्हें लेने से मना किया था।
- मुझे जुनून नहीं है।

393
00:24:31,388 --> 00:24:36,185
"मुझे उसे ढूँढना ही है।
जब मैं बर्नी को देखता हूँ तो मुझे महसूस होता है

394
00:24:36,185 --> 00:24:38,812
कि मुझे केवल झूठ और दर्द दिखाई दे रहा है।

395
00:24:38,812 --> 00:24:41,106
मुझे डर है कि शायद ओलिविया
अपने ही परिवार से छुप रही है।"

396
00:24:41,106 --> 00:24:44,610
मैं, मैं, मैं। महसूस, महसूस, महसूस।

397
00:24:49,239 --> 00:24:53,368
हमें इन लोगों पर बस ध्यान देना है,
उनकी ज़िंदगी का हिस्सा नहीं बनना।

398
00:24:53,368 --> 00:24:55,829
- मैं जानता हूँ।
- यह तुम करना चाहते थे।

399
00:24:55,829 --> 00:24:57,831
- जानता हूँ।
- जैन के साथ जो हुआ, उसके कारण।

400
00:24:58,874 --> 00:25:02,461
शुगर, तुम्हें अपना ध्यान केंद्रित रखना होगा।
यह मत भूलो कि तुम कौन हो।

401
00:25:12,262 --> 00:25:13,680
यह लो एक नई डायरी।

402
00:25:14,932 --> 00:25:15,974
धन्यवाद।

403
00:25:22,481 --> 00:25:23,607
क्या तुम्हारी उनसे कोई बात हुई?

404
00:25:26,610 --> 00:25:30,322
और? क्या कहा उन्होंने?

405
00:25:34,201 --> 00:25:35,994
उन्होंने कहा कि वे हम पर निर्भर कर रहे हैं।

406
00:25:42,709 --> 00:25:43,919
अरे, मुझे पूछना था।

407
00:25:45,462 --> 00:25:47,297
टेरेसा के घर के बाहर जो आदमी थे,

408
00:25:47,297 --> 00:25:48,841
तुम्हें चार्ली की निगरानी की तस्वीरें मिलीं?

409
00:25:49,633 --> 00:25:50,467
और?

410
00:25:50,467 --> 00:25:53,804
मैंने इस पार्टी के निमंत्रण की थोड़ी छान-बीन की।

411
00:25:53,804 --> 00:25:58,225
पता चला सोसाइटे पॉलीग्लॉट
कॉस्मोपॉलेटायन, फ़्रेंच शब्द है

412
00:25:58,225 --> 00:26:01,228
कॉस्मोपॉलिटन पॉलीग्लॉट सोसाइटी के लिए।

413
00:26:02,020 --> 00:26:04,731
ठीक है।
उनके सरगना का नाम है, बायरन स्टॉलिंग्स।

414
00:26:04,731 --> 00:26:06,608
हैरानी की बात नहीं है
कि उसका नाम अपराधियों की सूची में है।

415
00:26:06,608 --> 00:26:09,361
पर कैलिफ़ोर्निया करेक्शन्स जेल का
एक नया एन्क्रिप्शन सर्वर है

416
00:26:09,361 --> 00:26:12,322
जो मैं समझ नहीं पा रही,
तो मुझे एक दिन और चाहिए। ठीक है?

417
00:26:12,322 --> 00:26:13,657
इस सोसाइटी यानि संस्था की बात करते हैं।

418
00:26:13,657 --> 00:26:16,410
ठीक है, पर मुझे बस उसके अपराधों की
सूची नहीं चाहिए। उसके संचार की छानबीन करो और...

419
00:26:16,410 --> 00:26:17,995
अंदाज़ा लगाइए कि पॉलीग्लॉट क्या होता है।

420
00:26:17,995 --> 00:26:19,746
जिस व्यक्ति को अनेक भाषाएँ आती हैं।

421
00:26:20,831 --> 00:26:21,707
बिल्कुल।

422
00:26:21,707 --> 00:26:23,000
- हाँ, मैं समझती हूँ।
- ठीक है।

423
00:26:23,000 --> 00:26:27,671
कैनी ने दुनिया भर से जासूसों के
एक दल के बारे में अफ़वाहें सुनी हैं।

424
00:26:27,671 --> 00:26:29,882
मैं जानना चाहता हूँ
वह किस-किस से बात कर रहा है, कहाँ, कब, क्यों।

425
00:26:29,882 --> 00:26:30,883
- शुगर।
- वह सब।

426
00:26:30,883 --> 00:26:32,092
वे लोग पहले दुश्मन हुआ करते थे।

427
00:26:32,092 --> 00:26:33,552
फिर अपनी-अपनी नौकरी छोड़ने के बाद

428
00:26:33,552 --> 00:26:37,014
सब इकट्ठे हो गए और एक समझौता किया
कि अब वे बस अच्छे काम करेंगे।

429
00:26:37,014 --> 00:26:39,641
या बुरे काम,
निर्भर करता है तुम किससे अफ़वाह सुन रहे हो।

430
00:26:39,641 --> 00:26:41,685
मैंने एक बार दुनिया को बचाने के लिए इकट्ठे होने वाले

431
00:26:41,685 --> 00:26:43,729
भूतपूर्व जासूसों के
एक गुप्त दल के बारे में एक फ़िल्म बनाई थी।

432
00:26:43,729 --> 00:26:44,813
"बियॉन्ड कॉशन।"

433
00:26:44,813 --> 00:26:46,940
- बहुत बढ़िया फ़िल्म है।
- बिल्कुल बकवास फ़िल्म थी।

434
00:26:46,940 --> 00:26:49,776
वह बकवास थी क्योंकि उसका आधार ही बेतुका था।

435
00:26:49,776 --> 00:26:53,113
देखिए, मैं यह नहीं कह रहा
कि हमें उसके बारे में हर जवाब मिल गया है।

436
00:26:53,113 --> 00:26:55,240
मुझे कमबख़्त हर एक चीज़...

437
00:26:55,240 --> 00:26:57,743
- मैंने कहा मैं कर लूँगी। ठीक है।
- ठीक है। अच्छा।

438
00:27:00,913 --> 00:27:01,955
माफ़ करना मैं चिल्लाया।

439
00:27:04,124 --> 00:27:05,709
क्या तुम डॉ. विकर्स से मिल लिए?

440
00:27:06,376 --> 00:27:09,004
- नहीं, मैं बस...
- अच्छा। ठीक है।

441
00:27:09,004 --> 00:27:12,591
तुम कल के लिए उनसे
मिलने का समय लोगे। तुम जाओगे। ठीक है?

442
00:27:13,091 --> 00:27:14,510
- ठीक है।
- ठीक है।

443
00:27:14,510 --> 00:27:16,345
यहाँ बहुत कुछ दाँव पर लगा हुआ है।

444
00:27:16,345 --> 00:27:18,013
जानता हूँ। मैं यह काम कर रहा हूँ।

445
00:27:18,013 --> 00:27:19,431
तुम वापस अंदर आ रहे हो?

446
00:27:20,098 --> 00:27:21,350
मैं सोच रहा हूँ मैं बस...

447
00:27:21,350 --> 00:27:24,811
तुमने अपना दंड भुगत लिया है।
ठीक है। हाँ, तुम घर जा सकते हो।

448
00:27:24,811 --> 00:27:26,730
- ठीक है। शुभ रात्रि।
- शुभ रात्रि।

449
00:27:26,730 --> 00:27:29,775
कैनी और मैं आज रात कार से ऐरिज़ोना जा रहे हैं।

450
00:27:30,442 --> 00:27:31,860
ऐरिज़ोना?

451
00:27:31,860 --> 00:27:34,071
फ़्लैगस्टाफ़। शुगर की माँ।

452
00:27:34,988 --> 00:27:36,823
- डेवी।
- आपने मुझे यह मसला संभालने को कहा था।

453
00:27:36,823 --> 00:27:38,075
मैं इसे संभाल रहा हूँ।

454
00:27:46,667 --> 00:27:49,545
पानी में ख़ून फैल गया है और शार्क मछलियाँ घेरने लगी हैं।

455
00:27:53,257 --> 00:27:55,259
आज मुझसे बहुत से लोग नाराज़ हैं।

456
00:27:56,760 --> 00:27:57,928
रूबी को तो कम से कम इसका हक़ है।

457
00:27:58,470 --> 00:28:00,931
- विकर्स।
- रूबी, क्या हुआ?

458
00:28:00,931 --> 00:28:03,183
इतनी रात गए फ़ोन करने के लिए माफ़ करना।
पर एक समस्या आ गई है।

459
00:28:04,268 --> 00:28:05,644
शुगर को स्टॉलिंग्स के बारे में पता चल गया है।

460
00:28:06,144 --> 00:28:08,397
बाकी सब कुछ जानने में उसे ज़्यादा समय नहीं लगेगा।

461
00:28:09,064 --> 00:28:12,025
हमें उसे रोकना होगा। बाकियों को बताने का समय आ गया है।

462
00:28:12,025 --> 00:28:13,277
स्टॉलिंग्स
गिरफ़्तारी का रिकॉर्ड ग़ैर-इरादतन हत्या

463
00:28:13,277 --> 00:28:14,194
बाकियों को।

464
00:28:15,654 --> 00:28:18,156
जो कर सकती हो, करो
पर मिलर को तो अब बताना ही होगा।

465
00:28:19,950 --> 00:28:23,912
और सबसे पहले हमारा काम आता है।
रूबी की यह बात तो सही है।

466
00:28:25,622 --> 00:28:27,374
पर मैं इस केस से पीछे नहीं हटूँगा।

467
00:28:38,177 --> 00:28:39,428
मैं क्या चूक रहा हूँ?

468
00:28:43,140 --> 00:28:44,266
आमतौर पर कोई स्पष्ट चीज़ होती है।

469
00:28:47,227 --> 00:28:49,021
राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग

470
00:28:49,021 --> 00:28:51,064
डेटा मिटाना - स्टॉलिंग्स, बायरन

471
00:28:51,064 --> 00:28:52,941
कोई चीज़ या कोई व्यक्ति

472
00:28:58,697 --> 00:29:00,032
ऐरिज़ोना - ग्रैन्ड कैन्यन राज्य में
स्वागत है

473
00:29:02,075 --> 00:29:07,164
झूठ की मुझे उम्मीद रहती है। झूठ तो बोले ही जाते हैं।

474
00:29:10,667 --> 00:29:13,420
लोगों से उनके राज़ निकालना ही तो मेरा काम है।

475
00:29:16,548 --> 00:29:19,760
लेकिन यह केस। ये सीगल परिवार के लोग।

476
00:29:22,763 --> 00:29:24,348
कुछ तो गड़बड़ है।

477
00:29:29,645 --> 00:29:33,398
मुझे समझ नहीं आ रहा
इसमें कौन शामिल है, या कैसे या क्यों शामिल है।

478
00:29:35,817 --> 00:29:36,902
कम से कम अभी तक तो नहीं।

479
00:29:41,156 --> 00:29:42,366
रिकॉर्ड मिटाओ : र. पाविच
पुष्टि करें

480
00:29:49,289 --> 00:29:50,707
हैलो, तुम्हें।

481
00:29:50,707 --> 00:29:52,125
हैलो, तुम्हें भी।

482
00:30:01,134 --> 00:30:04,555
मैं पुलिस को फ़ोन कर रही थी।
नंबर डायल कर रही थी। वहाँ सामने एक बंदूक...

483
00:30:07,266 --> 00:30:10,727
मैं उसे ढूँढ लूँगा। यह मेरा वादा है।

484
00:30:21,947 --> 00:30:23,365
मुझे ख़ुद पर नियंत्रण रखना होगा।

485
00:30:35,961 --> 00:30:37,921
वे लोग हमेशा कुछ ना कुछ तो छुपा ही रहे होते हैं।

486
00:30:39,756 --> 00:30:41,508
कुछ ऐसा जिससे वे डरे हुए होते हैं।

487
00:30:44,761 --> 00:30:47,598
कुछ ऐसा जिसे सबकी नज़रों से
दूर रखने के लिए वे कुछ भी करेंगे।

488
00:30:50,767 --> 00:30:52,227
इतना तो मैं समझता हूँ।

489
00:31:07,618 --> 00:31:09,077
हम सबके अपने-अपने राज़ होते हैं।

490
00:31:14,374 --> 00:31:15,667
मेरे भी हैं।

491
00:31:17,794 --> 00:31:19,505
ख़ास तौर पर मेरे भी हैं।

492
00:32:17,688 --> 00:32:19,690
उप-शीर्षक अनुवादक : मृणाल

