1
00:00:56,807 --> 00:01:00,561
शुगर

2
00:01:08,986 --> 00:01:11,446
हैलो। दरअसल, वह...

3
00:01:11,446 --> 00:01:15,200
उस पिछली पोस्ट के बाद
आज तो ट्रोल्स ने ख़ूब धूम मचाई।

4
00:01:15,200 --> 00:01:16,118
पर पता है क्या?

5
00:01:16,118 --> 00:01:17,828
दिन के अंत में तुम्हारा पासा उल्टा पड़ गया है, लोगों,

6
00:01:17,828 --> 00:01:19,538
क्योंकि मैं यहीं रहूँगी।

7
00:01:19,538 --> 00:01:23,041
और... ओह, और तुम्हारा दिन बहुत अच्छा बीते।

8
00:01:23,959 --> 00:01:24,960
तुम्हें फ़िल्मों के बारे में पता है?

9
00:01:25,502 --> 00:01:28,338
- कुछ ख़ास नहीं।
- हाँ, मुझे भी यही लगा था।

10
00:01:28,338 --> 00:01:30,465
- अब कपड़े पहन लो।
- एक डरावनी फ़िल्म है।

11
00:01:30,465 --> 00:01:33,677
- वह... उसकी कहानी अंटार्कटिका में है।
- अच्छा।

12
00:01:33,677 --> 00:01:36,805
उसमें कर्ट रसल और कुछ और लड़के हैं।

13
00:01:37,806 --> 00:01:39,308
वह, दरअसल, डरावनी काल्पनिक विज्ञान फ़िल्म है,

14
00:01:39,308 --> 00:01:42,019
और उसमें एक दृश्य है जहाँ डॉक्टर...

15
00:01:42,561 --> 00:01:43,729
एक डॉक्टर का दृश्य है

16
00:01:43,729 --> 00:01:46,940
जहाँ वह एक मरीज़ पर
डिफ़ाइब्रीलेटर इस्तेमाल कर रहा होता है।

17
00:01:47,441 --> 00:01:48,942
वह मरीज़ की छाती दबा रहा होता है।

18
00:01:48,942 --> 00:01:50,360
वह दबा रहा होता है।

19
00:01:50,360 --> 00:01:51,987
दबा रहा होता है।

20
00:01:51,987 --> 00:01:55,199
एक क्षण ऐसा आता है
कि उसके हाथ मरीज़ की छाती के अंदर चले जाते हैं।

21
00:01:56,200 --> 00:01:59,745
पर पसलियों के बजाय, जैसी एक आम इन्सान में होती हैं,

22
00:01:59,745 --> 00:02:01,205
उस मरीज़ के अंदर दाँत होते हैं।

23
00:02:02,664 --> 00:02:06,835
और वे दाँत उसे पकड़ लेते हैं और उसकी बाँहें उखाड़ डालते हैं।

24
00:02:07,920 --> 00:02:09,086
दोनों बाँहें।

25
00:02:11,673 --> 00:02:13,175
वह दरअसल वाक़ई बहुत अच्छी फ़िल्म है।

26
00:02:13,175 --> 00:02:14,593
हाँ। सुनने में लग रही है।

27
00:02:15,719 --> 00:02:17,638
मैं कुछ ब्लड टेस्ट करके तुम्हें बता दूँगा।

28
00:02:17,638 --> 00:02:18,555
बेशक।

29
00:02:19,223 --> 00:02:20,766
तुम्हारी बाँह के घाव का निशान रह जाएगा।

30
00:02:21,558 --> 00:02:24,186
पर सारे अंग
और महत्वपूर्ण संकेत, तुम्हारे सभी शारीरिक लक्षण

31
00:02:24,853 --> 00:02:25,854
काफ़ी हद तक ठीक लग रहे हैं।

32
00:02:25,854 --> 00:02:28,440
यह तो अच्छा है। बढ़िया।

33
00:02:28,440 --> 00:02:31,235
मतलब... मुझे कोई हैरानी नहीं हुई।

34
00:02:31,235 --> 00:02:33,820
बेशक, केवल इस सबसे
यह साबित नहीं होता कि कोई व्यक्ति स्वस्थ है।

35
00:02:35,322 --> 00:02:37,407
तुम इंजेक्शन से लेने वाली
अपनी दवाइयाँ कितनी बार ले रहे हो?

36
00:02:38,033 --> 00:02:39,618
मैं कितनी बार अपनी...

37
00:02:41,078 --> 00:02:42,287
कोई ज़्यादा बार नहीं।

38
00:02:42,871 --> 00:02:44,581
- क्या तुम्हें नींद आती है?
- क्या मुझे नींद आती है?

39
00:02:44,581 --> 00:02:45,958
तुम्हें सपने आते हैं?

40
00:02:46,792 --> 00:02:48,794
कोई निराशा के संकेत?

41
00:02:48,794 --> 00:02:51,588
विकर्स। अरे। क्या हो तुम, कोई मनश्चिकित्सक?

42
00:02:52,923 --> 00:02:55,217
रूबी ने मुझे यहाँ आने को कहा।
उसने बहुत ज़ोर दिया कि मैं तुमसे मिलूँ।

43
00:02:55,217 --> 00:02:57,177
मैं आ गया। तुमने मेरी जाँच कर ली। मैं ठीक हूँ।

44
00:02:57,845 --> 00:02:58,846
हमारा काम ख़त्म हुआ।

45
00:03:00,639 --> 00:03:02,182
मेरा स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है।

46
00:03:08,814 --> 00:03:11,650
जॉन, मुझे मदद करने दो। मैं करता हूँ।

47
00:03:16,613 --> 00:03:20,784
जॉन, हमारा जानना ज़रूरी है। तुम ठीक तो हो ना?

48
00:03:21,618 --> 00:03:23,078
ये मुझसे बार-बार यह पूछते रहते हैं।

49
00:03:24,037 --> 00:03:25,038
अँ-हँ।

50
00:03:25,038 --> 00:03:26,915
पहले रूबी, अब विकर्स।

51
00:03:27,708 --> 00:03:28,709
मैं ठीक हूँ।

52
00:03:29,543 --> 00:03:31,628
क्या मुझे ही ऐसा लग रहा है या कुछ और चल रहा है?

53
00:03:33,422 --> 00:03:35,257
पता नहीं, शायद मैं ही कुछ ज़्यादा सोच रहा हूँ।

54
00:03:36,300 --> 00:03:38,552
जब तुम ऐसे किसी केस पर काम करते हो,
तो ऐसा हो सकता है।

55
00:03:39,052 --> 00:03:41,847
फिर भी, सावधान रहने में कोई बुराई नहीं है।

56
00:03:41,847 --> 00:03:45,267
- मैं तुम लड़कों के लिए क्या कर सकती हूँ?
- श्रीमती शुगर? हेलेन शुगर?

57
00:03:45,267 --> 00:03:48,478
- मैं ही हूँ।
- आपका एक बेटा है ना, जॉन?

58
00:03:49,062 --> 00:03:50,564
हे भगवान। तुम तो डेवी सीगल हो।

59
00:03:51,315 --> 00:03:53,817
-"द बॉय इन द कॉर्नर" वाला।
- हाँ, मैं वही हूँ।

60
00:03:54,693 --> 00:03:56,111
आओ। अंदर आओ।

61
00:03:57,571 --> 00:03:58,822
- धन्यवाद।
- यक़ीन ही नहीं हो रहा।

62
00:03:58,822 --> 00:04:00,574
- मैं बता नहीं सकती मैंने...
- बहुत-बहुत धन्यवाद।

63
00:04:00,574 --> 00:04:01,909
...कितनी बार वह फ़िल्म देखी है।

64
00:04:02,701 --> 00:04:04,661
तुम यहाँ क्या कर रहे हो?

65
00:04:11,668 --> 00:04:13,003
बर्नी?

66
00:04:13,003 --> 00:04:14,213
हैलो, जान।

67
00:04:14,963 --> 00:04:16,130
तुम अभी घर आए हो?

68
00:04:16,130 --> 00:04:19,176
- हाँ, मैं समुद्र-तट वाले घर पर सो गया था।
- वहाँ क्यों गए थे?

69
00:04:19,676 --> 00:04:22,429
यह जो इतना कुछ चल रहा है,
मुझे थोड़ी देर के लिए जाना ही था।

70
00:04:23,222 --> 00:04:25,265
समुद्र में कुछ ख़ास बात है। उससे मदद मिलती है।

71
00:04:25,849 --> 00:04:27,059
चलो, बिस्तर में आ जाओ।

72
00:04:27,059 --> 00:04:30,062
नहीं, मेरी नींद अब पूरी खुल चुकी है।
मैं थोड़ा काम ही कर लेता हूँ।

73
00:04:30,062 --> 00:04:31,605
तुम फिर से सो जाओ।

74
00:05:08,559 --> 00:05:10,269
- हम आज यहाँ आए हुए हैं।
- मेरा शरीर, मेरा फ़ैसला!

75
00:05:10,269 --> 00:05:13,939
आज बहुत ज़बरदस्त दिन है। ये महिलाएँ कमाल की हैं।

76
00:05:13,939 --> 00:05:17,943
और मैं आज पूरा दिन यहीं रहूँगी।
अगर आप यहाँ आकर शामिल होना चाहो, मुझे बता देना।

77
00:05:17,943 --> 00:05:19,653
ख़ुद यहाँ आकर इनका साथ दो।

78
00:05:19,653 --> 00:05:21,488
हमें तुम्हारी ज़रूरत है। ज़रूरत है।

79
00:05:23,907 --> 00:05:27,077
हैलो, रूबी। तो, यह आदमी
जो मेलनी के पीछे पड़ा है, स्टॉलिंग्स?

80
00:05:27,077 --> 00:05:29,830
बताओ, वह क्या कर रहा है?
किसे फ़ोन कर रहा है? हमें क्या पता चला है?

81
00:05:30,414 --> 00:05:32,833
मैंने उसके फ़ोन का
और बाकी सब जगह का डेटा निकाल लिया है।

82
00:05:32,833 --> 00:05:35,669
मुझे काफ़ी सारी ज़ोमैटो
और पॉर्नहब की जानकारी नज़र आ रही है।

83
00:05:35,669 --> 00:05:38,964
किसी को कोई एक या लगातार संदेश नहीं?
कोई एक बार वाले क्रेडिट कार्ड नहीं? कुछ नहीं?

84
00:05:38,964 --> 00:05:41,675
तुमने उसे डरा दिया। शायद वह अभी
कुछ ख़ास नहीं कर रहा, सावधानी बरत रहा है।

85
00:05:41,675 --> 00:05:42,801
उसके जुर्मों की सूची में क्या है?

86
00:05:42,801 --> 00:05:44,344
पहले की गिरफ़्तारियाँ, बेशक।

87
00:05:44,344 --> 00:05:47,764
पी कर हंगामा करना, मार-पीट,
थोड़ी-बहुत ड्रग्स के कारण गिरफ़्तारियाँ।

88
00:05:47,764 --> 00:05:50,350
कोई अपहरण? अवैध ख़रीद-फ़रोख़्त?
इस तरह का कुछ तो किया होगा।

89
00:05:50,350 --> 00:05:51,643
नहीं।

90
00:05:51,643 --> 00:05:54,271
तुमने किन्हीं फर्जी नामों
या आधार कार्ड के नंबरों वगैरह की जाँच की?

91
00:05:54,271 --> 00:05:58,108
शुगर, इस आदमी की
पूरी ज़िंदगी मेरे सामने खुली पड़ी है।

92
00:05:58,108 --> 00:05:59,693
उसने युवावस्था में कुछ कमीनापन किया है। बस।

93
00:05:59,693 --> 00:06:01,069
यह तो समझ नहीं आ रहा।

94
00:06:01,069 --> 00:06:03,488
समझ आता है अगर स्टॉलिंग्स का
तुम्हारी लापता लड़की से कोई लेना-देना नहीं है।

95
00:06:04,114 --> 00:06:05,782
ठीक है। जाँच करने के लिए धन्यवाद।

96
00:06:05,782 --> 00:06:07,242
- सुनो।
- हाँ?

97
00:06:07,242 --> 00:06:09,745
अगर, किसी कारण से,
इस केस का नतीजा हमारी इच्छानुसार नहीं निकला...

98
00:06:09,745 --> 00:06:10,871
मैं उसे ढूँढ लूँगा।

99
00:06:22,049 --> 00:06:23,884
- बढ़िया। धन्यवाद।
- यह लीजिए।

100
00:06:24,551 --> 00:06:27,179
- तुम लोग सुरक्षित एलए वापस पहुँच जाना।
- धन्यवाद।

101
00:06:27,179 --> 00:06:29,264
और चिंता मत करना। मेरा मुँह बंद रहेगा।

102
00:06:29,264 --> 00:06:30,224
धन्यवाद, श्रीमती शुगर।

103
00:06:31,266 --> 00:06:32,184
शुगर यानि चीनी जैसी मीठी।

104
00:06:32,184 --> 00:06:33,936
यह तो आसान था।

105
00:06:37,898 --> 00:06:40,234
- हैलो।
- वे अभी गए हैं। छिः।

106
00:06:40,234 --> 00:06:41,777
हाँ, मैंने तुम्हें बताया था।

107
00:06:41,777 --> 00:06:44,863
- वह बहुत ही घटिया आदमी है।
- वह तो है।

108
00:06:44,863 --> 00:06:46,365
और तुमने उसे क्या बताया?

109
00:06:46,365 --> 00:06:48,909
कुछ नहीं, पर वे हर चीज़ की छान-बीन कर रहे हैं।

110
00:06:49,785 --> 00:06:53,038
उसे ज़रूरत है
कि उसके पैरों के नीचे से ज़मीन अचानक खिसक जाए।

111
00:06:53,038 --> 00:06:55,082
मुझे भी बिल्कुल यही लगता है।

112
00:06:58,085 --> 00:06:59,795
सुनो, मदद करने के लिए धन्यवाद।

113
00:06:59,795 --> 00:07:01,088
बस अपना ध्यान रखना।

114
00:07:01,088 --> 00:07:03,423
वे जब तक पता नहीं कर लेते
कि तुम कौन हो, वे रुकेंगे नहीं।

115
00:07:03,590 --> 00:07:05,092
ठीक है।

116
00:07:05,092 --> 00:07:07,010
- धन्यवाद। जल्दी ही फिर बात करेंगे।
- ज़रूर।

117
00:07:11,431 --> 00:07:13,600
इस महारानी को जन्मदिन मुबारक हो।

118
00:07:13,600 --> 00:07:15,894
- तुमसे प्यार है, कमीनी।
- धन्यवाद। तुमसे प्यार है।

119
00:07:15,894 --> 00:07:17,938
मुझे इस कमीनी से प्यार है। इस साल तुम क्या बनोगी?

120
00:07:17,938 --> 00:07:20,190
- तुम मिश्रण बनोगी, ज़ैन्डेया...
- ठीक है।

121
00:07:20,190 --> 00:07:22,985
...और केट ब्लैन्चेट और साले मिक जैग...

122
00:07:27,030 --> 00:07:28,031
नमस्ते, सर।

123
00:07:28,031 --> 00:07:29,658
होटल डेल कॉराज़ोन

124
00:07:34,538 --> 00:07:37,332
हैलो, वाइली। हैलो।

125
00:07:37,833 --> 00:07:41,879
कृपया इसे उकसाओ मत।
उसे सबका ध्यान खींचने की आदत पड़ रही है।

126
00:07:41,879 --> 00:07:43,964
इसे इसका हक़ है, नहीं?

127
00:07:43,964 --> 00:07:46,717
हाँ, तुम्हें हक़ है, मेरे छोटे से प्यार के नशेड़ी। हाँ।

128
00:07:48,302 --> 00:07:50,429
हैलो।

129
00:07:51,471 --> 00:07:53,015
मैंने टेरेसा और बच्चों से बात की थी।

130
00:07:53,015 --> 00:07:56,643
वे सैन डिएगो पहुँच गए हैं।
वहाँ उसके परिवार वाले हैं, तो अब वे ठीक हैं।

131
00:07:57,227 --> 00:07:58,228
यह सुनकर ख़ुशी हुई।

132
00:07:59,313 --> 00:08:01,064
- तुम अंदर आना चाहोगी?
- हाँ।

133
00:08:03,692 --> 00:08:05,527
शायद कोई ख़ास बात नहीं है...

134
00:08:05,527 --> 00:08:10,490
मतलब, मैं... नाश्ते के लिए
अंडे बना रही थी और मुझे अचानक कुछ याद आया।

135
00:08:11,909 --> 00:08:14,494
ओलिविया के बारे में कुछ? कृपया मुझे बताओ।

136
00:08:15,579 --> 00:08:16,580
हमने योजना बनाई थी।

137
00:08:16,580 --> 00:08:19,499
साथ खाना खाने की...
फिर पुराने सामान के रोज़ बाउल बाज़ार में जाने की।

138
00:08:19,499 --> 00:08:21,877
यह शायद छः हफ़्ते पुरानी घटना है, पर आख़िरी पल में

139
00:08:21,877 --> 00:08:24,755
उसने मिलने से मना कर दिया
क्योंकि उसकी तबियत ठीक नहीं थी।

140
00:08:24,755 --> 00:08:26,089
पर उसी दिन, कुछ समय बाद,

141
00:08:26,089 --> 00:08:30,010
मैं एक दोस्त से मिलने गई
जिसकी सिल्वर लेक इलाके में एक गैलरी है।

142
00:08:30,010 --> 00:08:34,056
और जब मैं वहाँ थी,
मैंने सड़क के दूसरी ओर ओलिविया को एक कैफ़े में देखा।

143
00:08:34,056 --> 00:08:35,849
और मैं जाकर उसे हैलो कहने वाली थी

144
00:08:35,849 --> 00:08:39,937
पर जिस लड़की के साथ वह थी,
उसके साथ उसकी बहुत गंभीर बातचीत चल रही थी।

145
00:08:41,188 --> 00:08:43,148
और तुमने इस लड़की को पहले कभी नहीं देखा था?

146
00:08:43,148 --> 00:08:45,275
नहीं, पर उनके बीच कुछ तो चल रहा था।

147
00:08:45,275 --> 00:08:48,028
और मुझे याद आया, उस समय वह देखकर मुझे चिंता हुई।

148
00:08:48,028 --> 00:08:50,739
उसके बारे में कुछ तो था। वह बहुत परेशान थी।

149
00:08:52,991 --> 00:08:54,243
सोचता हूँ, किस बारे में।

150
00:08:55,118 --> 00:08:57,454
तुमने कहा... सिल्वर लेक?

151
00:08:58,997 --> 00:09:00,582
मैं जो संभव हो, वह पता करना चाहता हूँ।

152
00:09:02,459 --> 00:09:03,877
मुझे लगता है कोई मुझ पर नज़र रख रहा है।

153
00:09:07,422 --> 00:09:10,092
यह लगभग छः हफ़्ते पहले की बात है।
वह यहाँ एक सहेली के साथ थी।

154
00:09:11,009 --> 00:09:12,219
वहाँ बैठी हुई थीं।

155
00:09:12,761 --> 00:09:14,638
माफ़ करना, मुझे याद नहीं है।

156
00:09:14,638 --> 00:09:16,306
- पक्का?
- हाँ।

157
00:09:16,306 --> 00:09:19,226
- ठीक है। धन्यवाद।
- आप लोगों को शुभकामनाएँ। हाँ।

158
00:09:20,060 --> 00:09:24,565
ये ट्रोल, हर रोज़, ये कहते रहते हैं,
"ओलिविया, हम तुम्हें देख रहे हैं।

159
00:09:25,482 --> 00:09:26,942
ओलिविया, हम तुम्हें छोड़ेंगे नहीं।"

160
00:09:28,110 --> 00:09:29,862
आगे बढ़ने के लिए हमारे पास कोई जानकारी नहीं थी...

161
00:09:29,862 --> 00:09:30,946
नहीं, नहीं देखा।

162
00:09:30,946 --> 00:09:33,198
...पर मेलनी को इस दूसरी लड़की के बारे में
कुछ महसूस हो रहा था।

163
00:09:33,949 --> 00:09:35,242
और मुझे भी।

164
00:09:35,909 --> 00:09:37,744
किसी कारण से, उसे ढूँढना ज़रूरी लग रहा है।

165
00:09:39,121 --> 00:09:40,873
- मुझे अफ़सोस है।
- धन्यवाद।

166
00:09:40,873 --> 00:09:43,083
मैंने यह टीवी पर हज़ारों बार देखा है,

167
00:09:43,584 --> 00:09:46,003
जब कोई जासूस लोगों को एक तस्वीर दिखाता है।

168
00:09:46,003 --> 00:09:48,547
- मैं... मुझे पूछना ही है।
- अँ-हँ?

169
00:09:48,547 --> 00:09:49,798
क्या यह सच में काम करता है?

170
00:09:49,798 --> 00:09:51,800
अरे, तुम्हें जानकर हैरानी होगी,
ज़्यादातर लोग मदद करना चाहते हैं।

171
00:09:56,180 --> 00:09:57,431
तुम क्यों जानना चाहते हो?

172
00:09:58,015 --> 00:10:00,434
ओह, माफ़ करना, मैं एक निजी जासूस हूँ।

173
00:10:00,434 --> 00:10:05,272
उसके परिवार ने मुझे उसे ढूँढने का काम दिया है।
उसे ग़ायब हुए अब दो हफ़्ते हो गए हैं।

174
00:10:06,523 --> 00:10:07,900
मेरा पहचान-पत्र।

175
00:10:10,319 --> 00:10:13,614
हमें लगता है शायद उसकी कोई सहेली
यहाँ पास में कहीं रहती है जो हमारी मदद कर सकती है।

176
00:10:13,614 --> 00:10:15,032
- मैं देख सकता हूँ?
- ज़रूर।

177
00:10:16,992 --> 00:10:18,660
हाँ, मैंने इसे कभी नहीं देखा।

178
00:10:20,787 --> 00:10:22,206
तुम तो मेलनी मैथ्यूस हो।

179
00:10:24,458 --> 00:10:27,711
ओह, हाँ। डैनी, यह मेलनी मैथ्यूस है।

180
00:10:27,711 --> 00:10:30,797
हे भगवान। तुम तो वह हो।

181
00:10:32,466 --> 00:10:35,052
मैं बता भी नहीं सकती
कि तुम्हारा संगीत मेरे लिए क्या मायने रखता है।

182
00:10:35,844 --> 00:10:36,970
कितनों के लिए कितना मायने रखता है।

183
00:10:36,970 --> 00:10:38,263
धन्यवाद, डैनी।

184
00:10:38,263 --> 00:10:40,807
तुमने कभी किसी की ग़लत बात बरदाश्त नहीं की ना?

185
00:10:40,807 --> 00:10:42,226
हाँ, नहीं की।

186
00:10:45,187 --> 00:10:46,188
तुम इसके साथ हो?

187
00:10:46,772 --> 00:10:47,773
हाँ।

188
00:10:49,316 --> 00:10:52,903
मैं इस लड़की को जानती हूँ। यह टेलर की सहेली है।

189
00:10:53,987 --> 00:10:56,365
टेलर। तुम जानती हो टेलर कहाँ रहती है, डैनी?

190
00:11:00,452 --> 00:11:02,204
वाह, यह मज़ेदार है।

191
00:11:02,204 --> 00:11:03,413
क्या?

192
00:11:03,413 --> 00:11:05,666
एक असली रॉक स्टार के साथ काम करना।

193
00:11:06,166 --> 00:11:08,836
छोड़ो भी। भूतपूर्व रॉक स्टार।

194
00:11:08,836 --> 00:11:11,463
नहीं, सच में, इससे मदद हो गई। उसे तुम पर भरोसा था।

195
00:11:11,463 --> 00:11:12,840
तुम्हारे पास मेरी कितनी एल्बम हैं?

196
00:11:12,840 --> 00:11:14,424
क्या बोल रही हो? मेरे पास सारी हैं।

197
00:11:14,424 --> 00:11:15,551
झूठे।

198
00:11:17,386 --> 00:11:18,345
हाँ?

199
00:11:18,345 --> 00:11:21,431
हैलो, टेलर। डैनी ने फ़ोन किया था?

200
00:11:23,559 --> 00:11:26,019
- हैलो, मेरा नाम मेलनी है...
- हाँ, मैं जानती हूँ। डैनी ने बताया मुझे।

201
00:11:26,687 --> 00:11:29,064
उसने कहा तुम लोग ओलिविया को ढूँढ रहे हो।

202
00:11:29,064 --> 00:11:33,819
देखो, मुझे भी उसके बारे में कुछ नहीं पता, अच्छा? तो, मैं...

203
00:11:33,819 --> 00:11:35,445
क्या हम बस एक मिनट के लिए बात कर सकते हैं?

204
00:11:35,445 --> 00:11:37,364
देखो, मुझे अब सीगल परिवार के झंझट में नहीं पड़ना।

205
00:11:37,364 --> 00:11:38,657
"सीगल परिवार का झंझट?" क्या मतलब?

206
00:11:39,324 --> 00:11:42,661
देखो, अगर तुम
बात नहीं करना चाहती तो कोई बात नहीं। हम चले जाते हैं।

207
00:11:43,245 --> 00:11:44,872
क्या मैं तुमसे पूछ सकती हूँ, तुम ठीक तो हो ना?

208
00:11:50,460 --> 00:11:51,503
पाँच मिनट।

209
00:11:52,129 --> 00:11:54,089
पर सिर्फ़ इसलिए क्योंकि "पेन स्टेशन" बैंड शानदार है।

210
00:11:54,882 --> 00:11:56,091
धन्यवाद। हमें मंज़ूर है।

211
00:11:57,426 --> 00:11:58,802
- धन्यवाद।
- धन्यवाद।

212
00:12:01,346 --> 00:12:03,640
तुम और ओलिविया मिले कैसे? वहाँ से शुरू करते हैं।

213
00:12:04,224 --> 00:12:06,185
मैंने उसे पाखंडी कमीनी बुलाया था।

214
00:12:06,185 --> 00:12:07,311
मुझे इस कमीनी से प्यार है।

215
00:12:07,311 --> 00:12:09,271
वाह, क्या तरीका है दोस्ती शुरू करने का।

216
00:12:09,271 --> 00:12:10,230
हाँ।

217
00:12:10,230 --> 00:12:12,608
ख़ुद यहाँ आकर इनका साथ दो। हमें तुम्हारी ज़रूरत है।

218
00:12:14,109 --> 00:12:15,861
वह इन्स्टाग्राम पर हुआ था।

219
00:12:15,861 --> 00:12:19,072
वह अत्याचारी पुरुषों से महिलाओं को
बचाने में मदद करने की कहानियाँ पोस्ट कर रही थी।

220
00:12:19,072 --> 00:12:20,282
हमें तुम्हारी ज़रूरत है।

221
00:12:20,282 --> 00:12:22,826
और मैं वह सहन नहीं कर सकी।

222
00:12:22,826 --> 00:12:26,997
तो, मैंने उसे संदेश भेजा और बोरे भर-भर कर गालियाँ दीं

223
00:12:26,997 --> 00:12:29,499
और कहा कि पूर्वी एलए में देखने के बजाय

224
00:12:29,499 --> 00:12:31,877
उसे पहले अपने ख़ुद के आँगन में देखना चाहिए।

225
00:12:31,877 --> 00:12:33,879
उसका अपना आँगन? क्या मतलब था तुम्हारा?

226
00:12:34,546 --> 00:12:36,340
या किसके बारे में कहा था, टेलर?

227
00:12:37,674 --> 00:12:40,344
मैं एक अभिनेत्री हूँ, अच्छा?
बनने की कोशिश कर रही हूँ।

228
00:12:40,844 --> 00:12:44,765
कुछ महीने पहले, मुझे
बर्नी सीगल की एक फ़िल्म में एक किरदार मिलने वाला था।

229
00:12:44,765 --> 00:12:47,893
मैंने सोचा, "चलो, अच्छा है।
मैं डेवी सीगल को जानती हूँ,"

230
00:12:47,893 --> 00:12:50,812
ऐसे ही, दूर से, मतलब, किसी दोस्त का दोस्त,

231
00:12:50,812 --> 00:12:51,855
उस तरह से।

232
00:12:52,439 --> 00:12:54,191
और इसलिए, मैंने उसके सामने ज़िक्र कर दिया,

233
00:12:54,191 --> 00:12:56,985
मैंने कहा, "सुनो, मुझे
तुम्हारे डैडी की फ़िल्म में एक किरदार मिलने वाला है।"

234
00:12:58,111 --> 00:12:59,238
मुझे वह नहीं करना चाहिए था।

235
00:13:00,781 --> 00:13:01,615
क्या हुआ?

236
00:13:03,742 --> 00:13:07,120
पहले तो कुछ नहीं। डेवी बहुत अच्छा था।

237
00:13:07,120 --> 00:13:11,708
"ओह, बहुत ख़ुशी हुई। आशा है तुम्हें मिल जाएगा।
वह तुम्हारे लिए एकदम सही किरदार है।"

238
00:13:11,708 --> 00:13:13,627
वह बहुत अच्छा था।

239
00:13:13,627 --> 00:13:15,295
- पहले?
- हाँ।

240
00:13:16,630 --> 00:13:18,215
जब तक उसने मुझे संदेश भेजने नहीं शुरू किए।

241
00:13:18,799 --> 00:13:22,010
"अरे, अभी पता चला कि यह तो काफ़ी बड़ा किरदार होगा।

242
00:13:22,010 --> 00:13:23,011
बहुत लोग कोशिश करेंगे।

243
00:13:23,011 --> 00:13:28,100
क्यों ना मैं आकर ऑडीशन के लिए तुम्हारी मदद कर दूँ?"

244
00:13:28,100 --> 00:13:31,979
और तो, शुरू हो गया, मतलब,
"ऑडीशन के लिए मेरी मदद?" क्या बकवास है।

245
00:13:31,979 --> 00:13:34,022
मैं विनम्रता से पेश आई।

246
00:13:34,022 --> 00:13:38,026
"हे भगवान, तुम कितने अच्छे हो।
पर मैं आज रात नहीं कर सकती।"

247
00:13:38,026 --> 00:13:40,153
पर मैं... उसने मेरा पीछा नहीं छोड़ा।

248
00:13:40,696 --> 00:13:43,657
तो वह बस पूछता ही रहा,
अगली रात के बारे में, फिर उससे अगली रात,

249
00:13:43,657 --> 00:13:48,912
और आख़िरकार, मैंने उसे वापस संदेश भेजा,
"माफ़ करना, यार, यह नहीं होगा।"

250
00:13:49,705 --> 00:13:50,706
कहानी ख़त्म।

251
00:13:51,623 --> 00:13:55,669
उसने जवाब में एक वीडियो भेजा

252
00:13:56,879 --> 00:13:58,463
जिसमें दो लोग संभोग कर रहे थे।

253
00:14:01,425 --> 00:14:07,055
उनमें से एक मैं थी और दूसरा डेवी था।

254
00:14:09,850 --> 00:14:12,269
वह था उसका राज़, आप समझे?

255
00:14:12,269 --> 00:14:14,646
वह... उसने छुपाकर कैमरे लगाए हुए थे।

256
00:14:14,646 --> 00:14:19,067
और जैसा कि मैंने कहा, हम एक बार उसके घर पर मिले थे,

257
00:14:19,067 --> 00:14:21,320
सच में, कई साल पहले।

258
00:14:21,320 --> 00:14:23,197
मुझे तो ठीक से याद भी नहीं था।

259
00:14:23,697 --> 00:14:30,579
मुझे इतना ग़ुस्सा आया और लगा जैसे मुझे मैला कर दिया।

260
00:14:30,579 --> 00:14:32,623
मैंने उसे संदेश भेजा।

261
00:14:32,623 --> 00:14:34,833
क्या लगता है उसे कि इससे क्या होगा?

262
00:14:34,833 --> 00:14:39,213
मैं तुम्हारे लिए ऑडीशन करने को मान जाऊँगी?

263
00:14:39,213 --> 00:14:41,882
भाड़ में जाओ। आप समझ रहे हैं?

264
00:14:42,883 --> 00:14:49,097
तो, उसने मुझे फ़ोन किया और उसकी आवाज़...

265
00:14:51,058 --> 00:14:52,643
उसने मुझे हरामज़ादी कहा।

266
00:14:54,144 --> 00:15:00,150
और कहा कि अगर मैंने उसे आने,

267
00:15:00,150 --> 00:15:02,069
और ये उसके शब्द हैं...

268
00:15:02,736 --> 00:15:08,575
"मैं जैसे चाहूँ तुमसे वैसे संभोग करने,"
नहीं दिया तो मैं यह टेप नेट पर डाल दूँगा।

269
00:15:11,537 --> 00:15:12,579
तो तुमने क्या किया?

270
00:15:13,622 --> 00:15:14,873
मैं पुलिस के पास गई।

271
00:15:14,873 --> 00:15:15,958
ठीक है।

272
00:15:15,958 --> 00:15:19,920
मैंने उनसे कहा कि एक पागल आदमी मुझे परेशान कर रहा है।

273
00:15:19,920 --> 00:15:23,090
उन्होंने बहुत चिंता दिखाई
और मुझसे पूछा कि वह पागल आदमी कौन है।

274
00:15:23,090 --> 00:15:25,592
मैंने उन्हें बताया कि वह जॉनाथन सीगल का पोता है।

275
00:15:25,592 --> 00:15:26,802
कुछ नहीं हुआ।

276
00:15:26,802 --> 00:15:31,765
हाँ। वह... पर वे लोग सीगल परिवार से हैं ना।

277
00:15:31,765 --> 00:15:33,016
पुलिस क्या कर सकती है?

278
00:15:35,477 --> 00:15:37,062
पर अगले दिन, किसी

279
00:15:37,062 --> 00:15:43,986
वकील का फ़ोन आया जिसने डेवी के बारे में एनडीए पर
हस्ताक्षर करने के लिए मुझे पैसों की पेशकश दी।

280
00:15:43,986 --> 00:15:45,946
वह बर्नी की वकील होगी?

281
00:15:45,946 --> 00:15:49,950
हाँ। मैंने उसे भी भाड़ में जाने को कह दिया।
तो, बात ख़त्म हो गई।

282
00:15:49,950 --> 00:15:51,869
ओलिविया, उसे यह सब मालूम था?

283
00:15:51,869 --> 00:15:53,912
- तुमने उसे इस बारे में बताया था?
- हाँ।

284
00:15:54,580 --> 00:15:57,040
हाँ, ओलिविया ने ही मुझे बताया था
कि यह केवल मेरे साथ ही नहीं हुआ था।

285
00:15:58,333 --> 00:16:03,005
सेक्सुअल ब्लैकमेल की, जैसे डेवी को आदत है।

286
00:16:04,506 --> 00:16:05,841
ओलिविया को उसका राज़ मालूम था।

287
00:16:06,675 --> 00:16:08,802
हाँ, उसने यह दर्जनों लड़कियों के साथ किया है।

288
00:16:08,802 --> 00:16:10,137
घटिया आदमी।

289
00:16:12,764 --> 00:16:13,599
ख़ैर,

290
00:16:15,184 --> 00:16:18,437
मुझे लगता है पाँच मिनट से ज़्यादा हो गए हैं, तो...

291
00:16:19,271 --> 00:16:23,025
तुमने बहुत बहादुरी दिखाई, टेलर। धन्यवाद।

292
00:16:24,484 --> 00:16:25,319
हाँ।

293
00:16:30,449 --> 00:16:33,785
मुझे डर लग रहा है। मैं...

294
00:16:42,836 --> 00:16:43,962
तुम ठीक हो?

295
00:16:46,632 --> 00:16:47,633
हाँ।

296
00:16:47,633 --> 00:16:51,261
हाँ? डेवी के साथ, क्या तुम...

297
00:16:56,642 --> 00:17:01,188
तुम्हें वह चीज़ पता है, वह जो कहते हैं
कि हमें थोड़ा धीरे हो जाना चाहिए,

298
00:17:01,188 --> 00:17:02,648
आसपास की चीज़ों पर ध्यान देना चाहिए?

299
00:17:03,982 --> 00:17:07,861
अगर हम जीवन की गति धीमी कर दें,
अपने फ़ोन थोड़ा परे रख दें,

300
00:17:07,861 --> 00:17:11,906
थोड़ी भाग-दौड़ कम कर दें,
तो शायद हमें दुनिया ख़ूबसूरत लगने लगेगी?

301
00:17:11,906 --> 00:17:14,617
हाँ। ज़रा रुककर ज़िंदगी की ख़ूबसूरती का आनंद लो।

302
00:17:16,118 --> 00:17:17,246
वास्तव में शायद उसका उल्टा होगा।

303
00:17:17,746 --> 00:17:18,747
क्या मतलब है तुम्हारा?

304
00:17:20,832 --> 00:17:23,126
शायद न देखने का कारण यह हो...

305
00:17:24,920 --> 00:17:27,172
कि सब बहुत उदासी भरा और बदसूरत है।

306
00:17:30,551 --> 00:17:31,927
हाँ, पर सब कुछ नहीं।

307
00:17:33,887 --> 00:17:37,850
हमारे पास सील हैं, पैटी स्मिथ है...

308
00:17:37,850 --> 00:17:39,852
- ठीक है।
- सरू के पेड़ हैं।

309
00:17:41,311 --> 00:17:43,647
तुम्हारी छोटी बहन के हँसने-खेलने की आवाज़ें।

310
00:17:45,816 --> 00:17:47,442
मेरी कोई छोटी बहन नहीं है।

311
00:17:47,442 --> 00:17:49,486
ठीक है, तो पेरिस के बारे में क्या विचार है?

312
00:17:51,071 --> 00:17:53,782
- पेरिस शहर भी उदासी भरा और बदसूरत है?
- मैं वहाँ कभी नहीं गई।

313
00:17:53,782 --> 00:17:55,200
तुम कभी पेरिस नहीं गईं?

314
00:17:55,200 --> 00:17:56,493
नहीं।

315
00:17:57,953 --> 00:17:59,121
से तौं पी यानि कितने दुःख की बात है।

316
00:17:59,121 --> 00:18:00,372
यह कभी पेरिस नहीं गई।

317
00:18:00,372 --> 00:18:03,500
वाइली, यह कभी पेरिस नहीं गई।
कोई हैरानी की बात नहीं यह इतनी दुःखी है।

318
00:18:07,045 --> 00:18:07,963
वह और...

319
00:18:10,507 --> 00:18:13,510
और शायद यह बर्नी वाली बात भी।

320
00:18:16,930 --> 00:18:20,851
ऐसा लगता है शायद वह भी
इस डेवी वाले चक्कर में शामिल है।

321
00:18:24,104 --> 00:18:25,272
घर तक छोड़ने के लिए धन्यवाद।

322
00:18:25,272 --> 00:18:26,398
कोई बात नहीं।

323
00:18:30,360 --> 00:18:31,361
वह परेशान है।

324
00:18:32,446 --> 00:18:35,449
डेवी एक दरिंदा था।
ओलिविया को पता चल गया और अब वह ग़ायब है।

325
00:18:36,366 --> 00:18:38,327
क्या एक चीज़ के कारण दूसरी चीज़ हुई?

326
00:18:39,328 --> 00:18:40,162
पक्का नहीं कह सकते।

327
00:18:41,538 --> 00:18:44,208
मुझे जानना होगा
कि सीगल परिवार में बुराई कितनी अंदर तक फैली हुई है।

328
00:18:45,209 --> 00:18:47,836
देखना चाहिए था। उसकी माँ मुझे कुछ भी बता देती।

329
00:18:48,670 --> 00:18:50,964
यह है ना मेरा बेटा। हर किसी को मोहित कर लेता है।

330
00:18:51,590 --> 00:18:52,883
मेरी एक बात मानना, डेविड,

331
00:18:52,883 --> 00:18:54,843
और अपने पिता को यह सब मत बताना, ठीक है?

332
00:18:54,843 --> 00:18:56,970
ज़रा सोच लें कि पहले हमें उन्हें क्या बताना है।

333
00:18:56,970 --> 00:18:59,932
- तो अगर वह तुम्हें फ़ोन करें...
- पर उनको पता है कि मैं वहाँ गया था।

334
00:18:59,932 --> 00:19:01,934
नहीं, मैं जानती हूँ। मैं बस...

335
00:19:01,934 --> 00:19:04,978
मैं यह सब समझने के लिए थोड़ा समय चाहती हूँ।

336
00:19:04,978 --> 00:19:10,234
तो अगर तुम्हारे पिता तुम्हें फ़ोन करें,
तो कहना तुम उन्हें मिलकर बताना चाहते हो, अच्छा?

337
00:19:10,234 --> 00:19:11,276
ठीक है, माँ।

338
00:19:11,276 --> 00:19:14,238
ठीक है। धन्यवाद, बेटा। सुरक्षित वापस आना।

339
00:19:14,821 --> 00:19:15,656
बाय।

340
00:19:19,535 --> 00:19:23,038
हैलो, कार्लोस। जॉन शुगर बोल रहा हूँ।
मुझे श्री सीगल से बात करनी है, कृपया।

341
00:19:25,791 --> 00:19:27,501
- तुमने उसे ढूँढ लिया?
- नहीं, सर। अभी नहीं।

342
00:19:27,501 --> 00:19:29,169
तो फिर मुझे फ़ोन क्यों किया है?

343
00:19:29,169 --> 00:19:31,296
मुझे आपसे कोई ज़रूरी बात करनी है।

344
00:19:31,296 --> 00:19:32,589
क्या बात है?

345
00:19:32,589 --> 00:19:35,259
मैं वह बात फ़ोन पर नहीं करना चाहता।
आपके पास मिलने का समय होगा?

346
00:19:36,802 --> 00:19:38,470
कार्लोस तुम्हें एक पता दे देगा।

347
00:19:48,272 --> 00:19:50,649
कार्लोस ने मुझे एक पता और एक फ़िल्म की टिकट दी।

348
00:19:51,775 --> 00:19:53,610
{\an8}लॉरेन ऐवरली रेट्रॉसपेक्टिव
द विन्ड्स ऑफ़ चेन्ज

349
00:19:53,610 --> 00:19:56,154
ठीक है। ज़रूर।
यह तो लॉरेन ऐवरली की एक प्रसिद्ध फ़िल्म है।

350
00:19:56,154 --> 00:19:57,114
पर मैं यहाँ काम करने आया हूँ।

351
00:19:57,698 --> 00:19:59,074
शुरू से ही, मुझे शक़ रहा है

352
00:19:59,074 --> 00:20:00,826
कि जॉनाथन कुछ छुपा रहे हैं।

353
00:20:01,660 --> 00:20:04,580
कोई राज़। कोई ज़रूरी बात।
ओलिविया से संबंधित कोई बात।

354
00:20:09,293 --> 00:20:11,587
पर अब, मुझे चिंता हो रही है
कि कहीं वह डेवी से संबंधित कोई बात न हो।

355
00:20:18,260 --> 00:20:19,970
- श्री शुगर।
- बधाई हो।

356
00:20:19,970 --> 00:20:21,054
ख़ुशी हुई आप आ पाए।

357
00:20:22,014 --> 00:20:25,767
ऑस्कर पुरस्कारों की रात की "वैनिटी फ़ेयर" की
पार्टी तो नहीं है पर काफ़ी पुराने दोस्त आए हैं।

358
00:20:25,767 --> 00:20:26,977
मुझे बुलाने के लिए धन्यवाद।

359
00:20:26,977 --> 00:20:28,979
हम कहीं अकेले में बात कर सकते हैं?

360
00:20:28,979 --> 00:20:30,272
- फ़िल्म देखने के बाद।
- बेशक।

361
00:20:40,199 --> 00:20:41,325
ओह, हाँ। हैलो।

362
00:20:42,826 --> 00:20:43,952
तस्वीरें खिंचवाने का समय।

363
00:20:51,460 --> 00:20:53,587
सुना है आपके निजी जासूस से कुछ नहीं हो रहा।

364
00:20:54,171 --> 00:20:55,172
तुम्हें क्यों परवाह है?

365
00:20:55,172 --> 00:20:58,342
मुझे परवाह है।
मैं बस उसकी बकवास बहुत बरदाश्त कर चुका हूँ।

366
00:20:58,926 --> 00:21:01,053
- स्कॉच। कृपया, कुछ मिलाना मत।
- अभी देता हूँ।

367
00:21:02,971 --> 00:21:05,933
तो, तुम हो वह निजी जासूस?

368
00:21:07,267 --> 00:21:08,352
हाँ, मैं उनमें से एक हूँ।

369
00:21:09,269 --> 00:21:10,103
मज़ाकिया हो।

370
00:21:10,103 --> 00:21:13,023
तुमने अपनी पूरी ज़िंदगी
ओलिविया की कभी परवाह नहीं की।

371
00:21:13,023 --> 00:21:15,108
आप, एक बहुत बुरे पिता।

372
00:21:16,485 --> 00:21:17,569
मार्गिट सॉरेनसन।

373
00:21:18,153 --> 00:21:19,112
आपको लगता है यह कोई मज़ाक है?

374
00:21:19,112 --> 00:21:20,072
मैं जॉन शुगर हूँ।

375
00:21:20,697 --> 00:21:22,366
पता है और किसने मुझसे यही कहा था, डैडी?

376
00:21:22,366 --> 00:21:23,700
मेरी माँ ने।

377
00:21:23,700 --> 00:21:25,661
किसी समय मैं भी एक किशोर था
जिसके पास टेलीविज़न था।

378
00:21:25,661 --> 00:21:26,828
तो, हाँ, मुझे पता है तुम कौन हो।

379
00:21:27,412 --> 00:21:29,957
मुझे सच में समझ नहीं आ रहा
कि मैं इस बात से सम्मानित महसूस करूँ

380
00:21:30,457 --> 00:21:31,542
या बस बूढ़ी।

381
00:21:32,125 --> 00:21:33,418
- हाँ।
- धन्यवाद।

382
00:21:33,919 --> 00:21:35,587
- डेवी सीगल तुम्हारा बेटा है, हँ?
- कमीना।

383
00:21:35,587 --> 00:21:37,047
मेरा इकलौता बच्चा।

384
00:21:37,047 --> 00:21:39,258
क्या वह आज रात यहाँ आया है? मुझे वह दिखाई नहीं दिया।

385
00:21:39,258 --> 00:21:42,636
अरे, नहीं। डेविड बहुत व्यस्त है। वह नहीं आ पाया।

386
00:21:44,513 --> 00:21:47,224
क्या तुम उसे निजी तौर पर जानते हो?

387
00:21:47,808 --> 00:21:51,687
नहीं, वास्तव में नहीं। बस उसकी शोहरत से।

388
00:21:52,646 --> 00:21:55,357
ख़ैर, कानों सुनी हर चीज़ पर
भरोसा नहीं करना चाहिए, श्री शुगर।

389
00:21:55,357 --> 00:21:59,278
मतलब, मैं जब तुम्हारे जैसे किसी के बारे में
सुनती हूँ तो यूँ ही भरोसा नहीं करती।

390
00:22:03,699 --> 00:22:05,701
उत्कृष्ट! कामुक! रहस्यपूर्ण!

391
00:22:05,701 --> 00:22:07,786
{\an8}द विन्ड्स ऑफ़ चेन्ज

392
00:22:13,000 --> 00:22:15,627
जुर्म से लड़ने से एक रात की छुट्टी ली है?

393
00:22:15,627 --> 00:22:18,380
हॉलीवुड के एक लुभावने प्रदर्शन का निमंत्रण,
मैं मना कैसे कर सकता था?

394
00:22:19,173 --> 00:22:20,966
अच्छा, अगर लुभावने से

395
00:22:20,966 --> 00:22:25,262
तुम्हारा मतलब है यह देखना कि जॉन वॉयट को
पता ही नहीं कि उसकी दाढ़ी में पॉपकॉर्न अटका है।

396
00:22:25,262 --> 00:22:26,305
तो, हाँ, तुम नहीं चूक सकते।

397
00:22:28,682 --> 00:22:29,808
अभी भी ओलिविया नहीं मिली?

398
00:22:30,684 --> 00:22:31,727
काम चल रहा है।

399
00:22:31,727 --> 00:22:33,729
वह हमेशा तभी टपकती है जब तुम उसे ढूँढना छोड़ देते हो।

400
00:22:35,272 --> 00:22:36,857
हाँ। ख़ैर, मैं ढूँढना नहीं छोड़ूँगा।

401
00:22:36,857 --> 00:22:38,734
जैसी तुम्हारी मरज़ी। मेरा पैसा थोड़े ही लग रहा है।

402
00:22:38,734 --> 00:22:39,776
डेवी कहाँ है?

403
00:22:39,776 --> 00:22:42,279
- डेविड? क्यों?
- मुझे उससे कुछ बात करनी है।

404
00:22:42,279 --> 00:22:43,947
- किस बारे में?
- लड़कियों के बारे में।

405
00:22:43,947 --> 00:22:45,407
डेटिंग की सलाह देनी है?

406
00:22:46,575 --> 00:22:48,660
उस मामले में डेविड की क़िस्मत अच्छी नहीं रही।

407
00:22:48,660 --> 00:22:50,746
डेटिंग, अब क्या उसे हम इस नाम से बुलाते हैं?

408
00:22:51,246 --> 00:22:53,290
तुम्हारे दिमाग़ में कुछ चल रहा है, श्री शुगर?

409
00:22:54,082 --> 00:22:55,626
कभी न कभी तो सबको पता चलेगा, बर्नी।

410
00:22:56,835 --> 00:22:58,504
डेवी। लड़कियाँ।

411
00:22:59,546 --> 00:23:02,674
तुम्हारी वह सब दबाने की कोशिश। हर चीज़ बाहर आएगी।

412
00:23:02,674 --> 00:23:04,843
मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा तुम क्या कह रहे हो।

413
00:23:04,843 --> 00:23:06,637
क्या डेवी ने कुछ किया है?

414
00:23:06,637 --> 00:23:08,472
क्या डेवी ने ओलिविया को कुछ...

415
00:23:08,472 --> 00:23:11,099
बड़ी दिलचस्प बातचीत लग रही है।

416
00:23:11,099 --> 00:23:12,976
श्री शुगर, यह है मेरी पत्नी, वैन्डी।

417
00:23:13,477 --> 00:23:15,562
दख़ल देने के लिए माफ़ करना पर लोग तुम्हें बुला रहे हैं।

418
00:23:16,647 --> 00:23:18,065
चलो, चलें।

419
00:23:18,065 --> 00:23:19,149
मुझे समझ नहीं आ रहा।

420
00:23:19,733 --> 00:23:22,319
डेवी एक यौन अपराधी है। ओलिविया ग़ायब है।

421
00:23:23,529 --> 00:23:25,864
और मुझे अभी भी नहीं पता
कि ये दोनों चीज़ें आपस में कैसे संबंधित हैं

422
00:23:25,864 --> 00:23:29,326
पर इस परिवार में किसी को भी
उनमें से किसी की पड़ी ही नहीं लगती।

423
00:23:48,011 --> 00:23:49,888
इन दोनों के बीच चल क्या रहा है?

424
00:23:52,975 --> 00:23:56,562
मुझे लगा था मेलनी ने सब सच बता दिया है पर शायद नहीं।

425
00:23:59,565 --> 00:24:04,069
मैं यह काम बहुत लंबे समय से कर रहा हूँ
पर सच कहूँ तो, जब इन्सानों की बात आती है

426
00:24:05,070 --> 00:24:06,530
तो मुझे अभी भी बहुत कुछ सीखना बाकी है।

427
00:24:19,835 --> 00:24:22,588
परेशान करने के लिए माफ़ करना।
मैं जॉनाथन सीगल का निजी जासूस हूँ।

428
00:24:22,588 --> 00:24:24,047
नहीं। आ जाओ। जितना चाहो परेशान करो।

429
00:24:31,847 --> 00:24:32,931
वैसे, मेरा नाम ग्लेन है।

430
00:24:33,807 --> 00:24:35,976
- तुम फ़िल्म देखने के बारे में उत्साहित हो?
- अरे, हाँ।

431
00:24:35,976 --> 00:24:41,857
एक सौ ग्यारह मिनट के लिए 35 मिलीमीटर पर,
2.35 से एक के अनुपात में लॉरेन ऐवरली।

432
00:24:41,857 --> 00:24:44,943
यक़ीन करो मैं बहुत उत्साहित हूँ।
अगर उत्साहित न होता तो इन्सान नहीं होता।

433
00:24:44,943 --> 00:24:49,114
फ़िल्मों के एक शौक़ीन साथी से मिलकर ख़ुशी हुई।

434
00:24:49,865 --> 00:24:53,493
मेरा अंदाज़ा है तुम पाँच साल की उम्र से
कुरोसावा और गोडार्ड का अध्ययन कर रहे होगे?

435
00:24:54,077 --> 00:24:55,078
नहीं, वास्तव में नहीं।

436
00:24:55,996 --> 00:24:59,875
मुझे फ़िल्मों के बारे में जीवन में काफ़ी देर से पता चला।

437
00:25:03,837 --> 00:25:05,464
पर जब मुझे पता चला,

438
00:25:06,798 --> 00:25:10,594
बुरे लोग, अच्छे लोग,
सुंदर लड़कियाँ, हत्यारे रोबॉट, डरपोक शेर।

439
00:25:10,594 --> 00:25:11,678
मुझे बहुत पसंद आया। सब कुछ।

440
00:25:21,188 --> 00:25:23,732
कमाल है, केवल फ़िल्में देखकर
तुम कितनी चीज़ें सीख सकते हो।

441
00:25:24,316 --> 00:25:25,317
हाँ।

442
00:25:33,075 --> 00:25:34,076
धन्यवाद, ग्लेन।

443
00:25:34,576 --> 00:25:36,495
- हाँ, यार। फ़िल्म का मज़ा लो।
- ज़रूर लूँगा।

444
00:25:38,247 --> 00:25:39,498
तुम्हें तो मेरे पति के साथ...

445
00:25:39,498 --> 00:25:41,750
-"फ़िल्म का मज़ा लो।"
- ...मेक्सिको में होना था।

446
00:25:42,668 --> 00:25:45,671
मैं कोशिश कर रहा हूँ। हालाँकि धैर्य रखना मुश्किल है।

447
00:25:45,671 --> 00:25:47,172
क्या हो तुम, मेरी आया?

448
00:25:47,172 --> 00:25:49,466
- वही हूँ मैं।
- मेरा जॉनाथन से बात करना ज़रूरी है।

449
00:25:49,466 --> 00:25:51,677
लुइस ने मुझे यहाँ रहकर तुम पर नज़र रखने के लिए कहा था।

450
00:25:56,014 --> 00:25:57,266
मैं सोचती रहती हूँ कि यहाँ से भाग जाऊँ।

451
00:25:58,058 --> 00:26:00,978
मन करता है इस जगह से
कहीं दूर चली जाऊँ। उससे दूर चली जाऊँ।

452
00:26:02,187 --> 00:26:05,607
मानता हूँ, यह मेरी पसंदीदा फ़िल्मों में से एक थी।

453
00:26:05,607 --> 00:26:07,359
अगर कोई लुइस ही न हो तो?

454
00:26:11,113 --> 00:26:12,406
यह ख़तरनाक बातचीत है, कोरल।

455
00:26:14,616 --> 00:26:16,702
मैं बस तुमसे बात कर रही हूँ, स्टीव।

456
00:26:18,996 --> 00:26:21,373
केवल तुम्हीं हो जिसे मैं अपने सारे राज़ बताती हूँ।

457
00:26:23,792 --> 00:26:25,711
केवल तुम्हीं पर भरोसा है मुझे।

458
00:26:49,276 --> 00:26:51,028
समाप्त

459
00:26:51,778 --> 00:26:54,281
देवियों और सज्जनों, इस फ़िल्म के निर्माता,

460
00:26:54,281 --> 00:26:57,993
हॉलीवुड की एक
जीती-जागती प्रसिद्ध शख़्सियत, जॉनाथन सीगल।

461
00:26:59,328 --> 00:27:02,915
इस फ़िल्म को एक बार फिर
बड़े परदे पर देखना कितना शानदार था।

462
00:27:02,915 --> 00:27:04,333
ओह, भगवान तुम्हारा भला करे।

463
00:27:04,333 --> 00:27:07,127
एक शानदार फ़िल्म और शानदार अभिनेत्री।

464
00:27:07,127 --> 00:27:10,589
यह लॉरेन ऐवरली की पहली मुख्य भूमिका थी, है ना?

465
00:27:10,589 --> 00:27:13,342
हाँ। और मैं वह प्रतिभाशाली आदमी हूँ
जिसने यह भूमिका उसे दी थी।

466
00:27:14,384 --> 00:27:16,803
- उस पर से आँखें हटाना मुश्किल होता था।
- हाँ।

467
00:27:16,803 --> 00:27:18,013
ख़ैर, मैं तो नहीं हटा पाता था।

468
00:27:18,013 --> 00:27:20,766
आपने एक साथ छः और फ़िल्में बनाईं

469
00:27:20,766 --> 00:27:23,560
और 23 साल तक आप दोनों विवाहित थे।

470
00:27:23,560 --> 00:27:26,146
ऐसा हॉलीवुड में बहुत कम होता है।

471
00:27:27,356 --> 00:27:29,399
दरअसल, प्यार करने के अलावा...

472
00:27:29,399 --> 00:27:30,567
डेवी सीगल
एक यौन शिकारी?

473
00:27:30,567 --> 00:27:32,194
...हम एक-दूसरे का सम्मान करते थे।

474
00:27:32,194 --> 00:27:33,278
{\an8}गंदा लड़का मुश्किल में

475
00:27:33,278 --> 00:27:34,571
मैं तो मारा गया।

476
00:27:37,324 --> 00:27:39,701
{\an8}कॉल आ रही है
स्टॉलिंग्स

477
00:27:39,701 --> 00:27:40,786
उसी का फ़ोन है।

478
00:27:44,289 --> 00:27:45,415
सत्यानाश।

479
00:27:45,415 --> 00:27:46,542
असली कुँजी वही है।

480
00:27:47,960 --> 00:27:50,212
- क्या आपने...
- कितने ग़लत समय पर आया है।

481
00:27:50,212 --> 00:27:51,171
यौन उत्पीड़न का आरोप

482
00:27:51,171 --> 00:27:53,340
सब ठीक है ना?

483
00:27:54,550 --> 00:27:55,717
बदला पॉर्न ब्लैकमेल
यौन उत्पीड़न

484
00:27:59,221 --> 00:28:00,681
अभिनेत्री ने हॉलीवुड की हस्ती पर
यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

485
00:28:01,682 --> 00:28:03,392
हैलो, स्टॉलिंग्स, क्या चल रहा है?

486
00:28:03,392 --> 00:28:05,853
मुझे अभी पता चला। तुम ठीक हो?

487
00:28:06,687 --> 00:28:09,523
मैं ठीक हूँ। पर हाँ, यह कुछ अजीब ही है।

488
00:28:10,190 --> 00:28:13,193
मुझे अफ़सोस है हमें यहीं ख़त्म करना होगा। माफ़ी चाहता हूँ।

489
00:28:13,193 --> 00:28:14,736
तुम ऐसे नहीं कर सकते।

490
00:28:14,736 --> 00:28:19,157
तुम इस तरह की हरकतें नहीं कर सकते।
याद है जब लड़कियों के साथ मज़ा आता था।

491
00:28:19,157 --> 00:28:22,828
अच्छा, ठीक है... अच्छा, जॉनाथन... जॉनाथन सीगल, लोगों।

492
00:28:23,495 --> 00:28:24,997
जॉनाथन सीगल।

493
00:28:24,997 --> 00:28:26,373
यह ठंडा पड़ जाएगा।

494
00:28:26,373 --> 00:28:30,460
आशा है ऐसा ही हो।
क्योंकि एक नियम है जो नहीं बदला है

495
00:28:30,460 --> 00:28:31,545
- और वह यह...
- श्री सीगल।

496
00:28:31,545 --> 00:28:33,088
श्री सीगल। आप ठीक हैं?

497
00:28:33,088 --> 00:28:35,257
श्री सीगल! आइए। यहाँ आइए। इस कुरसी पर।

498
00:28:35,257 --> 00:28:38,427
अगर कहीं पुलिस या किसी वकील या टेरेसा के तथाकथित

499
00:28:38,427 --> 00:28:42,097
- परिवीक्षा अधिकारी ने तुमसे बात की...
- आप ठीक हैं? 911 को फ़ोन करो।

500
00:28:42,097 --> 00:28:43,807
- आराम से। अरे।
- मुझे चक्कर आ रहे हैं।

501
00:28:44,600 --> 00:28:45,559
यहाँ कोई डॉक्टर है?

502
00:28:46,810 --> 00:28:47,686
इनकी साँस चल रही है?

503
00:28:47,686 --> 00:28:50,230
...और मेरा नाम तुम्हारे मुँह से निकला...

504
00:28:51,106 --> 00:28:52,691
नहीं, यार।

505
00:28:52,691 --> 00:28:55,527
- बिल्कुल नहीं। तुम्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
- यह रहे।

506
00:28:56,820 --> 00:28:59,114
इनकी धड़कन धीमी पड़ने लगी। अच्छा, माफ़ करना।

507
00:28:59,114 --> 00:29:00,657
नब्ज़ नहीं है।

508
00:29:00,657 --> 00:29:03,619
...मैं मार-मार कर तुम्हारी हड्डियों का कीमा बना दूँगा।

509
00:29:03,619 --> 00:29:04,620
चलो, 360, चार्ज।

510
00:29:04,620 --> 00:29:05,829
क्लियर!

511
00:29:07,706 --> 00:29:08,999
क्लियर!

512
00:29:10,167 --> 00:29:11,001
फिर से।

513
00:29:17,216 --> 00:29:18,884
ठीक है। मैं आज रात को टिहुआना जा रहा हूँ।

514
00:29:19,718 --> 00:29:23,430
जब मैं वापस आऊँगा, हम साथ में
बीयर पी सकते हैं, लड़कियों के साथ ऐश कर सकते हैं,

515
00:29:23,430 --> 00:29:25,432
ताकि तुम्हारा ध्यान इन सब चीज़ों से हट जाए, हँ?

516
00:29:25,432 --> 00:29:27,601
हाँ, ज़रूर। अच्छा लगेगा।

517
00:29:29,228 --> 00:29:30,646
आडियोस, मुचाचो यानि अलविदा, जवान।

518
00:29:34,816 --> 00:29:36,026
सत्यानाश।

519
00:29:44,743 --> 00:29:49,164
बच्चों। यहाँ आओ।

520
00:29:49,164 --> 00:29:50,165
मुझे थोड़ा प्यार दो।

521
00:29:50,165 --> 00:29:52,125
मुझे थोड़ा प्यार दो, मेरे सुंदर दोस्तों।

522
00:29:52,125 --> 00:29:53,794
कैसे हो तुम? हँ?

523
00:29:53,794 --> 00:29:56,046
ठीक है। लड़कियों को यहाँ से निकालो!

524
00:30:01,718 --> 00:30:03,887
चलो! ज़रा जल्दी करो।

525
00:30:05,222 --> 00:30:06,223
चलने के लिए तैयार हो?

526
00:30:06,223 --> 00:30:07,140
सी, हफ़े यानि जी, बॉस।

527
00:30:07,140 --> 00:30:08,642
ठीक है, मैं काम के लिए दक्षिण में जा रहा हूँ

528
00:30:08,642 --> 00:30:10,727
पर इस क्लिफ़र्ड के मसले पर
काम जारी रहना चाहिए, ठीक है?

529
00:30:10,727 --> 00:30:13,313
उस मेलनी मैथ्यूस से फिर बात करो और मैं जानना चाहता हूँ

530
00:30:13,313 --> 00:30:15,732
कि यह सुंदर बालों वाला पैरोल बाबू कौन है, ठीक है?

531
00:30:15,732 --> 00:30:17,025
यह तुम करोगे, गधे।

532
00:30:17,651 --> 00:30:20,237
मैं यह संभालने के लिए
तुम दोनों पर भरोसा कर रहा हूँ। कोई गड़बड़ मत करना।

533
00:30:20,237 --> 00:30:22,155
- समझ गया।
- और तुम...

534
00:30:23,824 --> 00:30:25,659
तुम मेरी रक्षक हो। हँ?

535
00:30:26,869 --> 00:30:30,205
और इस दरवाज़े के पीछे जो है,
वह मेरी एक ख़ास योजना है।

536
00:30:31,957 --> 00:30:33,041
मेरी, ठीक है?

537
00:30:33,041 --> 00:30:35,252
तो अगर कोई भी इसके पास आए,

538
00:30:35,252 --> 00:30:37,796
मैं चाहता हूँ तुम उन्हें सिर में गोली मार दो। समझ गईं?

539
00:30:37,796 --> 00:30:38,797
आँखों के बीच में।

540
00:30:39,798 --> 00:30:41,967
और कुत्तों को खाना देना मत भूलना।

541
00:30:41,967 --> 00:30:43,844
ठीक है, चलो चलें।

542
00:31:01,904 --> 00:31:02,988
दिल का दौरा।

543
00:31:03,989 --> 00:31:08,160
पर उन्होंने कहा है वह ठीक हो जाएगा।
जॉनाथन के लिए यह अच्छी ख़बर है।

544
00:31:15,417 --> 00:31:18,629
पर मैं, मेरे हाथ अभी भी कुछ नहीं लगा है।

545
00:31:21,048 --> 00:31:24,134
फिर भी, आज रात
उस फ़िल्म को देखकर मुझे कुछ याद आ गया।

546
00:31:40,734 --> 00:31:42,361
विन्ड्स ऑफ़ चेन्ज

547
00:32:03,382 --> 00:32:07,135
तीस साल बाद उसने वही ड्रेस क्यों पहनी होगी?

548
00:32:07,636 --> 00:32:08,637
वही ड्रेस।

549
00:32:13,767 --> 00:32:16,061
तीस साल बाद उसने वही ड्रेस...

550
00:32:17,980 --> 00:32:18,981
क्यों पहनी होगी?

551
00:32:30,659 --> 00:32:31,660
एक बार फिर से हैलो।

552
00:32:35,038 --> 00:32:40,169
कभी-कभी मुझे लगता है कि सारी मानव जाति अभिशप्त है।

553
00:32:44,131 --> 00:32:46,592
मुझे लगता है कोई मुझ पर नज़र रख रहा है।

554
00:32:48,051 --> 00:32:51,263
और मैं समझती हूँ
कि यह सच में पागलपन लग रहा होगा। पर...

555
00:32:52,681 --> 00:32:55,893
नहीं, तुम सही थीं, ओलिविया।

556
00:33:12,868 --> 00:33:13,869
मुझे डर लग रहा है।

557
00:34:09,925 --> 00:34:11,927
उपशीर्षक अनुवादक : मृणाल

