1
00:00:56,723 --> 00:01:00,644
शुगर

2
00:01:07,150 --> 00:01:09,111
- उसकी तस्वीर जाँचो।
- कैमरा, जगह पर आओ।

3
00:01:09,111 --> 00:01:10,362
एक्शन।

4
00:01:11,280 --> 00:01:14,992
अब यह होता ही रहता है।
मैं इस सप्ताहांत एक बेसबॉल गेम में गया था

5
00:01:14,992 --> 00:01:18,161
और मैं वहाँ हज़ारों लोगों के बीच बैठा था।

6
00:01:19,413 --> 00:01:21,206
और मुझे उनमें से किसी से जुड़ाव महसूस नहीं हुआ।

7
00:01:23,250 --> 00:01:27,963
ऐसा लगता है जैसे मैं वास्तव में...

8
00:01:27,963 --> 00:01:30,215
तुम मेरी नज़र के बीच में आ रहे हो।
इससे मेरा ध्यान बँट रहा है।

9
00:01:31,633 --> 00:01:33,218
बेहतर होगा तुम मुझे...

10
00:01:33,218 --> 00:01:34,178
{\an8}जगह पर आओ।

11
00:01:34,178 --> 00:01:35,721
- ...न देखो।
- एक्शन।

12
00:01:36,597 --> 00:01:38,015
अब यह होता ही रहता है।

13
00:01:39,099 --> 00:01:40,392
मैं इस...

14
00:01:40,392 --> 00:01:41,768
यह कोई मज़ाक हो रहा है क्या?

15
00:01:41,768 --> 00:01:43,145
ठीक है। शांत, लोगों। शुरू करो।

16
00:01:43,145 --> 00:01:44,563
यार, मैं कोशिश... यह...

17
00:01:44,563 --> 00:01:46,148
{\an8}- कैमरे तैयार हैं। शुरू करो।
- मुझे...

18
00:01:46,148 --> 00:01:47,482
- रुको...
- मेरे पास आने से पहले

19
00:01:47,482 --> 00:01:48,609
तुम मुझे बता नहीं सकतीं?

20
00:01:48,609 --> 00:01:51,028
- एक्शन।
- और वह मुझे ढूँढ लेगा।

21
00:01:51,778 --> 00:01:53,947
- यह कैसा महसूस होता है?
- वह अच्छा था, है ना?

22
00:01:53,947 --> 00:01:55,824
- एक्शन।
- और वह मुझे ढूँढ लेगा।

23
00:01:56,325 --> 00:01:58,243
क्या यह करना बहुत मुश्किल है? आँसू वगैरह बहाना?

24
00:01:58,911 --> 00:02:00,329
- एक्शन।
- रोशनी ठीक है ना?

25
00:02:00,329 --> 00:02:01,705
वह मुझे ढूँढ लेगा।

26
00:02:01,705 --> 00:02:03,665
{\an8}अरे, यार, यह... क्या मेरे डैडी यहाँ हैं?

27
00:02:04,249 --> 00:02:06,001
क्या बकवास है। आज थकान हो रही है।

28
00:02:06,001 --> 00:02:07,711
यह क्या है? तुमने क्या पहना हुआ है?

29
00:02:08,628 --> 00:02:10,255
- यह ट्वीड है। हाँ।
- यह अच्छा है।

30
00:02:10,255 --> 00:02:11,882
{\an8}और तुम बहुत अच्छी लग रही हो। बहुत सुंदर।

31
00:02:11,882 --> 00:02:17,804
शूटिंग ख़त्म होने से पहले मुझे अपनी
जानकारी दे देना, बस काम की बात करने के लिए।

32
00:02:17,804 --> 00:02:19,264
बाद में। मेरा मतलब समझ रही हो?

33
00:02:19,264 --> 00:02:21,016
मुझे लगता है, यह बढ़िया हो सकता है।

34
00:02:21,600 --> 00:02:26,021
कुछ समय से, मुझे लगातार
यह महसूस हो रहा है कि वह वापस आ रहा है...

35
00:02:28,232 --> 00:02:29,358
और वह मुझे ढूँढ लेगा।

36
00:02:29,358 --> 00:02:31,068
मुझे यक़ीन नहीं हो रहा कि यह हो रहा है।

37
00:02:31,568 --> 00:02:35,531
- कोई इसे नहीं देख पाएगा।
- यह सच नहीं है, डेविड।

38
00:02:35,531 --> 00:02:37,991
- तुम्हारे पिता इसे संभाल लेंगे।
- चाहे वह संभाल भी लें,

39
00:02:37,991 --> 00:02:40,369
फिर भी मैं इस शहर में कभी काम नहीं कर पाऊँगा।

40
00:02:42,329 --> 00:02:44,122
तुम्हें एक चीज़ याद रखनी चाहिए।

41
00:02:44,122 --> 00:02:47,292
- ठीक है।
- मेरी तरफ़ देखो।

42
00:02:47,292 --> 00:02:53,215
तुम महान पुरुषों की
एक लंबी शृंखला में आख़िरी जीवित पुरुष हो

43
00:02:53,215 --> 00:02:56,093
और एक दिन विरासत में तुम्हें अथाह संपत्ति मिलेगी।

44
00:02:56,093 --> 00:02:58,887
और पता है तब तुम क्या कर सकते हो?

45
00:03:00,222 --> 00:03:01,223
क्या?

46
00:03:01,723 --> 00:03:06,854
तुम इस शहर को भाड़ में जाने को कह सकते हो।

47
00:03:08,939 --> 00:03:10,440
अच्छा। ठीक है।

48
00:03:11,024 --> 00:03:12,442
मैं सच कह रही हूँ, बेटा।

49
00:03:12,442 --> 00:03:16,154
- ठीक है।
- भाड़ में जाए यह शहर।

50
00:03:18,782 --> 00:03:19,783
तुम कहो यह।

51
00:03:22,244 --> 00:03:25,038
भाड़ में जाए यह शहर।

52
00:03:25,038 --> 00:03:26,123
माँ।

53
00:03:26,665 --> 00:03:28,292
बोलो, डेवी।

54
00:03:29,459 --> 00:03:33,088
भाड़ में जाए यह शहर।

55
00:03:38,719 --> 00:03:40,220
मेरा मूड ठीक नहीं है,

56
00:03:41,430 --> 00:03:45,225
और वह केवल ज़्यादा ट्रैफ़िक के
या लोगों के मुड़ने का सिगनल न देने के कारण नहीं है।

57
00:03:46,310 --> 00:03:50,898
मुझे डेवी सीगल को ढूँढकर
पता करना है कि वह ओलिविया के बारे में क्या जानता है।

58
00:03:51,899 --> 00:03:53,066
श्री शुगर।

59
00:03:53,984 --> 00:03:55,319
हैलो, कार्लोस।

60
00:03:55,319 --> 00:03:56,862
वास्तव में क्या जानता है।

61
00:03:58,322 --> 00:03:59,323
कैसे हो तुम?

62
00:04:09,791 --> 00:04:11,627
यह क्या है, एक समाधि?

63
00:04:11,627 --> 00:04:12,920
{\an8}अ जॉनाथन सीगल प्रोडक्शन

64
00:04:12,920 --> 00:04:14,755
{\an8}लगती तो बिल्कुल वही है।

65
00:04:16,173 --> 00:04:19,051
उनकी मौत के बाद से
श्री सीगल ने इस कमरे को ऐसे ही रखा हुआ है।

66
00:04:19,760 --> 00:04:24,097
कभी किसी आदमी ने किसी औरत से इतना प्यार नहीं
किया होगा जितना श्री सीगल ने अपनी लॉरेन से किया था।

67
00:04:41,281 --> 00:04:42,115
हाँ।

68
00:04:43,450 --> 00:04:45,702
- क्या हुआ?
- मुझे जॉनाथन से बहुत से सवाल

69
00:04:45,702 --> 00:04:46,912
ज़रूर पूछने हैं पर...

70
00:04:48,372 --> 00:04:49,373
कुछ नहीं।

71
00:04:54,378 --> 00:04:55,712
बेशक,

72
00:04:55,712 --> 00:04:57,130
उन सवालों को इंतज़ार करना होगा।

73
00:04:57,631 --> 00:05:00,342
ठीक है। इस बीच, मुझे और लोगों से

74
00:05:00,342 --> 00:05:01,510
और सवाल पूछने हैं।

75
00:05:04,930 --> 00:05:05,931
हैलो, कैनी।

76
00:05:06,598 --> 00:05:07,766
क्या चाहिए तुम्हें?

77
00:05:07,766 --> 00:05:10,185
मैं पूछने वाला था
कि क्या डेवी यहाँ पर है पर अब तुम यहाँ मिल गए हो।

78
00:05:10,185 --> 00:05:11,770
- तो इसका मतलब वह यहीं पर है।
- कैनी।

79
00:05:11,770 --> 00:05:13,146
क्या तुमने "बीइंग देयर" फ़िल्म देखी है?

80
00:05:14,523 --> 00:05:15,858
पीटर सैलर्स की? बिल्कुल देखी है।

81
00:05:15,858 --> 00:05:17,359
- कौन है?
- माफ़ी चाहता हूँ।

82
00:05:18,443 --> 00:05:20,153
मैं हमेशा टपकता रहता हूँ।

83
00:05:20,153 --> 00:05:22,239
मल्विन डगलस। उसका किरदार याद है?

84
00:05:22,239 --> 00:05:23,949
बिन बुलाए मेहमान की तरह।

85
00:05:23,949 --> 00:05:27,327
ताक़तवर आदमी, हमेशा बीमार रहता है। अब वह मर रहा है।

86
00:05:27,327 --> 00:05:28,954
पर मल्विन डगलस कहता है...

87
00:05:28,954 --> 00:05:30,122
तो...

88
00:05:30,122 --> 00:05:32,040
..."मैं अस्पताल नहीं जाऊँगा। मैं साला मल्विन डगलस हूँ।

89
00:05:32,040 --> 00:05:33,292
अस्पताल को मेरे पास लेकर आओ।"

90
00:05:33,292 --> 00:05:35,127
श्री शुगर।

91
00:05:36,211 --> 00:05:38,881
- मैं तुम्हारी क्या मदद कर सकती हूँ?
- मैं डेवी को ढूँढ रहा हूँ।

92
00:05:39,464 --> 00:05:40,465
डेविड।

93
00:05:40,465 --> 00:05:43,302
पैसों की बात से याद आया,
अब चूँकि मेरे पिता की तबियत ठीक नहीं है,

94
00:05:43,302 --> 00:05:45,262
मैं ख़ुशी से तुम्हारी बची हुई फ़ीस दे दूँगा।

95
00:05:45,262 --> 00:05:47,431
और तुम्हें तुम्हारे रास्ते भेज दूँगा, अगर तुम चाहो तो।

96
00:05:47,431 --> 00:05:49,808
मैं तुम्हारी पेशकश के लिए आभारी हूँ,
पर तुम अपना पैसा अपने पास रखो।

97
00:05:50,309 --> 00:05:53,228
मुझे जॉनाथन ने यह काम दिया था।
मैं इस केस पर काम करना जारी रखूँगा।

98
00:05:53,812 --> 00:05:57,316
तुम "केस पर काम करना
जारी रखोगे"? कितनी नाटकीय बातें करते हो।

99
00:05:57,316 --> 00:06:00,652
हाँ। डेविड। माफ़ करना, मैं यहाँ डेविड से मिलने आया हूँ।

100
00:06:00,652 --> 00:06:01,904
डेविड की कोई ख़बर?

101
00:06:02,654 --> 00:06:06,074
पता है क्या, तुम डाइनिंग रूम में जाकर बैठो।

102
00:06:06,074 --> 00:06:07,326
आराम से तशरीफ़ रखो।

103
00:06:07,326 --> 00:06:10,245
- उससे तुम्हें क्या मतलब है?
- मैं उससे बात करना चाहता हूँ।

104
00:06:10,871 --> 00:06:12,497
मेरे ख़्याल से तुमने ख़बर देखी होगी।

105
00:06:12,497 --> 00:06:17,586
- देखी थी।
- डेविड को बहुत ज़्यादा झटका लगा है।

106
00:06:17,586 --> 00:06:23,842
उन सभी घिनौने झूठों में ज़रा सी भी
सच्चाई नहीं है और हम यह साबित कर सकते हैं।

107
00:06:24,468 --> 00:06:28,388
डेवी बहुत दुःखी है। उसने मुझसे कहा,

108
00:06:28,388 --> 00:06:33,268
"माँ, यह लड़की कितनी तक़लीफ़ में होगी

109
00:06:33,936 --> 00:06:35,729
जो ऐसा झूठ बोल रही है।"

110
00:06:37,397 --> 00:06:39,733
उस लड़की की उसे बरबाद करने की कोशिश के बाद भी,

111
00:06:40,317 --> 00:06:42,611
डेवी को उससे सहानुभूति है।

112
00:06:50,077 --> 00:06:52,996
मेरा बेटा कितना, कितना प्यारा है ना?

113
00:06:55,958 --> 00:06:56,959
नहीं।

114
00:07:02,381 --> 00:07:03,632
अच्छा।

115
00:07:03,632 --> 00:07:07,511
मैंने तुम्हारे साथ बहुत धीरज से काम लिया है।
पर अगर तुम मेरे बेटे के आसपास भी गए...

116
00:07:07,511 --> 00:07:08,428
श्री शुगर...

117
00:07:08,428 --> 00:07:10,806
अगर तुमने उसके बारे में सोचने की भी कोशिश की...

118
00:07:10,806 --> 00:07:12,432
...मुझे बहुत अफ़सोस है, पर...

119
00:07:12,432 --> 00:07:14,518
...मैं अपने वकीलों से कहकर तुम्हारा वह हाल करवाऊँगा,

120
00:07:14,518 --> 00:07:16,228
कि तुम्हारे फ़रिश्ते भी थर-थर काँपेंगे।

121
00:07:18,397 --> 00:07:19,982
- यह मज़ाकिया है?
- नहीं, पर...

122
00:07:19,982 --> 00:07:21,859
- तुम उसकी माँ हो, तो मैं समझता हूँ कि तुम...
- अँ-हँ।

123
00:07:21,859 --> 00:07:24,069
...उसे बचाना चाहती हो। पर अगर उसके पास

124
00:07:24,069 --> 00:07:25,946
कोई जानकारी है
जिससे उसकी बहन को ढूँढने में मदद मिले...

125
00:07:25,946 --> 00:07:27,155
सौतेली बहन।

126
00:07:27,155 --> 00:07:29,366
मैंने शायद साफ़ कर दिया था कि मेरी राय में

127
00:07:29,366 --> 00:07:31,535
ओलिविया को ढूँढना बेकार है।

128
00:07:31,535 --> 00:07:33,871
तो ओलिविया के साथ जो भी हुआ,
उसके लिए वह ख़ुद ज़िम्मेदार है?

129
00:07:33,871 --> 00:07:36,415
नहीं, नहीं। मैंने यह नहीं कहा।

130
00:07:36,415 --> 00:07:38,542
पर मैं अपने पिता की इच्छा का
सम्मान करता हूँ। दख़ल नहीं दिया।

131
00:07:38,542 --> 00:07:42,212
उसके साथ क्या "हुआ है," उसकी सबसे ज़्यादा संभावना यह है

132
00:07:42,212 --> 00:07:46,592
कि उसे कोई गठीले बदन वाला कोकेन का विक्रेता मिल गया।

133
00:07:46,592 --> 00:07:49,261
तुम्हें अपनी ख़ुद की कही हुई बात पर यक़ीन नहीं है।

134
00:07:50,262 --> 00:07:51,096
कैनी।

135
00:07:51,096 --> 00:07:52,556
कार्लोस।

136
00:07:52,556 --> 00:07:53,473
इसे यहाँ से भेजो।

137
00:07:53,473 --> 00:07:55,559
- श्री शुगर को बाहर का रास्ता दिखाओगे?
- अरे, कार्लोस।

138
00:07:56,602 --> 00:07:58,562
तुम मुझे बाहर नहीं निकाल पाओगे, कैनी।

139
00:08:02,065 --> 00:08:03,150
यह मेरा वादा है।

140
00:08:12,159 --> 00:08:13,619
कोई बात नहीं। सब ठीक है।

141
00:08:14,119 --> 00:08:19,208
डेवी। डेवी, मैंने तुमसे कहा था,
बेटा, कि मैं यह संभाल लूँगी।

142
00:08:19,208 --> 00:08:20,959
- यह मेरी ज़िम्मेदारी है।
- डेवी।

143
00:08:20,959 --> 00:08:22,628
आप लोग जा सकते हैं। मैं तुमसे बात करूँगा।

144
00:08:23,253 --> 00:08:26,006
- डेवी, रहने दो।
- माँ, बस, बस। माँ, बहुत हुआ।

145
00:08:26,006 --> 00:08:28,133
- डेवी, मैं...
- बहुत हुआ! बस करो! बाहर जाओ।

146
00:08:29,176 --> 00:08:30,177
- चलो।
- ठीक है।

147
00:08:30,177 --> 00:08:31,261
ठीक है।

148
00:08:31,887 --> 00:08:33,639
यह मुझे कुछ नहीं... सब ठीक है, कैनी।

149
00:08:33,639 --> 00:08:34,722
लानत है।

150
00:08:38,769 --> 00:08:40,437
वह बस मुझे प्यार करती हैं। इसलिए...

151
00:08:47,444 --> 00:08:49,071
लड़कियाँ मेरे आसपास हमेशा अजीब बरताव करती थीं।

152
00:08:49,571 --> 00:08:52,407
अजीब नहीं, पर पता नहीं। उफ़।

153
00:08:54,117 --> 00:08:57,871
मैं एक मशहूर बच्चा था।
मेरा परिवार मशहूर था और वे मुझे घेरे रहती थीं।

154
00:08:57,871 --> 00:09:00,916
तो मुझे कभी समझ नहीं आता था...

155
00:09:01,708 --> 00:09:04,419
कि मैं उनके साथ सामान्य व्यवहार कैसे करूँ।

156
00:09:05,045 --> 00:09:07,339
- समझ रहे हो?
- सामान्य से, तुम्हारा क्या मतलब है?

157
00:09:07,339 --> 00:09:09,508
क्या तुम्हारा मतलब लड़कियों को ज़बरदस्ती अपने साथ

158
00:09:09,508 --> 00:09:10,843
सेक्स करवाने के लिए धमकियाँ न देना?

159
00:09:10,843 --> 00:09:12,678
- क्या यह है तुम्हारा मतलब?
- हाँ। मैं... ठीक है, मैंने...

160
00:09:12,678 --> 00:09:15,764
मैंने ऐसे कई काम किए हैं जिन पर मुझे गर्व नहीं है।

161
00:09:15,764 --> 00:09:19,059
पर अब सारी दुनिया को पता है। तो...

162
00:09:20,310 --> 00:09:21,436
ओलिविया को किसने उठाया है?

163
00:09:21,436 --> 00:09:22,771
"कहाँ है वह? कहाँ है वह?"

164
00:09:22,771 --> 00:09:25,774
तुम साला पीछा ही नहीं छोड़ते।
नहीं, नहीं। यह अच्छा है। अच्छा है।

165
00:09:25,774 --> 00:09:27,150
तुम्हें ऐसे ही करना चाहिए।

166
00:09:27,150 --> 00:09:29,152
- बताओ, ओलिविया को किसने उठाया?
- ठीक है।

167
00:09:29,152 --> 00:09:31,071
मेरे लिए यह बातचीत आसान नहीं है।

168
00:09:31,071 --> 00:09:33,323
मैं एक मशहूर बच्चा था। मेरा परिवार मशहूर था।

169
00:09:33,323 --> 00:09:36,118
उनके साथ क्या सामान्य व्यवहार करूँ।
और वे मुझे घेरे रहती थीं, पर मुझे...

170
00:09:36,118 --> 00:09:37,411
- कभी समझ नहीं आता था...
- बताओ!

171
00:09:39,496 --> 00:09:40,581
ओलिविया को किसने उठाया?

172
00:09:40,581 --> 00:09:41,665
ठीक है।

173
00:09:42,583 --> 00:09:48,130
कुछ समय पहले, मैंने एक
आदमी के बारे में सुना जो तुम्हारे लिए लड़कियाँ ला सकता है।

174
00:09:48,630 --> 00:09:53,677
ज़रूरी नहीं कि पेशेवर या वेश्याएँ हों, पर...

175
00:09:53,677 --> 00:09:56,638
अवैध तरीके से उठाई हुई लड़कियाँ, वे लड़कियाँ जिन्हें...

176
00:09:57,514 --> 00:09:58,849
- जिन्हें कोई ढूँढेगा नहीं।
- देखो, मैं...

177
00:09:58,849 --> 00:10:01,059
मैंने कभी खुले तौर पर उनके साथ कोई बुरा बरताव नहीं देखा

178
00:10:01,059 --> 00:10:03,770
या और किसी तरह का बुरा बरताव भी नहीं देखा।

179
00:10:03,770 --> 00:10:07,441
सभी लड़कियाँ... कम से कम
जिनसे मैं मिला... वे सुंदर लगती थीं,

180
00:10:07,441 --> 00:10:09,902
- समझ रहे हो...
- क्या? ख़ुश लगती थीं?

181
00:10:12,154 --> 00:10:14,573
मुझे पता है यह दिखने में बहुत बुरा लग रहा है।

182
00:10:14,573 --> 00:10:16,450
तो तुम बायरन स्टॉलिंग्स के पास लड़कियों के लिए गए।

183
00:10:16,450 --> 00:10:21,872
- नहीं, नहीं। मैंने यह नाम नहीं लिया। कभी नहीं।
- तुम बायरन स्टॉलिंग्स के पास गए, डेविड।

184
00:10:22,873 --> 00:10:24,791
- हे भगवान।
- मैं कुछेक बार गया था।

185
00:10:24,791 --> 00:10:27,419
कुछेक बार से ज़्यादा बार गया था, अच्छा?

186
00:10:27,419 --> 00:10:28,712
और कुछ समय के बाद,

187
00:10:29,546 --> 00:10:33,258
मैंने उसके साथ, जैसे,
टेनिस क्लब में समय बिताना शुरू कर दिया।

188
00:10:33,258 --> 00:10:36,303
इस आदमी स्टॉलिंग्स का दिमाग़ शर्तिया ख़राब है।

189
00:10:36,303 --> 00:10:40,766
पर केवल थोड़ी-बहुत
बातचीत करने तक की जान-पहचान थी।

190
00:10:40,766 --> 00:10:43,894
और इसलिए...
मैं स्टॉलिंग्स को बता रहा था कि क्या हो रहा है,

191
00:10:43,894 --> 00:10:48,607
कैसे ये सब लड़कियाँ
अचानक सामने आकर मुझ पर धावा बोल रही हैं,

192
00:10:49,274 --> 00:10:50,943
केस करने की, पुलिस के पास जाने की धमकियाँ दे रही हैं।

193
00:10:50,943 --> 00:10:55,906
वह सब। और शायद, उसी सब के दौरान... मैंने...

194
00:10:57,241 --> 00:11:00,744
शायद अपनी सौतेली बहन के बारे में,
ओलिविया के बारे में भी कुछ ज़िक्र किया।

195
00:11:04,164 --> 00:11:05,165
क्या कहा तुमने?

196
00:11:05,874 --> 00:11:08,961
क्या कहा मैंने? कि वह मेरे साथ क्या कर रही है।

197
00:11:09,461 --> 00:11:10,754
कि वह बात कर रही है उस...

198
00:11:12,923 --> 00:11:15,509
एक लड़की से कह रही है कि मामला रफ़ा-दफ़ा न करे।

199
00:11:16,009 --> 00:11:17,970
जाकर प्रेस को मेरे बारे में सब बता दे।

200
00:11:17,970 --> 00:11:20,889
और वह भी मेरी फ़िल्म रिलीज़ होने से एकदम पहले?

201
00:11:21,390 --> 00:11:25,185
मैंने ब... देखो, मेरी बात सुनो।
कृपया मेरा यक़ीन करो। कृपया मेरी बात सुनो।

202
00:11:26,186 --> 00:11:27,855
मुझे लगा था कि वह बस उसे डराएगा।

203
00:11:27,855 --> 00:11:29,690
उसे कहेगा कि... उसे शांत होकर बैठने के लिए कहेगा।

204
00:11:29,690 --> 00:11:34,236
मैं कभी नहीं चाहता था कि... हे भगवान, यह कितना बुरा है।

205
00:11:37,322 --> 00:11:38,323
क्या मार्गिट...

206
00:11:39,408 --> 00:11:40,617
- नहीं।
- क्या तुम्हारी माँ को पता है...

207
00:11:40,617 --> 00:11:44,872
नहीं, नहीं। उन्हें लड़कियों के बारे में पता है।

208
00:11:44,872 --> 00:11:46,290
ओलिविया के बारे में नहीं।

209
00:11:46,790 --> 00:11:47,916
स्टॉलिंग्स के घर का पता।

210
00:11:48,417 --> 00:11:51,545
- वह कहाँ रहता है?
- वह ला सियनेगा सड़क के पास रहता है।

211
00:11:51,545 --> 00:11:54,464
डरावनी सी जगह है, तेल के क्षेत्र के एकदम पास।

212
00:11:54,464 --> 00:11:56,633
पर अभी वह वहाँ नहीं है। वह टिहुआना गया हुआ है।

213
00:11:56,633 --> 00:11:57,968
कल तक ही वापस आएगा।

214
00:12:01,013 --> 00:12:03,807
मुझे हमेशा लगता था कि वह मुझे पसंद नहीं करती।

215
00:12:05,893 --> 00:12:07,811
तो मैंने तय किया कि मैं भी उसे पसंद नहीं करूँगा।

216
00:12:10,772 --> 00:12:11,982
पता नहीं।

217
00:12:12,649 --> 00:12:14,067
वह तुम्हारी बहन है।

218
00:12:19,072 --> 00:12:21,033
तुम्हें उसका ध्यान रखना चाहिए था।

219
00:12:23,535 --> 00:12:24,536
हाँ।

220
00:13:04,785 --> 00:13:06,078
हम दो सेट करेंगे।

221
00:13:06,078 --> 00:13:07,955
हाँ, यह बढ़िया रहेगा।

222
00:13:10,624 --> 00:13:11,792
जानती हूँ।

223
00:13:11,792 --> 00:13:13,544
पर पशु चिकित्सक कहता है हमें करना ही होगा।

224
00:13:14,044 --> 00:13:19,299
हमारा कुत्ता... कीड़े पड़ने,
कान के इन्फ़ेक्शन, आँख के इन्फ़ेक्शन,

225
00:13:19,299 --> 00:13:24,012
कंधे की नस चढ़ने के साथ... उल्टी योनि के साथ पैदा हुआ था।

226
00:13:24,513 --> 00:13:25,764
मुझे तो पता भी नहीं वह होता क्या है।

227
00:13:25,764 --> 00:13:30,894
- वह 1500 डॉलर होते हैं।
- बस करो। तो काम अच्छा चल रहा है?

228
00:13:31,979 --> 00:13:33,814
- ठीक चल रहा है।
- अच्छा है।

229
00:13:33,814 --> 00:13:36,275
- शराब पिए बिना कितने दिन हो गए?
- चार दिन।

230
00:13:36,275 --> 00:13:40,112
- अरे, वाह। मेल, यह तो बहुत अच्छा है।
- हाँ, धन्यवाद।

231
00:13:40,112 --> 00:13:46,118
- और अभी भी ओलिविया की कोई ख़बर नहीं?
- हम उसे एक-साथ ढूँढ रहे हैं।

232
00:13:46,118 --> 00:13:47,035
क्या मतलब?

233
00:13:47,035 --> 00:13:49,371
शुगर। उसका नाम जॉन शुगर है।

234
00:13:49,371 --> 00:13:51,039
यह कमाल का नाम है ना?

235
00:13:51,039 --> 00:13:54,334
वह बहुत अच्छा है।
मैं... वैसे मैं उसके बारे में ज़्यादा नहीं जानती।

236
00:13:54,334 --> 00:13:56,378
वह बहुत रहस्यमयी है। अपने बारे में बात नहीं करता।

237
00:13:56,378 --> 00:13:57,588
समझ रही हो, वह सब बकवास।

238
00:13:57,588 --> 00:13:58,714
वह बक, बक, बक।

239
00:13:58,714 --> 00:14:03,385
पर, पता नहीं। मुझे उस पर भरोसा है।

240
00:14:04,720 --> 00:14:08,390
नहीं, देखो, वह भी
ओलिविया को ढूँढने के लिए लगभग मेरे जितना ही बेताब है।

241
00:14:09,099 --> 00:14:10,225
यही मायने रखता है।

242
00:14:11,143 --> 00:14:14,855
क्या यह वही आदमी है
जिसे तुम कुछ दिन पहले घर ले गई थीं?

243
00:14:14,855 --> 00:14:17,566
हाँ। पर नहीं, कुछ नहीं हुआ।

244
00:14:17,566 --> 00:14:21,028
- क्या वह प्यारा है?
- हाँ और नहीं।

245
00:14:21,695 --> 00:14:25,032
यह रोमांटिक नहीं है। सेक्सुअल नहीं है।

246
00:14:28,410 --> 00:14:29,953
मैं समझा नहीं सकती।

247
00:14:29,953 --> 00:14:32,748
मैं कहना तो नहीं चाहती, पर इस समय तुम्हारी ज़िंदगी

248
00:14:32,748 --> 00:14:35,459
मेरी ज़िंदगी से कहीं ज़्यादा दिलचस्प लग रही है।

249
00:14:35,459 --> 00:14:38,504
कह नहीं सकते।
तुम्हारे कुत्ते की योनि काफ़ी दिलचस्प लग रही है।

250
00:14:40,923 --> 00:14:43,383
बस ध्यान रखना, मेल।

251
00:14:44,384 --> 00:14:47,763
- हमेशा।
- हाँ।

252
00:15:43,193 --> 00:15:45,529
कॉल आ रही है
जॉन शुगर

253
00:15:58,959 --> 00:15:59,960
रूबी।

254
00:16:02,754 --> 00:16:03,630
हैलो, मिलर।

255
00:16:04,798 --> 00:16:05,883
तुम्हें कुछ बात करनी थी।

256
00:16:05,883 --> 00:16:07,885
माफ़ी चाहती हूँ। मुझे पता है तुम कितने व्यस्त हो।

257
00:16:08,969 --> 00:16:10,971
तो, शुगर के साथ कुछ चल रहा है?

258
00:16:10,971 --> 00:16:12,556
बात बस यह है कि...

259
00:16:13,515 --> 00:16:18,353
थोड़ी चिंता है कि उसका मौजूदा काम... यह केस...

260
00:16:19,730 --> 00:16:22,274
उसके कारण उसे कुछ चीज़ें पता न चल जाएँ।

261
00:16:25,652 --> 00:16:29,698
ज़्यादा समय नहीं लगेगा
उसे कुछ ऐसा जानने में जो उसे पसंद नहीं आएगा।

262
00:16:29,698 --> 00:16:33,327
वे चीज़ें जो सच कहूँ तो मुझे भी पसंद नहीं हैं।

263
00:16:35,495 --> 00:16:38,832
- ये नए तरीके।
- हम हमेशा की तरह बस नज़र रख रहे हैं।

264
00:16:38,832 --> 00:16:42,002
नहीं, मिलर। यह कुछ नया है।

265
00:16:43,754 --> 00:16:45,130
ये लोग...

266
00:16:45,130 --> 00:16:47,174
हाँ, मैं जानता हूँ। यह सच है।

267
00:16:52,679 --> 00:16:55,516
पर अंततः, यह ज़रूरी है।

268
00:16:56,016 --> 00:16:57,559
शुगर इसे इस नज़रिये से नहीं देखेगा।

269
00:16:58,227 --> 00:16:59,770
तो उसे पता मत चलने दो।

270
00:17:01,563 --> 00:17:03,732
मुझे समझ नहीं आ रहा
मैं उसे कैसे रोक सकती हूँ। मैं कोशिश कर चुकी हूँ।

271
00:17:03,732 --> 00:17:05,108
चाहे जो भी करना पड़े।

272
00:17:12,241 --> 00:17:14,742
वह शायद कॉटनवुड पेड़ है, है ना?

273
00:17:17,079 --> 00:17:18,829
- हाँ, शायद वही है।
- कितनी प्यारी ख़ुशबू है।

274
00:17:19,705 --> 00:17:21,250
हाँ, यह सारी जगह बहुत सुंदर है।

275
00:17:21,750 --> 00:17:24,336
एक ही समय पर उपजाऊ भी है और सुनसान भी।

276
00:17:25,878 --> 00:17:29,508
वह... उस पोती का क्या नाम है?

277
00:17:29,508 --> 00:17:31,468
ओलिविया। ओलिविया सीगल।

278
00:18:25,147 --> 00:18:28,066
हैलो। उस दिन हमारी बात अधूरी रह गई थी।

279
00:18:29,484 --> 00:18:33,780
तो, जैसा कि कहते हैं,
आगे जारी रखते हैं। आकर बैठना चाहोगी?

280
00:18:37,242 --> 00:18:39,578
यह जगह अच्छी है। यहाँ आ जाओ।

281
00:18:41,872 --> 00:18:43,081
यह फ़ोन मैं ले लेता हूँ।

282
00:18:43,916 --> 00:18:46,251
यह बेस साज़ की तरह है, है ना?

283
00:18:47,503 --> 00:18:48,712
खड़े होकर बजाने वाला बेस साज़।

284
00:18:49,296 --> 00:18:52,216
मैं हाई स्कूल में इलेक्ट्रिक गिटार बजाया करता था।

285
00:19:05,354 --> 00:19:08,106
देखो, तुम शायद जल्दी जाना चाहोगे

286
00:19:08,106 --> 00:19:09,942
क्योंकि मेरा बॉयफ़्रेंड आ रहा है।

287
00:19:09,942 --> 00:19:12,569
और अगर उसने एक आदमी को
मुझ पर बंदूक ताने बद्तमीज़ी करते हुए देखा...

288
00:19:12,569 --> 00:19:14,279
"बॉयफ़्रेंड आ रहा है," है ना?

289
00:19:15,697 --> 00:19:19,243
ऐसा क्यों होता है
कि जब भी कोई लड़की तुम्हें डराना चाहती है,

290
00:19:20,160 --> 00:19:22,579
तो हमेशा कोई काल्पनिक बॉयफ़्रेंड होता है

291
00:19:22,579 --> 00:19:24,623
जो आने वाला होता है?

292
00:19:28,210 --> 00:19:29,670
- हाँ?
- मैं हूँ।

293
00:19:29,670 --> 00:19:30,754
वह आ गया।

294
00:19:39,847 --> 00:19:40,848
हैलो।

295
00:19:49,398 --> 00:19:50,732
बहुत होशियार हो।

296
00:19:50,732 --> 00:19:53,151
- खाना। रेमन नूडल्स।
- धन्यवाद।

297
00:19:55,195 --> 00:19:56,280
कमीनी।

298
00:19:59,408 --> 00:20:00,492
कैसा चल रहा है?

299
00:20:00,492 --> 00:20:03,620
वह बाहर गई, किसी सहेली से मिली।

300
00:20:03,620 --> 00:20:05,664
अभी वापस आई है। बस यही सब हुआ है।

301
00:20:08,000 --> 00:20:09,042
अब क्या करोगी?

302
00:20:10,127 --> 00:20:12,337
- क्या तुम्हारी डेविड सीगल से बात हुई?
- हाँ।

303
00:20:13,505 --> 00:20:14,673
और?

304
00:20:14,673 --> 00:20:17,217
हाँ, हमने काफ़ी चीज़ों पर बातें कीं
पर ज़रूरी चीज़ यह पता चली कि हमें

305
00:20:17,217 --> 00:20:18,594
बायरन स्टॉलिंग्स से बात करनी होगी।

306
00:20:21,221 --> 00:20:23,390
वह मेक्सिको में है। कल तक वापस आएगा।

307
00:20:23,390 --> 00:20:25,100
मैं चाहता हूँ कल सुबह तुम सबसे पहले उसके घर जाओ।

308
00:20:25,100 --> 00:20:26,560
मैं तुम्हें उसका पता भेज दूँगा।

309
00:20:31,607 --> 00:20:33,483
तो फिर आज की रात तुम्हें कोई काम नहीं?

310
00:20:35,402 --> 00:20:36,403
सोचता हूँ कोई फ़िल्म देख आऊँ।

311
00:20:39,406 --> 00:20:42,618
कल जैसे ही स्टॉलिंग्स दिखे, मुझे फ़ोन करना, ठीक है?

312
00:20:42,618 --> 00:20:43,577
हाँ। हो जाएगा।

313
00:20:44,953 --> 00:20:46,622
तुम्हारा बॉयफ़्रेंड आ रहा है!

314
00:20:46,622 --> 00:20:49,291
- खाने के लिए धन्यवाद।
- कोई बात नहीं।

315
00:20:49,958 --> 00:20:50,959
कमीनी।

316
00:21:02,054 --> 00:21:02,930
कहाँ है वह?

317
00:21:32,876 --> 00:21:34,545
सत्यानाश हो तुम्हारा!

318
00:21:51,019 --> 00:21:52,145
बस करो।

319
00:21:54,773 --> 00:21:55,774
शुगर!

320
00:21:56,733 --> 00:21:57,734
शुगर!

321
00:21:58,652 --> 00:21:59,903
शुगर!

322
00:22:16,587 --> 00:22:17,588
तुम ठीक हो?

323
00:22:38,442 --> 00:22:39,526
मुझे अफ़सोस है।

324
00:22:45,324 --> 00:22:47,159
अब, हमें स्टॉलिंग्स से बात करनी होगी।

325
00:22:47,159 --> 00:22:48,660
- कल सुबह?
- हाँ।

326
00:22:49,494 --> 00:22:52,080
- इसके साथ अब क्या करें?
- इसे जाने दो।

327
00:22:53,040 --> 00:22:55,459
फिर यह बार्स्टो
या बोएज़ में नई ज़िंदगी शुरू कर सकता है।

328
00:22:56,502 --> 00:22:59,129
या यहाँ रहकर अपने बॉस को
निराश करने के लिए उससे माफ़ी माँग सकता है।

329
00:22:59,129 --> 00:23:01,381
- मुझे फ़र्क नहीं पड़ता। इसे जाने दो।
- मेलनी का क्या करना है?

330
00:23:01,381 --> 00:23:03,217
- मैं उससे बात करता हूँ।
- हाँ।

331
00:23:07,554 --> 00:23:08,597
सुनो।

332
00:23:12,267 --> 00:23:14,228
मुझे लगता है तुम्हें आज रात को यहाँ नहीं रहना चाहिए।

333
00:23:14,228 --> 00:23:15,938
तो शायद बेहतर होगा कि तुम होटल चलो?

334
00:23:16,522 --> 00:23:17,981
- मैं अपना सामान ले आती हूँ।
- ठीक है।

335
00:23:37,209 --> 00:23:40,963
अगर तुम्हें भूख लगी है
तो रूम सर्विस अभी भी चालू होगी।

336
00:23:44,091 --> 00:23:45,717
ठीक है। मैं अभी आया।

337
00:23:47,177 --> 00:23:49,304
मैंने सुना है यहाँ मछली बहुत अच्छी मिलती है।

338
00:23:49,847 --> 00:23:51,139
मुझे कुछ नहीं चाहिए।

339
00:23:51,640 --> 00:23:53,141
मतलब, अभी जो कुछ भी हुआ, उसके बाद मैं क्यों...

340
00:23:53,141 --> 00:23:54,977
कोई भी मछली क्यों खाना चाहेगा?

341
00:23:55,644 --> 00:23:56,645
बेशक।

342
00:23:59,147 --> 00:24:00,482
वह तुम्हें चोट पहुँचाना चाहता था।

343
00:24:00,482 --> 00:24:03,861
और इसलिए, मैं बस... पता नहीं।

344
00:24:04,444 --> 00:24:05,779
तुम उसे चोट पहुँचाना चाहते थे।

345
00:24:09,616 --> 00:24:11,076
माफ़ करना अगर मैंने तुम्हें डरा दिया।

346
00:24:15,622 --> 00:24:16,623
तुम यह कर क्या रहे हो?

347
00:24:19,835 --> 00:24:21,336
मैं बस नहाने जा रहा था।

348
00:24:22,754 --> 00:24:25,090
माफ़... ज़ाहिर है, मैं सोफ़े पर सो जाऊँगा।

349
00:24:25,090 --> 00:24:27,593
- तुम और वाइली बिस्तर पर सो जाना।
- नहीं, नहीं।

350
00:24:27,593 --> 00:24:29,803
नहीं। मैं एक पुरानी नशेड़ी रॉक स्टार हूँ।

351
00:24:29,803 --> 00:24:34,016
एक रात किसी होटल के सोफ़े पर
आराम से बिता सकती हूँ। मैं ठीक हूँ।

352
00:24:35,058 --> 00:24:36,101
ठीक है।

353
00:24:44,818 --> 00:24:46,236
कुछ चीज़ें।

354
00:24:51,742 --> 00:24:53,076
- धन्यवाद।
- तुम्हारा स्वागत है।

355
00:24:53,076 --> 00:24:54,953
- शुभ रात्रि।
- शुभ रात्रि।

356
00:25:28,111 --> 00:25:30,030
नमस्ते। नीचे आ जाओ।

357
00:25:31,031 --> 00:25:32,449
कृपया, नीचे आ जाओ।

358
00:25:33,575 --> 00:25:36,828
आते जाओ। हम जल्दी ही वहाँ पहुँच जाएँगे।

359
00:25:37,496 --> 00:25:39,081
सब ठीक है, देखो।

360
00:25:39,081 --> 00:25:41,542
थोड़ा तेज़, कृपया नीचे आते रहो।

361
00:25:42,501 --> 00:25:43,460
सब ठीक है।

362
00:25:43,752 --> 00:25:46,088
हम बस कुछ बदलाव करना चाहते हैं।

363
00:25:46,839 --> 00:25:50,551
आदमी इस ओर आ जाएँ और महिलाएँ उस ओर जाएँ।

364
00:25:50,968 --> 00:25:53,512
हाँ, कृपया अलग हो जाएँ। सब ठीक है।

365
00:25:53,512 --> 00:25:55,305
हम जल्दी ही सीमा पार कर लेंगे।

366
00:25:56,974 --> 00:25:58,851
चलो देखें, तुम...

367
00:25:58,851 --> 00:25:59,852
तुम मेरे साथ आओ।

368
00:25:59,852 --> 00:26:01,186
तुम।

369
00:26:01,728 --> 00:26:02,813
तुम, मिस। तुम।

370
00:26:04,147 --> 00:26:05,190
तुम और तुम।

371
00:26:05,190 --> 00:26:07,985
तुम लोग वैन में बैठोगी।

372
00:26:08,694 --> 00:26:09,903
सब ठीक है।

373
00:26:10,195 --> 00:26:14,324
तुम्हारे माता-पिता तुम्हारे पीछे ट्रक में होंगे।

374
00:26:14,324 --> 00:26:17,411
- वह नहीं जाना चाहती।
- क्या हो गया, सर? सब ठीक है।

375
00:26:17,411 --> 00:26:21,206
क्योंकि ये लोग लड़कियों को
अलग कर रहे हैं, वह मेरे साथ आएगी।

376
00:26:21,206 --> 00:26:22,374
सब ठीक है।

377
00:26:23,041 --> 00:26:24,418
यह ठीक नहीं लग रहा।

378
00:26:25,961 --> 00:26:29,173
मेरे साथ आओ, भाई। मैं समझाता हूँ।

379
00:26:30,757 --> 00:26:32,342
मेरी बात समझो। उसे कहो मेरी बात समझे।

380
00:26:32,342 --> 00:26:33,677
वैन में बैठो।

381
00:26:35,429 --> 00:26:36,889
वैन में बैठो।

382
00:26:36,889 --> 00:26:38,765
तुम लोग मेरी बात नहीं समझ रहे हो।

383
00:26:44,188 --> 00:26:45,647
अंदर बैठो।

384
00:26:55,949 --> 00:26:56,950
धन्यवाद।

385
00:26:57,910 --> 00:27:00,120
हम उस समय जो बात कर रहे थे, वह...

386
00:27:00,120 --> 00:27:01,955
वह बहुत मुश्किल सीन था। आपको याद है?

387
00:27:01,955 --> 00:27:03,874
हे भगवान। हाँ, मुझे याद है।

388
00:27:04,666 --> 00:27:07,711
और तकनीकी तौर पर भी मुश्किल था।
केवल अभिनय ही नहीं।

389
00:27:08,670 --> 00:27:11,131
मुझे सारे काग़ज़ लेकर वकील के दफ़्तर में जाना था।

390
00:27:11,131 --> 00:27:13,592
और वहाँ क़रीब 30 एक्स्ट्रा कलाकार होंगे?

391
00:27:13,592 --> 00:27:15,928
कम से कम। ढेर सारे एक्स्ट्रा कलाकार थे।

392
00:27:16,512 --> 00:27:21,058
और मुझे उसमें समय की तैयारी
ऐसे करनी थी कि मैं अपना आख़िरी डायलॉग ख़त्म करके

393
00:27:21,058 --> 00:27:24,561
वसीयत के आख़िरी काग़ज़ात
विल्फ़र्ड ब्रिम्ली को ठीक उसी क्षण पकड़ाऊँ

394
00:27:24,561 --> 00:27:27,940
जिस क्षण हम उसके दफ़्तर के सामने पहुँचते हैं।

395
00:27:27,940 --> 00:27:29,816
- मुश्किल सीन था।
- मैं वह कर ही नहीं पा रहा था।

396
00:27:31,318 --> 00:27:33,195
टेक पर टेक हो रहा था। कर ही नहीं पा रहा था।

397
00:27:33,195 --> 00:27:36,365
"कट, रीसेट, कट, रीसेट, कट, रीसेट।
फिर से जगह पर जाओ।"

398
00:27:36,365 --> 00:27:39,326
मैं उसमें गड़बड़ ही करता रहा।

399
00:27:39,326 --> 00:27:42,955
या तो समय ठीक नहीं बैठता था

400
00:27:42,955 --> 00:27:47,584
या काग़ज़ गड़बड़ हो जाते थे या अपने डायलॉग भूल जाता था।

401
00:27:47,584 --> 00:27:51,797
तुम बस बच्चे थे। और आख़िरकार
तुमने वह बहुत अच्छी तरह से कर लिया था।

402
00:27:51,797 --> 00:27:53,298
हाँ, मैं जानता हूँ।

403
00:27:53,924 --> 00:27:57,261
और वह अदालत का सीन। हे भगवान।

404
00:27:59,221 --> 00:28:02,015
वहाँ मौजूद सब लोगों की आँखों से आँसू बह रहे थे।

405
00:28:02,015 --> 00:28:03,225
हाँ, वह बहुत अच्छा था।

406
00:28:03,225 --> 00:28:05,185
हाँ, बिल्कुल सही कहा कि वह बहुत अच्छा था।

407
00:28:11,358 --> 00:28:15,153
तुम बहुत अच्छे थे। तुम बहुत अच्छे हो।

408
00:28:20,158 --> 00:28:22,578
ठीक है। और पिनो लोगे?

409
00:28:22,578 --> 00:28:24,580
- नहीं, और नहीं चाहिए।
- ठीक है।

410
00:29:24,264 --> 00:29:25,474
भाड़ में जाए यह शहर।

411
00:29:41,990 --> 00:29:43,242
हैलो?

412
00:29:43,867 --> 00:29:45,035
यहाँ!

413
00:29:45,869 --> 00:29:48,830
- तुम कहाँ हो?
- यहाँ! यहाँ!

414
00:29:50,707 --> 00:29:51,834
अरे, नहीं।

415
00:29:51,834 --> 00:29:54,419
नहीं, नहीं। नहीं।

416
00:29:54,962 --> 00:29:57,965
नहीं। उठो।

417
00:29:58,924 --> 00:30:02,386
कुछ करो। कुछ करो!

418
00:30:13,647 --> 00:30:15,732
उसे ध्यान से लेकर जाओ।

419
00:30:26,743 --> 00:30:28,412
किसी ने एक बार कहा था,

420
00:30:28,412 --> 00:30:29,663
"दुनिया को एक तरफ़ झुकाओ

421
00:30:29,663 --> 00:30:31,790
तो सब कुछ लॉस एंजेलिस में ही आ टपकता है।"

422
00:30:32,749 --> 00:30:35,169
लॉस एंजेलिस
अग्निशमन विभाग पैरामेडिक

423
00:30:35,169 --> 00:30:36,670
क्या अब भी वही हो रहा है?

424
00:30:38,297 --> 00:30:39,798
इतने समय के बाद,

425
00:30:40,966 --> 00:30:44,261
क्या यह जगह अब मेरा दिमाग़ी संतुलन बिगाड़ने लगी है?

426
00:30:45,846 --> 00:30:49,141
मतलब, आज रात, मेलनी के घर पर वह आदमी।

427
00:30:49,808 --> 00:30:52,811
जो मैंने उसके साथ किया,
मैं कह सकता हूँ कि वह मैं नहीं था।

428
00:30:52,811 --> 00:30:54,438
मैं वैसा नहीं हूँ।

429
00:30:57,274 --> 00:31:00,652
- पर आजकल मुझे इस बात का यक़ीन नहीं रहा।
- लड़की।

430
00:31:02,070 --> 00:31:05,490
- हैलो। मुझे भी तुम्हारी याद आई। इधर आओ।
- शायद मैं यहाँ कुछ ज़्यादा लंबा समय रह गया हूँ।

431
00:31:06,241 --> 00:31:07,367
हाँ।

432
00:31:07,367 --> 00:31:09,077
ख़ैर, आज के लिए अब ख़त्म करता हूँ।

433
00:31:11,705 --> 00:31:16,126
कल, मैं स्टॉलिंग्स से बात करूँगा। कल मैं बेहतर काम करूँगा।

434
00:31:59,962 --> 00:32:01,213
क्या हुआ?

435
00:32:05,384 --> 00:32:06,802
मेरा एक राज़ है।

436
00:32:09,721 --> 00:32:10,848
मुझे बताओ।

437
00:32:16,103 --> 00:32:17,104
मुझे बताओ।

438
00:32:19,982 --> 00:32:21,191
बताओ मुझे।

439
00:32:24,528 --> 00:32:25,696
मैं नहीं बता सकता।

440
00:33:12,868 --> 00:33:14,870
उप-शीर्षक अनुवादक : मृणाल

