1
00:00:56,723 --> 00:01:00,644
शुगर

2
00:02:10,380 --> 00:02:11,965
- ठीक है, फिर।
- हाँ।

3
00:02:14,092 --> 00:02:15,093
उसे चोट मत पहुँचाना।

4
00:02:16,011 --> 00:02:17,221
अगर उसने भागने की कोशिश की तो?

5
00:02:17,221 --> 00:02:18,972
कोशिश करना उसे चोट न पहुँचाओ।

6
00:02:20,307 --> 00:02:21,266
ज़रूर।

7
00:02:30,359 --> 00:02:32,444
मोटल
कोई कमरा खाली नहीं

8
00:02:41,411 --> 00:02:44,957
जब लोग मुसीबत में होते हैं,
वे बात करना चाहते हैं। पर वह पुरानी कहावत जानते हो ना।

9
00:02:46,250 --> 00:02:47,334
जो मुझे नहीं पता, उससे मुझे नुकसान नहीं पहुँच सकता?

10
00:02:51,463 --> 00:02:52,714
- हैलो।
- हैलो।

11
00:02:53,882 --> 00:02:54,883
कैसा महसूस हो रहा है?

12
00:02:57,928 --> 00:03:01,640
कैसा महसूस हो रहा है? इन्सान जैसा, पर...

13
00:03:03,892 --> 00:03:05,018
बेहतर।

14
00:03:05,018 --> 00:03:09,147
मुझे हेनरी ने कहा था कि तुम्हें लेटे रहकर आराम करना है।

15
00:03:09,731 --> 00:03:11,817
मुझे नहीं लगता उसका मतलब ज़मीन पर बेहोश पड़े होना था।

16
00:03:11,817 --> 00:03:13,986
मैं बेहोश नहीं था। मुझे ज़मीन पर सोना अच्छा लगता है।

17
00:03:13,986 --> 00:03:15,404
यही लग रहा है।

18
00:03:17,948 --> 00:03:19,449
मतलब, तुम नींद में बोल रहे थे।

19
00:03:21,451 --> 00:03:22,870
तुम किसी को पुकार रहे थे।

20
00:03:22,870 --> 00:03:25,497
वह कोई और भाषा लग रही थी।

21
00:03:28,125 --> 00:03:29,501
क्या तुम्हें कोई और भाषा आती है?

22
00:03:30,085 --> 00:03:31,837
हाँ, मुझे और कई भाषाएँ आती हैं।

23
00:03:35,841 --> 00:03:36,842
क्या समय हुआ होगा?

24
00:03:37,384 --> 00:03:38,468
दस बज चुके हैं।

25
00:03:39,178 --> 00:03:42,264
मुझे नहा-धोकर अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

26
00:03:42,264 --> 00:03:43,307
मैं कॉफ़ी ले आती हूँ।

27
00:03:43,307 --> 00:03:44,808
- नहीं, मेलनी।
- शुगर,

28
00:03:44,808 --> 00:03:47,686
तुम्हें वाक़ई, सच में लगता है कि यह जो कुछ भी है,

29
00:03:47,686 --> 00:03:51,190
तुम मुझे उसमें घसीट लोगे, पर तुम्हें
उसके बारे में मुझे कुछ बताने की ज़रूरत नहीं होगी?

30
00:03:53,901 --> 00:03:54,860
लगता है बताना ही पड़ेगा।

31
00:03:55,652 --> 00:03:57,487
- मैं कॉफ़ी ले आती हूँ।
- ठीक है। कॉफ़ी।

32
00:04:01,825 --> 00:04:05,245
मैं उसे सब कुछ
बताना चाहता हूँ, पर नहीं बता सकता। कभी नहीं।

33
00:04:18,550 --> 00:04:19,551
डेविड सीगल
1988 - 2023

34
00:04:19,551 --> 00:04:24,139
"इन्सान का जीवन एक साँस की तरह है,
उसके दिन एक ग़ुज़रती हुई छाया की तरह।

35
00:04:25,265 --> 00:04:26,850
तुम इन्सानों को बहा ले जाते हो।

36
00:04:27,851 --> 00:04:32,606
वे एक सपने की तरह हैं,
जैसे कोई घास का तिनका जो हर सुबह फिर उगता है।

37
00:04:34,525 --> 00:04:40,280
सूरज उगने के साथ वह फलता-फूलता और बढ़ता है
पर शाम ढलने के साथ, वह मुरझाकर सूख जाता है।"

38
00:04:59,508 --> 00:05:00,843
कार्लोस, हमें ज़रा अकेला छोड़ दो।

39
00:05:05,472 --> 00:05:10,185
जब तुम्हारी माँ की मौत हुई... मेरे लिए मुश्किल था।

40
00:05:11,645 --> 00:05:14,481
पर मैं यह सोचकर थोड़ा संतोष कर लेता था...

41
00:05:16,400 --> 00:05:17,609
कि उसका समय आ गया था।

42
00:05:20,320 --> 00:05:21,321
पर यह?

43
00:05:25,409 --> 00:05:26,910
यह कुछ अलग है।

44
00:05:30,163 --> 00:05:34,042
एक पिता की आँखों के सामने उसके बच्चे की मौत।

45
00:05:38,213 --> 00:05:40,549
मुझे सच में तुम्हारे लिए दुःख है।

46
00:05:51,602 --> 00:05:53,270
ओलिविया ने अभी भी आपसे संपर्क नहीं किया है?

47
00:05:53,770 --> 00:05:56,148
नहीं। वह करती तो मैं तुम्हें बता देता।

48
00:05:58,358 --> 00:06:01,195
अपने बीते दिनों में
वह चाहे कितनी भी ग़ैरज़िम्मेदार रही हो,

49
00:06:01,195 --> 00:06:04,072
अपने सबसे बुरे दिनों में भी, वह आज के दिन यहाँ होती।

50
00:06:06,366 --> 00:06:08,202
आपको सच में लगता है कि उसे कुछ हो गया है?

51
00:06:11,079 --> 00:06:13,123
हाँ, मुझे लगता है।

52
00:06:17,294 --> 00:06:18,128
कार्लोस।

53
00:06:21,089 --> 00:06:26,762
और वे बार पर बैठे हुए
मेरे खाने के लिए पैसे फेंकते रहे

54
00:06:26,762 --> 00:06:31,183
कहते रहे
"यार, तुम यहाँ क्या कर रहे हो?"

55
00:06:48,867 --> 00:06:51,870
कमीने, ख़बरदार जो मुझे हाथ लगाया!

56
00:06:52,913 --> 00:06:54,831
ख़बरदार जो मुझे हाथ लगाया।

57
00:07:09,429 --> 00:07:10,681
मॉस का फ़ोन।

58
00:07:11,723 --> 00:07:13,100
हमें वापस फ़ोन करो
संपर्क में रहो।

59
00:07:13,100 --> 00:07:14,935
कोई उसे ढूँढ रहा है।

60
00:07:30,409 --> 00:07:32,119
मेरे पास इतने सारे सवाल हैं।

61
00:07:34,121 --> 00:07:35,122
जैन कौन है?

62
00:07:35,789 --> 00:07:38,792
तुम जो नींद में बड़बड़ा रहे थे, उसमें से
मुझे केवल यही शब्द समझ आया। जैन। कौन है वह?

63
00:07:39,543 --> 00:07:40,836
वह मेरी बहन है।

64
00:07:40,836 --> 00:07:43,297
तुम्हारी बहन। कहाँ है वह? क्या उसे कुछ हुआ...

65
00:07:43,297 --> 00:07:44,840
कोई आ रहा है।

66
00:07:57,269 --> 00:07:58,812
- यह तो मिलर है।
- मिलर कौन है?

67
00:07:58,812 --> 00:08:00,022
वह मेरा बॉस है।

68
00:08:00,022 --> 00:08:02,691
शुगर, दरवाज़ा खोलो। मुझे तुमसे बात करनी है।

69
00:08:02,691 --> 00:08:04,193
क्या यह वही है जिसने तुम्हें छुरा मारा था?

70
00:08:05,152 --> 00:08:06,320
नहीं। नहीं, यह एक दोस्त है।

71
00:08:06,320 --> 00:08:07,988
अगर वह दोस्त है तो तुम दरवाज़ा क्यों नहीं खोल रहे?

72
00:08:09,031 --> 00:08:10,240
क्योंकि मैं खोलना नहीं चाहता।

73
00:08:11,325 --> 00:08:13,035
अगर हम तौलिया टाँगने वाले रॉड से उसे मारें तो?

74
00:08:13,035 --> 00:08:14,786
तौलिया टाँगने वाले रॉड से कुछ नहीं होगा।

75
00:08:28,258 --> 00:08:29,259
पीछे देखो।

76
00:08:55,953 --> 00:08:56,912
चलो, चलें।

77
00:08:58,830 --> 00:08:59,998
हैलो।

78
00:09:01,041 --> 00:09:04,211
उसके लिए माफ़ करना। मुझे बस तुमसे बात करनी है।

79
00:09:08,173 --> 00:09:10,008
कार ले आओ। यह लो।

80
00:09:18,684 --> 00:09:20,352
मिलर यह सब क्यों कर रहा है?

81
00:09:20,352 --> 00:09:23,438
कुछ तो हुआ होगा। कुछ तो बदल गया होगा।

82
00:09:28,610 --> 00:09:29,528
गाड़ी रोको।

83
00:09:50,132 --> 00:09:52,301
हे भगवान। यह अभी हुआ क्या था?

84
00:09:53,927 --> 00:09:55,721
वह एक हाथ वाला बूढ़ा आदमी?

85
00:09:56,680 --> 00:09:58,432
मैंने उसके सिर पर मारा। मुझे मारना पड़ा।

86
00:09:58,432 --> 00:10:00,350
- हाँ। नहीं, वह ठीक हो जाएगा।
- उसे कुछ होगा तो नहीं ना?

87
00:10:00,350 --> 00:10:03,061
ठीक है। वह तुम्हारा दोस्त कैसे है?

88
00:10:05,022 --> 00:10:06,690
मैं उसे काफ़ी लंबे समय से जानता हूँ।

89
00:10:06,690 --> 00:10:08,692
"मुझे बस बात करनी है।" वह सब क्या था?

90
00:10:08,692 --> 00:10:10,277
किस बारे में बात करनी है? क्या किया है तुमने?

91
00:10:17,451 --> 00:10:18,452
अच्छा, देखो।

92
00:10:19,244 --> 00:10:20,662
सुनो, मैं...

93
00:10:22,039 --> 00:10:23,165
मैं सुन रही हूँ।

94
00:10:23,165 --> 00:10:25,959
हाँ, पर... दरअसल, उसका नाम मिलर है।

95
00:10:25,959 --> 00:10:30,714
वह और कुछ और लोग, हम सब साथ में काम करते हैं।

96
00:10:30,714 --> 00:10:32,883
क्या मतलब है तुम्हारा? निजी जासूसों की तरह?

97
00:10:32,883 --> 00:10:35,344
नहीं, वह... मेरा मतलब... वह मेरा दिन का काम है,

98
00:10:35,344 --> 00:10:38,138
पर उनमें से हर एक का अपना दिन का काम है।

99
00:10:42,392 --> 00:10:43,560
हम सब एक दल के सदस्य हैं।

100
00:10:44,394 --> 00:10:48,065
एक संस्था की तरह जिसके बारे में
किसी को कुछ जानने की इजाज़त नहीं है।

101
00:10:50,108 --> 00:10:53,487
कुछ ऐसा जो मैं... दरअसल, मैं तुम्हें नहीं बता सकता।

102
00:10:53,487 --> 00:10:56,490
मैंने अभी तौलिया टाँगने वाले डंडे से
एक आदमी के सिर पर मारा।

103
00:10:56,490 --> 00:10:58,408
- तो तुम्हें मुझे बताना होगा।
- और मैं उसके लिए आभारी हूँ।

104
00:10:58,408 --> 00:11:00,285
पर मैं तुम्हें नहीं बता सकता क्योंकि यह ख़तरनाक है।

105
00:11:01,495 --> 00:11:02,955
और वह न केवल तुम्हारे लिए ख़तरनाक होगा,

106
00:11:02,955 --> 00:11:06,041
बल्कि वह मेरे और मेरे दोस्तों के लिए भी ख़तरनाक होगा।
ऐसे लोगों के लिए जिनकी मैं परवाह करता हूँ।

107
00:11:07,709 --> 00:11:10,170
यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने काफ़ी समय से राज़ रखा है।

108
00:11:12,548 --> 00:11:13,715
हम सबने रखा है।

109
00:11:17,094 --> 00:11:19,137
मैंने कभी किसी को इसके बारे में बताना इतना नहीं चाहा

110
00:11:20,347 --> 00:11:24,226
जितना मैं तुम्हें बताना चाहता हूँ पर... मैं नहीं बता सकता।

111
00:11:31,650 --> 00:11:32,484
तुम जासूस हो।

112
00:11:34,152 --> 00:11:35,362
इतनी सारी भाषाएँ जानते हो।

113
00:11:35,362 --> 00:11:36,822
हमेशा सब देखते रहते हो, सुनते रहते हो।

114
00:11:36,822 --> 00:11:39,700
अपने बारे में बात करने से ज़्यादा...
तुम्हें दूसरों के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है।

115
00:11:39,700 --> 00:11:42,870
मतलब, हे भगवान, मुझे पता होना चाहिए था।

116
00:11:42,870 --> 00:11:45,038
कन्या राशि के हिसाब से भी,
मुझे इसके बारे में सोचना चाहिए था।

117
00:11:45,038 --> 00:11:47,124
मैंने हमेशा केवल एक कारण से तुमसे सवाल पूछे हैं,

118
00:11:47,124 --> 00:11:49,126
और वह यह है कि मैं ख़ुद जवाब जानना चाहता था।

119
00:11:49,710 --> 00:11:51,003
तुम एक जासूस हो।

120
00:11:52,379 --> 00:11:55,424
मतलब, यह सब वही है, है ना?
तुम एक विदेशी जासूस हो।

121
00:12:00,429 --> 00:12:01,763
हम यहाँ केवल देखने के लिए आए हैं।

122
00:12:03,724 --> 00:12:05,142
हे भगवान।

123
00:12:05,893 --> 00:12:07,519
यही है हमारा मिशन। हमारा इकलौता मिशन।

124
00:12:07,519 --> 00:12:09,313
हे भगवान। काश, मेरे पास सिगरेट होती।

125
00:12:12,065 --> 00:12:13,233
- और थोर्प का क्या क़िस्सा है?
- उसका क्या?

126
00:12:13,233 --> 00:12:14,568
वह भी तुम लोगों में से एक है, है ना?

127
00:12:15,360 --> 00:12:16,403
हाँ।

128
00:12:16,403 --> 00:12:18,655
- पर वह तुम्हारा पीछा नहीं कर रहा। वह मदद कर रहा है?
- सत्यानाश।

129
00:12:18,655 --> 00:12:19,740
क्या हुआ?

130
00:12:19,740 --> 00:12:21,283
हेनरी। वे लोग अब उसके पास जाएँगे।

131
00:12:21,283 --> 00:12:22,951
हमें जाना होगा। हमें यूनिवर्सिटी जाना होगा।

132
00:12:23,869 --> 00:12:28,373
और इसलिए, हाँ,
लार्सन के अध्याय के कुछ हिस्से पर हम चर्चा करेंगे।

133
00:12:28,373 --> 00:12:31,210
जब हम पिछली बार मिले,
हम उत्तर पुरापाषाण युग की बात कर रहे थे।

134
00:12:32,586 --> 00:12:35,839
और थोड़ा आगे क्षितिज पर मध्य पाषाण युग नज़र आ रहा था।

135
00:12:37,049 --> 00:12:41,929
अगर हम 30,000 साल पहले की बात करें,
तो निएंडरथल, होमो सेपियन्स,

136
00:12:41,929 --> 00:12:44,181
और प्रजातियों का विचलन।

137
00:12:44,181 --> 00:12:45,390
उठाओ, हेनरी।

138
00:12:47,601 --> 00:12:48,602
वह उठा नहीं रहा।

139
00:12:49,603 --> 00:12:51,855
पेचीदगी और विरोधाभास।

140
00:12:51,855 --> 00:12:55,359
एक ही समय पर विभिन्न विरोधाभासी भावनाएँ

141
00:12:55,359 --> 00:12:58,403
और विचार रखने की क्षमता।

142
00:12:59,696 --> 00:13:04,201
इसीलिए तुम लोग अभी भी यहाँ हो
और तुम्हारे दूर के पूर्वज नहीं हैं।

143
00:13:07,913 --> 00:13:08,997
आपको कुछ मदद चाहिए?

144
00:13:08,997 --> 00:13:12,125
हाँ, मैं एक दोस्त को ढूँढ रहा हूँ।
प्रोफ़ेसर हेनरी थोर्प, मानव शास्त्र।

145
00:13:12,125 --> 00:13:13,627
आज बहुत लोग उन्हें ढूँढ रहे हैं।

146
00:13:13,627 --> 00:13:15,087
तुम ऐसा क्यों कह रहे हो?

147
00:13:37,359 --> 00:13:38,485
शायद वह अभी यहाँ से गया हो?

148
00:13:38,485 --> 00:13:40,153
लानत है। उसे ज़रूर मिलर ले गया होगा।

149
00:13:52,457 --> 00:13:53,458
एक घंटे में वहाँ पहुँचो।

150
00:13:53,458 --> 00:13:55,127
कोई सारे सुराग़ छुपाने की कोशिश कर रहा है।

151
00:13:56,378 --> 00:13:59,173
स्टॉलिंग्स से संबंधित सब लोगों का मुँह बंद कर रहा है।

152
00:13:59,173 --> 00:14:00,465
तो?

153
00:14:01,091 --> 00:14:05,053
मुझे उनसे पहले
मॉस तक पहुँचना होगा। हेनरी को इंतज़ार करना होगा।

154
00:14:05,846 --> 00:14:06,889
ठीक है, चलो।

155
00:14:18,400 --> 00:14:20,152
मुझे तुम्हें कुछ बताना है जिससे तुम्हें ग़ुस्सा आएगा।

156
00:14:20,152 --> 00:14:21,695
पर इतना जान लो कि मैं भी ग़ुस्से में हूँ।

157
00:14:21,695 --> 00:14:23,030
क्या?

158
00:14:23,030 --> 00:14:25,616
मेरे लोग... मिलर और कुछ और लोग...

159
00:14:27,409 --> 00:14:29,453
वे मुझे ओलिविया को ढूँढने से
रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

160
00:14:30,621 --> 00:14:32,915
रुको। तुम्हारे लोगों ने ओलिविया को उठाया है?

161
00:14:32,915 --> 00:14:34,666
नहीं, नहीं। नहीं, वे...

162
00:14:34,666 --> 00:14:35,876
क्या किया है उन्होंने उसके साथ?

163
00:14:35,876 --> 00:14:37,628
- कुछ नहीं।
- हे भगवान।

164
00:14:37,628 --> 00:14:40,506
हम लोगों को चोट नहीं पहुँचाते।
हम ऐसे लोग नहीं हैं। ठीक है? यह मेरा वादा है।

165
00:14:41,507 --> 00:14:43,759
- मैं यह सब ठीक कर दूँगा।
- हे भगवान।

166
00:15:14,164 --> 00:15:15,541
तुम्हें लगता है वह यहाँ अंदर है?

167
00:15:15,541 --> 00:15:17,960
नहीं, यहाँ स्टॉलिंग्स का एक आदमी है।

168
00:15:18,585 --> 00:15:20,671
वह यहाँ रहता है
और उसे शायद हमारे काम की कुछ चीज़ें पता हों।

169
00:15:24,007 --> 00:15:25,175
मैं चाहता हूँ तुम यहीं रुको। ठीक है?

170
00:15:26,552 --> 00:15:28,011
ठीक है, क्योंकि मैं भी अंदर नहीं जाना चाहती।

171
00:15:28,011 --> 00:15:29,429
ठीक है।

172
00:16:06,049 --> 00:16:07,050
यहाँ क्या कर रही हो तुम?

173
00:16:07,050 --> 00:16:09,511
मेरा विचार बदल गया। मैं तुम्हारे साथ अंदर आऊँगी।

174
00:16:11,555 --> 00:16:12,890
- मेरे साथ ही रहना।
- ठीक है।

175
00:16:53,639 --> 00:16:54,640
शुगर।

176
00:17:03,524 --> 00:17:05,733
ठीक है। चलो, चलें। आ जाओ।

177
00:17:14,785 --> 00:17:16,244
चीज़ें हाथ से निकल गई हैं।

178
00:17:16,869 --> 00:17:20,165
शायद हम सब को थोड़ा शांत हो जाना चाहिए। ज़रा साँस ले लें।

179
00:17:21,208 --> 00:17:23,669
कहते हैं ना, "शांत दिमाग़ वाले लोगों की जीत होती है।"

180
00:17:23,669 --> 00:17:26,003
बहुत से लोग मुझसे कहते हैं
कि मैं बहुत प्रतिभाशाली व्यक्ति हूँ।

181
00:17:26,713 --> 00:17:28,464
पर मुझे अब भी नहीं पता
कि भविष्य में क्या होने वाला है।

182
00:17:29,466 --> 00:17:31,927
बेशक। यह भी आगे बढ़ने का एक तरीका है।

183
00:17:37,599 --> 00:17:39,518
क्लिंटन आकर तुम्हें किसी दूसरे कमरे में ले जाएगा,

184
00:17:39,518 --> 00:17:41,478
एहतियात के तौर पर। और मैं वापस आ जाऊँगा, अंदाज़न...

185
00:17:42,896 --> 00:17:44,523
मुझे पता नहीं है। पर मैं वापस आ जाऊँगा।

186
00:17:45,023 --> 00:17:46,149
- ठीक है।
- ठीक है।

187
00:17:49,069 --> 00:17:50,904
सुनो। तुम ठीक हो?

188
00:17:52,739 --> 00:17:54,032
मैं उसे लिए बिना वापस नहीं आऊँगा।

189
00:17:56,869 --> 00:17:57,703
अच्छा है।

190
00:18:20,726 --> 00:18:21,727
अब समय आ गया है।

191
00:18:23,770 --> 00:18:25,522
आज की रात मुझे कुछ जवाब मिल जाएँगे।

192
00:18:28,108 --> 00:18:29,484
किसी ना किसी तरह।

193
00:18:43,832 --> 00:18:47,002
मिलर

194
00:19:10,817 --> 00:19:12,694
मैंने उसे सच कहा था।

195
00:19:12,694 --> 00:19:13,904
हम ऐसे लोग नहीं हैं।

196
00:19:14,738 --> 00:19:16,823
अपहरण करना। हत्या करना।

197
00:19:18,534 --> 00:19:20,577
इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि मॉस एक घटिया आदमी था।

198
00:19:21,954 --> 00:19:24,039
हमें लोगों को चोट नहीं पहुँचानी है।

199
00:19:26,250 --> 00:19:30,379
हमारे यहाँ होने का एकमात्र कारण है
हमारे जीने के शांतिपूर्ण तरीके को क़ायम रखना।

200
00:19:32,840 --> 00:19:34,341
पर यह जगह हमें बदल रही है।

201
00:19:36,093 --> 00:19:37,177
यह हम सब को बदल रही है।

202
00:20:38,488 --> 00:20:39,656
क्या हो रहा है?

203
00:20:44,828 --> 00:20:45,662
मिशन ख़त्म हो गया है।

204
00:20:47,789 --> 00:20:48,999
हमें वापस बुलाया जा रहा है।

205
00:20:50,125 --> 00:20:51,460
क्या?

206
00:20:51,460 --> 00:20:53,337
- यह सच है।
- हेनरी।

207
00:20:54,213 --> 00:20:57,049
मैं ठीक हूँ। मैं... बेहतर होगा तुम उसकी बात सुन लो।

208
00:20:57,049 --> 00:20:59,092
रुको। रुको। क्या?

209
00:20:59,885 --> 00:21:01,512
आज सुबह ही घर से संदेश आया है।

210
00:21:01,512 --> 00:21:02,930
तभी मिलर तुमसे बात करना चाहता था।

211
00:21:02,930 --> 00:21:03,889
इसीलिए हम सब यहाँ हैं।

212
00:21:03,889 --> 00:21:05,933
- यहाँ से निकलने की योजनाएँ बना रहे हैं।
- मिशन ख़त्म नहीं हुआ है।

213
00:21:05,933 --> 00:21:07,184
हाँ, हो गया है।

214
00:21:07,684 --> 00:21:11,438
एक-आध दिन में, तुम और इस कमरे में मौजूद सब लोग,

215
00:21:11,438 --> 00:21:13,232
हमारे सभी सहयोगी इस ग्रह से चले जाएँगे।

216
00:21:13,232 --> 00:21:14,942
- यह किसने कहा है?
- घर ने कहा है।

217
00:21:15,817 --> 00:21:17,945
अब, तुम यहाँ से निकलने की योजना के बारे में
मिलर से बात करो।

218
00:21:17,945 --> 00:21:20,197
नहीं। अच्छी कोशिश है। पर मैं उसे ढूँढे बिना नहीं जाऊँगा।

219
00:21:20,864 --> 00:21:22,115
हाँ, तुम जाओगे।

220
00:21:24,660 --> 00:21:25,786
मैं उसे ढूँढे बिना नहीं जाऊँगा।

221
00:21:27,204 --> 00:21:28,205
ओलिविया सीगल।

222
00:21:29,331 --> 00:21:32,459
वह लड़की जिसे मैं ढूँढ रहा हूँ।

223
00:21:34,169 --> 00:21:36,755
एक लड़की जिसे
इस कमरे में मौजूद कुछ लोग रहस्यमय ढंग से

224
00:21:36,755 --> 00:21:38,674
और निश्चित रूप से नहीं चाहते कि मैं ढूँढ पाऊँ!

225
00:21:39,258 --> 00:21:40,259
और अब क्या?

226
00:21:40,259 --> 00:21:42,344
इतने समय के बाद, अचानक, बिना किसी चेतावनी के,

227
00:21:42,344 --> 00:21:44,054
हम बस अपना सामान उठाएँ और यहाँ से चले जाएँ? नहीं!

228
00:21:44,054 --> 00:21:46,348
ओलिविया सीगल हमारा मिशन नहीं है, शुगर।

229
00:21:47,182 --> 00:21:48,976
तुम ज़्यादा भलाई का उद्देश्य भूल गए हो।

230
00:21:48,976 --> 00:21:50,310
वह आख़िर है कहाँ?

231
00:21:50,310 --> 00:21:52,855
- जॉन।
- नहीं, रुको। अब कोई टाल मटोल नहीं। कोई झूठ नहीं।

232
00:21:52,855 --> 00:21:55,148
- जॉन।
- रुको, हेनरी! कृपया।

233
00:21:58,610 --> 00:22:00,946
बेहतर होगा कोई मुझे अभी बता दे वह कहाँ है।

234
00:22:00,946 --> 00:22:02,614
मुझे पता है इस कमरे में कोई तो जानता है।

235
00:22:02,614 --> 00:22:04,116
मैं मानता हूँ। मैं तुम्हें बताता हूँ।

236
00:22:04,116 --> 00:22:06,285
नहीं। तुम ऐसा कुछ नहीं करोगे, हेनरी।

237
00:22:06,285 --> 00:22:08,745
तुम जीत गईं। हम सब यहाँ से जा रहे हैं।
तो अब क्या फ़र्क पड़ता है?

238
00:22:08,745 --> 00:22:10,414
मैं तुम्हें बताऊँगा। आ जाओ।

239
00:22:16,170 --> 00:22:17,504
मुझे यह सब आज ही पता चला है। और मैं...

240
00:22:17,504 --> 00:22:20,507
- और तुम्हें पता है वह कहाँ है? मुझे बताओ।
- उन्होंने मुझे एक पता दिया है। हाँ।

241
00:22:20,507 --> 00:22:21,675
ठीक है। तो वह पता मुझे दिखाओ।

242
00:22:22,634 --> 00:22:23,844
ठीक है। मैं लिख देता हूँ।

243
00:22:24,720 --> 00:22:27,973
पता। इतना सब कुछ होने के बाद, एक पता मालूम है। मैं...

244
00:22:37,274 --> 00:22:38,901
क्या मैं जितना हो सके, समझाने की कोशिश करूँ?

245
00:22:40,777 --> 00:22:42,112
मेहरबानी होगी।

246
00:22:42,112 --> 00:22:44,656
ठीक है। तो...

247
00:22:44,656 --> 00:22:48,035
उन्हें हमारे बारे में पता चल गया... मनुष्यों को।

248
00:22:48,035 --> 00:22:49,912
हाँ। कुछ को पता चल गया।

249
00:22:55,417 --> 00:22:56,919
और हम उस व्यक्ति को बचा रहे हैं?

250
00:23:01,173 --> 00:23:02,257
वे बहुत ताक़तवर लोग हैं।

251
00:23:02,257 --> 00:23:03,300
इस बात का मुझे यक़ीन है।

252
00:23:03,926 --> 00:23:05,010
तो हम बस उन्हें अनदेखा कर दें?

253
00:23:05,010 --> 00:23:06,970
हम कुछ न करें और ऐसी चीज़ें होने दें?

254
00:23:06,970 --> 00:23:08,263
हमारे अपने लोगों की रक्षा करने के लिए।

255
00:23:09,139 --> 00:23:11,642
अगर वे चाहें तो किसी भी समय हमारा ख़ात्मा कर सकते हैं।

256
00:23:11,642 --> 00:23:13,060
और अब मिशन ख़त्म हो गया है।

257
00:23:13,060 --> 00:23:14,478
- हाँ।
- और अब मुझे बताया जा सकता है।

258
00:23:14,478 --> 00:23:15,979
चाहे ओलिविया को कुछ भी हो गया हो।

259
00:23:15,979 --> 00:23:17,648
चाहे उसे कितनी भी तक़लीफ़ सहनी पड़ी हो।

260
00:23:20,859 --> 00:23:22,027
और यह... यह जो कोई भी है...

261
00:23:23,028 --> 00:23:24,655
किसी का बेटा। कोई राजनेता।

262
00:23:24,655 --> 00:23:26,323
यह बदमाश स्टॉलिंग्स का ग्राहक था?

263
00:23:27,032 --> 00:23:28,158
- हाँ।
- यह कैसे हुआ?

264
00:23:28,158 --> 00:23:30,702
हमने कैसे... उन्हें हमारे बारे में पता कैसे चला?

265
00:23:30,702 --> 00:23:33,372
वह हिस्सा मुझे नहीं पता।
और अब इस समय, क्या उससे कोई फ़र्क भी पड़ता है?

266
00:23:33,372 --> 00:23:34,873
बेशक फ़र्क पड़ता है।

267
00:23:36,542 --> 00:23:39,753
बाकी हर चीज़ से ज़्यादा फ़र्क पड़ता है।
हम ऐसे लोग नहीं हैं, हेनरी।

268
00:23:39,753 --> 00:23:43,674
पता है, केवल तुम्हीं नहीं हो जो परेशान है।
बाहर बैठे लोगों में से कोई भी ख़ुश नहीं है।

269
00:23:43,674 --> 00:23:46,969
ख़ुश? तुम्हें लगता है ओलिविया इस बारे में ख़ुश है?

270
00:23:47,678 --> 00:23:49,471
यह कभी होना ही नहीं चाहिए था, हेनरी!

271
00:23:53,183 --> 00:23:55,769
ठीक है। पर यह हो गया।

272
00:24:00,691 --> 00:24:04,111
अब, हम जा रहे हैं। तो सब ठीक करने की कोशिश करो।

273
00:24:06,321 --> 00:24:08,448
क्योंकि अगर वह ज़िंदा है, तो वह तुम्हें वहीं मिलेगी।

274
00:24:16,331 --> 00:24:21,962
रुको। उन्होंने मुझे बताया
कि इस स्टॉलिंग्स के घर पर क्या हुआ था।

275
00:24:23,338 --> 00:24:26,049
उन्होंने कहा कि तुमने तीन लोगों को जान से मार डाला।

276
00:24:27,885 --> 00:24:29,970
- क्या यह सच है?
- मैं अपने-आप को बचा रहा था।

277
00:24:29,970 --> 00:24:31,054
तो तुम्हें उन्हें मारना पड़ा?

278
00:24:43,358 --> 00:24:44,860
पहले दो को, मुझे मारना पड़ा।

279
00:24:46,486 --> 00:24:47,905
एक आदमी और एक औरत को।

280
00:24:50,282 --> 00:24:51,533
वह आत्मरक्षा थी।

281
00:24:55,329 --> 00:24:56,496
पर तीसरा, वह...

282
00:24:58,665 --> 00:24:59,750
वह आत्मरक्षा नहीं थी।

283
00:25:02,127 --> 00:25:04,129
मेरे दिमाग़ में बहुत से विचार दौड़ रहे थे।

284
00:25:05,631 --> 00:25:08,133
"मैं ख़तरे में हूँ।" "वह एक बुरा आदमी है।"
"अगर उसने कोई हथियार उठाया"...

285
00:25:09,968 --> 00:25:10,802
"शायद यह न्याय है।

286
00:25:12,012 --> 00:25:15,474
या कम से कम न्यायोचित है।"

287
00:25:20,312 --> 00:25:21,980
पर फिर मेरे...

288
00:25:23,440 --> 00:25:25,150
मेरे घोड़ा दबाने से एकदम पहले...

289
00:25:27,194 --> 00:25:30,280
वे सब विचार चले गए और मेरा दिमाग़ एकदम शांत हो गया।

290
00:25:32,699 --> 00:25:33,534
और...

291
00:25:37,371 --> 00:25:38,664
मैंने उसे मारा क्योंकि मेरी इच्छा हुई।

292
00:25:49,550 --> 00:25:50,759
यह पागलपन है। मैं जानता हूँ।

293
00:25:55,222 --> 00:26:01,019
मुझे लगता है कि जितना ज़्यादा समय हम यहाँ रहेंगे,
उतना ज़्यादा मनुष्यों जैसे बनते जाएँगे।

294
00:26:03,897 --> 00:26:05,023
मुझे जाना है।

295
00:26:05,023 --> 00:26:09,695
तुम्हारे काम के दौरान... जितना समय
तुमने यहाँ बिताया है... तुम्हें दर्जनों लोग मिले होंगे,

296
00:26:10,487 --> 00:26:12,406
है ना? कम से कम। शायद ज़्यादा।

297
00:26:13,615 --> 00:26:16,910
तुम ब... तुम हमेशा आदमियों,
औरतों या बच्चों की तलाश करते रहते हो।

298
00:26:19,329 --> 00:26:22,958
शायद आज इस ओलिविया को।
आशा करता हूँ तुम्हें वह मिल जाएगी।

299
00:26:26,587 --> 00:26:31,758
पर अपनी बहन के बिना,
मुझे डर है कि तुम हमेशा ख़ुद को खोया हुआ महसूस करोगे।

300
00:26:52,738 --> 00:26:54,907
तो ओलिविया के ग़ायब होने में

301
00:26:54,907 --> 00:26:56,950
इन ताक़तवर और रुतबे वाले मनुष्यों का हाथ था।

302
00:27:02,623 --> 00:27:03,624
अब मैं समझ गया हूँ।

303
00:27:04,791 --> 00:27:07,252
हमारा भेद खोलने की धमकी देकर
हमें ब्लैकमेल किया जा रहा था।

304
00:27:09,087 --> 00:27:13,217
"शुगर से कहो यह केस छोड़ दे,
वरना हम सारी दुनिया को तुम्हारा राज़ बता देंगे।

305
00:27:14,259 --> 00:27:17,763
'हमारे बीच में एलियन रहते हैं।'
यह उस दिन की सुर्खियाँ होंगी।"

306
00:27:20,307 --> 00:27:21,350
वह बहुत बुरा होगा।

307
00:27:23,268 --> 00:27:25,103
मुझे यह अच्छा नहीं लगा पर मैं इसे समझता हूँ।

308
00:27:30,776 --> 00:27:35,781
हेनरी सही कह रहा है। हम यहाँ कुछ ज़्यादा ही
लंबा समय रह लिए हैं। घर जाने का समय आ गया है।

309
00:27:53,841 --> 00:27:55,342
{\an8}पाविच को वोट दो - यू.एस. सीनेट
"तुम्हारी ओर"

310
00:28:20,492 --> 00:28:22,619
{\an8}पाविच
यू.एस. सीनेट

311
00:29:10,167 --> 00:29:13,253
- हिलना मत! सुरक्षाकर्मी। हाथ ऊपर करो।
- हाथ ऊपर करो।

312
00:29:14,838 --> 00:29:15,964
देखो। मेरे हाथ ऊपर हैं।

313
00:29:15,964 --> 00:29:17,090
हथियार गिरा दो।

314
00:29:17,090 --> 00:29:18,842
- ठीक है। तुम बस ले...
- पिस्तौल ज़मीन पर रखो।

315
00:29:18,842 --> 00:29:20,469
ठीक है। मैं तुम्हारी ओर हूँ। मैं बस पिस्तौल को...

316
00:29:20,469 --> 00:29:21,595
मैंने कहा "हिलो मत!"

317
00:29:22,638 --> 00:29:24,598
तुम्हें मेरी बात सुननी होगी। हम यहाँ से नहीं जा सकते।

318
00:29:24,598 --> 00:29:26,934
मैं एक निजी जासूस हूँ।
मुझे एक लापता लड़की को ढूँढने का काम सौंपा गया है।

319
00:29:26,934 --> 00:29:28,852
चोरी से घर में घुसकर आने के मैंने बहुत से बहाने सुने हैं।

320
00:29:28,852 --> 00:29:30,479
क्या मैं नशेड़ी लगता हूँ? मेरी बात सुनो।

321
00:29:30,479 --> 00:29:33,106
मेरा बटुआ, निजी जासूस का लाइसेंस, मेरा ड्राइविंग लाइसेंस,

322
00:29:33,106 --> 00:29:34,608
मेरा पहचान-पत्र, सब कुछ मेरे बटुए में है।

323
00:29:34,608 --> 00:29:36,860
- बाईं जेब में। वहाँ, अंदर। हाँ।
- बाईं जेब में?

324
00:29:37,778 --> 00:29:40,489
-"जॉन शुगर।" क्या यह तुम्हारा असली नाम है?
- मेरा असली न... जी, हाँ, सर।

325
00:29:40,489 --> 00:29:42,324
- क्या वह नीली कार तुम्हारी है?
- जी, सर।

326
00:29:42,324 --> 00:29:44,535
देखो, शायद मेरे पास ग़लत पता है।
पता नहीं। हो सकता है मैं ग़लत हूँ।

327
00:29:44,535 --> 00:29:46,495
पर अगर किसी दिन तुमने सुना
कि इस घर में किसी लड़की को

328
00:29:46,495 --> 00:29:47,663
क्रूरता से प्रताड़ित किया गया

329
00:29:47,663 --> 00:29:49,957
और तुमने उसकी
मदद करने के लिए एक मिनट भी नहीं निकाला...

330
00:29:49,957 --> 00:29:52,125
तुम बिना जाँच किए ही चले गए...

331
00:29:52,125 --> 00:29:53,836
मेरा यक़ीन करो, यार। तुम वैसा बोझ नहीं चाहोगे।

332
00:29:53,836 --> 00:29:55,128
अब सही समय है। तुम सोचना नहीं चाहोगे,

333
00:29:55,128 --> 00:29:57,130
"काश मैं वे पल वापस ला सकता।
काश मैं समय पीछे ले जा पाता।"

334
00:30:00,008 --> 00:30:01,009
हिलना मत।

335
00:30:05,681 --> 00:30:06,890
{\an8}मैं बेसमेंट में देखकर आता हूँ।

336
00:30:10,269 --> 00:30:11,270
{\an8}हैलो?

337
00:30:13,772 --> 00:30:15,107
{\an8}वहाँ नीचे कोई है?

338
00:30:19,194 --> 00:30:20,654
वहाँ नीचे कोई है?

339
00:30:24,157 --> 00:30:28,120
- अच्छा। सीनेटर का बेटा।
- हैलो?

340
00:30:30,789 --> 00:30:31,748
बेशक।

341
00:30:31,748 --> 00:30:32,833
सुनो।

342
00:30:37,880 --> 00:30:38,881
सुनो।

343
00:30:43,844 --> 00:30:46,513
तो, क्या मिला तुम्हें?

344
00:30:46,513 --> 00:30:51,143
कुछ नहीं। दरअसल, एक हथौड़ा।

345
00:30:52,936 --> 00:30:54,855
पर वह एक बेसमेंट है,
तो हथौड़े जैसी चीज़ें वहीं रखी जाएँगी।

346
00:30:55,355 --> 00:30:56,940
तुमने पक्का सब जगह देख लिया है?

347
00:30:58,400 --> 00:30:59,401
देख ही लिया है।

348
00:31:00,903 --> 00:31:02,237
ख़ैर, मुझसे ग़लती हो गई।

349
00:31:04,656 --> 00:31:05,866
यह तुमने सही कहा।

350
00:31:06,450 --> 00:31:07,534
तो अब क्या करना है?

351
00:31:16,752 --> 00:31:18,378
तुम्हें किसने कहा कि वहाँ नीचे कोई है?

352
00:31:21,548 --> 00:31:25,135
एक दोस्त ने। ग़लत जानकारी थी।

353
00:31:26,303 --> 00:31:29,306
हो जाता है। हालाँकि मुझे काफ़ी शर्मिंदगी हो रही है।

354
00:31:29,306 --> 00:31:30,599
कौन सा दोस्त?

355
00:31:31,558 --> 00:31:33,810
कौन सा दो... तुम जानते हो यह मैं तुम्हें नहीं बता सकता।

356
00:31:35,854 --> 00:31:38,649
गुप्त सूत्र... मेरे काम की पहली सबसे ज़रूरी चीज़।

357
00:31:50,536 --> 00:31:52,371
तुम्हें किसने बताया कि मेरी बेसमेंट में कोई है?

358
00:31:56,250 --> 00:31:58,085
मुझे नहीं लगता मेरे कारण कोई अलार्म वगैरह बजे थे।

359
00:31:59,461 --> 00:32:00,462
- तुमने अच्छा काम किया था।
- है ना?

360
00:32:00,462 --> 00:32:01,797
मैं बस काम से वापस आ रहा था।

361
00:32:06,134 --> 00:32:06,969
मेरी क़िस्मत अच्छी थी।

362
00:32:08,262 --> 00:32:09,263
तुम्हारी क़िस्मत ख़राब थी।

363
00:32:10,097 --> 00:32:13,767
सुनो, यह ऐसे करने की ज़रूरत नहीं है।

364
00:32:16,061 --> 00:32:17,813
मेरा मतलब, और किसी को चोट लगने की ज़रूरत नहीं है।

365
00:32:19,314 --> 00:32:20,315
तुम्हारे समेत।

366
00:32:21,191 --> 00:32:22,943
दरअसल, लोगों को चोट लगना मुझे बुरा नहीं लगता।

367
00:32:24,361 --> 00:32:29,408
मेरे लिए, सवाल यह है कि, "क्या मैं हथौड़े से शुरू करूँ?"

368
00:32:54,850 --> 00:32:55,893
क्या नाम है तुम्हारा?

369
00:32:57,060 --> 00:32:58,437
- रायन।
- रायन।

370
00:32:59,980 --> 00:33:03,942
तुम्हारा खेल ख़त्म। अच्छा?
क्यों ना हम यह लड़ाई ख़त्म कर दें, ठीक है?

371
00:33:06,111 --> 00:33:07,988
- हाँ।
- मत करो। मत करो!

372
00:35:03,312 --> 00:35:04,313
ओलिविया।

373
00:35:54,571 --> 00:35:56,573
उप-शीर्षक अनुवादक : मृणाल

